जिले में मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर DM व SP की अध्यक्षता में हुई समन्वय बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिले में सुरक्षा की दृष्टि से आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में समन्वय बैठक की गई

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से में मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement

बैठक में संबंधित विभागों जैसे कि पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रेड क्रॉस सोसाइटी, व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारीगणों ने भाग लिया।

Advertisement

बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के उत्तरदायित्वों का स्पष्ट विभाजन करना, आपसी समन्वय की रणनीति तय करना, आवश्यक उपकरण, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, प्राथमिक चिकित्सा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

Advertisement

बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि आम नागरिकों को मॉक ड्रिल के प्रति सूचित करके जागरूक करने की योजना बनाए जिससे लोग किसी भी प्रकार से पैनिक न हो। *जिलाधिकारी सोनभद्र  द्वारा कहा गया कि “आपदा की घड़ी में सजगता ही सुरक्षा है।”

Advertisement

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और मॉक ड्रिल को वास्तविक आपात स्थिति जैसा बनाकर उसका अभ्यास करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्कूल, कॉलेज व बाजार क्षेत्रों को भी इस प्रक्रिया में जोड़ा जाए, ताकि अधिकतम लोग जागरूक हो सकें। पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि “मॉक ड्रिल केवल दिखावा नहीं बल्कि एक गंभीर प्रशिक्षण प्रक्रिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहेगा। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में मॉक ड्रिल से पहले लोगों को सूचित करें और अफवाहों से बचने की अपील करें। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाइयों और चिकित्सा दल के साथ तैनात रहने को कहा गया।

Advertisement

अग्निशमन विभाग को समय पर पहुंचने की योजना तैयार करने को कहा गया। नगर पालिका को मॉक ड्रिल स्थल पर साफ-सफाई, पानी व टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एन्टीरोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisment

उक्त निर्देश के क्रम में मंगलवार नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया

Advertisement

तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP ने की यूपी -112 के वाहनों की गहनता से चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • एएसपी मुख्यालय सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में मंगलवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
  • यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में मंगलवार को परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

Advertisment

निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।

Advertisement

तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय महोदय को सलामी दी गयी जिसपर द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया। इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने मृतक मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मृतक मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। थाना कोन पर पीआरवी 112 में नियुक्त मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह जो मूल रूप से ग्राम ग्राम पहाड़ीपुर, थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के निवासी थे तथा दिनांक 03.05.2025 को पीआरवी 1338 पर समय 09.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक ड्यूटी नियमानुसार सम्पादित की गयी थी, बाद समाप्त ड्यूटी भोजन करने के उपरान्त अपने बैरक में सोये हुए थे। रविवार को समय करीब 07.00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गयी।

Advertisement

थाने पर मौजूद अधिकारी कर्मचारीगण की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
          पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Advertisement

एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता: गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार



सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है चोपन पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

बतादें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे

Advertisement

अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम मे वांछित अभियुक्त रत्नेश कुमार कुशवाहा पुत्र नान्हू कुशवाहा निवासी घिवही थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष को रविवार को मुखबीर की सूचना पर ग्राम परासपानी मोड़ (अन्नपूर्णा ढाबा) थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.रत्नेश कुमार कुशवाहा पुत्र नान्हू कुशवाहा निवासी घिवही थाना  विण्डमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 मो0 मेराज खां थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2.का0चा0 सुनील यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ASP के नेतृत्व में महिला थाने पर की गई 6 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का हुआ आयोजन, 06 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग़
  • 4 जोड़े पति-पत्नी साथ में  साथ में रहने को हुए राजी
  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisment

जिससे 04 जोड़ा पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लोकमंगल की कामनाओं के लिए रोशनी अग्रवाल ने चोपन सोन नदी तट से कलश में जल लेकर पहुंची मां वैष्णो देवी धाम डाला

HIGHLIGHTS

  • लोकमंगल कामनाओं के लिए रोशनी अग्रवाल ने चोपन सोन नदी तट से कलश में जल लेकर पहुंची मां वैष्णो देवी धाम डाला

सोनभद्र। लोकमंगल कामनाओं के लिए माता की अनन्य भक्त  रोशनी अग्रवाल ने अपने पुत्र रोहन अग्रवाल के साथ रविवार की भोर में चोपन सोन नदी से कलश में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए मां वैष्णो देवी शक्ति पीठ धाम डाला पहुंच कर माता रानी को जल अर्पित किया।

Advertisement


इसके पूर्व पंडित यशवंत पांडेय द्वारा विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कराया गया। और फिर सोन नदी तट से रोशनी अग्रवाल ने यात्रा आरंभ की। उन्होंने लगभग 9 किलो मीटर की पैदल यात्रा करते हुए मां वैष्णो देवी धाम डाला पहुंचकर मां को जल अर्पित कर लोकमंगल की कामना करते हुए अपने मन्नत को पूरा किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक, दी गई यातायात नियमों की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • यातायात जागरुकता के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा रेनूकुट में स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरुक

संतोष कुमार

सोनभद्र। यातायात जागरुकता के तहत शनिवार को क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती जूनियर हाई स्कूल रेनूकुट में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी तथा अपील किया गया कि वे मोबाइल से बात करते हुए, अत्यधिक तेज गति में तथा गलत दिशा से वाहन न चलायें जिससे कि सभी सुरक्षित अपने-अपने घरों पर पहुंचे तथा सभी से बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने हेतु अपील की गयी।

Advertisement

साथ ही साथ सड़क पर वाहन चलाते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बनाये रखने हेतु भी जागरुक किया गया। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए जागरूक किया गया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM व SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण के लिए दिये निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
  • शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
  • जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपने-अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

सोनभद्र। “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी  बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जाए- CO सीटी डॉ. चारु

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सर्किल नगर का थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम
  • पुरुष/महिला बीट आरक्षियों की बीट बुक/ रजिस्टर  को चेक किया गया तथा विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा सर्किल नगर का थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पुरुष/महिला बीट आरक्षियों की बीट बुक/ रजिस्टर चेक की गयी।

Advertisment

इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,

Advertisement

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें