जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना चोपन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना रायपुर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के थानों पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश-
सोनभद्र। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के द्वारा थाना चोपन पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के द्वारा थाना रायपुर पर इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व
Advertisement
थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर “थाना समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
मारवाड़ी युवा सोन महिला ने निर्धन कन्या के विवाह मे किया सहयोग
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने एक निर्धन लड़की के विवाह के लिए गृहस्थी व रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली अनेक सामानों का उपहार में भेंट कर आर्थिक रूप से सहयोग कर सामाजिक दायित्वों को निभाने का प्रयास किया गया।
Advertisement
महिला शाखा ने इस सहयोग को देखकर लड़की के परिजन बहुत प्रफुल्लित होते हुए एवं महिला शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी युवा मंच ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया। वही भविष्य में भी ऐसे परिवार जिनके लड़कियों का विवाह आर्थिक समस्याओं की वजह से नहीं हो पा रहा है उसकी जानकारी दिए जाने का अनुरोध किया गया।
Advertisement
संस्था का उद्देश्य सभी का सहयोग करना है और आगे भी यह मंच इस प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्यों को करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। मारवाड़ी सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने जानकारी देते हुए बताया की शाखा के सभी सदस्यों ने मिलकर समान एकत्रित किया एवं निर्धन कन्या की सहायता की।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हमारे मंच की पूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल भी उपस्थित रहीं। मंच की सचिव रंजन अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, पूनम खेतान, सुनीता सर्राफ, सुमन केजरीवाल, सुनीता सांवरिया, मुस्कान थर्ड,
Advertisment
प्रियंका जालान, शशि केडिया, मीरा केडिया, अनीता थर्ड, रिंकी जालान, अंशिका झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, पूजा झुनझुनवाला, रुचि सांवरिया एवं निधि केजरीवाल आदि उपस्थित रहे।
बरैला महादेव मन्दिर पर 19 मई से 27 मई तक होगा अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ
सोनभद्र। जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष होने जा रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 19 मई को प्रातः 7:00 बजे 151 कलश उठाकर बरकरा गांव स्थित जलाशय में वरुण भगवान का पूजन कर मंदिर प्रांगण में कलश मंडप प्रवेश किया जाएगा एवं
Advertisement
लगातार 27 तारीख तक भगवान शिव का अलग-अलग पदार्थ के द्वारा श्री रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं रात्रि 7:00 से 10:30 बजे तक श्री राम कथा का प्रवचन होगा।
Advertisement
इसके साथ ही राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गोविंद शास्त्री महाराज एवं काशी से मानस गंगा प्रियंका पांडे के द्वारा श्री राम कथा प्रवचन होगा। इसी को लेकर यज्ञ कमेटी के लोगों के द्वारा महादेव के सानिध्य में बैठक हुई।
Advertisement
यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह सबको संबोधित किया और कहा यज्ञ की पूरी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है, जिसमें ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Advertisement
कमेटी के विशेष सहयोगी यजमान रवि प्रकाश पांडे एवं सतीश पांडे ने कहा छठवें वर्ष यज्ञ होने जा रही है अतः क्षेत्रवासियों में श्री राम कथा को लेकर अति उत्साह है।
देश का व्यापारी सरकार के साथ है व्यापारी युद्ध की दशा में सरकार को अपना हर संभव योगदान करेगा- कौशल शर्मा
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर हिंदुस्तान के समर्थन में तिरंगा लहरा करके सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रदर्शन कर संकेत दिया है कि देश का व्यापारी सरकार के साथ है व्यापारी युद्ध की दशा में सरकार को अपना हर संभव योगदान करेगा।
Advertisement
संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने बहुत हद तक आतंकवादियों का खात्मा किया है और भारत की आन बान और शान की रक्षा भी की है उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक देश की 15 से ज्यादा जगह को निशाना बनाने का जो कुत्सित प्रयास किया है उसे भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता के साथ नाकाम कर दिया
Advertisement
जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह किया है यह उत्साहित करने वाला तो है ही साथ ही हमको सतर्क रहने की भी बहुत आवश्यकता है क्योंकि पाकिस्तान का जो आज तक का इतिहास है वह पीठ में छुरा भोंकने का आदती है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की भीषण आतंकी घटना के बाद जब पाकिस्तान से तनाव चरम पर है तब से पूरा देश उचित प्रक्रिया की प्रतीक्षा में था समूचा राष्ट्र एक समान भावनाओं से ओत-प्रोत प्रोत है हमें अपनी पूरी क्षमता से जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।
Advertisement
जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन , नगर महामंत्री जसकीरत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर निरंतर प्रयासों से बहु स्तरीय शिकंजा कसा जाए उसे आर्थिक, कूटनीति सभी मोर्चे पर आघात किए जाएं पाकिस्तान के जिस क्रूर एवं कुरूप चेहरे से हम हमेशा से परिचित रहे हैं वह हाल के वर्षों में विश्व के समक्ष भी बेनकाब हो चुका है वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, टीपू अली ,
Advertisement
ने कहा कि पाकिस्तान में गरीबी और कट्टरपंत की पैठ को देखते हुए वहां प्रशिक्षित आतंकियों का कभी अकाल नहीं पड़ने वाला है इसलिए हमें अपने देश को आहत करने वाले आतंकियों को निपटाते रहने के साथ उन्हें पोषित करने वाली पाकिस्तान सेना को भी दायरे में लाना भारत सरकार का सफल प्रयास है।
Advertisement
जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि एक विकसित भारत और खंडित पाकिस्तान हमारी बड़ी आकांक्षाओं में है भले ही किसी देश का विखंडन सोचने में कुछ नकारात्मक भाव हो किंतु यह उन मानवीय भावों की अभिव्यक्ति ही है जो नैसर्गिक न्याय को लेकर संतुष्टि की अनुभूति कराती है
Advertisment
जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह नगर संयोजक अमित अग्रवाल,दिल करन सिंह,अभिषेक साहू ने कहा कि वैसे तो भारत ने पाकिस्तान के होश ठिकाने लगाने के लिए सिंधु जल समझौते को स्थगित करने जैसे कई कठोर कदम उठा लिए थे लेकिन उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी आवश्यक थी केवल इसलिए नहीं की पहलगाम हमले के बाद देश आक्रोश में था
AdvertisementAdvertisement
बल्कि इसलिए भी की पाकिस्तान को यह पता चले कि भारत को उसे उसी भाषा में भी जवाब देना आता है जिसे वह अच्छे से समझता है प्रदर्शन में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह राजेश जायसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, अमित अग्रवाल, टीपू अली, प्रतीक केसरी अभिषेक साहू ,दिल करन सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 25 क्षय व 6 कुष्ठ रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार
रेड क्रॉस सोनभद्र शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मानवता की सेवा का संकल्प
विनय कुमार श्रीवास्तव(तहसील संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस शाखा सोनभद्र द्वारा गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया गया। यह आयोजन रेड क्रॉस के संस्थापक सर जिन हेनरी ड्यूनाट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष बी.एन. सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी रहीं। शुभारंभ सर जिन हेनरी ड्यूनाट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात कमेटी सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा व अंग वस्त्र भेंट कर किया।
Advertisement
रेड क्रॉस द्वारा गोद लिए गए 25 क्षय रोग से ग्रसित बच्चों तथा 6 कुष्ठ रोगियों को पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता किट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज को रोगियों की सुविधा हेतु पाँच व्हील चेयर प्रदान की गई।
Advertisement
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, पूनम, विनय श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र जायसवाल को रेड क्रॉस में उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
Advertisement
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए आईएमए के चिकित्सकों से अपील की कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रोगियों को निःशुल्क दवाएं व उपचार उपलब्ध कराएं। रेड क्रॉस से जुड़े व्यवसायियों से आह्वान किया गया कि वे सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं तथा नए सदस्य बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुविधाएं पहुँचाने में योगदान दें।
Advertisment
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शाखा की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर कार्य करने की शपथ भी ली।
समारोह के अंत में रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. आर.एस. सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Advertisement
इस अवसर पर सचिव डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सरकारी सचिव डॉ. सुमन कुमार, वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, सदस्य सरदार दया सिंह, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह, सदस्य अमित चंदेल, पूनम, विनय कुमार श्रीवास्तव व धर्मेंद्र कुमार जायसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
आबाडी में चला सीडीओ का प्लास्टिक मुक्त अभियान, 200 किलो प्लास्टिक कचरा किया गया इकट्ठा
आबाडी में चलाए गए अभियान में 200 किलो प्लास्टिक कचरा किया गया इकट्ठा – सीडीओ
लास्टिक मुक्त करने के साथ सभी पर्यटन स्थलों को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त
सोनभद्र। जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान के तहत भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाले जनपद सोनभद्र के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा। जिससे सोनभद्र में पर्यटकों का साफ और स्वच्छ स्थल उपलब्ध कराया जा सके। जिसके तहत गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अपने टीम के साथ इसकी शुरुआत पहाड़ों के बीच पर्यटन स्थल आबाडी जिसको मिनी गोवा भी कहा जाता है से प्लास्टिक मुक्त कर इसकी शुरुआत किया गया।
Advertisement
जागृति अवस्थी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने के लिए चार भागों में बांटा गया। एक भाग की जिम्मेदारी इन्होंने स्वयं पकड़ी तथा दूसरे भाग में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, तीसरे भाग में डीसी मनरेगा रविंद्र वीर एवं चौथा भाग में जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण को दिया।
Advertisement
चारों टीमों में गांव के सभी लोग, कर्मचारी तथा स्कूल के बच्चों को भी बाटा गया। टीम ने पूरे पिकनिक स्पॉट में फैले हुए प्लास्टिक एवं कूड़े को बिन कर इकट्ठा किया। आज लगभग 200 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति के द्वारा दिया एक सुंदर तोहफा है पर्यटकों को साफ और सुन्दर स्थल उपलब्ध रहना चाहिए लेकिन यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं एवं लोक प्लास्टिक एवं छोड़कर स्थल को गंदा कर देते हैं।
Advertisment
सभी सार्वजनिक जगह और पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। जो भी पर्यटक यहां आए उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह अपने प्लास्टिक और कूड़े को उचित स्थान कूड़ेदान में रखें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों का भी आह्वान किया कि अपने कार्यस्थल के जनपद को साफ रखे और लोगों को जागरूक करें जिससे कि हमारा जनपद सफाई के साथ ही प्लास्टिक मुक्त हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के जो भी सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थल हैं उन सबों को चरणबद्ध तरीके से साफ कर प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी से उनके कूड़े एवं प्लास्टिक को जोड़ा जाएगा जिससे कि वहां का कूड़ा एवं प्लास्टिक आरआरसी के माध्यम से उसका निस्तारण किया जा सके।
Advertisement
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि अभी शुरुआत है बहुत से ग्राम पंचायतें भी अपने ग्राम पंचायत को साफ कर रही हैं तथा लोगों को जागरुक भी कर रही है कि लोग कूड़ा एवं प्लास्टिक यहां वहां ना फेंके। जनपद में चल रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान अभियान एक अनूठा अभियान है। जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक जन तक पहुंचाने एवं प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए बोरी को प्रमोट किए जाने पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल एवं विजय कुमार को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
Advertisement
जनपद के सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का आह्वान किया गया कि जनपद में जो प्लास्टिक के विरुद्ध चल रहा है और अपने पर्यटन स्थलों को साफ रखने के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे कि लोग जागरुक हो सके इस अभियान के तहत लोग अपने घर पर एक बोरी लगाए और प्रयोग किया हुआ प्लास्टिक बाहर फेंकने के बजाय उसे बोरी में रखें।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पर्यटन स्थल आबाडी के इस सफाई अभियान के लिए वहां के ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो,
Advertisement
दो सफाई कर्मी एवं सचिव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान का भी आह्वान किया कि अपने ग्राम पंचायत में इस तरह का अभियान शुरू करें। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर, डीपीआरओ नमिता शरण,खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल, डीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशी राम ठाकुर, चोपन के पंचायत सचिव दीपक पाण्डेय, शिवकुमार कुशवाहा, अभिषेक सिंह, अरुण सिंह, एडीओ दुद्धी आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ घोरावल रामचरण प्रसाद, सहित समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीण जन और प्राथमिक स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
दमकल की कई गाड़ियों के साथ सीआईएसएफ के जवान आग बुझाने में जुटे रहे
करोड़ो का हुआ नुकसान, जांच के लिए टीम गठित
सोनभद्र। ओबरा स्थित बीटीपीएस पॉवर प्लांट के आईसीटी स्विच यार्ड नंबर-01 और 02 में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गईं। जिससे ओबरा क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आसमान में घना काला धुंआ छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Advertisement
दमकल की कई गाड़ियों के साथ सीआईएसएफ के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि यह वही आईसीटी यार्ड है, जहां पूर्व में भी कई बार अग्निकांड हो चुका है, बावजूद इसके सुरक्षा उपायों में कोई बड़ा सुधार नहीं किया गया।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक इस भीषण आग से पॉवर प्लांट की परियोजनाओं को कई सौ करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और आग के कारणों की जांच की जा रही है।
ओबरा की यह घटना जिले में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब पूर्व में एक बार आग लग चुकी थी तो दूसरी बार सम्बंधित अधिकारियों कर्मचारियों ने सुध क्यो नही रखी।आगे देखना है कि क्या होता हैं।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक
सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहतपुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को
Advertisement
यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
निष्पक्ष न्याय अभियान सम्बंधित शिकायत पर विभाग हुआ गंभीर
शिकायत कर्ता अधिवक्ता को सम्बंधित तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा गया
लखनऊ/सोनभद्र। वरिष्ठ अधिवक्ता, सोनभद्र जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के द्वारा फरवरी 2025 में दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा चलाए गए निष्पक्ष न्याय अभियान की शिकायत प्रमुख सचिव (राज्यकर) से की गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा चार मार्च 2025 के पत्र के माध्यम से किए गए इस शिकायत को विभाग ने गंभीरता से लिया है और इस सम्बन्ध में उपायुक्त खंड-2, सोनभद्र द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता को नोटिस भेजते हुए उन्हे शिकायत से संबंधित समस्त प्रपत्रो एवं तथ्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
Advertisement
विदित हो कि दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा चलाए गए निष्पक्ष न्याय अभियान का शिकायत वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस आधार पर किया गया था कि दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव जो 25 जनवरी 2025 को शिकोहाबाद में हुआ था वो विवादित और पक्षपातपूर्ण था।
Advertisement
श्री श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव राज्यकर को लिखे पत्र में कहा था कि फर्जी तरीके से चुने गये लोगो ने जिसमें तथाकथित अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल, तथाकथित महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा और पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलोत सम्मिलित है ने कर जगत में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से फर्जी निष्पक्ष न्याय अभियान चलाकर अधिवक्ताओ को दिग्भ्रमित किया है। पत्र के साथ ही श्री श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव राज्यकर को चुनाव में धांधली सम्बंधित साथ ही निष्पक्ष न्याय अभियान से संबंधित दस्तावेज भी भेजे थे।
Advertisement
अब श्री श्रीवास्तव के उसी पत्र को संज्ञान में लेते हुए विभाग आगे की कार्रवाई सम्बंधित तत्परता दिखलाई है और श्री श्रीवास्तव को सभी दस्तावेजों एवं तथ्यों के साथ उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है।
Advertisement
श्री श्रीवास्तव ने बातचीत में बताया कि फर्जी लोगों के खिलाफ उनकी लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी और मै इन सभी लोगों के फर्जीवाड़े को जिन्होंने दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन को अपनी जागीर समझ रखा है, अधिवक्ता भाईयों के सामनें लाकर रहुंगा।
तिरंगा कफ़न हो अरमान है हमारा: प्रद्युम्न त्रिपाठी
शहीद स्मारक करारी में हुई कवि गोष्ठी
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में बुधवार की शाम कविगोष्ठी शहीद स्मारक करारी में सेना के पराक्रम को नमन करने हेतु आयोजित की गई। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात वाणी वंदना वरिष्ठ साहित्यकार शिवदास ने शारदे अंधकार हर, ज्योति नव घर घर भर सुनाया तथा लहर रहा है गगनांगन में गौरव का अभिमान हमारा भारत देश महान सराही गई।
Advertisement
आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र ने तिरंगा कफ़न हो अरमान है हमारा , प्राणों से बढ़कर हिंदुस्तान प्यारा सुनाया और सेना को सैल्यूट किया। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने कुर्बान हों वतन पर तिरंगा सदा लहराये, जयहिंद वंदेमातरम् की धुन सदा सुनाये सुनाकर वातावरण में वीर रस का संचार की।
Advertisement
सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने तिरंगे में सजे अर्थी बजे धुन राष्ट्र गीतों की , जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले सुनाकर देश को नमन किया। गीतकार दिलीप सिंह दीपक, धर्मेश चौहान एडवोकेट, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर द्विवेदी मेघ, दयानंद दयालू ने भी काव्य पाठ किया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता संरक्षक रामयश तिवारी व
Advertisement
सफल संचालन शायर अशोक तिवारी एडवोकेट ने किया। प्रस्ताव पारित कर पाक में सैन्य कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए संकल्प लिया गया कि हम सभी सदैव राष्ट्र की अस्मिता को सुरक्षित रखेंगे।इस अवसर पर फारुख अली हाशमी, रिषभ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, ठाकुर कुशवाहा, शिवमोचन बाबूलाल, समर, अनमोल आद्या, अंशिका आदि मौजूद रही।