उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक के लिए हुए नामित

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक के लिए हुए नामित
  • अब सोनभद्र के व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण मंडल स्तर पर होगा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में नामित किए जाने से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी व्यापारियों  ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि अब व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण मंडल स्तर पर होना आसान हो जाएगा

Advertisement

क्योंकि इस बैठक में जिले के साथ-साथ मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त स्वयं करते हैं जब व्यापारियों की समस्याएं उच्च स्तर पर पहुंचेगी तो जवाबदेही के साथ-साथ उनका निराकरण भी सुनिश्चित हो जाएगा।                       

Advertisement

  उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में उद्योग बंधु की बैठकें तीन स्तर पर आयोजित की जाती है जो बैठक जिला स्तर पर की जाती है इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करते हैं जिसमें स्थानीय उद्यमियों की समस्याएं भूमि आवंटन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, और अनुमतियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाती है जो दूसरे स्तर की बैठक मंडल स्तर पर आयोजित की जाती है इसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त द्वारा की जाती है

Advertisement

इसमें क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं एवं प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाती है जो तीसरे स्तर की बैठक होती है वह राज्य स्तर की बैठक होती है इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री या औद्योगिक विकास मंत्री करते हैं इसमें नीतिगत मुद्दों, बड़े निवेश प्रस्ताव और राज्य में औद्योगिक विकास से संबंधित प्रमुख विषयों पर चर्चा होती है बधाई संदेश देने वालों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रीतिपाल सिंह नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल,

Advertisement

नगर महामंत्री जसकीरत सिंह नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष क्रमशः धर्मराज सिंह, राजकुमार जायसवाल, यसपाल सिंह, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल ,दीप सिंह पटेल, कृष्णा सोनी, विनोद जायसवाल, टीपू अली, नागेंद्र मोदनवाल,

Advertisement

गुरप्रीत सिंह सोखी, पंकज कनोडिया, धर्मेंद्र प्रजापति, दिल करण सिंह, शिवम केशरी, अभिषेक केसरी ,प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, मुकेश सोनी, अभिषेक सोनी, अभिषेक साहू ,मंटू केसरी, अमित केसरी, जिला मीडिया प्रभारी कुशाग्र कौशल, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल नगर संयोजक अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संतों, ब्राह्मणों व माता-पिता के आशीर्वाद के बिना व्यक्ति अधूरा हो जाता है- गोविन्द शास्त्री

HIGHLIGHTS

  • बिना संतों, ब्राह्मणों व माता-पिता के आशीर्वाद के बिना व्यक्ति अधूरा हो जाता है- गोविन्द शास्त्री

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।  रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष में चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन के यज्ञाचार्य आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि प्रातः काल की 33 कोटी देवताओं का पूजन एवं भोलेनाथ का श्री रुद्राभिषेक श्रृंगार आरती संतोष केसरी एवं अमित के द्वारा श्रृंगार आरती किया गया।

Advertisement

जहां सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र वासियों के द्वारा फेरी परिक्रमा किया गया बरैला महादेव मंदिर के प्रधान पुजारी देवनाथ बाबा जी ने बताया रात्रि कालीन प्रवचन में आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री गोविंद शास्त्री जी महाराज ने बताया बिनु सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ सोई।।

Advertisement

अर्थात् बिना संतों के ब्राह्मणों के माता-पिता के आशीर्वाद के बिना व्यक्ति अधूरा हो जाता है इसलिए मनुष्य का विकास तभी होता है जब सत्संग सुनने का अवसर मिलता है विश्राम कथा प्रवचन से व्यक्ति अपने जीवन में सब कुछ पा सकता है श्री राम कथा जीवन में अति उपयोगी है

Advertisement

वह भी अगर शिव के सानिध्य में बैठकर भगवान की कथा सुनी जाए तो जीवन में मंगलकारी पवित्र कारी है मानस गंगा सुश्री प्रियंका पांडेय ने बताया राम कथा सुंदर कर्तारी । संशय विहग उड़ावन हारी।।

Advertisement

अर्थात श्री राम कथा जीवन में सबसे उपयोगी है ताली बजाकर करने से समाप्त होकर जीवन में सुंदरता आती है इसलिए हर मनुष्य पशु पक्षी सभी का कल्याण हो जाता है राम कथा से प्रवचन से हुए श्रोता भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, जेई संरक्षक अरविंद शरण सिंह, रवि प्रकाश पांडे, दीपेंद्र विद्यार्थी, रूपेश्वर तिवारी, गुड्डू पांडेय आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज नगर में SP अशोक कुमार मीणा ने किया पैदल गश्त

HIGHLIGHTS

  • कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक  द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त
  • मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों
  • से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

सोनभद्र।  जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।

Advertisement

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया।
                   

Advertisement

इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संभव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई कुल 25 शिकायतें, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर नगर निकाय सक्रिय
Advertisement

सोनभद्र। शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनसुनवाई (सम्भव) दिवस के तहत इस सप्ताह नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement



कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र नगर पालिका सहित जिले के विभित्र नगर निकायों से कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा मार्ग प्रकाश की समस्याएं शामिल रहीं। अधिशासी अधिकारी ने सभी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और बताया कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement



नगर पंचायतवार प्राप्त शिकायतों की बात करें तो पिपरी से 6, ओबरा से 4, सोनभद्र व चोपन से 3-3, दुद्धी से 3, घोरावल व अनपरा से 2-2, जबकि चुर्क-घुर्मा व डाला बाजार से 1-1 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।

Advertisement



इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना ही निकाय की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिस पर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CDO जागृति अवस्थी ने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

HIGHLIGHTS

  • CDO जागृति अवस्थी ने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनभद्र। जिले के सुदूर क्षेत्रों में होम्योपैथ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट (एएमएमयू) सेवा की शुरुआत हो गई है। सोमवार को CDO जागृति अवस्थी ने विकास भवन परिसर में आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और विस्तार के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट काफी मददगार होगा। आदिवासी बाहुल्य जनपद होने के कारण आंचल में लोग आज भी आयुर्वेदिक दवाइयों पर लोग भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोशिश करें कि सभी चयनित ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर मोबाइल यूनिट जरूर पहुंचे। न केवल शिविर लगाएं, बल्कि होम्योपैथ के बारे में भी लोगों को जागरूक करें।”

Advertisement

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ० सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि “जिला प्रशासन की पहल पर होम्योपैथिक विभाग द्वारा सुदूर अंचलों में स्थित ऐसे गांवों का शिविर के लिए चयन किया गया है, जहां जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में प्रथम चरण में विकास खंड घोरावल के 10 गाँवों का चयन किया गया है।

Advertisement

एक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है, ऐसे जगहों में विभाग द्वारा जीवन शैली जन्य रोग मधुमेह, उच्चरक्त, पक्षाघात, चर्मरोग, स्त्री रोग, मौसमी बीमारियां व कुपोषण एनीमिया, गर्भावस्था, जरारोग आदि से संबंधित परामर्श उपचार, औषधि वितरण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

विभाग द्वारा शिविर में तत्काल निदान ब्लड प्रेशर, रेपिड मलेरिया टेस्ट, ब्लड शुगर, प्रेगनेन्सी टेस्ट आदि जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।”

Advertisement



इस अवसर पर पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ० कुसुमाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ० सी०बी०डी० पाण्डेय, डॉ० हरिकेश कुमार यादव, चिकित्साधिकारी डॉ० विद्यानंद दुबे, डीपीएम आद्या प्रसाद सिंह, फार्मासिस्ट रत्नेश कुमार, विपुल दुबे, वार्ड बॉय अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

निकाली गई भव्य मंगल कलश शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • 111 मातृशक्ति ने निकाली मंगल कलश शोभा यात्रा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में लगातार छठवें वर्ष श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि प्रातः 8 बजे 111 बहनों के द्वारा कलश मंगल शोभायात्रा मंदिर से बरकरा जलाशय तक निकाली गई मंदिर पर कलश पूजन मंडप प्रवेश शिव रुद्राभिषेक किया गया मुख्य यजमान पंडित सतीश पांडेय एवं बृजेश शरण सिंह संकल्प लेकर यज्ञ का शुभारंभ कीए नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए पूरे क्षेत्र में काफी चर्चाएं हैं

Advertisement

और श्री राम कथा प्रवचन के लिए आजमगढ़ से राष्ट्रीय वक्ता पंडित गोविंद शास्त्री जी महाराज एवं मानस गंगा प्रियंका पांडेय के द्वारा श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा एकादशी विद्वानों की वेद मित्रों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा शुभ अवसर पर

Advertisement

यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह रवि प्रकाश पांडे ने बताया कि राम कथा सुंदर कर्तरी। संशय विहग उड़ावन हरि।। अर्थात संशय रुपी जीवन में सफल बनने के लिए केवल श्री राम कथा सुनना जरूरी है राम जी का चरित्र सीता जी का चरित्र सुनने से मनुष्य को शिक्षा मिलती है प्रतिदिन रात्रि 7:00 से 10:00 बजे तक श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा शुभ अवसर पर अविनाश शुक्ला चंद्रकांत देव पांडे घीरेंद्र पांडे मिथिलेश पाठक अरुण मिश्रा सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोन संगीत फाउंडेशन द्वारा 25 मई को काव्य गोष्ठी का किया गया है आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सोन संगीत फाउंडेशन द्वारा 25 मई को काव्य गोष्ठी का किया गया है आयोजन
  • कई नामचीन कवि- कवयित्रियों का होगा अभिनन्दन
  • रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित  हनुमान मंदिर परिसर में होगा कार्यक्रम

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन सोनभद्र के निदेशक सुशील कुमार मिश्रा के सौजन्य से रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन  25 मई को शाम पांच बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें कई नामचीन कवि-कवयित्रियों का अभिनंदन होगा व कविता से राष्ट्र आराधना होगी।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे एडवोकेट व संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट करेंगे। वहीं काव्य गोष्ठी का संयोजन प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल करारी सोनभद्र करेंगे। जिसमें कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, दिलीप सिंह दीपक, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर मेघ, दयानंद दयालू,   धरमेश चौहान एडवोकेट का काव्य पाठ होगा। उक्त आशय की जानकारी साहित्यकार प्रदुम्न त्रिपाठी ने दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

A.S.P. आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई नक्सल समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement

गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी व अन्य विभागों व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग एरिया डामिनेशन करने तथा

Advertisement

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे में न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक किया जाये एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

Advertisement

इस दौरान  श्री राजकुमार उपसेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क श्री देव नरायण यादव, साहायक सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क रणधीर कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी सदर, हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा, राज सोनकर क्षेत्राधिकारी आपरेशन,

Advertisement

डिप्टी सीएमओ डा0 एसके जायसवाल, महेन्द्र प्रताप यादव प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई सोनभद्र, राना प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना ईकाई सोनभद्र एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगवां के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में इको क्लब का हुआ गठन

HIGHLIGHTS

  • हरियाली आंदोलन से प्रेरित है इको क्लब: डॉ. बृजेश महादेव
  • नगवां के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में इको क्लब का हुआ गठन

वेदांश केसरी

सोनभद्र। “जहां है हरियाली- वहां है खुशहाली” को आदर्श मानकर डॉक्टर बृजेश महादेव ने कोरोना काल में हरियाली आंदोलन की शुरुआत की जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है जिसके तहत आम जन को पौधरोपण एवं वन संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यवरण को मानव अनुकूल बनाए रखना है।

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण जगरूकता के उद्देश्य से ही उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शासनादेश के अनुसार इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया जा रहा है। इसी के परिप्रेक्ष्य में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नागवा सोनभद्र में जय प्रसाद चौरासिया प्रधानअध्यापक की अध्यक्षता में डॉ बृजेश महादेव द्वारा इको क्लब का गठन किया गया।

Advertisement


ब्लाक स्काउट शिक्षक नगवा डॉक्टर बीके सिंह महादेव ने कहा कि मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरे द्वारा संचालित “हरियाली आंदोलन” के थीम पर ही विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जा रहा है, यह मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है । डॉक्टर बृजेश ने बताया कि मेरे द्वारा किए गए कई प्रयास जैसे कम्पोजिट क्लास, स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, साहित्यिक पत्रिका आदि को शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में मूर्त रूप दिया गया है।

Advertisement

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में गठित इको क्लब के मनोनीत पदाधिकारियों में हीरावती प्रधानमंत्री, संतोषी स्वास्थ्य मंत्री, आरती स्वच्छता मंत्री, सनूप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, गायत्री पोषण मंत्री, मंता अपस्थिति मंत्री, रूपा शिक्षा मंत्री, संतोष कौशल और विकास मंत्री, अभिमन्यु पर्यावरण मंत्री, बसंती खेल एवं संस्कृतिक मंत्री, अशीष संचार एवं संपर्क मंत्री मनोनीत किए गए।

Advertisement

इस अवसर पर ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, दीपाक कुमार मौर्य, रमेश कुमार, शिव शंकर, पवन कुमार, उर्मिला देवी, ममता देवी ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंत में डॉक्टर बृजेश महादेव ने सभी को एक पौधारोपण का अनुरोध करते हुए सभा समापन की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP अशोक कुमार मीणा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। इस दौरान SP द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
     

Advertisement

   इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें