हीट वेव से बचाव को लेकर सोनभद्र विकास समिति ने चलाया जन जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • 20 अप्रैल से 15 मई 2025 तक कई ग्रामों में हुआ आयोजन, आमजन को दी गई जरूरी जानकारी




सोनभद्र। उत्तर प्रदेश स्टेट हीट एक्शन प्लान एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सोनभद्र विकास समिति द्वारा 20 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जनपद के विभित्र ब्लॉकों में हीट वेव (लू) के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, नगवा एवं चोपन ब्लॉकों के चयनित ग्रामों में संचालित किया गया।

Advertisement
Advertisement


अभियान के अंतर्गत घोरावल ब्लॉक के जुडौली, केरवा, ओनौली, हरिदहवा, शिवपुर, महुअरिया प्रथम, शीलहटा, रायपुरा एवं चारघरवा, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भुगतान, बलहोर, अमोली और गड़ौरा, नगवा ब्लॉक के लौवा, नंदना, वीरनचुआ, पुखरोध और मऊकला, तथा चोपन ब्लॉक के कनछ, कनौरा एवं पटवध ग्रामों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisement



इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को लू के खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि हीट वेव एक जानलेवा स्थिति हो सकती है और बचाव ही इसका सबसे प्रभावी उपचार है।

Advertisment



लोगों को हिटवेच से उपायों को अपनाने की सलाह दी गई, ठंडक देने वाले पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।, सफेद या हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। दोपहर की तीव्र गर्मी में घर से बाहर निकलने से बचें।

Advertisement



छायादार स्थानों पर आराम करें। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। घर की छत पर सफेद रंग का पेंट या चूना लगवाएं। बाहर निकलते समय सिर पर गीला कपड़ा रखें व शरीर को पूरी तरह ढकें। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।

Advertisement


इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लू से जुड़ी जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था ताकि लोग सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बच सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये- ADM

HIGHLIGHTS

  • उद्योग बन्धुओ के लंबित समस्याओं का समय पर करे निस्तारणः एडीएम
  • ADM ने की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की बैठक
  • जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने की समीक्षा बैठक
  • उद्योग बन्धुओं द्वारा प्राप्त सुझावों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में  जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की बैठक किया।

Advertisement

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कहा कि जिले में उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये व व्यापारियों/ उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रुख अपनाया जाये और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाये, अधिकाधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी अपने उद्योग को संचालित कर विकास की ओर अग्रसर हो।

Advertisement

बैठक में उन्होंने निवेश मित्र सिन्गल विंडो, श्रम विभाग से सम्बन्धित प्रकरण, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित प्रकरण, प्रदूषण नियंत्रण सम्बन्धी प्रकरण, विद्युत सुरक्षा, खाद सुरक्षा एवं दवा प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग आधार मेमोरेण्डम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद आदि की समीक्षा की और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उद्योग बन्धुओं द्वारा बतायी गयी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित किया जाये और उद्योग बन्धुओं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी शेयर किया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता के सम्बन्ध में वाल राईटिंग भी बैंकों में करायी जाये। बैठक में उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन राजधारी प्रसाद गौतम, उद्यमी मित्र नीतिन प्रकाश, अध्यक्ष व्यापार मण्डल राजेश गुप्ता, उद्योग बन्धुगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण
  • क्राइम ब्रांच लंबित विवचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण- IG
  • निरीक्षण के दौरान सम्बन्धितों को दिया सख्त निर्देश

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के विभित्र रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने साथ ही निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बंधित को कड़े निर्देश दिया।

Advertisement

वही निरीक्षण के पूर्व आरपी सिंह पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी जिसे उनके द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं जैसे पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, अपराध शाखा, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, आईजीआरएस शाखा, यू०पी० 112, भवन साइबर सेल, अभिसूचना इकाई, क्षेत्राधिकारी पेशी आदि का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लिया। इसके साथ ही शाखा प्रभारियों को रिकॉर्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का निर्देश दिया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सम्बन्धितों को कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतने पर तत्काल कार्यवाई की जाएगी।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी आंकिक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर व्यक्ति को परीक्षित की तरह भगवत भक्ति में अपने को समर्पित कर देना चाहिए- स्वामी हरिवास महराज

HIGHLIGHTS

  • परीक्षित की तरह भगवत भक्ति में हर व्यक्ति को समर्पित होना चाहिए: स्वामी हरिदास
  • भगवान शिव एवं पार्वती जी की सुंदर झांकी हुई प्रस्तुत भक्तों ने लगाए जेकर

सोनभद्र। जनपद में सोनभद्र नगर के यार्ड नं- 18 टीबर्स कॉलोनी में हो रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन हरिद्वार से पधारे श्री श्री 1008 श्री परम पूज्य संत स्वामी हरिवास महराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत अमृतकथा सुनने को काफी भक्तो की भीड़ उमड़ी।

Advertisement


पूज्य स्वामी परीक्षित कथा कहते हुए बताया कि परीक्षित को श्राप मिला था कि वे 7वें दिन तक्षक सर्प के काटने से उनकी मृत्यु हो जाएगी। इसी प्रकार हर एक व्यक्ति का जीवन सप्ताह के सात दिन मात्र होते है। काल रुपी सर्प कभी भी इंसान को अपना ग्रास चना लेता है। हर व्यक्ति को परीक्षित की ही तरह भगवत भक्ति में अपने को समर्पित कर देना चाहिए।

Advertisment



कथा में वृंदावन से आये कलाकारों ने भगवान शिवपार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर भक्तों को भक्तिमय वातावरण में झुकने को विवश कर दिया। इसी प्रकार से प्रत्येक दिन वृंदायन से आये कलाकारों के द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

Advertisement



वही अगली कथा गुरुवार को ध्रुव चरित्र, वामन भगवान की कथा और भगवान श्रीराम के जन्म महोत्सव की कथा होगी। यज्ञ में पारायणकर्ता पंडित पृथ्वी नाथ शुक्ल एवं आचार्य पंडित दिनेश पाण्डेय के द्वारा विधि विधान से यज्ञ मण्डप में पूजन एवं पारायण किया रहा है। यह कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होना सुनिश्चित है।

Advertisement



इस कार्यक्रम में पंडित कृष्णकांत देव पाण्डेय, कृष्णसेवक शुक्च्ज्ञ, अवधेश नारायण शुक्ल, शीतला सिंह, धनंजय पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, वैजनाथ देव पाण्डेय, धीरेन्द्र चौचे, सुनील त्रिपाठी, अशोक शुक्ल, शिवशंकर देव, आनंद ओझा, बलराम सोनी, दीनदयाल त्रिपाठी, विनोद कुमार शुक्ल, दिनेश मिश्रा, महेश मिश्रा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने पुलिस बल के साथ चोपन कस्बे में किया पैदल गश्त

HIGHLIGHTS

  • कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त
  • मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
  • पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना चोपन क्षेत्र के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।

Advertisement

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया ।
                 

Advertisement

इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP अशोक कुमार मीणा ने चोपन थाने का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • निरीक्षण के दौरान थाना चोपन के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश
  • थाना कार्यालय, परिसर, शस्त्रागार, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा बुधवार को थाना चोपन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर

Advertisement

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने,

Advertisement

आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/

Advertisement

महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्व० रतन लाल गर्ग के स्मृति में हुआ भंडारे का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • स्व० रतन लाल गर्ग के स्मृति में हुआ भंडारे का आयोजन


सोनभद्र। व्यापारी हित में सदा कार्य करने वाले, प्रखर समाज सेवी व उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्व० रतन लाल गर्ग के स्मृति में गर्ग परिवार द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement


इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने बताया कि पिताजी एक व्यापारी नेता होने के साथ साथ प्रखर समाज सेवी थे जिन्होंने विकास हेतु सोनभद्र की स्थापना, मुख्यालय के स्थाईकरण, अफसरशाही, बिजली, पानी, सफाई, अस्पताल की दुर्व्यवस्थाओं के विरोध में आन्दोलन अपनी जिम्मेदारी निभाई थी।

Advertisement

विश्व हिन्दू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री राम मंदिर आन्दोल से मंदिर स्थापना में, कोरोना संक्रमण काल में समाज सेवा व्यापारिक हित में आन लाइन शापिंग का विरोध, व्यापार आयोग की उत्तर प्रदेश सरकार से माँग जैसे कार्यों के लिए श्री गर्ग जी को हमेशा याद किया जायेगा।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दी आर्यन्स एकडेमी में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • दी आर्यन्स एकडेमी में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का हुआ भव्य समापन

सोनभद्र। दी आर्यन्स एकडेमी संत नगर राबर्टसगंज में पिछले एक सप्ताह से चल रहे समर कैंप का समापन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कई तरह के कलाकृतियां बनाई रंगोली सजाई, फायरलेस कुकिंग, बैलून पसिंग, आर्ट क्राफ्ट, सैलेड डेकोरेशन इनडोर गेम, योगा मेडिटेशन, वह छोटे-छोटे बच्चे स्विंमिग पूल में नहाकर वह अंब्रेला डांस कर आनंदित हो रहे थे।

Advertisment

बच्चों ने अनेको प्रकार की जुस, फूट्स, सलाद, फूलकी, लाई चना, आइस क्रीम, कोल्ड ड्रिंक, सैंडविच, मैगी, मोमोज आदि चीजो का आनंद भी लीया। समापन के बाद बच्चों की ग्रीस्मकालीन छुट्टी कर दी गई।

Advertisement

इसमें भाग लेने वाले बच्चें मानवी आराध्या, अंशिका अनुष्का, नित्या तेजस, मानस, रागिनी, काव्या, अथर्व उपाध्याय, आदि रहे। इस अवसर पर नवीन पांडे, निशा चौबे, प्रिंयका, रोमा, अपणी, सुल्ताना, प्रतिमा, सुमन, सुषमा महेश नीतीश, आदि उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला में छात्रों ने किया श्लोकों का सस्वर गायन

HIGHLIGHTS

  • सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला में छात्रों ने किया श्लोकों का सस्वर गायन


सोनभद्र, घोरावल।  जनपद के ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसांई में चल रही वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान की कार्यशाला मां वीणावादिनी की अर्चना से प्रारम्भ हुआ।सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि आज कार्यशाला का दूसरा दिन है,जिसमें बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया जायेगा।

Advertisement

  मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर श्लोकों का गायन कराया। सह प्रशिक्षक अशोक चौबे और डाक्टर शुक्ल ने हारमोनियम व ढोलक पर जुगलबन्दी की।

Advertisement

छात्रों को प्रातःस्मरण मन्त्र,प्रकृति पूजा, वेदों में वर्णित राष्ट्र प्रार्थना आदि का ज्ञान देकर गेय विधा में ले जाया गया।जब सब बच्चे संगीत की धुनों पर वेदमंत्रों का सस्वर वाचन कर रहे थे तो एक अलग छटा प्रस्तुत हो रही थी और सबके चेहरे पर तेज प्रकाशित हो रहा था।

Advertisment

  बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में कुल सौ बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मूल संघ की बैठक में समर कैम्प का हुआ विरोध

HIGHLIGHTS

  • मूल संघ की बैठक में समर कैम्प का विरोध

ललितपुर। गलवार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की जनपदीय शाखा ललितपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर में सम्पन्न हुई।

Advertisment

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पण्डित केदारनाथ तिवारी, प्रान्तीय महामन्त्री एवं शिक्षक विधायक प्रतिनिधि , विशिष्ट अतिथि के रूप में  जलील खान, मण्डलीय मन्त्री, झाॅंसी मण्डल एवं श्री राहुल कुमार जैन, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता कमलेश कुमार , जिलाध्यक्ष जनपद- ललितपुर द्वारा की गई। बैठक में आगामी जुलाई माह में होने वाले राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अधिवेशन के सम्बन्ध में पूर्व तैयारी एवं उसके उत्कृष्ट क्रियान्वयन के सम्बन्ध में गहन मंथन किया गया।
           

Advertisement

बैठक में प्रतिभाग करने वाले  मजीद पठान, बृजेन्द्र निगम, नवीन जैन, बाल मुकुन्द तिवारी, बाहुबली जैन, सुरेश कुमार, श्रीमती प्रियंका शिवहरे, श्रीकान्त खरे आदि सभी सदस्यों ने अधिवेशन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपनी भावना को व्यक्त किया।

इसी के साथ अगले वर्ष होने वाले स्नातक विधायक चुनाव के सम्बन्ध में सभी को स्नातक मतदाता के रूप में स्वयं को पंजीकृत करने एवं अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य में  अभियान चलाकर जोड़ने के सम्बन्ध में रणनीति तैयार की गई। प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी ने  सबको बताया कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ सदा ही शिक्षकों के हित में कार्य करता आया है एवं आगे भी करता रहेगा।

Advertisement
Advertisement

बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रस्तावित समर कैम्प का विरोध करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं अन्य राज्य कर्मचारियों के समान एसीपी लागू करने जैसे मुद्दों पर अनवरत संघर्ष करने की बात कही गई। इस संघर्ष में प्रदेश के सभी शिक्षकों को मूल संघ के साथ जुड़ने का आह्वान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें