आईजीआरएस पोर्टल पर समस्याओं के निस्तारण और विवेचनाओं में लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कस्बा चौकी प्रभारी को कार्य में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी कुंवर सिंह के कार्यों को लेकर लंबे समय से शिकायतें आ रही थी
बतादें कि आईजीआरएस पोर्टल पर समस्याओं के निस्तारण और विवेचनाओं में लापरवाही को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अभी नई तैनाती नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर की कार्रवाई की पुष्टि की है।
जम्मू कश्मीर में मारे गए निर्दोष हिंदुओं को भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र। मंगलवार को पहलगाम जम्मूकश्मीर में निर्दोष हिंदुओं की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या करने पर मृत आत्माओं के शांति के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।
Advertisement
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा की हिन्दुओ से जाति पूछकर की गयी हत्याए भारतीय राजनिति के लिए कलंक है और मांग की इन आतंकवादियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये !
Advertisement
प्रार्थना की गयी की मृत आत्माओ को शांति प्रदान करे साथ ही घायलों को जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की गयी !
Advertisment
शोक संवेदना में मुख्य रूप से जिला मंत्री संतोष शुक्ला शंभू नारायण सिंह अनूप तिवारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे प्रसन्न पटेल रामनिवास तोमर बृजेश श्रीवास्तव अशोक पांडे अतुल पांडे राम गति चौहान कैलाश तिवारी राजन पांडे लव कुश आदि उपस्थित रहे !
समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित
नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की एडीएम के जरिए हुई पूर्णाहुति
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
बेटियों के लिए सिलाई मशीन, अटैची, कलश, कंबल, जेवर, साड़ी, श्रृंगार का सामान आदि दान दाताओं ने दिया
रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर हुआ कार्यक्रम
सोनभद्र। रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां बुधवार को पूर्णाहुति हुई, वहीं 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई।
Advertisement
एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
Advertisement
आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 20 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगवां ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, संदीप सिंह चंदेल आदि प्रमुख लोग विवाह के साक्षी रहे। यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी गई।
लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन, छात्र शक्ति के उमाशंकर सिंह की ओर से बेटियों को अटैची, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह उर्फ राय साहब) द्वारा बेटियों के लिए कलश, जीयर स्वामी बक्सर की ओर से वर के लिए घड़ी उपलब्ध कराई गई है।
Advertisement
शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा वर के लिए गमछा व वधुओं के लिए चूड़ा दिया गया। समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है।
Advertisment
आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, खुशबू मौर्या, उदय मौर्य, साध्वी कृष्णावती, संगीता,
Advertisement
दीनदयाल केसरी, मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद मौर्य, श्री राम, गुप्तेश्वर, शिवकुमार केशरी, राममूरत गुप्ता, भरत सिंह कुशवाहा, शिवशंकर, मुन्ना बाबा,कालो देवी, हीरा सिंह, सुभराम आदि लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र के मयंक ने रचा इतिहास, यूपीएससी 2024 में पाई सफलता
सोनभद्र। जिले के नगवा ब्लॉक के छोटे से गाँव डोरिया से निकले मयंक भूषण सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2024 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Advertisement
मयंक के पिता स्वर्गीय कृष्णकांत सिंह और माता कुसुम लता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के प्रतिष्ठित सेंट्रल हिंदू स्कूल से पूरी करने के बाद मयंक ने आईआईटी रुड़की से अप्लाइड मैथमेटिक्स में बी.टेक और एम.टेक की डिग्री हासिल की।
Advertisement
यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पार करना आसान नहीं होता। मयंक का यह छठा प्रयास था। इससे पहले वह तीन बार मेंस और दो बार इंटरव्यू तक पहुँच चुके थे, लेकिन हार नहीं मानी। इस बार उन्होंने 804वीं रैंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि लगातार प्रयास और आत्मविश्वास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।
Advertisment
उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मयंक आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत हुए एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी
सोनभद्र। मंगलवार को पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, द्वारा वर्तमान समय में जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पद पर तैनान त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को उनके सराहनीय सेवा के लिए भारत की माo राष्ट्रपति महोदया द्वारा प्राप्त “राष्ट्रपति पदक” प्रदान किया गया।
अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा के आयोजन को लेकर किया गया ध्वज पूजन
सोनभद्र। नगर के बरैला महादेव मंदिर पर विगत 6 वर्षों से हो रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया 19 मई से 27 मई 2025 तक यज्ञ होना है जिसके लिए मंगल कलश शोभायात्रा 19 मई प्रातः 7:00 बजे बरकरा जलाशय से मंदिर तक 151 कलस के साथ पूजन प्रारंभ किया जाएगा।
Advertisement
अतः यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भोलेनाथ का अलग-अलग पदार्थ से रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं रात्रि कालीन प्रवचन शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा श्री राम कथा प्रवचन के लिए आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से पंडित बाल गोविंद शास्त्री जी महाराज का शुभ आगमन होगा एवं काशी की पवित्र धरती से मानस गंगा प्रियंका पांडेय का शुभागमन होगा।
Advertisement
इसके शुभ अवसर पर आज ध्वज पूजन संपन्न किया गया यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह बृजेश शरण सिंह रवि प्रकाश पांडे बृजेश पांडे संदीप कुमार सिंह मंदिर के पुजारी देवनाथ बाबा जी अखिलेश चतुर्वेदी जेई संकल्प लेकर यज्ञ निर्विघ्नता के लिए सैकड़ो भक्तों के द्वारा पूजन अर्चन किया गया
Advertisement
श्री राम नाम के जयकारे से विगत वर्षों से यज्ञ कराई जा रही है जिससे क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास है क्षेत्र में चर्चा का विषय बरैला महादेव की यज्ञ है श्री राम कथा से क्षेत्र का बहुमुखी विकास हो रहा है।
Advertisment
राम कथा सुंदर कर्तरी संशय विहग उड़वन हरि।। राम कथा सुनने से सन से समाप्त होकर सुख की प्राप्ति हो जाती है इसलिए सभी को श्री राम कथा सुनना चाहिए इस शुभ अवसर पर पंडित राजकुमार पांडे दीपेंद्र विद्यार्थी विनय चौबे धीरज शास्त्री राजाराम बाबा शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद रहे
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
वाराणसी के अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा के युवा पुत्र की हत्या की जांच ईमानदार अधिकारी से करने की मांग
Advertisement
सोंनभद्र। वाराणसी के अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा के युवा पुत्र की मंगलवार को गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर वाराणसी सहित प्रदेश भर के अधिवक्ता एवम अधिवक्ता संघों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
Advertisement
घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एवम प्रदेश के पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कारवाई करने एवम घटना की जांच किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी से करने की मांग की है।
AdvertisementAdvertisement
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हत्या में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करने की माँग की है।
Advertisment
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ एवम अधिवक्ता परिवार पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश की पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।
Advertisement
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
पांच वर्ष पूर्व फावड़ा से प्रहार कर कुबेर प्रसाद की हुई हत्या का मामला
सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व फावड़ा से प्रहार कर हुई कुबेर प्रसाद की हत्या के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश्वर कनौजिया उर्फ बटेशर को आजीवन कारावास व 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पंकज कुमार पुत्र कुबेर प्रसाद निवासी रामगढ़ दक्षिण टोला, थाना कोन, जिला सोनभद्र ने 12 अप्रैल 2020 को कोन थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह अपने पापा कुबेर प्रसाद के साथ शाम 7:30 बजे खेत से लौट रहा था
Advertisement
तभी लड़की भगाने की पुरानी बात को लेकर अपने चाचा के ललकारने पर राजेश्वर कनौजिया उर्फ बटेशर पुत्र भदई निवासी रामगढ़ दक्षिण टोला, थाना कोन, जिला सोनभद्र ने उसके पिता कुबेर प्रसाद को फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।
Advertisement
घटना स्थल से कुबेर प्रसाद का शव बरामद कर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisment
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश्वर कनौजिया उर्फ बटेशर को आजीवन कारावास व 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।
पाक्सो एक्ट: दोषी अखिलेश भारती को 20 वर्ष की कठोर कैद
51 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
7 माह पूर्व 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
सोनभद्र। 7 माह पूर्व 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अखिलेश भारती को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 51 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 2 सितंबर 2024 को दुद्धी थाने में दी तहरीर मे अवगत कराया था कि उसकी 8 वर्षीय नाबालिक बेटी एक सितंबर 2024 को दोपहर 2:30 बजे घर से 100 मीटर दूर स्थित महुआ के पेड़ के नीचे एक लड़के के साथ गोटी खेल रही थी। जहां पर अखिलेश भारती पुत्र रामखेलावन राम निवासी दिघुल, थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र आ गया और लड़के को भगा दिया।
AdvertisementAdvertisement
उसकी नाबालिग बेटी का हाथ पकड़कर अपने चाचा के घर ले गया और जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह रोती चिल्लाती रही, लेकिन वह नहीं माना। बेटी ने बताया कि कहीं सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया था। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अखिलेश भारती को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 51 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि
सोनभद्र। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की बैठक डी बी ए सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई।
Advertisment
इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है।
Advertisement
सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे। तथा ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
Advertisement
पूर्व महामंत्री अतुल प्रताप पटेल एड ने कहा कि यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है।हम सब अधिवक्तागण की ओर से मै शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
Advertisement
युवा अधिवक्ता राजेश यादव ने की सरकार सो रही हैं घर में घुसकर मार दिया देश की सरकार को घुसकर मारना चहिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक सभा संचालन अधिवक्ता कुमारी आकृति निर्भया ने किया।
Advertisement
इस अवसर पर रमेश चंद्र सिंह, राजेश मौर्य, कृष्णानंद सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, इंद्रजीत पटेल, शाहनवाज खान, महेंद्र कुमार आर्य, अभिषेक सिंह मौर्य, राकेश कुमार पटेल, शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिन पटेल, कैलाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।