साइकिल वितरण में घोर अव्यवस्था पर युवा मंच ने जताई चिंता

HIGHLIGHTS

  • सीएम योगी आदित्यनाथ को एक्स पर युवा मंच ने पोस्ट किया
  • ब्लाक पर ही भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं: सविता गोड़

सोनभद्र। कल भीषण गर्मी के मौसम में आदिवासी छात्राओं के जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम में घोर अव्यवस्था पर युवा मंच ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक्स पर पोस्ट कर चिंता जताई है। समाचार पत्रों में भीषण गर्मी में तीन छात्राओं के बेहोश होने और अभिभावकों से लेकर बच्चों तक हुई परेशानियों की खबर को संलग्न कर कहा गया कि सोनभद्र हेडक्वार्टर से 150 किमी दूर तक दुर्गम क्षेत्रों में गांव बसे हैं।

Advertisement

जहां से आवागमन बेहद मुश्किल काम है। ऐसे में साइकिल वितरण ब्लाक स्तर पर होना चाहिए। इससे छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी से बचाया जा सकता है और उनका अनावश्यक किराया खर्च भी बचता। मांग की गई है कि इसे करके भविष्य में इस तरह की अमानवीय परिस्थिति से बचा जा सकता है।
       

Advertisement

  प्रेस को जारी बयान में युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड व अध्यक्ष रूबी सिंह गोंड ने कहा कि गरीबों विशेषकर आदिवासियों व दलितों के प्रति शासन व प्रशासन के उपेक्षा भरे नजरिए और कार्रवाई का परिणाम साईकिल वितरण में हुई घोर अव्यवस्था है। जहां कई घंटे देर से राज्य मंत्री पहुंचते है, मंच पर तो कूलर लगता है पर आदिवासी बच्चियों और उनके अभिभावकों के लिए एक पंखा तक नहीं लगता। यहां तक कि सुबह से बुलाई गई बच्चियों के लिए पीने के पानी और भोजन की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी।

Advertisement

दरअसल नौकरशाही और सरकारों द्वारा जो नीतियां बनाई जा रही हैं वह सोनभद्र की संरचना के लिहाज से व्यवाहारिक नहीं है। पठारी-पहाड़ी इलाका और प्रदेश का दूसरे सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले जिले में जिला मुख्यालय पर केंद्रित कार्यक्रम करने की जगह यदि इसे ब्लॉक स्तर पर किया जाता तो बेहतर रहता।
   

Advertisement

      युवा मंच नेताओं ने कहा कि इस जनपद में आदिवासी छात्र-छात्राएं शिक्षा के मामले में  सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। बार-बार मांग करने के बावजूद आदिवासी लड़कियों के लिए आवासीय डिग्री कॉलेज बनाने की मांग को पूरा नहीं किया गया। चकरिया और पिपरखांड में बने कौशल विकास केंद्रों को आज तक चालू नहीं किया गया।

Advertisement

सभी तहसीलों में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और हर ब्लॉक में आईटीआई कॉलेज खोलने और उसमें लड़कियों के लिए फैशन डिजाइनिंग, कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर, ड्रेस मेकिंग, नर्सिंग, पैरामेडिकल ट्रेंनिंग आदि क्षेत्र में पढ़ाई सुनिश्चित करने की बात भी नहीं मानी जा रही है।

Advertisement

कहा कि अभी जो मानक साइकिल वितरण में तय किया गया है उसमें बहुत कम संख्या में ही छात्राओं को साइकिल मिल पाती है। इसलिए मांग की गई कि दलित, आदिवासी और गरीब सभी छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वेदज्ञान जीवन की नींव है,राष्ट्रीय चेतना का उपागम है- बीएसए

HIGHLIGHTS

  • वेदज्ञान जीवन की नींव है,राष्ट्रीय चेतना का उपागम है- बीएसए

घोरावल ,सोनभद्र। स्थानीय ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला के पांचवे दिन का प्रारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि लालजी तिवारी ने मां ज्ञानदायिनी के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन कर किया।

Advertisement

अतिथियों का स्वागत जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने वेदतिलक ,माल्यार्पण, व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया।उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आज पांचवा दिन है,कार्यशाला में आज वेद के अंगों व विशेष रूप से सामवेद जो संगीत से सम्बंधित है,ज्ञान कराया जायेगा।

Advertisement

बीएसए ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अभिभूत हूं इस कार्यशाला में आकर,गसे प्रत्येक स्कूल में पहुंचना चाहिए।बच्चों सें संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली हैं जो इस प्रकार की शिक्षा इस कार्यशाला से पा रहे हैं,क्योंकि इस तरह की शिक्षा जो हमें नैतिक बल प्रदान करती है,बन्द हो गयी थी,उन्होंने सभी को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि आप इसे केवल कागजों में न उतारें जीवन में उतारें आपका लौकिक जीवन चमक उठेगा। वेद केवल श्लोक नहीं है,इसमें सभी विद्याओं का खजाना है,जो विकसित राष्ट्र और नैतिक राष्ट्र के सपने को पूर्ण कर सकता है। लालजी तिवारी ने अपील की कि आप सभी इन विद्याओं के निहितार्थ को जीवन में उतारें। बच्चों ने द्वय अतिथियों के सामने अब तक सीखे गये वेदमन्त्रों को संगीत की धुनों पर गाकर और समान्य वेद की जानकारी की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

Advertisement

बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है।कार्यशाला में कुल एक सौ ईक्कीस बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

Advertisement

आज की कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी सहायक प्रशिक्षक अशोक चौबे व आनंद पाण्डेय रहे। इस अवसर पर जय सिंह,शिवशंकर, संतोष तिवारी, व अन्यलोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम कका नेतृत्व व आभार प्रदर्शन ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डाइरेक्टर अनुराग पाण्डेय ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के टॉपर मनीष साहू का किया स्वागत

HIGHLIGHTS

  • एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर मनीष साहू का स्वागत किया

वाराणसी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्था सदस्य मनीष साहू ने इंटर में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर बनने पर संस्था पदाधिकारियों ने मनीष साहू का स्वागत कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Advertisement


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या ने संयुक्त रूप से कहा की मनीष साहू पढ़ाई करने के साथ संस्था के सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर समाजहित कार्य कर रहे है और मनीष साहू ने इंटर में पूरी लगन के साथ दिन रात पढ़ाई करके

Advertisement

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर बने है जिससे हम सभी में बहुत खुशी है और हम मनीष से आशा करते है वो भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे चलकर देश की सेवा करें।

Advertisement


इस दौरान मनीष साहू का स्वागत करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय पार्षद प्रीति आर्या उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार अमन कुमार सूरज मिस्त्री अभिषेक साहू सुशील राय दीपक कुमार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर हुआ समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर हुआ समारोह का आयोजन




विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी  ने बताया कि जनपद के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 05 बेड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 02 बेड तथा रा0 स्वा0 मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय लोड़ी में 10 बेड डेंगू रोगियों के लिए मच्छरदानी युक्त आरक्षित किए गए हैं ,तथा प्रत्येक सामुदायिक /प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ उप केंद्र / हेल्थ वेलनेस सेंटर पर डेंगू जांच मुफ्त है एवं जिला चिकित्सालय लोड़ी में डेंगू पुष्टि हेतु सेंटिनल लैब क्रियाशील है |

Advertisement

जिसके जिसके द्वारा एल|इज़ा रीडर के माध्यम से डेंगू की पुष्टि की जाती है यह जांच भी जनहित में मुफ्त है | अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी0बी0डी0 ने बताया कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है | जो मादा एडीज मच्छर के कारण फैलता है | इसको टाइगर मच्छर भी बोलते हैं | इसके ऊपर सफेद धारिया पाई जाती हैं | यह मच्छर घरों के अंदर साफ पानी में पैदा होता है | जिला मलेरिया अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि डेंगू से बचने हेतु सोर्स रिडक्शन एक महत्वपूर्ण उपाय है |

Advertisement

प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के अंदर असुरक्षित जल स्रोतों को नष्ट कर ” प्रत्येक रविवार मच्छर पर वार तथा लार्वा पर प्रहार ” की थीम के साथ साप्ताहिक साफ सफाई अपने व्यवहार में लाएं | इसी क्रम में आगे बताया कि जनपद में प्लेटलेट्स की उपलब्धता ब्लड बैंक रॉबर्टगंज में प्राइवेट हॉस्पिटल हेतु ₹300/- एवं सरकारी हेतु निशुल्क , साइ हॉस्पिटल रॉबर्ट्सगंज में ₹500/- तथा हिंडालको हॉस्पिटल में ₹1100/- की रुपए की दर से उपलब्ध है ।

Advertisement



धन्यवाद ज्ञापन में श्री किशोरी सिंह सचिव लायंस क्लब सोनभद्र द्वारा किया गया | बैठक में डॉक्टर प्रेमनाथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी0बी0डी0 , डॉक्टर गिरधारी लाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉक्टर सूबेदार प्रसाद उपमुख्य  चिकित्सा अधिकारी ,डॉक्टर एस के वर्मा ,डॉक्टर सुमन जायसवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी से  विनय श्रीवास्तव ,व्यापार मंडल से   प्रितपाल सिंह, कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी से धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ,आर के सिंह, अनिल दुबे ,देवाशीष पांडे, श्रीमती मधु , सभाजीत

Advertisement

प्रसाद इत्यादि एंबेड परियोजना से  आजाद एवं समस्त वी0बी0डी0 नगरी आशाएं उपस्थित रही

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG आर.पी. सिंह व SP द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

HIGHLIGHTS

  • आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस है तैयार-*

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर0 पी0 सिंह की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की दक्षता के आकलन के लिए दंगा नियंत्रण योजना व किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

Advertisment

पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये ।

Advertisement

अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/टीयर गैस गन/ हैंड ग्रेनेड/मिर्ची बम व फायर बिग्रेड आदि शस्त्रों को चला कर सम्पूर्ण कार्यवाही करते हुए पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया।

Advertisement

बलवा ड्रिल में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा/दंगा होने के दौरान बलवाईयो पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया । बलवा ड्रिल के दौरान पायी गयी खामियों पर विस्तृत रुप से सभी पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

1914 छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में 1914 छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे- शिक्षा को नई रफ्तार
  • जनजातीय छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया गया प्रोत्साहित।
  • समाज कल्याण राज्यमंत्री ने किया साइकिल वितरण

सोनभद्र। शुक्रवार का दिन जिले की 1914 छात्राओं के लिए खास बन गया जब उन्हें उच्च शिक्षा की राह में मददगार बनने वाली साइकिलें भेंट की गई। डायट मैदान उरमौरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौड़ एवं जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मिलकर अनुसूचित जनजाति वर्ग की कक्षा 6, 9 और 11 में पढ़ने वाली छात्राओं को यह साइकिलें वितरित कीं।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा देना रहा। छात्राओं के चेहरे पर प्रसत्रता और उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Advertisment

इस अवसर पर मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साइकिल वितरण योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब कोई भी छात्रा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी।”

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई नए विद्यालय खोले जा रहे हैं। घोरावल के उम्भा में इंटरमीडिएट विद्यालय बनकर तैयार हो चुका है, जहाँ इस सत्र से पढ़ाई शुरु होगी। सियरिया में भी आवासीय विद्यालय की स्वीकृति मिल गई है, और लोढ़ी गांव, जुगैल, परसोई व कुलडोमरी में प्रस्तावित विद्यालयों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

Advertisement

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “यह योजना पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए एक नई उम्मीद है। इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वह आत्मनिर्भर बनेंगी।”

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि जिलाजीत यादव, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक व छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement

सोनभद्र में आयोजित यह साइकिल वितरण कार्यक्रम न केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव की शुरुआत है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है। सरकार की इस पहल से यह स्पष्ट है कि “बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अब केवल नारा नहीं, धरातल पर उतरता सच बन चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अराजक एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए- IG आर.पी. सिंह

HIGHLIGHTS

  • आइजी आर.पी. सिंह ने की जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
  • अराजक तत्वों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाहीः IG आर.पी. सिंह
  • बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

सोनभद्र। विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement

आईजी सिंह ने निर्देशित किया कि अराजक एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद की सीमाओं पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहनता से जांच करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

महिला अपराध व संगठित अपराधों पर विशेष ध्यान

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी तथा मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर मामलों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तथा धारा 14(1) के अंतर्गत उनकी संपत्तियों की जब्ती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चिन्हित 20 सनसनीखेज मामलों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलवाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

ऑपरेशन दृष्टि के तहत CCTV कवरेज बढ़ाने के निर्देश

आईजी सिंह ने ‘ऑपरेशन दृष्टि’ अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने और इसके लिए स्थानीय जनता से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

Advertisement

अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक के निर्देश

अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल रोक, ओवरलोड वाहनों की सख्त निगरानी, तथा मुख्य बाजारों, चौराहों और हाइवे पर रात्रि गश्त और चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Advertisement

IGRS पोर्टल व महिला सशक्तिकरण पर फोकस

आईजी ने कहा कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से “मिशन शक्ति” के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और महिलाओं को जागरुक करने के लिए आउटरीच प्रोग्राम चलाए जाएं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर नजर, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्ती

पुलिस महानिरीक्षक ने सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने और राष्ट्रविरोधी, भ्रामक व गलत सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Advertisement

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी, राहुल पांडेय, अमित कुमार, प्रदीप सिंह चंदेल सहित सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG आर.पी. सिंह ने किया चोपन थाने का अकास्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • निरीक्षण के दौरान थाना चोपन के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश
  • थाना कार्यालय, परिसर, शस्त्रागार, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • ग्राम प्रहरियों को पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया गया।

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा गुरुवार को थाना चोपन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों

Advertisement

जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने,

Advertisement

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने,

Advertisement

शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने  बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,

Advertisement

सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 17 मई को

HIGHLIGHTS

  • भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 17 मई को

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यालय पर आगामी 17 मई 2025 को सायं 03.00 बजे भारतीय सेना के अदम्य साहस शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जिसकी व्यवस्था के निमित्त बैठक गुरुवार सम्पन्न हुई।

Advertisement


तिरंगा यात्रा होटल सवेरा ग्राउण्ड से स्वर्ण जयन्ती चौक होते हुए शीतला माता मंदिर चौक पर जायेगी तिरंगा यात्रा मे सभी सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापार मण्डल व सभी समाज के लोग सहभाग करेंगे भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता के नेतृत्व में  तैयारी को लेकर बैठक हुई।

Advertisement

बैठक मे प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अशोक मौर्य, कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, शंम्भू नारायण सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव, रजनीश रघुवंशी, महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, सुनिल सिंह, नार सिंह, अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरी, दिलिप चौबे, रामबली मौर्या, बलराम सोनी, अजय मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें