ASP के नेतृत्व में महिला थाने पर की गई 6 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का हुआ आयोजन, 06 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग़
  • 4 जोड़े पति-पत्नी साथ में  साथ में रहने को हुए राजी
  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisment

जिससे 04 जोड़ा पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लोकमंगल की कामनाओं के लिए रोशनी अग्रवाल ने चोपन सोन नदी तट से कलश में जल लेकर पहुंची मां वैष्णो देवी धाम डाला

HIGHLIGHTS

  • लोकमंगल कामनाओं के लिए रोशनी अग्रवाल ने चोपन सोन नदी तट से कलश में जल लेकर पहुंची मां वैष्णो देवी धाम डाला

सोनभद्र। लोकमंगल कामनाओं के लिए माता की अनन्य भक्त  रोशनी अग्रवाल ने अपने पुत्र रोहन अग्रवाल के साथ रविवार की भोर में चोपन सोन नदी से कलश में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए मां वैष्णो देवी शक्ति पीठ धाम डाला पहुंच कर माता रानी को जल अर्पित किया।

Advertisement


इसके पूर्व पंडित यशवंत पांडेय द्वारा विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कराया गया। और फिर सोन नदी तट से रोशनी अग्रवाल ने यात्रा आरंभ की। उन्होंने लगभग 9 किलो मीटर की पैदल यात्रा करते हुए मां वैष्णो देवी धाम डाला पहुंचकर मां को जल अर्पित कर लोकमंगल की कामना करते हुए अपने मन्नत को पूरा किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक, दी गई यातायात नियमों की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • यातायात जागरुकता के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा रेनूकुट में स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरुक

संतोष कुमार

सोनभद्र। यातायात जागरुकता के तहत शनिवार को क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती जूनियर हाई स्कूल रेनूकुट में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी तथा अपील किया गया कि वे मोबाइल से बात करते हुए, अत्यधिक तेज गति में तथा गलत दिशा से वाहन न चलायें जिससे कि सभी सुरक्षित अपने-अपने घरों पर पहुंचे तथा सभी से बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने हेतु अपील की गयी।

Advertisement

साथ ही साथ सड़क पर वाहन चलाते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बनाये रखने हेतु भी जागरुक किया गया। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए जागरूक किया गया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM व SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण के लिए दिये निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
  • शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
  • जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपने-अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

सोनभद्र। “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी  बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जाए- CO सीटी डॉ. चारु

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सर्किल नगर का थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम
  • पुरुष/महिला बीट आरक्षियों की बीट बुक/ रजिस्टर  को चेक किया गया तथा विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा सर्किल नगर का थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पुरुष/महिला बीट आरक्षियों की बीट बुक/ रजिस्टर चेक की गयी।

Advertisment

इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,

Advertisement

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता मान सिंह यादव पर जानलेवा हमले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को लिखा पत्र
  • अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने हेतु की माँग

सोंनभद्र। शनिवार को प्रयागराज जनपद के  मऊआईमा थाना क्षेत्र के ग्राम किंग्रिया का पूरा के अधिवक्ता मान सिंह यादव जो सोरांव तहसील अपने बाइक से जा रहे थे पर अज्ञात बदमाशो द्वारा गोली मारकर जान लेवा हमला किए जाने की जानकारी लगने  पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के माननीय चेयरमैन को पत्र लिखकर

Advertisement

घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग की है। साथ ही कई वर्षो से अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही मांग अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को भी जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

Advertisement

साथ ही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता के निःशुल्क  समुचित इलाज की भी मांग की है।अधिवक्ता मान सिंह यादव पर हुए इस हमले में की सूचना पर प्रयागराज जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र  लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे

Advertisement

प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisment

साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता मान सिंह यादव के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एवम उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयर मैन सहित सभी सदस्यों से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू ना होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर जानलेवा हमले हो रहे हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप लोगो की है।

Advertisement

श्री मिश्र ने लिखा है कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू होने मात्र से ही अधिवक्ताओं के विरुद्ध किए जा रहे आपराधिक कृत्यों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनजाति की जमीन पिछड़ी जाति को बैनामा किए जाने के मामले में उपनिबंधक समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज करने का आदेश

HIGHLIGHTS

  • दुद्धी उपनिबंधक समेत 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश
  • सम्बंधित क्षेत्राधिकारी करेंगे मामले की विवेचना
  • जनजाति की जमीन बैनामा का मामला

सोनभद्र। जनजाति की जमीन पिछड़ी जाति को बैनामा किए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दुद्धी उपनिबंधक समेत चार लोगों के विरुद्ध पिपरी थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर सम्बंधित क्षेत्राधिकारी से विधि अनुरूप विवेचना कराने एवं हुई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement

यह आदेश अयोध्या सिंह पुत्र स्वर्गीय दशरथ निवासी मूर्धवा रेणुकूट, थाना पिपरी,जिला सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता विकास शाक्य के जरिए प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने दिया है ।

Advertisement

    अयोध्या सिंह खरवार ने दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दो लाख रुपये की आवश्यकता होने पर मूर्धवा रेणुकूट निवासी जवाहरलाल ने दुद्धी तहसील में चलकर जमीन बंधक की लिखा पढ़ी करने के बाद पैसा देने की बात कही।

Advertisement

18 मार्च.2025 को जवाहरलाल अपनी पत्नी उर्मिला देवी और एक अन्य साथी जंग बहादुर सिंह को साथ लेकर दुद्धी तहसील आए स्टांप पर लिखा पढ़ी करके हस्ताक्षर कर लिए। तथा  2 लाख रुपये बैंक खाते में डाल देने की बात करते हुए दुद्धी उपनिबंधक कार्यालय में उपस्थित कराये ।

Advertisement

दुद्धी उप निबंधक पुष्पराज श्रीवास्तव ने अयोध्या से जाति भी पूछा खरवार जाति की जानकारी रखते हुए अयोध्या की जमीन का बैनामा पंजीकृत कर दिया। अयोध्या खरवार को इस घटना की जानकारी तब हुई जब 27 मार्च.2025 को कब्जा लेने आबादी की जमीन पर लोग चढ़ आए, अयोध्या के खाते में पैसा भी नहीं आया और जमीन का बैनामा हो गया । इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर अदालत की शरण ली।

Advertisment

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अधिवक्ता विकास शाक्य के कानूनी पक्षों को सुनने के पश्चात पुरे मामले पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस क्षेत्राधिकारी को विवेचना करने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साढ़े चार वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म मामले में दोषी को हुए 20 वर्ष की कठोर

HIGHLIGHTS

  • दुष्कर्म के दोषी इमरान को 20 वर्ष की कठोर कैद
  • 40 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 30 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े चार वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला

सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके  साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी इमरान को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 40 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 30 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक विंढमगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 8 जनवरी 2021 को थाने में दी तहरीर मे अवगत कराया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी 5 जनवरी 2021 को सुबह 5 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। काफी रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान अभियुक्त इमरान पुत्र यासीन उर्फ सलामत निवासी  सैनपुर, थाना कोतवाली औरैया, जिला औरैया का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया और लड़की को बरामद किया। कोर्ट के समक्ष लड़की को पेश किया गया तो लड़की के बयान के आधार पर दुष्कर्म समेत अन्य धारा में बढोत्तरी की गई। विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement


मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी इमरान को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 40 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 30 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संकटमोचन हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • रामसरोवर तालाब पर संकटमोचन हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा

सोनभद्र।  सोनभद्र नगर स्थित रामसरोवर तालाब पर संकटमोचन हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा शनिवार को भक्तिमय वातावरण मे सम्पन्न हुई।  

Advertisement

रामसरोवर संकटमोचन समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूजन के कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को स्न्नान, शुक्रवार को अन्न से स्न्नान व शयन के पश्चात शनिवार को शोभायात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। प्राणप्रतिष्ठा के दौरान पंडित पंकज शास्त्री एवं पंडित विजय शंकर मिश्रा ने यजमान राजू चौरसिया  के करकमलों से विधिवत पूजन अर्चन करवा कर संकटमोचन हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न कराई।

Advertisement
Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन शनिवार को मंदिर प्रांगण से सीएमओ ऑफिस स्थित श्री राम जानकी मंदिर शीतला चौक गुरुद्वारा होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे युवा भक्तगण भक्ति में लीन होकर झूमते हुए बजरंगबली की जय का उद्घोष कर रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान संकटमोचन बजरंगबली प्रभु की सुंदर झांकी का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisment

नगर भ्रमण के दौरान बज रहें डीजे पर भक्ति धुन से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा की समाप्ति पर उपस्थित भक्तों ने संकटमोचन पवनपुत्र हनुमान जी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने।

Advertisement

शोभायात्रा के दौरान डॉ धर्मवीर तिवारी सुनील अग्रवाल संजय चौरसिया,विनोद केसरी, रविंद्र कुमार शर्मा,अंकित केसरी, सत्यम चौरसिया, मोती लाल चौरसिया, श्री राम चौरसिया, बल्लु केसरी, रमाशंकर पांडे, जगदीश केसरी, मनोज केसरी, शुभम केसरी अनिल गुप्ता सूरज गुप्ता  काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रामसरोवर संकट मोचन समिति के डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उपस्थित सभी भक्तगणों का धन्यवाद किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UP बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • पंडित विद्याधर इंटरमीडिट कॉलेज कबरी में यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। पंडित विद्याधर इ0 का0 कबरी में हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को शील्ड प्रदान कर ,माला पुष्प, चन्दन एवं मिष्ठान द्वारा सम्मानित किया गया । कक्षा 10 में कुमारी प्रतिभा चौहान प्रथम, प्रियंका द्वितीय एवं शिवांग पाण्डेय तृतीय स्थान प्राप्त किये वहीं इण्टर मीडिएट में नगमा प्रथम, प्रियांशु देव पाण्डेय द्वितीय तथा उर्मिला विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

Advertisement

इस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य  ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि “भावी छात्र/छात्राओं को इनसे कड़ी मेहनत,कठोर परिश्रम, दृढ़ संकल्प शक्ति तथा शिक्षा के प्रति समर्पण भाव की प्रेरणा लेनी चाहिए”
   

Advertisment

  इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक /अध्यापिकाओं में संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव पाण्डेय,सगीर खां,राजू प्रसाद, शशि पटेल, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह पायल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें