स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्याशाला का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा  स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कुल चुर्क में आयोजित की गयी साइबर जागरूकता कार्याशाला
  • साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कुल चुर्क में आयोजित की गयी साइबर जागरूकता कार्याशाला

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक कानून/ व्यवस्था, उ0प्र0 के पत्र के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराध के प्रति चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण क0आप0 विकास मौर्या, का0 अखिलेश कुमार, का0 जीतेन्द्र कुमार, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 शारदा द्वारा स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कुल चुर्क में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम में कालेज के टीचर एवं अन्य स्टाफ के साथ साथ कालेज के छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा साइबर अपराध व इनसे बचाव के तरीको पर विस्तृत चर्चा किया गया। का0 अखिलेश कुमार द्वारा मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करने, साइबर अपराध की वित्तीय शिकायत एवं सोशल शिकायत दर्ज करने एवं साइबर अपराध के शिकार न होने के तरीको पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

Advertisement

वही का0 जीतेन्द्र कुमार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हास्टअप, इंस्टाग्राम आदि पर होने वाले साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। म0का0 लक्ष्मी सिंह तथा म0का0 शारदा द्वारा अज्ञात विडियो कॉल के द्वारा साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सट्रार्शन जैसे अन्य गंभीर साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी।

Advertisement

साथ ही साथ साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायतों के लिये हेल्पलाइन नं0 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने के बारे में बताया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पहलगाम हमले में दिवंगत हुए नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • पहलगाम हमले में दिवंगत हुए नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

सोनभद्र। अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा एवं राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ द्वारा पहलगाम हमले में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि देने एवं हर स्तर से भारत सरकार के साथ होने का सन्देश देने के लिए राबर्ट्सगंज नगर में कैण्डल मार्च तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement

मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि इस दौरान अटेवा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सोनभद्र के जिला मन्त्री अजीत सिंह एवं संघनिष्ठ शिक्षक विजय यादव, बेसिक शिक्षा विभाग से विलियम शेक्सपियर, राम मूर्ति रंजना सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Advertisement
Advertisment

भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद , पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए रामलीला मैदान से होते हुए कैण्डल यात्रा बढ़ौली चौराहा तक पहुॅंची, जहाॅं पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी वक्ताओं ने एक सुर में आतंकवादियों के इस कायराना हरकत की भर्त्सना की एवं भारत सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माॅंग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में ली परेड की सलामी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
  • अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
  • यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
  • क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरकों का किया गया निरीक्षण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में एसपी द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी

Advertisment

तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया तथा कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी की गई।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मुख्य मार्गो, मंदिरों व स्कूलों के आस पास चलाया गया चेकिंग अभियान

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं

Advertisement

जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisment

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन लाल गर्ग का निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी रतन लाल गर्ग का निधन, नगर में शोक की लहर

सोनभद्र। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष और जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी व कपड़ा व्यवसायी रतन लाल गर्ग का आज सुबह दुःखद निधन हो गया है, वे 86 वर्ष के थे। रतन लाल गर्ग के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज शाम वाराणसी स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष और रॉबर्ट्सगंज निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी व कपड़ा व्यवसायी रतन लाल गर्ग का आज दुःखद निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

Advertisement

रतन लाल गर्ग के निधन का समाचार मिलते ही बडी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम वाराणसी स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। वह आजीवन समाज सेवा के कार्य करते रहे और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल, जिला अस्पताल, वन स्टाफ सेन्टर व कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर सर्किट हाउस में सुनी  समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र मा0 सदस्य महिला आयोग ने सर्किट हाउस चुर्क में की जन सुनवाई
  • महिला उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने पर तत्परता के साथ की जाये कार्यवाही- सदस्य
  • सदस्य महिला आयोग ने चुर्क गुरमा जेल महिला बन्दी गृह, जिला अस्पताल, वन स्टाफ सेन्टर, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का किये निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ गीता विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चुर्क गुरमा जेल महिला बन्दी गृह, जिला अस्पताल, वन स्टाफ सेन्टर, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। चुर्क गुरमा जेल के निरीक्षण के दौरान सदस्य ने जेल में विचाराधीन महिला कैदियों से सीधा संवाद किया और

Advertisment

जेलर को निर्देशित करते हुए कहा कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाये, इस दौरान महिला बन्दी गृह में महिला स्वीपर न होने की शिकायत पर

Advertisement

उन्होंने जेलर को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चुर्क को पत्राचार कराकर सफाई कर्मी की नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये, उन्होंने कहा कि महिला बन्दियों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय से नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाये, इसके बाद मा0 सदस्य महोदय द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया,





Advertisement

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में बेड से सटाकर रखे हुए डस्टवीन को देखकर सदस्य  ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सी0एम0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ-सफाई का व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित करायी जाये, वार्ड में गंदगी न रहें।

Advertisement

इसी प्रकार से  सदस्य ने  डिलेवरी वार्ड का भी निरीक्षण किये, डिलिवरी वार्ड में महिला मरीजों हेतु लगायी गयी ए0सी0 खराब स्थिति में पायी गयी, जिस पर मा0 सदस्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सी0एम0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि खराब ए0सी0 को तत्काल ठीक करायी जाये,

Advertisement





जिससे महिला मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें, इसी प्रकार से  सदस्य ने कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण की, इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखा जाये, बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार नास्ता, भोजन आदि की व्यवस्था और बेहतर किया किया जाये, छात्राओं को खेल के प्रति भी रूचि रखें, इसके लिए प्रयास किया जाये, उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए साफ-सफाई के लिए प्रति प्रेरित किया जाये और उन्हंें साफ-सफाई न रखने से होने वाली बीमारी से अवगत कराया जाये।

Advertisement


इसी प्रकार से  सदस्य द्वारा सर्किट हाउस सभागार चुर्क में जन सुनवाई की, इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाये, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें हुए, हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाये। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

Advertisement

महिलाएं अपने लड़के व लड़कियों को हर हाल में स्कूल भेजे और शिक्षा के प्रति भी सजग रहें, तभी वे खुद के साथ अपने परिवार का विकास कर, आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो सकेंगी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहाकि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय।

Advertisement

दूर-दराज से आयी महिलाओं ने अपने दुःख-दर्द को सुनाया, जिस पर सम्बन्धितों को प्रकरणों की जॉच कर न्याय दिलाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह,महिला थानाध्यक्ष सरिता सरोज, गायत्री दुबे, आकांक्षा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर SP द्वारा की गई समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS 

  • जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई समीक्षा बैठक
  • अपराध समीक्षा गोष्ठी में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित
  • जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त अधिकारीगण को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण/शाखा प्रभारीगण के साथ समीक्षा बैठक की गई।

Advertisment

इस दौरान एसपी द्वारा जनपद के अपराध एवं कानून व्यवस्था, माफिया अपराधियों विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने हेतु महिला बीट प्रणाली व महिला सुक्षा दल को सुदृढ़ करने व अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती,

Advertisement

गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने,

Advertisement

ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Advertisement

इसी क्रम में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ नियमित रुप से संयुक्त कॉम्बिंग/पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई व

Advertisement

नियंत्रण आदि पर चर्चा की गयी। जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Advertisement

सोशल मीडिया कार्यवाही करने के सम्बन्ध में-
पुलिस अधीक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

Advertisement



इस दौरान कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण व शाखा प्रभारी मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“एक राष्ट्र एक चुनाव” देशहित में सरकार द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल है- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • “एक राष्ट्र एक चुनाव” देशहित में सरकार द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल है- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। नगर स्थित एक होटल में”एक राष्ट्र एक चुनाव”पर आयोजित व्यापारी समागम का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, एवं व्यापारी नेताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

Advertisement

सभा  को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव  देश और जनता के हित में है और यह सरकार दौरा की जा रही महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने 6 बिंदुओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया उन्होंने कहा की अलग-अलग समय चुनाव कराने से सरकार को बहुत ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है यदि  लोकसभा एवं राज्य विधानसभा चुनाव दोनों साथ कराया जाए तो चुनाव खर्च काफी कम हो जाएगा।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार चुनाव कराए जाने से पुलिस ,प्रशासन ,शिक्षक, एवं दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है जिससे जनहित एवं अन्य सरकारी कार्यक्रम लंबित हो जाते हैं यदि एक साथ चुनाव कराया जाए तो समय एवं संसाधनों की बचत होगी श्री शर्मा ने कहा चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है जिससे कई जनहित की योजनाएं शुरू नहीं हो पाती हैं

Advertisment

एक साथ चुनाव होने से बार-बार ड्यूटी नहीं लगेगी कर्मचारी अपने मुख्य काम पर ध्यान देंगे जिससे विकास कार्यक्रमों में रुकावट नहीं होगी उन्होंने व्यापारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बार-बार चुनाव होने से जनता को बार-बार और रैलियां , प्रचारों ,एवं वोटिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है इससे लोगों का समय व ध्यान भी बंटता है एक बार में चुनाव होने से समस्या नहीं होगी जिससे जनता का समय वह ध्यान बचेगा उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ सकती है मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है और चुनाव का असर जनजीवन पर कम पड़ेगा

Advertisement

जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी श्री शर्मा ने यह भी कहा कि एक साथ चुनाव कराने से सरकार को तमाम जटिलताओं का भी सामना करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने हेतु संविधान जन प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं चुनाव से जुड़े कई कानून में बदलाव करना होगा जो एक लंबी एवं कठिन प्रक्रिया है संविधान के अनुच्छेद 83(2) एवं 172 (1) में संशोधन करना होगा जो लोकसभा एवं विधानसभा का कार्यकाल निर्धारित करते हैं

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि हर राज्य में सरकार की अवधि अलग-अलग होती है सभी राज्यों को एक ही समय पर चुनाव कराने के लिए उनकी सरकारों को समय से पहले भंग करना पड़ेगा या उनका कार्यकाल बढ़ाना पड़ेगा इससे संघीय ढांचे एवं राज्यों की स्वतंत्रता पर भी असर पड़ सकता है जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अपने-अपने हित है कुछ पार्टियों इस विचार पर समर्थन करती हैं जबकि कई इसका विरोध भी करती हैं  सभी दलों की सहमति के बगैर इसे लागू करना मुश्किल है|

Advertisement

राजनीतिक परिदृश्य देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि राजनीतिक सहमति का अभाव है इसको लागू करने में कुछ व्यवहारिक दिक्कतें भी आएंगी लाखों ई. बी. एम.एव बी बी पैड मशीनों की जरूरत होगी भारी मात्रा में सुरक्षा बलों एवं कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों भी चुनौती बन सकती हैं उन्होंने कहा कि अगर किसी विधायक या सांसद की मृत्यु हो जाती है ऐसे में एक साथ चुनाव की अवधारणा बार-बार टूट सकती है

Advertisement

जिसके कारण उपचुनाव की आवश्यकता होगी श्री शर्मा ने कहा एक साथ चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी हो सकते हैं और राज्य स्तरीय एवं स्थानीय मुद्दों की अनदेखी हो सकती है उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2024 में एक देश एक चुनाव को मंजूरी दी थी जिसे दिसंबर 2024 में लोकसभा में पेश किया गया इस विधेयक को 269 सांसदों का समर्थन मिला जबकि 198 ने इसका विरोध किया भाजपा ने इस विचार को लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया।

Advertisement

जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद को इस समिति ने मार्च 2024 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, नगर मंत्री अभिषेक केसरी, धर्मेंद्र प्रजापति ,प्रमोद गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया मई दिवस

HIGHLIGHTS

  • भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया मई दिवस

विनय श्रीवास्तव

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय सी प्लांट गेट के पास गुरुवार को भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने बताया कि यह दिन श्रमिकों के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।

Advertisement

क्योंकि कामगार इस राष्ट्र की अटूट शक्ति के रूप में सदैव काम करती है जिसकी क्षमता एवं कार्य कुशलता से किसी भी प्रदेश एवं देश के विकास का रास्ता प्रशस्त किया जाता है। संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी ने कहा कि बड़े से बड़े उद्योग एवं कल कारखानो का सहज दृश्य एवं कार्य प्रणाली को दिनोरात संजोने का काम एक मजदूर अपनी लगन से करता है और उसके ऐवज में महज वेतन लेकर नई सोच और नई दिशा में काम करने को तैयार रहता है।

Advertisement

महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि मई दिवस श्रमिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने के अवसर के रूप में कार्य करता है। यह दिन हमें श्रमिकों के योगदान को पहचानने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है।

Advertisment

मजदूर हित में सरकार के द्वारा जारी श्रम कानूनो के पालन एवं मजदूरों के मौलिक अधिकार को दिलाने का काम भारतीय संविदा श्रमिक संगठन करता आ रहा है एवं आज विशेष दिवस पर सभी पदाधिकारी  संकल्प लेते हुए मजदूर के शोषण एवं उत्पीड़न के प्रति सदैव संघर्ष करने को लेकर तत्पर रहेंगे ऐसा विचार प्रकट किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के 2 दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद की हुई सजा

HIGHLIGHTS

  • दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद
  • 62 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
  • साढ़े तीन वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद एवं 62 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisment


अभियोजन पक्ष के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 31 जनवरी 2022 को रायपुर थाने में दी तहरीर मे अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को 30 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजे सुशीला पत्नी राम परिखा निवासी  सहपुरवा (पड़री), थाना रायपुर जिला सोनभद्र ने साजिश के तहत खेत पर बने अपने मकान में भेज दिया।

Advertisement

जहां पर पहले से ही मकान में मौजूद रामेश्वर यादव पुत्र रामजग यादव निवासी ग्राम पड़री, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र ने मुंह बंद करके जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उस समय घर पर पति-पत्नी नहीं थे। शाम करीब 6 बजे घर आया तो बेटी ने सारी बात बताया। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी रामेश्वर यादव को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 21 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement
Advertisement

वहीं दुष्कर्म में सहयोग करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सुशीला को 20 वर्ष की कठोर कैद व 41 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। जबकि अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें