बाल संरक्षण व किशोर न्याय अधिनियम-2015 के संबंध मे प्रशिक्षण व मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पुलिस लाइन सोनभद्र में बाल संरक्षण/ किशोर न्याय अधिनियम-2015 के संबंध मे की गयी प्रशिक्षण व मासिक गोष्ठी

सोनभद्र। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के आदेश के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में बाल संरक्षण/ किशोर न्याय अधिनियम-2015 के संबंध मे प्रशिक्षण व मासिक गोष्टी अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह की अध्यक्षता एवं कुशल निर्देशन में यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण/ किशोर न्याय अधिनियम 2015 का प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन सोनभद्र के सभागार में आयोजित किया गया।

Advertisement

जिसमें जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित जनपद से समस्त थाना प्रभारी/वरिष्ठ उप निरीक्षक गण /थाने पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, एसजेपीयू प्रभारी / थाना एएचटी प्रभारी मय कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया।

Advertisement

प्रशिक्षण में यूनिसेफ के कर्मचारी श्री नीरज शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी, सीडब्लूसी, किशोर न्याय वोर्ड के सदस्य सहित प्रमुख अधिकारी कर्मचारी द्वारा दिशा-निर्देशन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से छोटे अपराध, गम्भीर अपराध,जघन्य अपराध, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 के तहत उम्र का निर्धारण एवं दण्ड के प्रावधान एवं प्रयोग तथा बच्चों के राहत एवं पुनर्वास के सम्बन्ध में बताया गया।

Advertisment

उक्त बैठक में पॉक्सो एक्ट के मुकदमें में पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने व पॉक्सो के मामले में प्रारूप क व ख भरने व किशोर न्याय बोर्ड से निर्गत सम्मन की तमिला, एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अभियान के संबंध में, धारा 77 व धारा 78 , क्रियान्वयन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी / विवेचक के समक्ष आ रही समस्याएं, बाल श्रम की रोकथाम, बाल विवाह की रोकथाम आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संत शिरोमणि भक्त धन्ना जाट की मनाई गई 610वी जयंती

HIGHLIGHTS

  • संत शिरोमणि भक्त धन्ना जाट की 610वी जयंती के उपलक्ष्य में हुआ साग, पूरी और मीठी खीर का भंडारा व किया गया त्रिवेणी पीपल, बरगद, नीम का रोपण



झज्जर : जिलामुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणि भक्त धन्ना जाट जी की 610वी जयंती के अवसर पर बाबा शिवपुरी जी महाराज, 19वे मठाधीश, बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ, कोसली ने अपने  हाथों से वीरों की देवभूमि धारौली के बाबा जोहड़ी वाले धाम के परिसर में वृक्षों की त्रिवेणी पीपल, बरगद, नीम लगाई। बाबा शिवपुरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि बरगद व पीपल दोनों पेड़ों में एक विशेष गुण है जो उन्हें 24 घंटों में ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता देता है।  नीम को उसके औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है।

बाद में धन्ना जाट जी की जयंती के उपलक्ष्य में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली के सामने, नजदीक लेवी डिस्पोजल हाउस , कोसली में बाबा शिवपुरी जी महाराज, 19वे मठाधीश, बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ, कोसली ने अपने हाथों से मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा आयोजित अन्न जल अर्पण समर्पण कार्यक्रम – साग, पुरी और मीठी खीर का भंडारा  का शुभारंभ किया । बाबा शिवपुरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि भक्त श्री धन्ना जाट जिनकी सच्ची और निश्चल भक्ति से भगवान श्री कृष्ण जी खुद उनके सामने प्रकट हो गये थे।

21बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि निम्न 1. संजय कुमार, प्रो, बालाजी टेंट हाउस एंड लाइट डेकोरेशन, तुम्बाहेडी 2.  धारौली के एक युवा द्वारा गुप्त दान 3. हरियाणा सरकार में जूनियर इंजीनियर अजय मलिक, खानपुर कलां, सोनीपत 4. राकेश लांबा धारौली निवासी, सीनियर एडवोकेट, सिविल कोर्ट, कोसली 5.  मास्टर हरबीर मल्हान  गिरधरपुर निवासी  6. फौजी इंजीनियर जगदीश ग्रेवाल सासरौली निवासी 7. बैंक में कार्यरत इंजीनियर अजय जाँगडा भिवानी 8. इंजीनियर संजीव घनधश भिवानी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत 9. कुलवेन्द्र सिंह यादव, गांव मुमताजपुर,  रेवाड़ी 10. जहाजगढ़, जिला झज्जर के प्रमोद जांगडा 11. लेवी डिस्पोजल, कोसली प्रो, मास्टर रोहित यादव कोसली 12. समाजसेवी सागर यादव, रेलवे स्टेशन कोसली 13. सैनी आनंदपुरा, रोहतक के राकेश सैनी 14. नितेश भोरिया प्रो, अर्बन युवा क्लब कपड़ो की दुकान, कोसली 15. कोसली स्टेशन में नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू धारौली  16. इंजीनियर अमित दाँगी, मदीना गाँव, रोहतक 17.इंजीनियर परमवीर यादव, हरियाणा में राजकीय आईटीआई में कार्यरत फैकल्टी 18. कोसली में मेडिकल और  इंजीनियरिंग के दाखिले की तेयारी कराने वाले प्रसिद्ध  कोचिंग सेंटर, मेडि -जेई कॅरिअर इंस्टिटुट, डायरेक्टर धर्मेंद्र यादव  19. झाडोदा जिला रेवाड़ी के दीपक सोलंकी  प्रो. सोलंकी सेल्स एंड परचेज 20. सोमबीर लांबा धारौली हौंडा कम्पनी मंर कार्यरत 21. सतपाल पुनिया, गिरावड गांव, झज्जर 22. तुम्बाहेड़ी गांव, झज्जर के जोगिंदर सिंह 23. इंजीनियर नवदीप जांगडा मदीना रोहतक निवासी आदि दानियों ने अपनी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से कमाया नेक धन से इस कार्य के सफल आयोजन मे सहयोग देकर पुण्य कमाया ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को एकल ग्रामोंत्थान फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को एकल ग्रामोंत्थान फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

चतरा, सोनभद्र। एकल ग्रामोंत्थान फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को चतरा ब्लॉक के सुभाव गांव में कैंडल मार्च निकाल कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई, इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है।

Advertisement

यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे।

Advertisement

तथा ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के सदस्य डीके पांडे, पृथ्वी प्रजापति ,प्रमोद कुमार, विनय कुमार,  सोनभद्र प्रोजेक्ट के सभी छात्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फरार चल रहे एक  अभियुक्त को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार चल रहे, 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर

Advertisement

मु0अ0सं0-368/2025 धारा 333, 64(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त मनोज कुमार सिंह पुत्र आदित्य सिंह निवासी मिश्ररौलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को शुक्रवार को उरमौरा तिराहा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से समय करीब 11.45 बजे दिन में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

Advertisment

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मनोज कुमार सिंह पुत्र आदित्य सिंह निवासी मिश्ररौलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह प्रभारी चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विहिप ने जुलूस निकालकर फूंका आतंकवाद पुतला

HIGHLIGHTS

  • विश्व हिंदू परिषद ने जुलूस निकालकर आतंकवाद का पुतला दहन किया

सोनभद्र। आतंकवादियों की क्रूरता को लेकर पूरा देश उबाल मार रहा है। लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आतंकवादी जिस निर्दयता के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की है उससे पूरा देश आक्रोशित है।

Advertisement

इस जघन्य अमानवीय कृत्य को लेकर देश में जगह जगह जनता द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में विश्व हिन्दू परिषद ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दा बाद के नारे लगाये।

Advertisement

दिनांक 25 अप्रैल 2025 को तक़रीबन 6 बजे के करीब विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के बैनर एवं पोस्टर के साथ सैकड़ों लोगों ने नगर में रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Advertisement

लोगों ने जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे बाजी की साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस अमानवीय हत्याकांड से समूचा देश एकजुट होकर पाकिस्तान पर हमला कर उसे सबक सिखाने की मांग कर रहा है। लोगों का कहना है कि रोज़ रोज़ की इस आतंकवादी घटनाओं से छुटकारा पाने के लिए अब पाकिस्तान से आर पार का युद्ध होना चाहिए।

Advertisement

अब लोग लाहौर और इस्लामाबाद में तिरंगा फहराना चाहते हैं। इस रैली में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी भाग लिया। इस जुलूस में सदर विधायक भूपेश चौबे, विनय श्रीवास्तव एवं अन्य महत्वपूर्ण नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। जुलूस रामलीला ग्राउंड से निकलकर बढ़ौली चौराहा स्वर्ण जयंती चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर खत्म हुआ

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएम, SP व CDO पहुंचे कुड़ारी देवी धाम, मथा टेक लिया मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा

HIGHLIGHTS

  • DM बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को कुड़ारी देवी धाम पहुंचकर माथा टेका, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, सीडीओ, एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम ओबरा व घोरावल, डीपीआरओ मौजूद रहे

सोनभद्र। जनपद के आखिरी छोर और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कुडारी देवी धाम में शुक्रवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीडीओ जागृति अवस्थी आईएएस ने पहुंच कर पूजा अर्चना करते हुए माथा टेका और देश और जनपद की उन्नति व सलामती की प्रार्थना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लिया।

Advertisement



जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सुदूर क्षेत्र के कुडारी गांव में स्थित कुडारी देवी धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर, मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा भी लिये।

Advertisement

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर में देख लोग पुजारी के साथ ही उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

Advertisment

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा भी मंदिर में पूजा-अर्चना किया गया।

Advertisement

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSM के तीन छात्रो ने इंटरमीडिएट परीक्षा मे किया जिला टॉप

HIGHLIGHTS

  • आरएसएम के तीन छात्रो ने इंटर मीडिएट परीक्षा मे किया जिला टॉप
  • नगर के राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज पर हुआ सम्मान समारोह

सोनभद्र। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सोनभद्र नगर स्थित राजा शारदा इंटरमीडिएट कालेज परिसर में इंटरमीडिएट के तीन छात्र जनपद स्तर पर टाप किया है, जिन्हे प्रधानाचार्य व सदर ब्लाक प्रमुख द्वारा पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisment



मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत और प्रधानाचार्य डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा बच्चों का मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Advertisement



वहीं प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंटर मीडिएट की परीक्षा परिमाण में सोनाक्षी सिंह पटेल ने 500 में से 474 यानी 94.80% व दिव्यांश केसरी 453 यानी 90.60% व हर्ष कुमार पाठक 445 यानी 89% अंक पाकर इन छात्रों ने कॉलेज का नाम रोशन किया है।

Advertisement



वही तीनो छात्रों को विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार राव, आशुतोष सिंह, रतन, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद कनौजिया, अनिल कुमार पासवान, सुजाता सिंह, अर्चना सिंह, प्रियंका द्विवेदी, प्रदीप, विवेकानंद मिश्रा व प्रेम सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में SP ने किया पैदल गश्त

HIGHLIGHTS

  • जनपद में सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त
  • मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
  • पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

सोनभद्र। गुरुवार को जनपद में सुरक्षा/कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया।

Advertisement

पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।

Advertisement

इस दौरान एसपी ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Advertisement

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
     

Advertisement

   इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

HIGHLIGHTS

  • नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, बांए पैर में लगी गोली



सोनभद्र। जनपद के पिंपरी थाना क्षेत्रान्तर्गत में एक नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी घटना के समय पहने कपड़ा की बरामद कर वापस आते समय आरक्षी से रायफल छिन कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के बांए पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने लिखित सूचना दी कि उसकी बड़ी बेटी की 11 वर्षीय बेटी जो करीब 4 महीने से उसके साथ रह रही थी। 23 अप्रैल को शाम चार बजे उसकी नातिन नहीं दिखाई दी तो बेटी तलाश करने लगी तभी पास के ही मकान विनोद साब उर्फ मुत्रा के कमरे में रोने की आवाज सुनाई दी,

Advertisement

जिस पर जाकर दरवाजा खटखटाना लगे तो उसके अंदर से मंजर खान पुत्र कलाम खान अस्त-व्यस्त कपड़ों को सही करते हुए घबराया हुआ दरवाजा खोलकर भाग गया। उसकी बिटिया अंदर जाकर देखा तो उसकी नातिन बुलु बिना कपड़े के नग्न अवस्था में पड़ी रो रही थी, पूछने पर उसके द्वारा बताया कि मंजर ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया है।

Advertisement

इस मामले पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर पर मु0अ0सं0-65/2025 धारा 65 (2) बीएनएस 5(M)/6 पाक्सो एक्ट व 3 (2)V एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

वही आज सुबह जब पुलिस गिरफ्तार आरोपी मंजर खान को घटना के समय पहने कपड़े के बारे में कड़ाई से पुछा गया तो घटना के समय पहने कपड़े को ग्राम खाड़पातर जंगल में फेक दिया है।

Advertisement

कपड़े की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक पिपरी पुलिस बल के द्वारा पहने कपड़े को बरामद कर वापस आते समय आरोपी मंजर खान द्वारा मौका देख आरक्षी महेश सरोज से रायफल छीन भागने के प्रयास में पुलिस पर हमलावर हो गया,

Advertisment

जिसमें पुलिस आत्मरक्षार्थ करते समय पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मंजर खान के बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर इलाज हेतु सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगभग 646 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी बाईपास, चुर्क मोड़ से निकालने की प्लानिंग

HIGHLIGHTS

  • चुर्क मोड़ से निकलेगा बाईपास, लगभग 646 करोड़ रुपये की आएगी लागत
  • चुर्क मोड़ से पत्रूगंज तक बनेगा बाईपास

सोनभद्र। गुरुवार को जनपद में नई सड़को के निर्माण की कार्य योजना को लेकर अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधिगणों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कार्य योजना बनाई गई।

Advertisement

बतादें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नयी सड़कों के निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास मिश्रा, सांसद के प्रतिनिधि, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि के उपस्थिति में बैठक की गयी।

Advertisment

बैठक के दौरान विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जाये, जिस ग्राम सभा की आबादी 150 है, उन ग्रामों को भी पक्की सड़कों से जोड़ने हेतु इस कार्य योजना में सम्मिलित किया जायेगा।

Advertisement

इस कार्य योजना में राबर्ट्सगंज में बाईपास का निर्माण के लिए भी कार्ययोजना बनायी गयी है, जो चुर्क मोड़ से लेकर पत्रूगंज, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर क्रास करके राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर समाप्त होगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 646 करोड़ रुपये होगी।

Advertisement

इसी प्रकार से चौरा-कुडारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी किया जायेगा, पंचमुखी महादेव मंदिर रोड का चौड़ीकरण, बरेला महादेव मंदिर तक सड़क का चौड़ीकरण, जिरही देवी माता मंदिर के चौड़ीकरण के कार्य भी इस कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जाये, उस योजना को पूर्ण करने के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है। जिसमें जनप्रतिनिधिगण अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सड़को के निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध करा सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियन्तागण यह सुनिश्चित करेंगें कि जनप्रतिनिधिगण द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए जो भी प्रस्ताव उपलब्ध कराये जा रहे हैं, उन प्रस्तावों की स्वीकृति होने के उपरान्त सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता जनप्रतिनिधिगण को उसके सम्बन्ध में जानकारी आवश्य उपलब्ध करा देंगें।

Advertisement

बैठक में अधिशसी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड शैलेश ठाकुर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड शिवकुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग गोविंद यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें