शासन द्वारा संचालित योजनाओ के लाभार्थियों से DM ने किया सीधा संवाद

HIGHLIGHTS

  • ग्राम पंचायत सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर ने अधूरे पड़े पीएम आवास की पूर्ण होने की रिपोर्ट, DM ने जारी किया स्पष्टीकरण
  • जिलाधिकारी ने नाली का औचित्य नहीं बताने पर सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने व नाली की गुणवत्ता की जांच करने का दिए निर्देश

सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी ने जनपद के चतरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पकरहट का औचक निरीक्षण और शासन द्वारा संचालित योजनाओ के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर लिये जानकारी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नरोखर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास की गलत तरीके से पूर्णतया रिपोर्ट लगाने पर ग्राम पंचायत सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

इसके साथ ही पकरहट गांव में बनायी गयी नाली के प्रयोग का औचित्य न बता पाने पर जिलाधिकारी ने नाली की गुणवत्ता की जांच और ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने का भी निर्देश दिया।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से मोबाइल के माध्यम से संवाद कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास का फोटोग्राफ को देखे,

Advertisement

तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम पंचायत नरोखर के सचिव द्वारा आवास की पूर्णतया की रिपोर्ट लगा दी गयी है, लेकिन अभी तक आवास पूर्ण नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नरोवर के सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर में मनरेगा योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करायी जाये, इसके साथ ही बिल्डिंग की रंगाई-पोताई का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पुराने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लाक चतरा के अन्तर्गत ग्राम पकरहट का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत किये गये सर्वे के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत सचिव से जानकारी ली तो सचिव द्वारा बताया गया कि इस ग्राम सभा में 286 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु सर्वे किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित न रहने पायें।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में बनायी गयी चौड़ी नाली के औचित्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से जानकारी ली तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें और नाली की गुणवत्ता की जाँच तकनीकी टीम से कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किये।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में हर घर नल योजनान्तर्गत लगाये गये पानी के टोटी के कनेक्शन का स्वयं पानी सप्लाई का जायजा लिये और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पानी की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि निर्धारित समय पर पेयजल की आपूर्ति हर घर योजना के माध्यम से की जा रही है।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम वन का भी निरीक्षण किये। ग्राम वन के पौधों की सिंचाई की व्यवस्था करने हेतु डी०सी० मनरेगा को निर्देशित किये, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम वन के पास बने अन्त्येष्ठि स्थल का भी निरीक्षण किये, जहां पर शौचालय की स्थिति ठीक नहीं पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किये कि शौचालय की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर किया जाये।

Advertisment

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों ने कराया पंजीकरण

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सोनभद्र द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग करते हुए विभित्र सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एवं प्रमाणपत्र हेतु पंजीकरण कराया।

Advertisement

शिविर में विभाग के कर्मचारी विनय कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र, अजय व रोहित द्वारा आवेदनों की जांच की गई और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही सीएचसी दुद्धी की ओर से ब्लॉक सभागार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

Advertisement

डॉ. अंसारी ने बताया कि अत्यधिक वृद्ध और अस्वस्थ लाभार्थी शिविर में नहीं आ पा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें जागरूक कर और उनकी समस्याओं के बीच जाकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

यह शिविर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिलाएं सशक्त होती हैं तो उनके पूरे परिवार और समाज में भी परिवर्तन आता है- अपर न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव

HIGHLIGHTS

  • पुरुष के समान महिलाओ को खड़ा करना महिला सशक्तिकरण का उद्देश्यः शैलेन्द्र यादव
  • विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग सजौर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपर न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य उन्हें पुरुषों के साथ समान रूप से खड़ा करना है। वही एडवोकेट बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, शमशेर बहादुर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया।

Advertisement

वही अपर न्यायाधीश शैलेंद्र यादव द्वारा यह बताया गया कि हम सभी जानते हैं कि पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं को हमेशा दबाया गया है, लेकिन जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन बदलता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज में भी परिवर्तन आता है।

Advertisment

संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिला की सक्ति से होता है! आज के समय में हर देश यही चाहता है की उसके देश की महिला खुद अपनी रक्षा कर सके! आज हम सब जानते है ती हमारे समाज की महिलाये किसी भी पुरुष से कम नहीं है।

Advertisement

आज की महिलाये वह सब काम कर रहे है जो पुरुष करते है! अगर बात शिक्षा की करे तो हमारे भारत में हर एक exam और comptition में महिलाये ही top करती है। हमारे देश में नारी का महत्त्व प्राचीन काल से है। प्राचीन काल में हमारे समाज में नारी का बहुत महत्व था।

आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो नारी को एक बोझ समझते हैम अगर हम नारी को एक बोझ ना समझते तो हमारे समाज की नारिया ऐसा ऐसा काम कर सकती है। जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते है! हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले लोगो की सोच को बदलना होगा! और लोगो को ये बताता होगा की आज की नारिया हर एक क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Advertisement

इस कार्यक्रम शिविर में महिला सशक्तीकरण टीम एडवोकेट बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, शमशेर बहादुर सिंह, फैकेल्टी , दिव्यांशी बोस, वसुंधरा, मैनेजर मनोज कुमार व अन्य छात्राएं उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

4 अवैध प्राइवेट अस्पतालों को नोडल अधिकारी ने किया सीज, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

HIGHLIGHTS

  • चार अवैध निजी अस्पताल सीज, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

दुद्धी, सोनभद्र।  नगर में अवैध रूप से संचालित चार निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। जिले के नोडल अधिकारी जीएस यादव के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में सेवा सदन हॉस्पिटल, राधा रानी हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल और देव हॉस्पिटल को सीज किया गया।

Advertisement

नोडल अधिकारी जीएस यादव ने बताया कि भ्रमण के दौरान इन अस्पतालों में ओटी (ऑपरेशन थिएटर) समेत अन्य सुविधाएं अवैध रूप से संचालित पाई गई, जिसके बाद नियमानुसार सील की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।

Advertisement
Advertisment

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement


उन्होंने यह भी बताया कि कई पैथोलॉजी सेंटर भी बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं, जिन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्ती से नगर में अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर रोक लगाने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में उद्योग व्यापार मण्डल ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में उद्योग व्यापार मण्डल ने किए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योनिछावरग व्यापार मण्डल ने व्यापारी हीतो की रक्षा के लिए अपने प्राण करने वाले बहादुर साथियों की याद में हर वर्ष 26 मई को कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित होता है।

Advertisement

इसी में उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के सभी नगरो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जनपद मुख्यालय पर इन्डीयन ट्रेनिंग सेंटर मेन चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमे व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो व्यापारियों ने शहीद हुये व्यापारियों को अपना अपना श्रद्धसुमन अर्पित किया।

Advertisment

शहादत को याद करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को वह दौर भी याद है जब 3/7 बिक्रीकर फूड सेफ्टी ऐक्ट के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण चरम पर था व्यापारियों की कोई सुननेवाला नही था तब लाला विश्भर दयाल श्रद्धेय पण्डित श् केयामबिहारी मिश्रा ने व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे व्यापार व्यापारियों के उत्पीडन शोषण करने वाले कानून के विरोध में आन्दोलन क्षेण दिया आन्दोलन दिन व दिन बड़ा होता गया 26 मई 1979 को स्व हरिशचन्द्र अग्रवाल जी लखनऊ में हरिशंकर अग्रवाल बुलदशहर

Advertisement

18जुलाई 1986 नित्यान्द कौशिक 18 जुलाई 1986 बुलन्दशहर अशोक कुमार खण्डेलवाल पट्टी प्रतापगढ 19 जनवरी 1988 शिवशिहं जी पट्टी प्रतापगढ 19जुलाई 1988 लवकेश ओवर जी कानपुर 15अगस्त 1990 मुन्ने मियां जी मारहरा एटा 23 सितम्बर 1993 अशोक राय जी मुफ्तीगंज जौनपुर 14 सितम्बर 1993 कमल जैन  गाजियाबाद

2 अप्रैल 1995 रमेश जिन्दल जी कासगंज 27अप्रैल 1995 अजय गुप्ता जी हरिद्वार 22 सितम्बर 1995 अमित गुप्ता जी मैनपुरी 1995 राकेश पवार जी मुजफ्फरनगर 1अप्रैल 2003 गोपाल पोद्दार जी अक्टूबर 2003 ऐसे कर्तव्य पथ पर पुलिस की लाठी गोली से व्यापारी हीतो के लिए शहादत दी ऐसे व्यापारी नेताओ का व्यापारी समाज हमेशा ऋणी रहेगा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल जिला महामंत्री राजेश बंसल ने

Advertisement
Advertisement

ऐसे व्यापारी नेताओ का व्यापारी समाज हमेशा ऋणी रहेगा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि ऐसे आन्दोलन से व्यापार विरोधी कानूनो को सरकार ने वापस लिया।

जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल व युवा व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की एकता व संधर्षो का परिणाम है कि आज व्यापार मण्डल के माध्यम से व्यापारियों की समस्या को सुना जाता है और समाधान भी हो रहा है

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement

नगर अध्यक्ष आन्नद जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल की सक्रियता से व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने में अपना योगदान दे रहा है श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला उपाध्यक्ष युवा आन्नद गुप्ता नगर, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल,फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबू, बलराम सोनी, नगर कोषाध्यक्ष,1 अभिषेक केशरी दिनेश गुप्ता सन्तोष केशरी भाईलाल अन्य व्यापारी बन्धु उपस्थित थे जिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपाइयों ने सुनी PM मोदी की मन की बात

HIGHLIGHTS

  • भाजपाइयों ने सुनी PM मोदी की मन की बात

सोनभद्र। रविवार को नगर के वार्ड नंबर 14 के बूथ संख्या 18 पर धर्मशाला रोड सूर्यगंगा वाटिका में बूथ अध्यक्ष रवि केशरी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि डॉ धर्मवीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया।

Advertisement

जिसमें मोदी जी ने बताया कि कैसे आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है | आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है | साथियो, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊँचा कर दिया है | जिस Precision के साथ,

Advertisement

जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है | और  साथियो,ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है| आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई | हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े |

Advertisement

‘मन की बात’ में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर Olympics और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में Science Lab पर चर्चा कर चुके हैं | यहां के बच्चों में Science का Passion है | वो Sports में भी कमाल कर रहे हैं | ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं | इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है | मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं |

Advertisement

करीब Ninety Five Percent Result के साथ ये जिला 10वीं के नतीजों में Top पर रहा | वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया | सोचिए! जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है | ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं |
आज कई ऐसी महिलाएं हैं, जो खेतों के साथ ही, अब, आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही हैं | जी हाँ ! आपने सही सुना, अब गाँव की महिलाएं drone दीदी बनकर drone उड़ा रही हैं और उससे खेती में नई क्रांति ला रही हैं |

Advertisement

साथियो,तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में, कुछ समय पहले तक जिन महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वे ही महिलाएं drone से 50 एकड़ जमीन पर दवा के छिड़काव का काम पूरा कर रही हैं | सुबह तीन घंटे, शाम दो घंटे और काम निपट गया | धूप की तपन नहीं, जहर जैसे chemicals का खतरा नहीं | साथियो, गाँववालों ने भी इस परिवर्तन को दिल से स्वीकार किया है |

Advertisment

अब ये महिलाएं ‘drone operator’ नहीं, ‘sky warriors’ के नाम से जानी जाती हैं | ये महिलाएं हमें बता रही हैं – बदलाव तब आता है जब तकनीक और संकल्प एक साथ चलते हैं |  

मन की बात सुनने वाले लोगों में बुथ के पूर्व सभासद प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक सेठ,संजय गुप्ता, धीरज,रौनक,वेद, संस्करण,रवि केशरी, रफीक अनुराग,राम,और सभी कार्यकर्ता लोगों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन के बातों को सुना गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अहिल्याबाई होलकर की जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • अहिल्याबाई होलकर की जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

सोनभद्र। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर जी के 300 वीं जयन्ती के अवसर पर उनके प्रेरणादायी किये गये कार्याे के जीवन दर्शन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुआ।

Advertisement

जिसका उद्घाटन समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

Advertisment

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि न्यायप्रिय प्रशासक, सामाजिक कुरीतियों से जीवन पर्यंत लड़ने वाली नारी सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्रतिक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर्यंत कार्यों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है।

Advertisement

इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्यों से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए अनेक अनेक कार्यों को छिपाने का प्रयास पूर्ववर्ती सरकारों ने किया किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के समस्त महान विभूतियां के कार्यों को नमन करती है व आम जनमानस तक उनके किए कार्यों जीवन वृतांत को बताती है। उनके जीवन का कण कण पल पल मानव कल्याण के लिए लगा 300 वर्ष पूर्व उन्होंने कुआ,

Advertisement

तालाब, बावड़ी बनवाई नारी सम्मान के लिए अनेक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया न्याय प्रियता की प्रतीक बनी अपने जीवन में 26 वर्षों तक का सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया न्याय के लिए अपने पुत्र को भी मृत्यु दंड दिया देशभर में मंदिरों शिवालियों का निर्माण एवं जीणोद्धार कराया नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया बाल विवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा जैसी अनेक कुरूतियो के लिए

Advertisement

संघर्ष किया महिला पुरुषार्थ के लिए अपनी सेना में महिलाओं की भर्ती कर राष्ट्र की रक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया वास्तव में अहिल्याबाई होल्कर जी दूरदर्शी महिला थी जिनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने अपने ससुर और फिर 22 साल की उम्र में अपने बेटे मालेराव को खो दिया. बेटे के साथ राज्य का पतन न हो जाए, इसके लिए उन्होंने खुद ही प्रशासन संभालना शुरू कर दिया. हालांकि, चूंकि कोई पुरुष राजा नहीं था, अहिल्याबाई ने महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाया.

Advertisement

अहिल्या ने लड़कियों की शिक्षा का विस्तार करने का प्रयास किया. निराश्रितों की मदद के लिए काम किया. 1795 में जब उनकी मृत्यु हुई, तो उनके सेनापति तुकोजी ने इंदौर की गद्दी संभाली।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, अशोक कुमार मौर्या, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी,

Advertisement

बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, रामबली मौर्या, विनय श्रीवास्तव, नार सिंह पटेल, प्रसन्न पटेल, धनंजय पण्डित, प्रिया सोनकर, ज्योति खरवार, वन्दना वर्मा, रितु अग्रहरी, श्रेया पाण्डेय, रिता गुप्ता, कंचन, शिवम राजपूत, धु्रवकांत द्विवेदी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र व जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र व जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी जय शंकर दूबे विशेष सचिव वित्त व जिलाधिकारी बीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वृहद गो संरक्षण केन्द्र चोपन, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना, केवथा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया।

Advertisement



नोडल अधिकारी द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र चोपन का निरीक्षण करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोशाला में छोटे पशु व बड़े पशुओं को रखने हेतु बाड़े बनाये जाये, जिससे कि पशु आपस में लड़ने न पायें। इस दौरान नोडल अधिकारी ने गो आश्रय स्थल में पशुओं को दिये जाने वाले भूसा, हरा चारा, पशु आहार की उपलब्धता और देने का समय आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली और

Advertisment

सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व पशु आहार दिया जाये और नियमित रूप से टीकाकरण किया जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता है कि गो आश्रय स्थल में रहने वाले पशुओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करते रहें और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थल में स्थित भूसा संग्रहण स्थल, साइलेज की उपलब्धता, बीमार एवं दुर्बल गौवंश के लिए बनाए गए शेड तथा तालाब सहित सम्पूर्ण परिसर का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने यह हरा चारा के लिए उपजाऊ जमीन बनाकर हरे चारे की खेती की जा सकती है, जिससे आश्रय स्थल की खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति अपने स्तर पर की जा सकेगी।

Advertisement

नोडल अधिकारी द्वारा विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत टापू में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित हर घर नल से जल योजनान्तर्गत उपलब्ध पानी कनेक्शन के सम्बन्ध में सीधा संवाद कर जानकारी ली गयी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हर घर नल योजनान्तर्गत उन्हें निर्धारित समय पर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हर घर नल योजना को लागू होने से घर पर ही टोटी के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी का कनेक्शन न होने पर काफी दूर से पानी ले आना पड़ता था, जल जीवन मिशन का कनेक्शन मिलने से हमें अब घर पर ही शुद्ध पानी की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Advertisement

इसके लिए हम लोग देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। इस दौरान ग्राम में ग्राम समूह की महिलाओं के द्वारा पानी की गुणवत्ता की जॉच नोडल ⁴q करोड़ रुपये लागत की यह परियोजना है, जिससे 663 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जानी है, कुछ ग्रामों के घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
इस दौरान नोडल अधिकारी ने जैकवैल/इन्टेकबेल का निरीक्षण भी  पानीके शुद्धता व उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीणों को शासन की मं कांग्रेसशा के अनुरुप शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जायसवाल यूथ क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

HIGHLIGHTS

  • जायसवाल यूथ क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण  व सम्मान समारोह

सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब मंत्रिमंडल विस्तार के अंतर्गत जिला पदाधिकारी गण एवं नगर टीम का गठन करके उनका शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह  को मनाया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, राजेश, जिला मंत्री पी के एवं मनोज , जिला स्वतंत्र प्रभार पवन जिला संगठन मंत्री अमित उर्फ मोहन जायसवाल एवं नगर टीम से अध्यक्ष रमन उपाध्यक्ष आशीष,

Advertisement

रवि  महामंत्री अभिषेक, कोषाध्यक्ष अंकित उपकोषाध्यक्ष राजकुमार संयोजक संतोष, गौतम संगठन मंत्री रितेश, दीपक विशाल, सूचना मंत्री रामकुमार, निखिलेश आई टी सेल श्वैशांक जयसवाल.. जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा शपथ दिलाया गया।

Advertisement
Advertisment

वहीं बीते 26 मार्च को होली मिलन का ऐतिहासिक भव्य कार्यक्रम की सफलता के उत्कृष्ट कार्य के लिए जिनका सम्मान किया गया।

Advertisement

संरक्षक दीपचंद्र, प्रदीप महामंत्री विनय उप महामंत्री नितिन मुकेश कोषाध्यक्ष शरद उपकोषाध्यक्ष मुकेश सचिव धरमचंद संयोजक अजीत प्रवक्ता अखिलेश सांस्कृतिक मंत्री शक्ति, अनमोल , संदीप संगठन मंत्री ऋषी,कनिष्क सदस्य विनोद, राम नारायण, राजकुमार, संदीप किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सफलता का श्रेय पूरे जायसवाल परिवार को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया साथ में पत्रकार बंधुओ का भी आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ऐफटो की त्रिदिवसीय हुई राष्ट्रीय बैठक

HIGHLIGHTS

  • ऐफटो की त्रिदिवसीय राष्ट्रीय बैठक

देवघर, झारखण्ड, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ़ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन का तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेमिनार झारखण्ड के देवघर स्थित पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में 24, 25 एवं 26 मई को आयोजित होने जा रहा है।

Advertisement

इसमें भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इस तीन दिवसीय सेमिनार में देश में शिक्षा एवं शिक्षकों की स्थिति, शिक्षक संगठनों के सशक्तिकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर व्यापक विचार- विमर्श किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में राजकीय माध्यमिक शिक्षकों का एकमात्र संगठन जो राष्ट्रीय स्तर पर इससे सम्बद्ध है वह- राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ है।
       

Advertisement

   इसके लिए मूल संघ का 06 सदस्यों का प्रतिनिधिमण्डल ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मूल संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को देवघर , झारखण्ड पहुॅंच गया।

Advertisement

प्रतिनिधिमण्डल में ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम. प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सत्यम शिवम सुन्दरम , वरिष्ठ संघनिष्ठ साथी इन्दु यादव एवं शीला कुमारी सम्मिलित हैं।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें