परामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ समाधान, दो मामलों में मिली अगली तारीख

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति फेज 5.0″ के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन
  • कुल 4 प्रकरणों में से 2 का हुआ शांतिपूर्ण सुलह, शेष 2 में दी गई अग्रिम तिथि

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।

यह परामर्श शिविर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

Advertisment

परामर्श केंद्र की प्रमुख जानकारी:
🔸 कुल प्राप्त प्रकरण: 4
🔸 सुलह/समझौता कराए गए प्रकरण: 2
🔸 अग्रिम तिथि दिए गए प्रकरण: 2परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य:
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, संवाद के माध्यम से सुलह एवं सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना है। इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष रूप से सुना गया और आपसी सहमति से दो मामलों में सुलह समझौता कराकर विवाद का समाधान कराया गया।
शेष दो प्रकरणों में कानूनी प्रक्रिया एवं परामर्श के बाद अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है, जिस पर पुनः सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य:
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, संवाद के माध्यम से सुलह एवं सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना है। इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष रूप से सुना गया और आपसी सहमति से दो मामलों में सुलह समझौता कराकर विवाद का समाधान कराया गया।

Advertisement

शेष दो प्रकरणों में कानूनी प्रक्रिया एवं परामर्श के बाद अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है, जिस पर पुनः सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जनपद पुलिस की अपील:
जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद एवं वैधानिक सहायता के माध्यम से सुलझाने हेतु परिवार परामर्श केंद्र का सहयोग लें। महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाइन चुर्क में ब्रेथ एनालाइजर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन, चालान करने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन चुर्क में ब्रेथ एनालाइजर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेश के अनुक्रम में पुलिस लाइन में “ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चालान करने की प्रक्रिया” के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

Advertisement

कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों से आए पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान उन्हें ब्रेथ एनालाइजर उपकरण के उपयोग, प्रक्रिया एवं चालान की विधि के संबंध में प्रभारी यातायात विनोद कुमार यादव द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फ्लाई ओवर की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, सदर विधायक ने CM योगी से शिष्टाचार भेंट कर कराया अवगत

HIGHLIGHTS

  • फ्लाई ओवर की समस्या से मिलेगी निजात

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर स्थित उप्स द्वारा बनाए गए फ्लाई ओवर से उत्पन्न समस्या से समस्या से नागरिकों को शीघ्र निजात मिल सकती है इस आशय  का संकेत सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा दिया गया है। उन्हें शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और जनपद के कल्याण के लिए तमाम बिंदुओं पर बात की।

Advertisement


 सदर विधायक भूपेश चौबे शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और कुछ कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की पूर्व में उप्शा द्वारा फोरलेन मार्ग के निर्माण के दौरान जिला मुख्यालय पर फ्लाई ओवर का निर्माण गलत तरीके से कराया गया था

Advertisment

उसी दौरान लोगों ने निर्माण का विरोध भी किया था लेकिन तत्कालीन सरकार द्वारा जनता के हितों की अनदेखी की गई इसके चलते पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई बरसात के दिनों में इसके चलते नगर झील के रूप में तब्दील हो जा रहा है।

Advertisement

जनपद में कुछ अन्य संपर्क मार्गों के निर्माण में भी कुछ कार्यदायी संस्थाएं व्यापक रूप से लापरवाही बरत रही है। जिस पर कार्रवाई होना आवश्यक प्रतीत होता है सदर विधायक भूपेश चौबे ने नवंबर माह में आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले जननायक बिरसा मुंडा के जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी मुख्यमंत्री को सोनभद्र आने का आग्रह किया।

Advertisement

विधायक ने कहा कि सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं जनपद में संचालित हैं अभी कुछ और योजनाओं की जिससे वहां का विकास समुचित तरीके से हो सके उन्होंने कुछ महाविद्यालय तकनीकी विद्यालय और बालिकाओं के शिक्षा के लिए अलग से कुछ कॉलेजों की स्थापना का अनुरोध किया है। सदर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बातों को काफी गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि हर एक बिंदु पर कार्य किया जाएगा

Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिनों से ट्रान्सफार्मर खराब अंधेरे में औरहवाँ के ग्रामीण

HIGHLIGHTS

  • महिनों से ट्रान्सफार्मर खराब अंधेरे में औरहवाँ के ग्रामीण

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थानान्तर्गत ग्राम पंचायत- कुण्डाडीह के औरहवा   उत्तर टोला का ट्रान्सफार्मर लगभग 2 महिनें से खराब पडा़ हुआ है बरसात में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जहरीले जानवरों से डर  बना रहता है व पढा़ई लिखाई में समस्याऐं हो रही है ग्रामीण सुबलाल सिंह, जगर नाथ, मंगला प्रसाद, भुनेश्वर,मानसिंह, सतवंती, रंजना,लीलावती लक्ष्मी देवी, बिंदु देवी , संगीता, बसंती देवी ,सोनमती ,दसमत, रंजना, अनीता इत्यादि ने सांकेतिक प्रदर्शन कर सम्बंधित अधिकारियों का  ध्यान आकृष्ट कर इसे  तत्काल बनाने की मांग की जिससे मुहल्ले विद्युत बहाल हो सके /

Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन 8 अक्टूबर को, तैयारिया जोरोशोरो पर

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र डांडिया नाइट के आयोजन को लेकर हुई बैठक
  • सोनभद्र डांडिया नाइट का आयोजन 8 अक्टूबर को
  • डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत
  • महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में 8 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से भव्य सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 कार्यक्रम का आयोजन होटल सवेरा के कंपाउंड किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन समिति ने बैठक की।

Advertisement

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी ने बताया कि डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में  किया जाएगा।

Advertisement

जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

Advertisement


इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे। इसमें फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी शिरकत करेंगे। वहीं डांडिया नाइट में बेस्ट डांस करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा।

Advertisment

इस अवसर पर शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, विशाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS खंड करमा ने निकाली पथ संचलन यात्रा

HIGHLIGHTS

  • RSS खंड करमा ने निकाली पथ संचलन यात्रा

सोनभद्र,करमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड करमा (पापी मंडल) का विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन केकराही सहकारी समिति केकराही सोनभद्र मे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन किया गया और संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।

Advertisement 

कार्यक्रम का प्रारंभ एकल गीत व अमृतबचन से हुआ। कार्यक्रम में विभाग गौ संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने बौद्धिक उद्बोधन मे संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्षों की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो देश हित, समाज हित, और धर्म हित के लिए सदैव तत्पर रहता है। संघ ने समाज में पंच परिवर्तन –कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्य और स्व का बोध के माध्यम से राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने का कार्य किया है।

उन्होंने संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और वर्ष 2025 विजयादशमी से अगले एक वर्ष तक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाएगा,

Advertisement

इस दौरान हम प्रत्येक नगरों और गांवों में संघ की शाखाओं को ले जाएंगे कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम समापन के बाद सभी उपस्थित स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करते हुए केकराही बाजार से होते हुए केकराही हॉस्पिटल से वापस केकराही समिति पर पथ संचलन का विश्राम हुआ।

Advertisment

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दिनेश,खंड कार्यवाह करमा कामेश,खंड कार्यवाह छपका जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह करमा जितेन्द्र,मंडल कार्यवाह उत्कर्ष,मंडल अध्यक्ष अंकुर, अभय, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रामलीला में श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, दीपों से जगमग हुई अयोध्या नगरी

HIGHLIGHTS

  • श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। रामलीला समिति सोनभद्र नगर द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार की देर रात रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक एवं वानर सेना की विदाई की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन की शुरुआत कलाकारों द्वारा श्री राम के राज्याभिषेक के साथ की गई।

Advertisement

श्रीराम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीपों की रोशनी से उनका स्वागत किया। मंच पर राजतिलक का दृश्य अत्यंत मनमोहक था। भरत द्वारा श्रीराम के चरण स्पर्श कर उन्हें अयोध्या का राजा घोषित करने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए।

इसके बाद श्री राम द्वारा वानर सेना की विदाई की गई
रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह मंचन मर्यादाज़ पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और सत्य, धर्म तथा सदाचार के पालन का संदेश देता है। 

Advertisement
Advertisement 

समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा था श्री रामलीला समिति आप सभी सम्मानित सदस्यों के सुझाव और सहयोग से वर्ष 2025- 26 की रामलीला सकुशल भव्य रूप से संचालित हो पाया जिसमें आप सभी सम्मानित सदस्यों की बहुत ही सराहनी सहभागिता रही।

Advertisment

भविष्य में श्री रामलीला समिति ऐसे ही आपके सुझाव और सहयोग की अपेक्षा करती है और आप सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है।

Advertisement

वहीं जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ रामलीला का समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक उपेंद्र, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता ,आनंद मिश्रा, विजय कनोडिया,चंद्रभूषण देव पांडे, नवीन अग्रवाल, प्रशांत जैन,दिनेश गुप्ता ,चंद्र कुमार केजरीवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बारिश के कारण राजस्थानी गरबा का आयोजन स्थल बदला, अब डीआर ड्रीम्स में होगा भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बारिश के कारण राजस्थानी गरबा का आयोजन स्थल बदला, अब डीआर ड्रीम्स में होगा भव्य आयोजन
  • भारी बारिश के चलते अरिहंत होटल में कार्यक्रम नहीं होगा
  • डीआर ड्रीम्स में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जिले में लगातार कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते रॉबर्ट्सगंज के अरिहंत होटल में पांच अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की ओर से होने वाला राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम अब डीआर ड्रीम्स में होगा।

Advertisment

डीआर ड्रीम्स में कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखाध्यक्ष रितु जालान ने दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूर्व में यह कार्यक्रम रानी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की संयुक्त तत्वाधान में अरिहंत होटल में आयोजित किया जा रहा था

Advertisement

लेकिन बारिश को देखते हुए सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच अक्टूबर को ही डीआर ड्रीम्स में राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को डीआर ड्रीम्स जाने में साधन की दिक्कत होगी उनके लिए अरिहंत होटल पर साधन के इंजमाम किए गए।

Advertisement 
Advertisement

मंच की प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल ने कहा कि डीआर ड्रीम्स में डांडिया कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उधर शनिवार को रितु जालान, अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड, रंजना अग्रवाल, शिला जैन, दीप्ति केडिया समेत अन्य लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यातायात पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों का कटा चालान


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

बतादें कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं

Advertisement

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात, विनोद यादव के साथ जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  

Advertisement

इस अभियान के तहत कस्बा रॉबर्ट्सगजं में वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisement

इस दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित उल्लंघनों पर चालान एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई:
• वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग
• काली फिल्म लगे चार पहिया वाहन
• मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग
• सीट बेल्ट न पहनना

Advertisment
Advertisement

• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
• तीन सवारी बैठाना
• बिना नंबर प्लेट अथवा त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट
• स्टंटबाजी करना एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करना

Advertisement

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना था।

यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर रूप से जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, महिला सम्मान तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बारिश के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, भीगते हुए भक्तों ने मां को दी विदाई

HIGHLIGHTS

  • नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया विसर्जित
  • गाजे-बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
    डीजे के भक्तीमय गाने पर थिरकते रहे लोग

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। शुक्रवार को जिले में हो रही बारिश में ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भीगते हुए भक्तों ने मां को विदाई दी। पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए उठाया गया तो भक्तों में खासा उत्साह रहा। बैंड-बाजे के साथ भक्तगण प्रतिमाओं के साथ बारिश में भीगते नाचते-गाते चले। लेकिन, जब नदी- तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करने लगे तो भक्तों की आंखों में नमी आ गई।


जिले भर में 300 से अधिक स्थानों पर सजी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पंडालो में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन का जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया।



Advertisement

इस दौरान श्रद्धालु डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए विसर्जन के लिए गए। बतादे कि लगभग 150 मूर्तियों का विसर्जन धन्धरौल बांध में किया गया।



Advertisement

बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया गया।

Advertisment

नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद विसर्जित करने के लिए मां की प्रतिमा को जैसे ही उठाया गया सभी भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। नम आंखों से मां को विदा किया गया।



सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ चौना, चपकी बडहोर, करमघट्टी गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया।

Advertisement

दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को विसर्जन से पहले माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ अन्य डीदेवी-देवताओं की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उसके बाद शिवाजी तालाब में विसर्जन किया गया।




Advertisement 

बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत जरहा में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। बीजपुर दुदहिया मंदिर,बीजपुर बाजार, एनटीपीसी आवासीय परिसर, सिरसोती शिव मंदिर,कांट्रेक्टर कालोनी, शांतिनगर, नेमना जरहा, सेवकाडाड़, बकरिहवा की प्रतिमा शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जित हुई।


Advertisement

केकराही प्रतिनिधि के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया गया।





Advertisment

करमा प्रतिनिधि के अुनसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा बाजार ,पगिया तिराहा ,धौरहरा, करकोली, विसहार आदि गांवों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया गया। देवी-देवताओं की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उसके बाद शिवाजी तालाब में विसर्जन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free