अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का आद्वितीय उदाहरण अनिल सिंह

HIGHLIGHTS

  • नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का ऐसा आद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है,
  • अहिल्याबाई होल्कर प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी

सोनभद्र। परम श्रद्धेय लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी के जन्म जयन्ती समारोह भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य जिला प्रभारी अनिल सिंह, विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड मौजूद रहे।

Advertisement

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मुख्यअतिथि अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल सहित उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह  ने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है, जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का ऐसा आद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है, 31-मई-1725-को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चौड़ी ग्राम में जन्म अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी।

Advertisment

11-दिसंबर-1767 -को जब उन्हें विधिवत राज्याभिषेक का राज सिंहासन सौपा गया तब उन्होंने न केवल राज्य को स्थापित किया बल्कि अपनी दृष्टि न्यायाधीश से धर्मिष्ठा से उन्हें समृद्धि की ओर अग्रसर किया गया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त थी

उन्होंने होलकर समाज की समस्त संपत्तियों पर तुलसी जल रख कर उसे भगवान शिव को अर्पित किया रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों का निर्माण किया जिसमें सोमनाथ मंदिर गुजरात मोहम्मद गजनवी और औरंगजेब द्वारा नष्ट किया गया था यहां 12-ज्योतिर्लिंगों  में से एक विश्वनाथ मंदिर वाराणसी 1776 में औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया था यह भी ज्योतिर्लिंग बद्री केदारनाथ धाम 1785 हिमालय की दुर्ग क्षेत्र में स्थित चार धाम में से प्रमुख बद्रीनाथ धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम है जहां पर पूजन का प्रबंध कराया गया।

Advertisement

जब पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में घुमने गये पर्यटकों पर हमला किया और धर्म पुछकर केवल हिन्दू पुरुषो को गोली मारी गयी और उनकी महिलाओं से आतंकवादियों ने कहा कि जाकर मोदी से बताना तो मोदी जी ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से ऐसा बदला लिया जो इतिहास के पन्नो मे दर्ज रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार गोंड ने कहा कि स्वाभिमान और प्रजा के प्रति सेवा के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। ब्राह्मण मे भगवान विष्णु, पांडव युधिष्ठिर, राजा नल और इंदौर के होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई सहित चार को ही पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पति, ससुर, पुत्र की मौत के बाद भी देश मे तीन हजार मंदिरों का निर्माण-पुनरोद्धार और महिलाओं के उत्थान और सुशासन के लिए अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण संघर्षों की जीवन गाथा समाज के लिए अनुकरणीय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का मानना था कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बना सकती है।

Advertisement

अहिल्याबाई ने विधवा महिलाओं के अधिकारों की जो लड़ाई लड़ी वह एक मिशाल बन गई विषम परिस्थिति मे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किये गये मंदिरो का निर्माण कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्मजयंती पर उनके त्याग बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराएं।

Advertisement

महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याआई होल्कर की 8 साल के उम्र में शादी हो गयी थी 29 साल की उम्र वो विधवा हो गयी पर उन्होने हार नही मानी वो इतनी न्यायप्रिय थी की बेटे की कुर्बानी से पीछे नही हटीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से पहले उनकी जीवनी को छिपाकर रखा गया था नरेन्द्र भाई मोदी जी इतिहास के हर पन्ने को पलटने का प्रयास कर रहे है। जो पिछली सरकारों ने दबाकर रखा था। अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण की मिशाल थी। महिलाओं को शिक्षा का अधिकारी दिया, महिला विद्यालय बनवाया, दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बनाया।

Advertisement

कार्यक्रम मे मुख्यरुप से पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, एनजीवो प्रकोष्ठ संयोजक आनन्द गुप्ता, कार्यक्रम सह संयोजक प्रसन्न पटेल, पुष्पा सिंह, उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला,

Advertisement

शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश चेरो, नार सिंह पटेल, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, रामनिवास तोमर, रजनीश रघुवंशी, रामबली मौर्या, मनीष पटेल, अंकुर सिंह, गुडिया तिवारी, सुनिता पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, प्रिया सोनकर, ज्योति खरवार, मीनू चौबे, रुबी गुप्ता, मंजू गिरी, सरोज केशरी, वन्दना वर्मा, शबनम मिश्रा, किरन तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई
Advertisement


रामगढ़, सोनभद्र।  आगामी त्योहार के मद्देनजर पन्नूगंज थाना परिसर में, को बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय के अध्यक्षता में पीस कार्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि आने वाले त्योहार बकरीद पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाए जिससे आपसी प्रेम बना रहे साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नियम का पालन करते हुए जो भी लोग कुर्बानी करवाते है वह खुले में नही कराएंगे न ही रोड पर नमाज पढ़ी जाएगी कुर्बानी की जो अप्सिस्ट होगा उसे जमीन में दफन किया जायेगा

Advertisement
Advertisment

साथ ही रोड पर किसी भी तरह का जुलूस या प्रदर्शन नही किया जायेगा वही मस्जिद के पेस ईमाम आलम नूरी ने बताया कि बकरीद की नमाज समय अनुसार रामगढ़ ईदगाह पर पढ़ी जाएगी सरारती लोगो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Advertisement

बैठक में रामगढ़ के ईमाम आलम नूरी सदर अकबर अंसारी,खजांची अलहम,नायब सदर तेजू अली अंसारी, सीगेट्री मुजफरूल हक, ब्वस्थापक जावेद अली, जहागीर खान, नेवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सिंह, ढोढरी प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद्रवंशी, पथरहा प्रतिनिधि जितेंद्र बहादुर सिंह,गुल्लीडार लाल बहादुर,आदि संभ्रांत जन मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विजय हत्याकांड मामले के 4 दोषियों को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद,
  • अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • पांच वर्ष पूर्व हुए विजय उर्फ गुड्डू हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व हुए विजय उर्फ गुड्डू हत्याकांड  के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर  चार दोषियों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक  छोटेलाल पुत्र बंधुराम निवासी पड़री टोला कमरी डाँड़ , थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र ने 20 मार्च 2020 को म्योरपुर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि  उसके परिवार से दशरथ व उनके ससुराल वालों से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसका भाई रामसजीवन व भतीजा रामअवध दुद्धी न्यायालय से म्योरपुर लीलासी मोड़ पर पानी पीने गए थे जहाँ पर जनविजय ने उसके भतीजे को मारपीट दिया और 800 रुपये भी छीन लिया।

Advertisement

जिसपर उसका भाई और भतीजा अप्लीकेशन लिखवाने वकील साहब के घर चले गए तभी रेनुकूट से काम करके उसका बेटा विजय उर्फ गुड्डू भी आ गया। जिसे देखते ही पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दशरथ पुत्र ब्रह्मा, गड़िया गांव निवासी जनविजय व राजेश पुत्रगण स्वर्गीय मोहब्बत यादव  तीनों चाकू हाथ में लेकर तथा संतोष उर्फ सोनू पुत्र ओम प्रकाश यादव व अखिलेश पुत्र जनविजय अपने हाथ मे लाठी डंडा लेकर  उसके भाई, भतीजा और बेटे के ऊपर प्रहार कर गम्भीर चोटें पहुंचाई।

Advertisement

चाकू से गम्भीर चोट लगने से बेटे विजय उर्फ गुड्डू को लेकर भाई और भतीजा अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों क्रमशः जनविजय, दशरथ, राजेश व संतोष को आजीवन कारावास व क्रमशः 41 हजार रूपये, 26-26 हजार रुपये व 21 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

Advertisement
Advertisment

अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया था- नन्दलाल

HIGHLIGHTS

  • अहिल्याबाई होल्कर नेधर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया था:नन्दलाल
  • महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना गया है:अजीत रावत

सोनभद्र। ब्लॉक राबर्ट्सगंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत ब्लॉक सभागार राबर्ट्सगंज में संगोष्ठी संपन्न हुई। संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  मौजूद रहे। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया।


Advertisement

संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा गुड़िया त्रिपाठी ने किया। मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महारानी अहिल्याबाई होलकर जी ने महिलाओं की मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया इससे पहले महिलाओं को केवल घरों में थोड़ा बहुत पढ़ाने का चलन था जिसे आगे बढ़ाते हुए स्कूल शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार किया गया

Advertisement

विधवा महिलाओं को यह अधिकार छोड़ी गई संपत्ति को उत्तराधिकारी होगी एवं अपनी इच्छा अनुसार उसका उपयोग भी कर सकेंगी उन्होंने महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना है।
संगोष्ठी मे वक्ता रचना तिवारी  ने कहा सनातन धर्म की संरक्षिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में जानी जाती है

Advertisement

जिनका जीवन अध्यात्म का धर्म और सुशासन का अनुपम संगम था मंदिरों का जीर्णाेद्धार मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में लोक माता अहिल्याबाई होलकर अपने अद्म्य  साहस और शौर्य का परिचय देते हुए  मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्गठन निर्माण कराया उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक खंडित हुए मंदिरों का न केवल जीर्णाेद्धार कराया अपितु सनातन धर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया उनके द्वारा किए गए मंदिर पुन्ह निर्मित कराया।

Advertisement

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत  ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अहिल्याबाई होल्कर जी के पदचिन्हों पर हम सभी चलने का काम करते हैं और पार्टी रानी अहिल्याबाई होलकर जी के लिए यह कार्यक्रम कराकर उन्हें फिर से समाज में सम्मान और लोगों को जानकारी साझा करने के लिए कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है

Advertisement

जिसमें सभी जनता को मातृशक्ति को यह प्रेरित किया जा रहा है की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी हमारे समाज देश के लिए बहुत कुछ किया वह हम सभी के लिए गौरव है।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से कवित्री रचना त्रिपाठी ,मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, सत्यप्रताप सिंह, अनूप तिवारी, रंजना पाण्डेय, बंदना वर्मा, राधिका, प्रमिला, प्रेमशीला, किरन, पूनम सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पत्रकारिता की आत्मा है निष्पक्षता – अजय शेखर

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारिता की आत्मा है निष्पक्षता – अजय शेखर
  • दायित्वों की कसौटी पर पत्रकारिता विषयक गोष्ठी
  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित हुए कलमकार

सोनभद्र। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर  शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल सभागार में पत्रकारिता दायित्वों की कसौटी विषय पर गोष्ठी हुई और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि पत्रकारिता की आत्मा निष्पक्षता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सत्ता और पत्रकारिता के बीच सदैव छत्तीस का आंकड़ा रहता है । सत्ता यथास्थिति चाहती है तो पत्रकारिता परिवर्तन की पैरोकार है । मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव , विशिष्ट अतिथि असुविधा के संपादक , कथाशिल्पी , उपन्यासकार रामनाथ शिवेंद्र , सारस्वत अतिथि पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव करुणापति त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जालान , रविन्द्र केशरी , राजेंद्र द्विवेदी ,  विजय विनीत आदि वक्ताओं ने पत्रकारिता के विविध आयामों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता कर्म में आने वाली विसंगतियों को रोचक ढंग से रेखांकित किए।

Advertisement

कहा गया वैश्विक परिदृश्य में सोनभद्र जिला नहीं एक समग्र देश के रूप में परिलक्षित हो रहा है । सच , निष्पक्षता,  विश्वसनीयता, देश हित और जन हित में पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन की आवश्यकता समझाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन से मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अतिथि और कार्यकम के अध्यक्ष ने किया।

Advertisement

कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी के वाणी वंदना और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष ब्रजेश शुक्ल के स्वागत भाषण से हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य दिव्य शुभारंभ हुआ । वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद यादव एडवोकेट , यूनियन के उपाध्यक्ष सचिन गुप्त, गिरीश पाण्डेय , ब्रजेश शुक्ल आदि ने मंच पर विराजमान महानुभावों का सारस्वत सम्मान किया।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, साहित्यकारों को अंगवस्त्र, डायरी, कलम और माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। गोष्ठी में   दीपक कुमार केसरवानी संपादक, अरविंद तिवारी ब्यूरो चीफ, मनीष जायसवाल ब्यूरो चीफ, जलाल हैदर ब्यूरो चीफ, डॉ चंद्रकांत ब्यूरो चीफ , पीयूष श्रीवास्तव , बृजेश पाठक , प्रशांत शुक्ल , विनय सिंह , मुनि महेश शुक्ल , शशि कांत चौबे, विकास द्विवेदी , कौशलेंद्र पाण्डेय , इमरान अंसारी, हर्षवर्धन समेत लगभग
67 वरिष्ठ पत्रकार ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने । संचालन वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

किसान वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बढ़ेगी आय- डॉ सुदर्शन मौर्य

HIGHLIGHTS

  • किसानों की वैज्ञानिकों के साथ हुआ कार्यशाला का आयोजन
  • किसान वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बढ़ेगी आय
  • ग्राम पंचायत बेठिगांव के पंचायत भवन में हुई कार्यशाला

सोनभद्र। विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बेठिगांव के पंचायत भवन में किसानों की वैज्ञानिकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय को बढ़ाने के लिए जारूक किया गया।

Advertisement

आईआईवीआर वाराणसी के  प्रधान  वैज्ञानिक डा.सुदर्शन मौर्य ने कार्यशाला में किसानों को सब्जी के विभिन्न प्रजाति के बारें में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जिन किसानों के पास अपना खेत नहीं हैं, वह किसान भी खेती बारी से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।

Advertisement

मशरूम की खेती घर से करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हेँ। वैज्ञानिक डा.केशव गौतम ने कहा कि क्षेत्र के तमाम किसान सब्जी की खेती किए हुए हैं। सब्जी की खेती करने और उसके बाद धान की खेती के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों के बारें में जानकारी दी। कहा कि हरी खाद का प्रयोग कर किसान खेती लागत को कम कर सकते हैं।

Advertisement

केवीके और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग आदि विषयों पर चर्चा की। वर्मी कंपोस्ट के बारें में भी किसानों को समझाया गया। इस मौके मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा.एमपी सिंह, एडीओ एजी मो.इबराम, नेहा रानी, प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, शिवशंकर चौबे, उपेंद्र मौर्य, पंचायत सहायक शिल्पा तिवारी, पंचायत मित्र उपकेंद्र, अमरनाथ, मदन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति फेज-05 के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisment

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया

Advertisement

तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102,

Advertisement

एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर हुआ अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाई गई
  • सोनभद्र में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर हुआ भव्य आयोजन, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

सोनभद्र। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम विकास विभाग, एनआरएलएम और मनरेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

Advertisement

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी, उपयुक्त स्वरोजगार सरिता सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Advertisement

सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक कुशल ग्रहणी थीं, बल्कि एक सफल उद्यमी और सामाजिक सुधारक भी थीं। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई पहली महिला उद्यमी मानी जाती हैं, जिन्होंने खुद साड़ी बनाकर पहनने की परंपरा शुरू की और यह संदेश दिया कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रेरणा लेते हुए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया

Advertisement

उपयुक्त सरिता सिंह ने रानी अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद राज्य संचालन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, जिसे उन्होंने कुशलता से निभाया और एक आदर्श शासक के रूप में उभरीं।

Advertisement

भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने रानी अहिल्याबाई के धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने न केवल अपने राज्य में बल्कि अन्य राज्यों में भी मंदिरों का निर्माण कराया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया।

Advertisement

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने सभी महिलाओं को जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Advertisment

सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने भी उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित किया। मनरेगा लोकपाल ने भी अहिल्याबाई के योगदानों पर प्रकाश डाला।

Advertisement

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और रानी अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बैंक की ओर से 1.5 करोड़ रुपये का डमी सीसीएल लोन चेक महिलाओं को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में आगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के 31 छात्रो का हुआ प्लेसमेंट

HIGHLIGHTS

  • राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के 31 छात्रो का हुआ प्लेसमेंट
  • विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी उपलब्धि
  • नौ छात्रो ने गेट की परीक्षा किया पास

सोनभद्र। जनपद में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सत्र 2024-2025 में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग के कुल 57 छात्रों में से 31 छात्रों को केपी रिलायबल इंडिया पावर लिमिटेड, वारसी इंजीनियरिंग, टेक्स्ट्रॉन टेक्रोलॉजी, एकडेमोर समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है।

Advertisment

इस वर्ष की विशेष उपलब्धि यह रही कि 9 छात्रों ने गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता और मेहनत का प्रमाण मिलता है। इसके साथ ही 5 छात्रों को दो या उससे अधिक कंपनियों से ऑफर मिले हैं, जो उनके उज्ज्वल करियर का संकेत है।

Advertisement

वही कालेज परिसर में इस अभूतपूर्व सफलता को लेकर छात्रों और शिक्षकों के बीच विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है। फैकल्टी सदस्यों ने छात्रों की उपलब्धि को अपनी मेहनत का फल बताते हुए गर्व जताया। छात्रों ने भी फैकल्टी के मार्गदर्शन और सहयोग को अपनी सफलता का मूल आधार माना है।

Advertisement

विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि को विभाग की समर्पित टीमवर्क और छात्रों की अथक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “यह हमारे विभाग के लिए गौरव का क्षण है। छात्रों की सफलता, शिक्षक और छात्र के बीच मजबूत संबंध और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिबिंब है।

Advertisement

कालेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा यह सफलता कालेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और औद्योगिक दृष्टिकोण का प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र देश की प्रमुख कंपनियों में कार्यरत होंगे।

Advertisement

वही संपूर्ण विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में इस उपलब्धि के बाद उत्सव जैसा वातावरण है। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शिक्षकों के साथ मिलकर इस पल को यादगार बनाया। इस सामूहिक खुशी ने कॉलेज के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण को और अधिक सशक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार टाला, विरोध सभा से जताया असंतोष

HIGHLIGHTS

  • भीषण गर्मी में उपभोक्ता हितों को देखते हुए जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार टाला, विरोध सभा से जताया असंतोष

सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश ने उपभोक्ताओं और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है। संगठन की उच्च अधिकार समिति की लखनऊ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें आगामी विरोध कार्यक्रमों की नई रूपरेखा भी तय की गई।

Advertisement

बैठक में तय किया गया कि अब गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध सभा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 30 मई 2025 से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नियमों के तहत कार्य आंदोलन और असहयोग जारी रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित होने की स्थिति में उसे तुरंत बहाल किया जाएगा।

Advertisment

संगठन ने भरोसा दिलाया है कि अस्पताल, रेलवे, पेयजल, ट्रांसपोर्ट जैसे आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की अवैध टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई, तो बिना किसी अग्रिम सूचना के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया जाएगा।

Advertisement

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस शांतिपूर्ण आंदोलन में किसी सदस्य के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई, तो संगठन कठोर आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Advertisement

इस मौके पर महेश कुमार (जनपद सचिव), तीर्थराज कुमार (उपखंड अधिकारी), सुरेश यादव, आशीष शुक्ला, राहुल, सुंदरम, विवेक कुमार, ई. ए. के. सिंह, अवर अभियंता कमलेश कुमार, कन्हैया तिवारी, बिहारी लाल, राकेश मौर्य सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें