महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल, जिला अस्पताल, वन स्टाफ सेन्टर व कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर सर्किट हाउस में सुनी  समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र मा0 सदस्य महिला आयोग ने सर्किट हाउस चुर्क में की जन सुनवाई
  • महिला उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने पर तत्परता के साथ की जाये कार्यवाही- सदस्य
  • सदस्य महिला आयोग ने चुर्क गुरमा जेल महिला बन्दी गृह, जिला अस्पताल, वन स्टाफ सेन्टर, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का किये निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ गीता विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चुर्क गुरमा जेल महिला बन्दी गृह, जिला अस्पताल, वन स्टाफ सेन्टर, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। चुर्क गुरमा जेल के निरीक्षण के दौरान सदस्य ने जेल में विचाराधीन महिला कैदियों से सीधा संवाद किया और

Advertisment

जेलर को निर्देशित करते हुए कहा कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाये, इस दौरान महिला बन्दी गृह में महिला स्वीपर न होने की शिकायत पर

Advertisement

उन्होंने जेलर को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चुर्क को पत्राचार कराकर सफाई कर्मी की नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये, उन्होंने कहा कि महिला बन्दियों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय से नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाये, इसके बाद मा0 सदस्य महोदय द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया,





Advertisement

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में बेड से सटाकर रखे हुए डस्टवीन को देखकर सदस्य  ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सी0एम0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ-सफाई का व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित करायी जाये, वार्ड में गंदगी न रहें।

Advertisement

इसी प्रकार से  सदस्य ने  डिलेवरी वार्ड का भी निरीक्षण किये, डिलिवरी वार्ड में महिला मरीजों हेतु लगायी गयी ए0सी0 खराब स्थिति में पायी गयी, जिस पर मा0 सदस्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सी0एम0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि खराब ए0सी0 को तत्काल ठीक करायी जाये,

Advertisement





जिससे महिला मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें, इसी प्रकार से  सदस्य ने कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण की, इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखा जाये, बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार नास्ता, भोजन आदि की व्यवस्था और बेहतर किया किया जाये, छात्राओं को खेल के प्रति भी रूचि रखें, इसके लिए प्रयास किया जाये, उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए साफ-सफाई के लिए प्रति प्रेरित किया जाये और उन्हंें साफ-सफाई न रखने से होने वाली बीमारी से अवगत कराया जाये।

Advertisement


इसी प्रकार से  सदस्य द्वारा सर्किट हाउस सभागार चुर्क में जन सुनवाई की, इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाये, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें हुए, हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाये। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

Advertisement

महिलाएं अपने लड़के व लड़कियों को हर हाल में स्कूल भेजे और शिक्षा के प्रति भी सजग रहें, तभी वे खुद के साथ अपने परिवार का विकास कर, आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो सकेंगी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहाकि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय।

Advertisement

दूर-दराज से आयी महिलाओं ने अपने दुःख-दर्द को सुनाया, जिस पर सम्बन्धितों को प्रकरणों की जॉच कर न्याय दिलाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह,महिला थानाध्यक्ष सरिता सरोज, गायत्री दुबे, आकांक्षा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर SP द्वारा की गई समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS 

  • जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई समीक्षा बैठक
  • अपराध समीक्षा गोष्ठी में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित
  • जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त अधिकारीगण को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण/शाखा प्रभारीगण के साथ समीक्षा बैठक की गई।

Advertisment

इस दौरान एसपी द्वारा जनपद के अपराध एवं कानून व्यवस्था, माफिया अपराधियों विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने हेतु महिला बीट प्रणाली व महिला सुक्षा दल को सुदृढ़ करने व अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती,

Advertisement

गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने,

Advertisement

ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Advertisement

इसी क्रम में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ नियमित रुप से संयुक्त कॉम्बिंग/पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई व

Advertisement

नियंत्रण आदि पर चर्चा की गयी। जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Advertisement

सोशल मीडिया कार्यवाही करने के सम्बन्ध में-
पुलिस अधीक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

Advertisement



इस दौरान कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण व शाखा प्रभारी मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“एक राष्ट्र एक चुनाव” देशहित में सरकार द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल है- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • “एक राष्ट्र एक चुनाव” देशहित में सरकार द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल है- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। नगर स्थित एक होटल में”एक राष्ट्र एक चुनाव”पर आयोजित व्यापारी समागम का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, एवं व्यापारी नेताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

Advertisement

सभा  को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव  देश और जनता के हित में है और यह सरकार दौरा की जा रही महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने 6 बिंदुओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया उन्होंने कहा की अलग-अलग समय चुनाव कराने से सरकार को बहुत ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है यदि  लोकसभा एवं राज्य विधानसभा चुनाव दोनों साथ कराया जाए तो चुनाव खर्च काफी कम हो जाएगा।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार चुनाव कराए जाने से पुलिस ,प्रशासन ,शिक्षक, एवं दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है जिससे जनहित एवं अन्य सरकारी कार्यक्रम लंबित हो जाते हैं यदि एक साथ चुनाव कराया जाए तो समय एवं संसाधनों की बचत होगी श्री शर्मा ने कहा चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है जिससे कई जनहित की योजनाएं शुरू नहीं हो पाती हैं

Advertisment

एक साथ चुनाव होने से बार-बार ड्यूटी नहीं लगेगी कर्मचारी अपने मुख्य काम पर ध्यान देंगे जिससे विकास कार्यक्रमों में रुकावट नहीं होगी उन्होंने व्यापारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बार-बार चुनाव होने से जनता को बार-बार और रैलियां , प्रचारों ,एवं वोटिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है इससे लोगों का समय व ध्यान भी बंटता है एक बार में चुनाव होने से समस्या नहीं होगी जिससे जनता का समय वह ध्यान बचेगा उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ सकती है मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है और चुनाव का असर जनजीवन पर कम पड़ेगा

Advertisement

जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी श्री शर्मा ने यह भी कहा कि एक साथ चुनाव कराने से सरकार को तमाम जटिलताओं का भी सामना करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने हेतु संविधान जन प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं चुनाव से जुड़े कई कानून में बदलाव करना होगा जो एक लंबी एवं कठिन प्रक्रिया है संविधान के अनुच्छेद 83(2) एवं 172 (1) में संशोधन करना होगा जो लोकसभा एवं विधानसभा का कार्यकाल निर्धारित करते हैं

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि हर राज्य में सरकार की अवधि अलग-अलग होती है सभी राज्यों को एक ही समय पर चुनाव कराने के लिए उनकी सरकारों को समय से पहले भंग करना पड़ेगा या उनका कार्यकाल बढ़ाना पड़ेगा इससे संघीय ढांचे एवं राज्यों की स्वतंत्रता पर भी असर पड़ सकता है जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अपने-अपने हित है कुछ पार्टियों इस विचार पर समर्थन करती हैं जबकि कई इसका विरोध भी करती हैं  सभी दलों की सहमति के बगैर इसे लागू करना मुश्किल है|

Advertisement

राजनीतिक परिदृश्य देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि राजनीतिक सहमति का अभाव है इसको लागू करने में कुछ व्यवहारिक दिक्कतें भी आएंगी लाखों ई. बी. एम.एव बी बी पैड मशीनों की जरूरत होगी भारी मात्रा में सुरक्षा बलों एवं कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों भी चुनौती बन सकती हैं उन्होंने कहा कि अगर किसी विधायक या सांसद की मृत्यु हो जाती है ऐसे में एक साथ चुनाव की अवधारणा बार-बार टूट सकती है

Advertisement

जिसके कारण उपचुनाव की आवश्यकता होगी श्री शर्मा ने कहा एक साथ चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी हो सकते हैं और राज्य स्तरीय एवं स्थानीय मुद्दों की अनदेखी हो सकती है उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2024 में एक देश एक चुनाव को मंजूरी दी थी जिसे दिसंबर 2024 में लोकसभा में पेश किया गया इस विधेयक को 269 सांसदों का समर्थन मिला जबकि 198 ने इसका विरोध किया भाजपा ने इस विचार को लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया।

Advertisement

जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद को इस समिति ने मार्च 2024 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, नगर मंत्री अभिषेक केसरी, धर्मेंद्र प्रजापति ,प्रमोद गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया मई दिवस

HIGHLIGHTS

  • भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया मई दिवस

विनय श्रीवास्तव

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय सी प्लांट गेट के पास गुरुवार को भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने बताया कि यह दिन श्रमिकों के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।

Advertisement

क्योंकि कामगार इस राष्ट्र की अटूट शक्ति के रूप में सदैव काम करती है जिसकी क्षमता एवं कार्य कुशलता से किसी भी प्रदेश एवं देश के विकास का रास्ता प्रशस्त किया जाता है। संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी ने कहा कि बड़े से बड़े उद्योग एवं कल कारखानो का सहज दृश्य एवं कार्य प्रणाली को दिनोरात संजोने का काम एक मजदूर अपनी लगन से करता है और उसके ऐवज में महज वेतन लेकर नई सोच और नई दिशा में काम करने को तैयार रहता है।

Advertisement

महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि मई दिवस श्रमिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने के अवसर के रूप में कार्य करता है। यह दिन हमें श्रमिकों के योगदान को पहचानने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है।

Advertisment

मजदूर हित में सरकार के द्वारा जारी श्रम कानूनो के पालन एवं मजदूरों के मौलिक अधिकार को दिलाने का काम भारतीय संविदा श्रमिक संगठन करता आ रहा है एवं आज विशेष दिवस पर सभी पदाधिकारी  संकल्प लेते हुए मजदूर के शोषण एवं उत्पीड़न के प्रति सदैव संघर्ष करने को लेकर तत्पर रहेंगे ऐसा विचार प्रकट किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के 2 दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद की हुई सजा

HIGHLIGHTS

  • दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद
  • 62 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
  • साढ़े तीन वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद एवं 62 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisment


अभियोजन पक्ष के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 31 जनवरी 2022 को रायपुर थाने में दी तहरीर मे अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को 30 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजे सुशीला पत्नी राम परिखा निवासी  सहपुरवा (पड़री), थाना रायपुर जिला सोनभद्र ने साजिश के तहत खेत पर बने अपने मकान में भेज दिया।

Advertisement

जहां पर पहले से ही मकान में मौजूद रामेश्वर यादव पुत्र रामजग यादव निवासी ग्राम पड़री, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र ने मुंह बंद करके जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उस समय घर पर पति-पत्नी नहीं थे। शाम करीब 6 बजे घर आया तो बेटी ने सारी बात बताया। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी रामेश्वर यादव को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 21 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement
Advertisement

वहीं दुष्कर्म में सहयोग करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सुशीला को 20 वर्ष की कठोर कैद व 41 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। जबकि अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने को लेकर विभिन्न स्थानों पर धर्म गुरुओं द्वारा लिया गया शपथ

HIGHLIGHTS

  • अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने हेतु विभिन्न स्थानों पर धर्म गुरुओं द्वारा लिया गया शपथ
  • बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में हम सबकी जिम्मेदारी- महेशानंद भाई

सोनभद्र। बुधवार को देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सोनभद्र में सहयोगी संगठन ग्राम स्वराज समिति  की ओर से अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने हेतु जनपद के विभिन्न स्थानों पर धर्म गुरुओं को दिलाई गयी शपथ साथ ही उनको बाल विवाह से होने वाले हानियो एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Advertisement


ग्राम स्वराज समिति  के निदेशक महेशानंद भाई द्वारा बताया गया कि धर्मगुरुओं और पुरोहित वर्ग के बीच जागरूकता अभियान के फलस्वरूप एवं प्रशासन के सहयोग से जनपद में इस वित्तिय वर्ष (अप्रैल 2025 से अब तक) में कुल चौदह बाल विवाह रोकवाया गया जिसमें विशेष रूप से घोरावल,

Advertisement

चतरा, दुध्दी और चोपन में बाल विवाह की संख्या अधिक पाया गया साथ ही यह भी बताया गया बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित अभियान जनपद में क्रियान्वित रहेगा।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM व SP ने किया जिला कारागार का  निरीक्षण, बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जिला कारागार गुरमा  का किया गया निरीक्षण
  • सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया गया जायजा।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा बुधवार को जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण करते हुए सघन चेंकिग व तलाशी करायी गयी

Advertisement

तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रात्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया और जेलर को निर्देशित किया गया कि बन्दियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर जेल अधीक्षक सोनभद्र, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM बीएन सिंह ने किया बाल गृह बालिका का औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • बाल गृह बालिका का डीएम ने किया निरीक्षण
  • आवासित बालिकाओ के अभिभावकों से करे सीधा संवादः DM

सोनभद्र। बुधवार को बाल गृह बालिका का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर बाल गृह बालिका में दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और बाल गृह बालिका में शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को दिया।

Advertisment



जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज बाल गृह बालिका सोनभद्र का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल गृह बालिका में आवासित बालिकाओं से सीधा संवाद कर संस्था द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिये।

Advertisement



इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्था अधीक्षिका को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्था में आवासित बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराया जाये और निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जाये, आवासित बालिकाओं की काउंसिलिंग भी समय-समय पर की जाये, जो बालिका घर जाने के इच्छुक हैं।

Advertisement

उन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभिभावक से संवाद कर उन्हें घर भेजने की कार्यवाही भी की जाये।

Advertisement



संरक्षण अधिकारी द्वारा नियमित रूप से बाल गृह बालिका केन्द्र का निरीक्षण किया जाये और उससे सम्बन्धित रिपोर्ट प्रेषित किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने बालिका केन्द्र के उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण में काउंसलर श्री रीना सिंह, अनुपस्थित थे, जिनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये।

Advertisement



इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती देवी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल गृह बालिक के अधीक्षिका नीलम सिंह, बाल कल्याण अधिकारी रिन्कू यादव, अर्थ चिकित्सक कविता चतुर्वेदी भी मौके पर उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मुख्य मार्गो, मंदिरों व स्कूलों के आस पास चलाया गया चेकिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र। मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहे महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान, समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग शासन द्वारा बालिकाओं/

Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत  अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं

Advertisement

जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं व शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisment

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
       

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें