राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का  अपर जनपद नयाधीश ने किया दौरा, आवासित मिले कुल 53 किशोर

HIGHLIGHTS

  • न्यायाधीशों का दौरा: राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह मिर्जापुर में आवासित मिले 53 किशोर
  • जनपद सोनभद्र से विधि विरुद्ध 19 किशोर है मिर्जापुर में आवासित


मिर्जापुर/ सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/सचिव अपर जनपद नयाधीश शैलेंद्र यादव और मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट आलोक यादव ने शुक्रवार को संयुक्त दौरा कर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) मिर्जापुर का निरीक्षण कर विधि विरुद्ध आवासित सोनभद्र के 19 किशोरों का हाल जाना और उन्हें मुख्य धारा में रहने की सीख दी।

Advertisement

सम्प्रेक्षण गृह में कुल 53 किशोर आवासित पाये गये। चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज टू द चिल्ड्रेन एंड देयर प्रोटेक्शन प्ली  बारगेनिंग, राइट टू एजुकेशन, नशा उन्मूलन,  कौशल विकास हेतु चलाई जा रही है योजनाओं, बालको से सबंधित नालसा स्कीम आदि का प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

Advertisement

जनपद सोनभद्र में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) नहीं है, सोनभद्र से संबंधित विधि के विरुद्ध निरुद्ध किए गए बालक जनपद मिर्जापुर में आवासित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक अधीक्षक/केयरटेकर बृजेश कुमार सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत चल रही उनकी जांच की प्रगति के संबंध में पूछताछ के अलावा बच्चों के के खान पान, रहन-सहन, स्वास्थ्य आदि मानक के अनुसार पाया।

Advertisment

निर्देश दिया किया कि साफ सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित होने के अलावा भोजन, पढ़ाई, चिकित्सा, मनोरंजन, खेल आदि का प्रबंधन नियमानुसार सुनिश्चित और सुचारू रहे।

Advertisement

जजों ने यह भी निर्देश दिया कि 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान में न्यायालय में लंबित वैवाहिक, दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, सेवा, अपराधिक समझौता ,उपभोक्ता,

Advertisement 

विभाजन, भूमि अधिग्रहण आदि विवादों एवं अन्य उपयुक्त सिविल के मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित कराने पर बल देते हुए अधीक्षक को यह भी ताक़ीद किया कि मध्यस्थता अभियान का अत्यधिक प्रचार प्रसार हो।

Advertisement

यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति फेज-5.0: मेधावी छात्रा सुप्रिया वर्मा बनी  एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी, सुनी पीड़ित महिलाओं की शिकायतें

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्रा सुप्रिया वर्मा को महिला थाना प्रभारी बनाए जाने की प्रेरणादायक पहल

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), दुद्धी की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा सुप्रिया वर्मा को एक दिन के लिए महिला थाना, दुद्धी का थाना प्रभारी (Station Officer-In-Charge) नियुक्त किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर छात्रा सुप्रिया वर्मा ने पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की और महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा आदि से जुड़े मामलों की विवेचना की प्रक्रिया को नजदीक से समझा। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181 जैसी सेवाओं के बारे में जानकारी ली तथा उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना।

Advertisement

महिला थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए सुप्रिया ने थाने पर शिकायत लेकर आयी पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु बताया गया तथा बालिकाओं/महिलाों को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर कानून की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय, थाना प्रभारी दुद्धी श्री स्वतंत्र सिंह, महिला थाना प्रभारी सन्तू सरोज सहित GGIC दुद्धी की शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सुप्रिया के आत्मविश्वास की सराहना की और इस पहल को छात्राओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।

Advertisement

मिशन शक्ति” के इस नवाचार का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा प्रशासनिक तंत्र से जोड़ना है।*

Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वेतन कटौती से नाराज श्रमिकों ने डीएलसी को दिया पत्रक

HIGHLIGHTS

  • वेतन कटौती और छटनी पर लगे रोक:तीरथराज यादव
  • वेतन कटौती से नाराज श्रमिकों ने डीएलसी को दिया पत्रक

सोनभद्र। ओबरा तापीय परियोजना के ई0एम0डी0 तृत्तीय में मेसर्स नीरज कंस्ट्रक्शन एवं अवर अभियन्ता के द्वारा कार्यरत संविदा कर्मचारियों के तीन महीने मई, जून और जुलाई के वेतन में से प्रत्येक मजदूर 2500 रुपये प्रत्येक महीने की गई अवैधानिक कटौती के सम्बन्ध में श्रमिकों ने उपश्रमायुक्त पिपरी को कार्रवाई हेतु पत्रक दिया है। जिसमें वेतन कटौती और छटनी पर रोक लगाने की मांग की गई है।


इस बाबत ठेका मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष तीरथराज यादव ने बताया कि आपको ई०एम०डी० तृतीय में कार्य करा रही कम्पनी द्वारा कार्यरत प्रत्येक मजदूर से 2500 रूपए प्रति माह कटौती की जा रही है। दरअसल अवर अभियन्ता और परियोजना प्रबंधन द्वारा संविदाकार के बिल से प्रत्येक महीना 20 हजार रुपया कटौती किया जा रहा है।

Advertisement

इस कारण संविदाकार हर मजदूर से मई, जून और जुलाई के वेतन से 2500 रूपया काट ले रहा है। अगस्त माह के वेतन से भी 2500 रूपए की कटौती कर ली गई है, जो अवैधानिक है। जबकि मजदूर 26 दिन 8 घंटे की ड्यूटी कर रहा है।

Advertisment

हालत इतनी बुरी है कि संविदाकार ने मजदूर क्रमश: राम आशीष यादव, राजकुमार यादव और रामनिवास को बिना कोई नोटिस और सूचना दिए काम से ही निकाल दिया है।

ऐसी स्थिति में मजदूरों ने निवेदन किया हैं कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर ओबरा तापीय परियोजना के संविदाकार मेसर्स नीरज कंस्ट्रक्शन की अवैधानिक कार्रवाई पर रोक लगाकर कटौती की धनराशि को वापस कराने और काम से की गई

अवैधानिक छंटनी को समाप्त कर काम पर बहाल करने के लिए उचित आदेश देने का कष्ट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साढ़े 6 वर्ष पूर्व दुष्कर्म के मामले में दोषी महेश को हुई 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • दुष्कर्म के दोषी महेश को 10 वर्ष की कठोर कैद
  • 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने एवं बलात्कार किए जाने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी महेश को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Advertisement 

उसके ऊपर 25 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisment

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र  निवासी एक व्यक्ति ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में 12 फरवरी 2019 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को 6 फरवरी 2019 को शाम 7 बजे जब वह शौच के लिए गई थी तभी महेश पुत्र शिवनारायण निवासी मुबारकपुर , थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया।

Advertisement

आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर  मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में महेश के विरूद्ध अपहरण,बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी

Advertisement

महेश को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत रामलीला मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी बेटियाँ, साहसी महिलाओं को किया गया सम्मानित; नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
     

Advertisement

इस जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर भूपेश चौबे तथा विधायक घोरावल  अनिल मौर्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा की गई, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement

विद्यालय के छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी अभियानों एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा, “गुड टच-बैड टच”, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

Advertisment

इसके साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया और उन्हें इन नंबरों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें बालिकाओं ने आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

Advertisement

साहसी महिलाओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान साहसिक कार्यों के लिए दो महिला आरक्षियों सहित कुल 09 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Advertisement

प्रमुख अधिकारीगण की उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह,

Advertisement 

थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज शिवकुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत  प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारीगण व महिला पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारीगण एवं महिला पुलिस कर्मियों को अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Advertisment

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद स्तर पर मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाना रहा, जिससे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल रहे:-

  • मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य: महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही, जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • मिशन शक्ति हेल्प डेस्क की भूमिका: प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र की भूमिका, कार्यप्रणाली और रिपोर्टिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई।
  • महिला पीड़ितों से संवाद और संवेदनशीलता: महिला पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिला पीड़ितों से संवेदनशीलता एवं संयम के साथ व्यवहार करें, ताकि उन्हें न्याय प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।
  • जनजागरूकता अभियान: स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित करने के निर्देश दिए गए।
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्‍वयंवर की लीलाओं ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध

HIGHLIGHTS

  • श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ किया सीता से विवाह
  • श्री राम के जयकारे से गूंजायमान हो गया रामलीला प्रांगण
  • रामलीला के पांचवें दिन फुलवारी, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का हुआ मंचन
  • रामलीला में धनुष यज्ञ के प्रसंग का हुआ मंचन, दर्शकों की रही भारी भीड़

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। श्री रामलीला समिति सोनभद्र द्वारा आयोजित रामलीला के पांचवे दिन नगर भ्रमण मीना बाजार फुलवारी, सीता स्वयंवर, धनुष-यज्ञ, राम-सीता विवाह, लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Advertisement

रामलीला की शुरुआत के दृश्य में दिखाया जाता है कि राजा जनक के पास भगवान शिव का दिव्य धनुष था। वह मंच में बने महल की आकृति में एक जगह स्थापित किया गया था।

Advertisment

उसे कोई नहीं हिला सकता था। एक दिन अपने घर में जमीन पर गोबर का लेप लगाने के दौरान जनक नंदिनी सीता ने धनुष को उस स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रख दिया और वह अपना कार्य करने लगीं। सीता के इस कृत्य को देखकर महाराजा जनक को बहुत ही आश्चर्य हुआ।

Advertisement

तब उन्होंने सोचा कि इस पुत्री में कोई अलौकिक शक्ति है। राजा जनक ने निश्चय किया कि सीता का विवाह ऐसे पराक्रमी से किया जाएगा, जो भगवान शिव के पिनाक नामक धनुष को भंग करेगा। तभी जनकपुर में सीता के स्वयंवर का आयोजन किया जाता है । इसकी घोषणा सुनकर दूरदराज से पराक्रमी राजा धनुष यज्ञ में शामिल होते हैं।

विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। रंगमंच स्थल पर अनेक देश के राजाओं ने आकर स्वयंवर में धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई धनुष को हिला तक नहीं सका।

Advertisement
Advertisement

राजा रावण भी धनुष यज्ञ में शामिल हुआ। वह सीता को स्वयंवर में प्राप्त नहीं कर सका। तब उसने कहा कि हे सीते एक दिन तुम्हे लंका जरूर ले जाउंगा। जब कोइ धनुष नहीं उठा सका तो राजा जनक चिंतित हो उठे।

Advertisement

अंत में गुरु की आज्ञा पाकर भगवान राम ने धनुष को भंग कर दिया। धनुष टूटने के बाद सीता प्रभु श्रीराम के गले में वर माला डालती हैं। इस लीला को देख उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो उठे। और जय सियाराम का जयकारा पूरे रामलीला प्रांगण में गूंजने लगा।

Advertisement 

इस अवसर पर समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने रामलीला प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान श्री राम के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके आचरण का अनुसरण करना चाहिए।
रामलीला में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, राकेश गुप्ता,

Advertisment

प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, विजय कनोडिया, प्रशांत जैन, कीर्तन सिंह, संगम गुप्ता, मनोज जालान,मनीष खंडेलवाल, उमेश केसरी, चंदन केसरी, घनश्याम सिंघल, नरेंद्र गर्ग, विमल अग्रवाल  संतोष चौबे सहित भारी संख्या मे रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अब न्याय चला निर्धन के द्वार, ग्रामीण अंचल में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अब न्याय चला निर्धन के द्वार – बालिकाओं को सुरक्षा, संरक्षण, कानूनी अधिकार प्राप्ति हेतु किया जागरूक
  • ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र का वादा, न्याय सबके लिए, ग्रामीण अंचल में जलाई विधिक साक्षरता की मशाल



कोन, सोनभद्र। थाना कोन क्षेत्र स्थित मिशन शक्ति 6 अभियान के प्रचार प्रसार हेतु मंगलवार को ग्रामीण अंचल में संचालित पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

तहसील ओबरा पीएलवी/ अधिकार मित्र निगार फ़रज़ाना ने 1 जुलाई 2025 से आरंभ होकर 30 सितम्बर 2025 तक समाप्त होने वाले मध्यस्थता अभियान में निस्तारित होने वाले वादों, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, बेदखली, भूमि अधिग्रहण,

Advertisement

सम्पत्ति विभाजन, सेवा विवाद, शमनीय अपराध, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली के मामले के निस्तारण के उपयुक्त अवसर का लाभ उठाने  की अपील की‌। अनैतिक देह व्यापार, गर्भ परीक्षण व समापन अपराध, मानव तस्करी, कम उम्र में विवाह का दुष्प्रभाव, मातृत्व लाभ आदि की जानकारी दी।

शिविर में वन स्टाप सेंटर की अनुराधा जायसवाल ने महिलाओं को उनके क़ानूनी और विशेष अधिकार के अलावा अपनी रक्षा और संरक्षा समेत उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं, टोल फ्री सहायता नंबरों तथा विभागीय  कार्यप्रणाली से बालिकाओं को अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement

शिविर का संचालन कर रहे पीएलवी कमाल अहमद ने बालिकाओं को बताया कि रात्रि में महिलाओं की गिरफ्तारी और थाने पर हिरासत में रखना गैर कानूनी है, पुलिस को ऐसा करने का अधिकार नहीं है, विशेष परिस्थितियों में पुलिस गिरफ्तार भी करती है

Advertisement 

तो महिला पुलिस के साथ ही गिरफ्तारी कर सकती है साथ ही पारिवारिक, सामाजिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी मामले में मार्गदर्शन किया।

Advertisment

पीएलवी श्री अहमद ने विधिकीय सेवाओं और अधिकारों पर विस्तृत प्रकाश डाला। महिलाओं/ बालिकाओं को आश्वस्त किया कि घरेलू हिंसा, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अत्याचार के प्रति शिकायत और न्याय हेतु उन्हें संवैधानिक अधिकार दिया गया है भले ही उत्पीड़न चाहे कार्यस्थल पर मानसिक हो या शारीरिक हो,

Advertisement

यौन उत्पीड़न, पारिवारिक उत्पीड़न, सामाजिक शोषण, अन्याय, अत्याचार की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय की गुहार लगाकर नि:शुल्क न्याय प्राप्त कर सकती है।
 

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने आत्मीय भाव से मिशन शक्ति 6 योजना की बारीकियां बताई।
आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजना का पालन और पोषण करने के लिए पुलिस आपके साथ है।

Advertisement

महिला आरक्षी दीक्षा तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों ने अपना विचार रखा। इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज शिविर कुमार के अलावा श्रीकांत पाल, अशोक मिश्रा,  तैबुन निशा, चिंता जायसवाल अध्यापक/अध्यापिकाएं और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisment

यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ज़िला कारागार में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ज़िला कारागार में मासिक लोक अदालत आयोजित, चिन्हित 4 मामले में 1 मुकदमा अन्तिम रूप से निर्णीत- न्यायाधीश शैलेंद्र


सोनभद्। जिला कारागार सोनभद्र में गुरुवार  को मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन समेत जजों ने निरीक्षण और कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा रहन-सहन‌ का जायज़ा लिया।

Advertisment

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र आलोक यादव ने जेल लोक अदालत आयोजित कर चिन्हित 4 कैदियों की सुनवाई की।
1 बन्दी ने अपने मुकदमे में जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मामले को अंतिम रूप से निर्णीत कराया।

Advertisement 

इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर सामान्य और सिद्ध दोष कैदियों से एक-एक कर सामुदायिक भाव से मिले, उनके सजा के विरुद्ध अपील के बावत् बातचीत किया।
 

Advertisment

श्री यादव ने 30 सितंबर तक लागू राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की जानकारी देते हुए कैदियों से जहां लाभ उठाने की अपील वहीं जेल अधीक्षक से अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराने और प्रचार प्रसार पर बल दिया।

Advertisement
Advertisement

अरविंद कुमार सिन्हा जेलर, उप कारापाल गौरव कुमार तथा जय प्रकाश असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोनभद्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

उक्त जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने दी एकात्म मानववाद की विचार धारा- केदारनाथ सिंह

HIGHLIGHTS

  • पं0 दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 109 वीं जयन्ती

सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के 109 वीं जयन्ती के अवसर पर  भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्नातक केदार नाथ सिंह , जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Advertisement

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की 109 वीं जयन्ती जनपद सोनभद्र के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डो में मनाई गयी व भाजपा जिला कार्यालय  पर संगोष्ठी की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व संचालन जिला मंत्री/कार्यक्रम संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई पं0 दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

Advertisement 

उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।

Advertisement

हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।

Advertisment
Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारतमाता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी देश को समृद्ध कि राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अन्त्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले है, यानि समाज के अन्तिम व्यक्ति को उपर उठाना आज भी भारत के विकास माडल को प्रेरित करता है।

Advertisement

ये सिद्धांत समावेशी और राष्ट्र निर्माण के लिए अति आवश्यक है।
संगोष्ठी को मुख्यरुप से विधायक घोरावल अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, शारदा खरवार जी ने भी संबोधित किया।

Advertisement

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने आये हुए अतिथियों व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

संगोष्ठी मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, चेयरमैन ममता सिंह, बीएन गुप्ता, उमेश पटेल, दिलिप चौबे, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, दिलिप मौर्या,

Advertisement

राघो सिंह, मनीष पटेल, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, विशाल गुप्ता, मंजू गिरी, ज्योति खरवार, सुनिल सिंह, मनोज सोनकर, सत्येन्द्र आर्य, कमलेश खांम्भे, अतुल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free