लम्बित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण  तरीके से किया जाए निस्तारण- ASP

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रुम किया गया, विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं को शीध्र ही निस्तारण करने हेतु दिए निर्देश

कौशल शर्मा

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा उपस्थित सभी विवेचकों का अर्दली रुम* किया गया। अर्दली रुम में अपराध व विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के संबंध में सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisment

वही एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि विवेचनाओं में वांछित अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे सभी विवेचक। श्री सिंह ने बताया कि विवेचना में लापरवाही बरतने वाले संबंधितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुराने मामले व महिलाओं संबंधित अपराधों का मौका मुआयना कर साक्ष के साथ निस्तारण करते हुए संबंधित कार्रवाई करें इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय नई बाजार चौकी प्रभारी संतोष सिंह कस्बा चौकी प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UP पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं की महिलाओं व छात्राओं को दी गई जानकारी

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

कौशल शर्मा

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,  के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisment

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/

Advertisement

छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, जिसमें 04 जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी।

Advertisement
Advertisement

जिसमें से 04 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए, 02 प्रकरण में दोनों पक्ष कोर्ट से कार्यवाही चाहते हैं तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शीतला मन्दिर के पास चली गोली एवं मारपीट मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बडी सफलता, शीतला मन्दिर के पास चली गोली एवं मारपीट में संलिप्त एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बीते 1 फरवरी 2025 को शीतला मन्दिर चौक, कस्बा रॉबर्ट्सगंज में चली गोलियों के क्रम में

Advertisement

एक अन्य अभियुक्त कमला पति त्रिपाठी उर्फ कमला तिवारी पुत्र उमा शंकर त्रिपाठी निवासी ग्राम तियरा शिवदत्त थाना करमा जनपद सोनभद्र हाल पता मोहल्ला अम्बेडकर नगर वार्ड नं0-15 रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज को शनिवार को चण्डी होटल के पास पुल के नीचे से गिरफ्तार कर चालान के लिए न्यायालय किया जा रहा है।
             

Advertisement

  को शीतला मन्दिर के पास चली गोली एवं मारपीट में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-116/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 324(4), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 7 सीएलए एक्ट, व 3/25 आर्म एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत हुआ, जिसमें अभियुक्त कमला पति त्रिपाठी उर्फ कमला तिवारी उपरोक्त की संलिप्तता पाये जाने के आधार पर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

Advertisment



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
कमला पति त्रिपाठी उर्फ कमला तिवारी पुत्र उमा शंकर त्रिपाठी निवासी ग्राम तियरा शिवदत्त थाना करमा जनपद सोनभद्र हाल पता मोहल्ला अम्बेडकर नगर वार्ड नं0-15 रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisement



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना रॉबर्ट्सगंज

2. का0 विशाल गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज3. का0 अंकित वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 अमित बिन्द थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3. का0 अंकित वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज

4. का0 अमित बिन्द थाना रॉबर्ट्सगंज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी चोपन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SDM व CO सीटी ने की समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अल्ट्राटेक कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के साथ सुरक्षा बिंदुओं पर आयोजित की गई समन्वय गोष्ठी

सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी चोपन की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अल्ट्राटेक कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक, सुरक्षा कर्मी, स्थानीय पुलिस प्रशासन और अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

उपजिलाधिकारी सदर ने अल्ट्राटेक कंपनी परिसर में लागू सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की और इसे और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर जोर दिया, ताकि कर्मचारियों और आसपास के समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Advertisement
Advertisement

क्षेत्राधिकारी नगर ने सुरक्षा कर्मियों को स्थानीय पुलिस के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए संचार चैनल स्थापित करने की योजना बनाई गई। कंपनी परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और निगरानी तंत्र की जांच की गई।

Advertisement

उपजिलाधिकारी सदर ने सभी कैमरों को चालू रखने और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया। औद्योगिक दुर्घटनाओं, जैसे आग या रासायनिक रिसाव, से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन योजना को मजबूत करने पर बल दिया गया।

Advertisement

इसके लिए कंपनी को नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने और स्थानीय अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया। अल्ट्राटेक कंपनी को अपने कर्मचारियों और आसपास के समुदाय के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी गई। उपजिलाधिकारी ने कंपनी से स्थानीय नागरिकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने को कहा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके।
         

Advertisment

  उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर ने अल्ट्राटेक कंपनी के प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने और प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा न केवल कर्मचारियों, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के समस्त थानों पर सिम विक्रेताओं को जागरूक करने को लेकर  की गई मीटिंग

HIGHLIGHTS

  • जिले के समस्त थानों पर सिम विक्रेताओं को जागरूक करने हेतु आयोजित की गई मीटिंग

सोनभद्र। पुलिस द्वारा साइबर अपराधों और फर्जी सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से जिले के समस्त सर्किल अन्तर्गत थानों पर क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा सिम विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ जागरूकता मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य सिम कार्ड की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को रोकना था।

Advertisment

सभी सिम विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे ग्राहकों का पूरा विवरण( नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिम एक्टिवेशन तारीख, और अन्य आवश्यक जानकारी) निर्धारित प्रोफार्मा में दर्ज करें।

Advertisement

साइबर फ्रॉड और अन्य अपराधों में फर्जी सिम के उपयोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए, विक्रेताओं को इसके बारें में समझाया गया। सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने रिटेलर्स का पूरा रिकॉर्ड रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
         

Advertisement

जनपदीय पुलिस ने सभी सिम विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपील की कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें और साइबर अपराधों को रोकने में सहयोग करें। नागरिकों से भी अनुरोध है कि वे सिम खरीदते समय केवल अधिकृत विक्रेताओं से संपर्क करें और अपनी पहचान का दुरुपयोग होने से बचें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”

HIGHLIGHTS

  • जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”
  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  द्वारा थाना चोपन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना रायपुर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
  • समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के थानों पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
  • जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश-

सोनभद्र। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह के द्वारा थाना चोपन पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के द्वारा थाना रायपुर पर इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व

Advertisement

थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर “थाना समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मारवाड़ी युवा सोन महिला ने निर्धन कन्या के विवाह मे किया सहयोग

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा सोन महिला ने निर्धन कन्या के विवाह मे किया सहयोग

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने एक निर्धन लड़की के विवाह के लिए गृहस्थी व रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली अनेक सामानों का उपहार में भेंट कर आर्थिक रूप से सहयोग कर सामाजिक दायित्वों को निभाने का प्रयास किया गया।

Advertisement

महिला शाखा ने इस सहयोग को देखकर लड़की के परिजन बहुत प्रफुल्लित होते हुए एवं महिला शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी युवा मंच ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया। वही भविष्य में भी ऐसे परिवार जिनके लड़कियों का विवाह आर्थिक समस्याओं की वजह से नहीं हो पा रहा है उसकी जानकारी दिए जाने का अनुरोध किया गया।

Advertisement

संस्था का उद्देश्य सभी का सहयोग करना है और आगे भी यह मंच इस प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्यों को करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। मारवाड़ी सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने जानकारी देते हुए बताया की शाखा के सभी सदस्यों ने मिलकर समान एकत्रित किया एवं निर्धन कन्या की सहायता की।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हमारे मंच की पूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल भी उपस्थित रहीं। मंच की सचिव रंजन अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, पूनम खेतान, सुनीता सर्राफ, सुमन केजरीवाल, सुनीता सांवरिया, मुस्कान थर्ड,

Advertisment

प्रियंका जालान, शशि केडिया, मीरा केडिया, अनीता थर्ड, रिंकी जालान, अंशिका झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, पूजा झुनझुनवाला, रुचि सांवरिया एवं निधि केजरीवाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बरैला महादेव मन्दिर पर 19 मई से 27 मई तक होगा अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ

HIGHLIGHTS

  • बरैला महादेव मन्दिर पर 19 मई से 27 मई तक होगा अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ

सोनभद्र। जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष होने जा रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 19 मई को प्रातः 7:00 बजे 151 कलश उठाकर बरकरा गांव स्थित जलाशय में वरुण भगवान का पूजन कर मंदिर प्रांगण में कलश मंडप प्रवेश किया जाएगा एवं

Advertisement

लगातार 27 तारीख तक भगवान शिव का अलग-अलग पदार्थ के द्वारा श्री रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं रात्रि 7:00 से 10:30 बजे तक श्री राम कथा का प्रवचन होगा।

Advertisement

इसके साथ ही राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गोविंद शास्त्री महाराज एवं काशी से मानस गंगा प्रियंका पांडे के द्वारा श्री राम कथा प्रवचन होगा। इसी को लेकर यज्ञ कमेटी के लोगों के द्वारा महादेव के सानिध्य में बैठक हुई।

Advertisement

यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह सबको संबोधित किया और कहा यज्ञ की पूरी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है, जिसमें ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Advertisement

कमेटी के विशेष सहयोगी यजमान रवि प्रकाश पांडे एवं सतीश पांडे ने कहा छठवें वर्ष यज्ञ होने जा रही है अतः क्षेत्रवासियों में श्री राम कथा को लेकर अति उत्साह है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन ने पाकिस्तान का पुतला किया दहन

HIGHLIGHTS

  • देश का व्यापारी सरकार के साथ है व्यापारी युद्ध की दशा में सरकार को अपना हर संभव योगदान करेगा- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर हिंदुस्तान के समर्थन में तिरंगा लहरा करके सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रदर्शन कर संकेत दिया है कि देश का व्यापारी सरकार के साथ है व्यापारी युद्ध की दशा में सरकार को अपना हर संभव योगदान करेगा।

Advertisement

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने बहुत हद तक आतंकवादियों का खात्मा किया है और भारत की आन बान और शान की रक्षा भी की है उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक देश की 15 से ज्यादा जगह को निशाना बनाने का जो कुत्सित प्रयास किया है उसे भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता के साथ नाकाम कर दिया

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह किया है यह उत्साहित करने वाला तो है ही साथ ही हमको सतर्क रहने की भी बहुत आवश्यकता है क्योंकि पाकिस्तान का जो आज तक का इतिहास है वह पीठ में छुरा भोंकने  का आदती है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की भीषण आतंकी घटना के बाद जब पाकिस्तान से तनाव चरम पर है तब से पूरा देश उचित प्रक्रिया की प्रतीक्षा में था समूचा राष्ट्र एक समान भावनाओं से ओत-प्रोत प्रोत है हमें अपनी पूरी क्षमता से जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।       

Advertisement

    जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन , नगर महामंत्री जसकीरत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर निरंतर प्रयासों से बहु स्तरीय शिकंजा कसा जाए उसे  आर्थिक, कूटनीति सभी मोर्चे पर आघात किए जाएं पाकिस्तान के जिस क्रूर एवं कुरूप चेहरे से हम हमेशा से परिचित रहे हैं वह हाल के वर्षों में विश्व के समक्ष भी बेनकाब हो चुका है  वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, टीपू अली ,

Advertisement

ने कहा कि पाकिस्तान में गरीबी और कट्टरपंत की पैठ को देखते हुए वहां प्रशिक्षित आतंकियों का कभी अकाल नहीं पड़ने वाला है इसलिए हमें अपने देश को आहत करने वाले आतंकियों को निपटाते रहने के साथ उन्हें पोषित करने वाली पाकिस्तान सेना को भी दायरे में लाना भारत सरकार का सफल प्रयास है।    

Advertisement

जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि एक विकसित भारत और खंडित पाकिस्तान हमारी बड़ी आकांक्षाओं में है भले ही किसी देश का विखंडन सोचने में कुछ नकारात्मक भाव हो किंतु यह उन मानवीय भावों की अभिव्यक्ति ही है जो नैसर्गिक न्याय को लेकर संतुष्टि की अनुभूति कराती है

Advertisment

जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह नगर संयोजक अमित अग्रवाल,दिल करन सिंह,अभिषेक साहू ने कहा कि वैसे तो भारत ने पाकिस्तान के होश ठिकाने लगाने के लिए सिंधु जल समझौते को स्थगित करने जैसे कई कठोर कदम उठा लिए थे लेकिन उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी आवश्यक थी केवल इसलिए नहीं की पहलगाम हमले के बाद देश आक्रोश में था

Advertisement
Advertisement

बल्कि इसलिए भी की पाकिस्तान को यह पता चले कि भारत को उसे उसी भाषा में भी जवाब देना आता है जिसे वह अच्छे से समझता है प्रदर्शन में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह राजेश जायसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, अमित अग्रवाल, टीपू अली,  प्रतीक केसरी अभिषेक साहू ,दिल करन सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें