पुलिस ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की परखी व्यवस्था

HIGHLIGHTS

  • चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की जा रही चेकिंग
  • क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी दुद्धी व क्षेत्राधिकारी पिपरी  द्वारा अपने अपने सर्किल में पड़ने वाले बैंक एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक व उसके आसपास की जा रही चेकिंग
  • आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त
  • बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। जनपद में स्थित बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी दुद्धी व क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा अपने अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न बैंको में एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आस-पास सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisement

थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक/पोस्ट ऑफिस/ ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/ सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है ।

Advertisment

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक प्रबंधकों से वार्ता की गयी तथा आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की चेकिंग तथा बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी व्यवस्था गई तथा अनावश्यक रुप में घूमने वाले व्यक्तियों को आवश्यक हिदायत दी गयी। इस दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दी आर्यन्स एकडेमी के बच्चों ने धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

HIGHLIGHTS

  • दी आर्यन्स एकडेमी के बच्चों ने धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

राबर्टसगंज, सोनभद्र। दी आर्यन्स एकडेमी संत नगर राबर्टसगंज के परिसर में मातृत्व दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सभी माताओं का स्वागत तिलक लगाकर व फूल देकर किया। उसके पश्चात गाना नृत्य की प्रस्तुति कर माताओं को भाव विभोर कर दिया।

Advertisement

बच्चों ने रंगोली, ग्रिटिंग कार्ड व पोस्टर बनाकर माताओं को भेंट किया व माताओं के लिए कुर्सी रेस, हौजीतम बोला व अन्य गेंम्स कराकर जीतने वाली माताओं को पुरूस्कृत भी किया। आज के दिन माताओं का सम्मान करके बच्चे काफी खुश थे व अन्होने वादा किया कि हमलोग हमेशा माताओं का सम्मान करेंगे व माँ ही हमारे जीवन की आधार शिला है।

Advertisment

इस दौरान प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि माँ ही सभी बच्चों की पहली शिक्षकों के बराबर होती है। माँ को धन दौलत या पूरी दुनिया की दौलत नहीं चाहिएं, केवल माँ को अपने बेटो और बेटियों से प्रेम चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर नवीन पांडे, निशा चौबे, प्रियका, रोमा, अपर्णा, सुल्ताना, प्रतिमा, सुमन, सुषमा, महेश, नीतीश, आदि उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ आज से शुरू हो गई सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा

HIGHLIGHTS

  • नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
  • आज से शुरू हो गई सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी (न्यू कालोनी) में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन प्रातः कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। भक्तगणों का जन सैलाब श्रद्धा व भक्ति भाव से झूमते हुए श्रीराम जानकी मंदिर कूप से कलश भरकर यज्ञ मण्डप तक रवाना हुआ। यज्ञ मण्डप में पारायणकर्ता पंडित पृथ्वी नाथ शुक्ल एवं आचार्य पंडित दिनेश पाण्डेय के द्वारा विधि विधान से यज्ञ मण्डप में पूजन एवं पारायण किया गया।

Advertisement

सायं 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक हरिद्वार (ऋषिकेश) से आए श्री श्री 1008 श्री परम पूज्य संत स्वामी हरिदास महराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत अमृतकथा का रसपान कर श्रोतागण भक्तिमयी गंगा में डूबकी लगाया। स्वामी जी ने धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाकर भक्तगणों को यह संदेश दिया कि व्यक्ति को सदैव सत्संगति में रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि संगति से ही इंसान सज्जन ब दुर्जन होता है।

Advertisement

धुंधकारी की गलत संगति के कारण उसका पतन हुआ जबकि गोकर्ण का सत्संगति करने के कारण उनका उत्थान हुआ। कार्यक्रम में रमेश मिश्रा (लोहा पण्डित), पंडित कृष्णकांत देव पाण्डेय, अवधेश नारायण शुक्ल, सुनील  त्रिपाठी,

Advertisement

अशोक शुक्ल, आनंद ओझा, बलराम सोनी,जनार्दन पाण्डेय, बिनोद मिश्रा, डॉ अशोक त्रिपाठी, अविनाश शुक्ला, बैजनाथ पाण्डेय, बेचन मिश्रा, दीनदयाल  त्रिपाठी,त्रिभुवन पाठक , विनोद कुमार शुक्ल, रमाकांत त्रिपाठी आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कान्वेन्ट हाई स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

HIGHLIGHTS

  • कान्वेन्ट हाई स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोनभद्र। कान्वेन्ट हाई स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में परचम लहराया है विद्यालय की प्रधानाचार्या, सिस्टर ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ली गयी सत्र 2024-25 की कक्षा दशवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम, कान्वेन्ट हाई स्कूल, राबर्ट्सगंज के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा।

Advertisement

विद्यालय के छात्र प्रत्युष सावरियां ने 98.00 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कौस्तुभि पाण्डेय ने 96.00 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, दीक्षांत देव रघुवंशी और आयुष कुमार सिंह ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

Advertisement

विद्यालय के 23 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। सिस्टर किरन जार्ज ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों को संयुक्त रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

MVM पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा में रचा सफलता का इतिहास

HIGHLIGHTS

  • माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
  • उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यालय हुआ गौरवान्वित

सोनभद्र। माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई की कक्षा 12वीं एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अद्भुत प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का परचम बुलंद किया।

Advertisement


कक्षा 12 के होनहार छात्र हर्षित सिंह ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी शुक्ला ने 95.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं यज्ञभान सिंह यादव ने 94% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी विद्वता का परिचय दिया।

Advertisement

इनके साथ प्रखर चौहान (91%) एवं शिव कुमार पांडेय (90%) ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विशेष उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।

Advertisement

कक्षा 10 में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। श्रेयांश सिंह ने 97% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चौलेंज (प्रयागराज जोन) में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी गणितीय प्रतिभा का डंका बजाया।

Advertisement

आराधना पटेल ने 94.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा वैभव सिंह ने 92.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया। वैभव भी आर्यभट्ट गणित चौलेंज के जोनल टॉपर रह चुके हैं। इस वर्ष विद्यालय कक्षा 10 के 44 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।

Advertisement

इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक-संरक्षक रमाशंकर दुबे ने छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं विद्यालय के सम्माननीय प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

Advertisment

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षकगण संजय पाण्डेय, कृष्णानंद मिश्र, विशेष पाठक, आशीष शुक्ला, अमित पटेल, विवेकानंद द्विवेदी, अमित त्रिपाठी, अशोक कुमार, अमित चौबे एवं कृष्णा मिश्रा (आईटी प्रमुख), शालीनी श्रीवास्तव, विजय द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मृतक का नकली बेटा बनकर करा ली 42 बीघे जमीन की वरासत, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ FIR

HIGHLIGHTS

  • नकली बेटा बनकर चाचा की 42 बीघे जमीन कराई वरासत, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
  • नामजद सहित राजस्व व ब्लॉक से जुड़े कर्मचारियों के विरुद्ध FIR दर्ज


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परही गांव में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को मृतक का फर्जी बेटा दिखाकर 42 बीघे भूमि की अवैध वरासत करा ली। इसमें राजस्व व ब्लॉक कर्मचारियों की भी मिलीभगत का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद समेत कई सरकारी कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गयी है।

Advertisement



परही गांव निवासी सोहन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके नाना वंशी यादव की केवल दो बेटियां, उनकी मां गांगी देवी और मौसी रामपति हैं। भूमि हड़पने की नीयत से वंशी के भाई रामनंदन (अब दिवंगत) के पुत्र राधेश्याम और रामसूरत ने खुद को वंशी का बेटा दिखाते हुए सरकारी अभिलेखों में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करवा लिया और 42 बीघे जमीन अपने नाम वरासत करा ली।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार जब इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उनकी मां और मौसी ने रॉबर्ट्सगंज एसडीएम को पत्र देकर सही दस्तावेज प्रस्तुत किए और कुटुम्ब रजिस्टर में संशोधन की मांग की। एसडीएम के आदेश के बाद भी बीडीओ करमा ने कार्रवाई नहीं की, बाद में डीएम के हस्तक्षेप पर जांच टीम गठित हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि वंशी यादव के कोई पुत्र नहीं थे, केवल दो बेटियां थीं।

Advertisement

बावजूद इसके रिपोर्ट को जांच टीम ने दबा दिया। शिकायत में यह भी आरोप है कि दूसरी जांच टीम में शामिल एडीओ आईएसबी अनंत सिंह और सचिव अश्विनी श्रीवास्तव ने पूर्व की रिपोर्ट को दरकिनार कर जानबूझकर जांच की दिशा बदल दी। गंभीर पितृत्व विवाद को मामूली ग्रामसभा प्रस्ताव की तरह निपटाकर रिपोर्ट को समाप्त कर दिया गया।

Advertisment

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर अजय यादव ने नाना की दो बेटियां और दो बेटे होने का कागज तैयार कराया, जिससे मामला और उलझ गया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राधेश्याम, रामसूरत, सुभाष (रामसूरत का दामाद), लवकुश, श्रीनिवास, प्रदीप, अजय, जितेंद्र पाल के अलावा राजस्व व ब्लॉक विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

14 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जिला सेवायोजन कार्यालय पर होगा 14 मई को रोजगार मेला का आयोजन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय पर जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 14 मई को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 14 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।

Advertisement



इस रोजगार मेला में विजन इण्डिया लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि०. रेनूकुट, सोनभद्र), सी०पी०पी०एल०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सूद ऑटोमोबाईल्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, लावा मोबाईल कम्पनी, नोएडा, परमहंस इण्टरप्राईजेज, गुरुग्राम, हरियाणा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, डीसेट्स, फरीदाबाद (फेम इण्टस्ट्रीज लि०, अलवर), ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रा० लि०, वाराणसी,

Advertisement

एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, वज्र इण्डस्ट्रीज, राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, टाटा मोटर्स पैसेन्जर वेहिकिल्स लि०, अहमदाबाद, गुजरात एवं नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राब‌र्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभित्र पदों पर भर्तियां की जाएगी।

Advertisment
Advertisement

इस रोजगार मेला में आने वाले इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढी के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है, इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भगवान बुद्ध का सन्देश सर्व समाज को एक समान जीने का अधिकार देता है:छोटेलाल खरवार

HIGHLIGHTS

  • भगवान बुद्ध का सन्देश सर्व समाज को एक समान जीने का अधिकार देता है:छोटेलाल खरवार

सोनभद्र। त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा अर्थात जन्म, ज्ञान प्राप्ति व महापरिनिर्वाण का पवित्र त्यौहार आज वैशाख बुद्ध पूर्णिमा को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

Advertisement

सोनभद्र नगर के तथागत बुद्ध विहार निकट रेलवे फाटक पर आज सुबह पूज्य भन्ते आनंद द्वारा बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराने के बाद सैकड़ो धागं बंधुओं के साथ धम्मं प्रभातफेरी तथागत बुद्ध विहार से प्रारम्भ होकर नगर का भ्रमण करते हुए बुद्ध विहार पहुंची।

Advertisement

प्रभात फेरी में धम्मं घोष व नारे के साथ गौतम बुद्ध का है पैगाम, मानव मानव एक समान। भगवान बुद्ध की करुणा हो, करुणा हो, करुणा हो। भारत की है जिससे शान, विजयी विश्व अशोक महान। घर घर अलख जगायेंगे, सबको बौद्ध बनाएंगे।” बुद्ध विहार पर आयोजित विनार गोष्ठी कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisment



जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं रामधारी संजीवेया व सुमन्त सिंह मौर्य ने कहा कि बुद्ध का धम्मं एक ऐसा मार्ग है जो सर्व समाज को एक समान जीने का अधिकार देता है और मानवता को स्थापित करता है। भगवान बुद्ध के बताये गए मार्ग पर चलकर देश दुनिया में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा, व्यभिचार, अत्याचार का जो माहौल है उससे मुक्त किया जा सकता है।

Advertisement



अध्यक्षता कर रहे गोपाल निराला व अनिल सिंह पटेल ने कहा कि बुद्ध अपने आपको मार्ग बताने वाला बताये आपको उनके रास्ते खुद बलना पड़ेगा तभी आपका मंगल होगा। श्याम सुन्दर प्रजापति व राजकुमार सोनकर ने कहा कि बुद्ध का मार्ग बहुत सरल व लोक कल्याण का मार्ग है उसको अपनाकर ही हम अपना जीवन मंगल बना सकते है।

Advertisement


कार्यक्रम के सन्चित उमेश मौर्य ने सबका आभार व्यक्त किया और संचालन नरेन्द्र प्रताप जेई साहब ने किया। गोष्ठी में अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार मौर्य, चंद्रेश कुमार, माता प्रसाद सिंह, तेजप्रताप गौर्य, लक्ष्मी नारायण पटेल, राजेश कुमार प्रेमी, नंदकिशोर मास्टर,

Advertisement

एड राजेश कुमार, पवित कुमार, एडवोकेट उदय राज मौर्य, राजकुमार बौद्ध, डॉ भागीरथी मौर्य, डॉ ओ पी मौर्य, अनिता पटेल, रानी सिंह, अनिता मौर्य, शिवानन्द, रमेश सिंह इत्यादि उपासक एवं उपसिकाये व धम्मं बंधु लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रक्तदान राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रक्तदान राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में युवाओ ने बढ़-चढ़ निभायी भागीदारी रक्तदान


सोनभद्र। जनपद मे अल्ताफ अहमद कादरी के आह्वान पर “रक्त दान राष्ट्र के नाम” बैनर के तले रक्त दान का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के युवाओ ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाया।

Advertisement

कार्यक्रम आयोजक अल्ताफ अहमद क़ादरी ने बताया कि यह रक्तदान कार्यक्रम राष्ट्रहित में समर्पित है जब भी देश में किसी भी प्रकार की समस्या आएंगी चाहे वो आंतरिक हो या बाहरी किसी भी परिस्थितियों में जनपद सोनभद्र का सर्वसमुदाय अपने रक्त का एक एक बूंद समर्पित करने को तैयार रहेगा।

Advertisement

कार्यक्रम में रक्तवीर औरंगज़ेब खान, मो हुसैन, उमेश चंद्रवंशी, आरिफ, जिशान अंसारी फैजान अहमद, नौशाद अहमद सिद्दीकी, गुफरान अहमद अभिषेक पाण्डेय, सारंग देव सिंह, तौफीक खान सोनी, जावेद खान, इकराम अहमद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

किराये पर लिए ट्रक को बेचने का आरोप, पीड़ित मोटर मालिक ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

HIGHLIGHTS

  • किराये पर लिए ट्रक को बेचने का आरोप, पीड़ित मोटर मालिक ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार
  • 60 हजार रुपये महीने पर ट्रक चलाने के नाम पर दर्जनों ट्रक किए गायब
  • वाहन स्वामियों ने कोतवाली का घेराव कर बिचौलिया के खिलाफ दिया प्रार्थना पत्र
  • जौनपुर निवासी ठेकेदार द्वारा चलावाया जा रहा था बारह चक्का ट्रक



सोनभद्र। जनपद के कुछ ट्रक मालिको ने सदर कोतवाली पर प्रार्थना देकर आरोप लगाया कि किराए पर लिए बारह चक्का ट्रक चलवाने के नाम पर एक बिचौलिया द्वारा जौनपुर निवासी ठेकेदार को दिलाया गया था और पैसा महीने बीत जाने के बाद न मिलने पर जब हम लोग अपने ट्रक का खोजबीन शुरू किया तो ना ट्रक मिली ना ही ठेकेदार। इसके बाद बिचौलिया और ठेकेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार लगाया है।

Advertisement



पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ट्रक मालिक साहिल खान पुत्र सहमूद खान निवासी ग्राम पॉपी करकी माइनर, सहित अन्य दर्जनों वाहन स्वामियों ने बताया कि (ट्रक) बारह चक्का का पंजीकृत वाहन स्वामी हूँ। जिसका चेसिस प्रार्थी के उपरोक्त वाहन को पिन्टू यादव पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम ओरगाई, पोस्ट-बिच्छी, थाना-राबर्ट्सगंज,

Advertisement

के द्वारा मध्यस्थता करते हुए वाहन को शरद कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी नसीरपुर पट्टन, पोस्ट-आलमपुर, थाना-अलीनगर, जनपद-चन्दौली मो0नं0-9935194632, 7317339561 ने 60 हजार रुपये प्रति माह के दर से किराये पर 12 अप्रैल को समक्ष गवाहान लिखा पढ़ी कचहरी परिसर राबर्ट्सगंज में कराकर ले गये।

Advertisement

आज कब महीना पूरा होने पर पैसे की मांग किया तो विपक्षी व्यक्ति द्वारा बताया गया कि हमने तुम्हारी गाड़ी संतोष सिंह पुत्र स्व० साहेब सिंह निवासी ग्राम-सिरकोनी, पोस्ट-पहाड़पुर, थाना-जौनपुर सदर, जनपद-जौनपुर मो०नं०-7236911636 को बेच दिया है,

Advertisement

अब न ही तुम्हारी गाड़ी ही मिलेगा न ही तुम्हारा पैसा मिलेगा। इस सम्बंध में कही लिखा पढ़ी किये और सूचना दिये तो तुम्हारी हत्या करा देंगे। इस मौके पर वाहन स्वामी अनिल, परवेज, साहिल, जाफर, गुलाम, गोविंद, रियाज, अबरार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें