सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र व नौ नगर पंचायतो में सोमवार को नगरीय निकायों की समस्याओं के समाधान को लेकर सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका सहित नौ नगर पंचायतो में कुल 29 शिकायते प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
Advertisment
जनपद की एकमात्र नगर पालिका की अध्यक्ष रुबी प्रसाद अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस दौरान अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में बने फ्लावर के नीचे सुंदरीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिससे नगर वासियों को साफ सुथरा पार्किंग उपलब्ध हो सके।
Advertisement
वही नगर निकायों में आयोजित सम्भव दिवस में प्राप्त शिकायतें में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में ०, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 5, नगर पंचायत ओबरा में 3. नगर पंचायत रेनुकूट में 3,
Advertisement
नगर पंचायत पिपरी में 5, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 3. समस्त निकायों में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
इस सम्बंध में मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है, इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement
उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, प्रदीप कुमार, दीपक, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, सुजीत कुमार, राजीव सहित अन्य लोग मौजूद
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर के केशव बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सोनभद्र नगर में पथ संचलन किया। सोनभद्र नगर स्थित मिनी स्टेडियम से पथ संचलन प्रारंभ होकर अंबेडकर महाल होते हुए चंडी तिराहा,
Advertisement
सोनभद्र नगर का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में पदयात्रा का विश्राम हुआ तथा नगर स्थित रामलीला मैदान में पूर्ण गणवेश में विजयादशमी उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ एकल गीत व अमृतबचन से हुआ।
कार्यक्रम में मंचासीन नगर संघ चालक संगम व क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अखिलेश जी रहे। बौद्धिक उद्बोधन में क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अखिलेश ने बताया कि,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। संस्कृति को बंद करने की संस्कृति का मुकाबला करने के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता थी।
Advertisement
डॉक्टर हेडगेवार के मन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना का विचार आया, क्योंकि वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे और समाज का अध्ययन कर रहे थे।विजयादशमी के दिन संघ शुरू हुआ, लेकिन उसी दिन उसका नामकरण नहीं हुआ था।
Advertisment
संघ की स्थापना के समय कुछ बंधु बैठे थे, जिनकी आयु अधिक नहीं थी और एक व्यायामशाला तय हुई। प्रारंभ में 11-22 लोग व्यायामशाला में एकत्रित हुए।साप्ताहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान जी की साधना करने का निर्णय लिया गया। पाठ और व्यायाम के बाद समाज और आस-पास के विषयों पर चिंतन किया जाता था।मैदान में व्यायामशाला जैसे शारीरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे
कुछ कार्यकर्ता ब्रिटिश शासन के दौरान परेड और ड्रिल देखकर सीखते थे। संघ ने अपनी व्यायामशाला में चिंतन द्वारा शब्दों का विकास किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यकर्ता बनना एक प्रक्रिया है, जो शारीरिक और वैचारिक संघर्ष के माध्यम से होता है।
संघ की शाखा में चिंतन और मिट्टी में बैठकर खेलने से संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।यह क्षमता मातृभूमि के लिए विपत्ति और आपत्ति से लड़ने में सहायक होती है। किसी भी कार्य के विफल होने की संभावना उसकी परिस्थितियों पर निर्भर करती है।संघ के संस्थापक ने जिन परिस्थितियों में जन्म लिया, उसकी कल्पना और तुलना वर्तमान परिस्थितियों से की जा रही है। उस समय के शासन की तुलना करके यह समझने का प्रयास किया जा रहा है कि नागरिकों ने किन कठिन परिस्थितियों में हिंदू समाज के संगठन का व्रत लिया।
Advertisement
1947 से पहले प्रचारक व्यवस्था थी, जिसका उद्देश्य भारत के प्रवेश द्वार की रक्षा करना था।भारत विभाजन के समय, समाज को बचाने और भारत की भूमि में वापस लाने का कार्य किया गया। संघ कार्य शताब्दी वर्ष विजयादशमी तक चलेगा। शताब्दी वर्ष में कार्य के विस्तार की योजना बनानी है, जहाँ शाखाएँ स्थापित की जाएंगी।
सामाजिक समरसता, पर्यावरण, जल प्रबंधन, स्व भाव जागरण और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच प्रण के कार्य शामिल हैं। परिवार से सामाजिक समरसता का विषय शुरू होता है, फिर मोहल्ला और पड़ोस तक फैलता है। एक घर और एक भाई के विचार से समाज में परिवर्तन आता है। विस्तृत भारत राष्ट्रीय संघ की शक्ति और सामर्थ्य को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य किसी पर दबाव बनाना नहीं है।
Advertisement
गुरु जी ने प्रत्येक सप्ताह एक नए कार्यकर्ता को जोड़ने का संकल्प लिया था। हम सभी को भी शताब्दी वर्ष में एक एक संकल्प लेकर उसको पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक उपेन्द्र, जिला प्रचारक राहुल, विभाग सह कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख आलोक सिंह,विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम लगन,नगर कार्यवाह महेश ,सह नगर कार्यवाह मनोज ,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, ,जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, जिला बाल प्रमुख राजेन्द्र,जिला बौद्धिक प्रमुख आनंद,नगर प्रचारक हरेंद्र,नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी सिंह,
Advertisment
नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष शुक्ला, शाखा कार्यवाह बिश्वनाथ,शशांक शेखर कात्यायन, रमेश मिश्रा ,कृष्ण मुरारी गुप्ता,धर्मवीर तिवारी, राज नारायण तिवारी, विनोद शुक्ला, आशुतोष,सत्यम, चंदन आदि स्वयंसेवक व मातृशक्ति के रूप में माताएं बहने उपस्थित रही।
Advertisement
शाहगंज मंडल
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र शाहगंज मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी उत्सव शाहगंज वेंकटलान में किया गया तथा कार्यक्रम के समापन के बाद पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघ चालक सुशील पाठक व विभाग गो संवर्धन प्रमुख नंदलाल रहे।
बौद्धिक उद्बोधन नंदलाल नंदलाल ने शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी तथा 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष तक के सफर का विस्तृत विश्लेषण किया। कार्यक्रम में घोरावल नगरसंघचालक रमेश,खंड कार्यवाह बिपिन सह खंड कार्यवाह सर्वेष,सह नगर कार्यवाह कौशल,विभाग सद्भाव प्रमुख रमेश, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख धनंजय, , खंड शारीरिक प्रमुख मनोज, खंड व्यवस्था प्रमुख आकाश,खंड धर्म जागरण प्रमुख राजाराम,खंड संपर्क प्रमुख विजय आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
वैनी मंडल ,सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र शाहगंज मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी उत्सव शाहगंज वेंकटलान में किया गया तथा कार्यक्रम के समापन के बाद पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघ चालक ओंकारनाथ द्विवेदी व विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन रहे।
Advertisement
बौद्धिक उद्बोधन मे प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि, जिस प्रकार हमारे जीवन में महाकुंभ एक बार आया था उसी तरह से हम सभी स्वयंसेवकों के जीवन में शताब्दी वर्ष का अवसर सिर्फ एक बार आया है। शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी तथा 1925 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष तक के सफर व आपातकाल के क्षणों को बताया।
Advertisement
सन 1926 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा लगी। संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने एक छोटे समूह के साथ की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली का मूल आधार दैनिक शाखा है। संघ की शाखा में तय समय व स्थान पर लोग एकत्र होते हैं जहां शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास से संबंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिससे व्यक्ति का निर्माण होता है
संघ ने समाज में पंच परिवर्तन –कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्य और स्व का बोध के बारे में बताया। शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 7 विषय को लेकर समाज में जाने की बात बताई है। विजयादशमी के दिन 100 वा वर्ष के साथ वर्ष भर यह कार्य होने वाला है। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित स्वयंसेवकों ने बीआरसी प्रांगण सेमरिया से नगमा ब्लाक तक पथ संचलन पूर्णवेश में किया। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दिनेश, खंड कार्यवाह रवि सहखंड कार्यवाह अनिल खंड धर्म जागरण प्रमुख चंदन ,हिरेश,आलोक सिंह अमरेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
बढ़ौली मंडल, सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र बढ़ौली मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी उत्सव नेशनल आईटीआई कालेज पुसौली में किया गया तथा कार्यक्रम के समापन के बाद पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघ चालक सतेन्द्र पाठक जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष रहे। बौद्धिक उद्बोधन मे जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शून्य से शतक का सफर का विस्तृत विश्लेषण किये। कार्यक्रम मे खंड संघचालक सत्येंद्र , खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संकल्प, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, मंडल कार्यवाह नितेश , व्यवस्था प्रमुख चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। ऑफिसर्स क्लब ओबरा में नवरात्रि के अवसर पर शनिवार रात ”डांडिया उत्सव ” सहित नवरात्रि सेलीब्रेट किया गया। मुख्य अतिथि ई. आर के अग्रवाल मुख्य महा प्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना, नूतन अग्रवाल अध्यक्षा वनिता मंडल ओबरा उपस्थित की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथी ई0 आर के अग्रवाल एवं ई o एस के सिंघल महाप्रबंधक सी ताप विद्युत गृह , ईo ए के राय एस ई सिविल ने दीप प्रज्वलित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा के वन्दना के साथ किया गया, रंगारंग कार्यक्रम मे बच्चो ने ग्रुप डांडिया डांस, वनिता मंडल के सदस्यों द्वारा बिभिन्न डांडिया डांस एवं नवरात्री एवं माँ दुर्गा के बारे मे प्रश्न उत्तर का आयोजन किया गया । लोगो नें कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया।
Advertisement
मुख्य महाप्रबंधक ई आर के अग्रवाल एवं नूतन अग्रवाल अध्यक्ष वनिता मंड़ल ओबरा का स्वागत वनीता मंडल की सचिव मधुलिका राय द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इसी क्रम में अन्य सदस्यों द्वारा महाप्रबंधक ई एस के सिंघल व रितु सिंघल उपाध्यचा वनीता मंडल एवं अन्य सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने में वनिता मंडल की अध्यक्षा नूतन अग्रवाल , उपाध्यक्षा ऋतु सिंघल, सचिव मधूलिका राय , संयुक्त सचिव शशिभा सिंह, कल्चरल टीम हेड मांडवी वर्मा , तथा कार्यकारिणी के सदस्यों अन्नू मिश्रा,पल्लवी गुप्ता, सृष्टि, शिप्रा श्रीवास्तव, आशा जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन मांडवी वर्मा ने किया।
AdvertisementAdvertisment
कार्यक्रम के उपरांत लोगो ने विभिन्न लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया । कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ई o आर के अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक ने अपने उदबोधन में डांडिया उत्सव मे प्रतिभाग किए हुए सभी बच्चो व महिलाओ की प्रस्तुति की खूब प्रसंशा की तथा इस कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा किया एवं सबका आभार व्यक्त किया।
सोनभद्र। सोमवार को SP द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
Advertisement
बतादें कि इन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मिशन शक्ति सहायक नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी डॉ0 चारू द्विवेदी सहित जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम,
Advertisment
महिला आरक्षियों तथा महिला सहायता प्रकोष्ठ के स्टाफ के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करना तथा टीम के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
Advertisement
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, और इस दिशा में मिशन शक्ति अभियान एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
Advertisement
बैठक में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले मिशन शक्ति सहायक नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी डॉ0 चारू द्विवेदी सहित सभी थानों की महिला आरक्षियों एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक महोदय ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Advertisement
इस अवसर पर सभी महिला आरक्षियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, स्वावलंबी एवं जागरूक बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संदेश भी दिया कि वे जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर सजग एवं सतर्क रहते हुए जनसहभागिता के साथ कार्य करें, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और महिलाएं निर्भय होकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत यातायात पुलिस
द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान 276 चालान
सोनभद्र। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान के तहत 276 वाहनों का चालान किया गया।
Advertisement
बतादें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार,
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डा० चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में जनपद की यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
Advertisement
इस अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में निम्नलिखित कार्यवाही की गईः
काली फिल्म लगे वाहन – 08 मोडिफाइड साइलेंसर – 03 बिना सीट बेल्ट – 08 स्टंट कार – 07
AdvertisementAdvertisement
अन्य धाराओं में (बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट आदि) – 250 कुल चालान – 276
Advertisment
यह अभियान यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता फैलाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से असामाजिक व असंवेदनशील प्रवृत्तियों पर नियंत्रण हेतु चलाया गया।
Advertisement
जनपद पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करें, स्टंटबाजी एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें तथा महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहें
मिशन शक्ति 5.0 — महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की सोनभद्र पुलिस की सराहनीय पहल
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद सोनभद्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
1. व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सजगता: गुड टच और बैड टच : बच्चों और महिलाओं को गुड टच, बैड टच में अंतर बताया गया। उन्हें किसी भी प्रकार के बुरे स्पर्श का विरोध करने और तुरंत विश्वासपात्र व्यक्तियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Advertisement
ईव टीजिंग एवं छेड़छाड़ : सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया। महिलाओं को सिखाया गया कि वे चुप न रहें, ऐसी स्थिति में विरोध करें और तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
Advertisment
घरेलू हिंसा: घरेलू हिंसा के विभिन्न रूपों (शारीरिक, मानसिक) की पहचान कराने और इसके खिलाफ कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि घरेलू हिंसा को सहना नहीं है और कानून इस मामले में उनके साथ है।
यौन हिंसा: यौन उत्पीड़न और हमले जैसे गंभीर अपराधों की स्थिति में तुरंत मदद लेने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisement
2. साइबर सुरक्षा: डिजिटल युग में बढ़ते खतरों को देखते हुए, महिलाओं को साइबर अपराधों (जैसे- ऑनलाइन हैरासमेंट, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, अश्लील सन्देश भेजना आदि) के बारे में आगाह किया गया। उन्हें सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी प्रकार की साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।
Advertisement
3. “डरें नहीं, बोलें”: एक सशक्त संदेश इस अभियान का केंद्रीय संदेश “डरें नहीं, बोलें” रहा। महिलाओं और बालिकाओं को यह समझाने का प्रयास किया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में चुप रहना गलत है। उन्हें अपनी समस्याओं और शिकायतों को खुलकर व्यक्त करने और कानूनी मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Advertisement
4. सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी: कार्यक्रम को दौरान महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही, आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।
Advertisement
यह कार्यक्रम जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली और प्रशंसनीय पहल है
सोनभद्र। रविवार की देर रात हर्षोल्लास के साथ मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन डीआर ड्रीम्स में हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने मां दुर्गा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होते हैं।
Advertisement
वहीं आयोजकों ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के अलावा कई लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने जमकर ठुमके लगाए।
Advertisment
इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में महिलाओं और बच्चियों ने देवी मां के नौ रूपों का मनोहारी मंचन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से नवरात्रि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को जीवंत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया गया।
Advertisement
वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन ही हमारे संस्कृति धर्म को जिंदा रखे हुए है। जिससे हमारे आनी वाली पीढ़ियों को को धर्म संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। उन्होने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।
Advertisement
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखाध्यक्ष रितु जालान, रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड, प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल, रंजना अग्रवाल, शिला जैन, दीप्ति केडिया,
Advertisement
डॉ वीणा सिंह, डॉ नेहा सिंह, डॉ शालिनी, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ शालिनी सिंह, श्वेता केशरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी (पूजा), बिना, शालू केसरी, प्रीति केसरी के अलावा अन्य महिला और पुरुषों ने रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक डांडिया स्टिक के साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य पेशकर सभी का मन मोह लिया। जिससे तालियों की गड़गड़ाहट और ढोल की थाप से गूंज उठा।
AdvertismentAdvertisement
इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, रमेश सिंह, रामेश्वर जैन, राजकुमार अग्रवाल, रवि थर्ड, अजीत जायसवाल, रवि केजरीवाल, राजेश केशरी आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर, अभिलेखों, मालखाना, शरवागार तथा कर्मचारियों की उपस्थिति व व्यवहार्यता की गहन समीक्षा की।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गयाः
➤ चौकी की साफ-सफाई तथा कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया और संतोषजनक पाया गया।
➤ अपराध नियंत्रण एवं रात्रि गश्त के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➤ अभिलेखों का विधिवत संधारण, जन शिकायत पंजिका, भ्रमण पंजिका, अपराध रजिस्टर इत्यादि का परीक्षण किया गया।
➤ लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
AdvertismentAdvertisement
➤ जनता से संवाद स्थापित करते हुए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनकर त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जनहित में संवेदनशील, सतर्क एवं कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि चौकी स्तर पर बेहतर पुलिसिंग ही आमजन का विश्वास अर्जित करने का मूलमंत्र है।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी को सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इस आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में कर्तव्य के पति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना पबल हुई है
दो हमलावरों ने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के आपरेटर पर लाठी डंडे से किया जानलेवा हमला
सोनभद्र। रॉवर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत मछली गली के समीप एक प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र में शाम को आफिस में काम करने गए थे इसी दौरान दो हमलावर राहुल सिंह पटेल निवासी कम्हारी को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिए।
Advertisement
इसी दौरान मछली गली में ओम प्रकाश, राजकुमार पुत्र अज्ञात अपने दो साथियों के साथ किसी बिना कारण के ही बिना किसी बात के ही मुझे लाठी डंडे व लात घुस्सा से मारने लगे।
जिससे मेरे सर, चेहरे व शरीर पर काफी चोटे आयी है। मेरे शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
Advertisment
दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए व गाली गलोज देते हुए भाग गए राहुल सिंह पटेल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।वही घटना स्थल का सीओ,
Advertisement
कोतवाल ने निरीक्षण भी किया और दोनो हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास में लगी है टीम।
सोनभद्र। को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।
Advertisement
समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति का बिंदुवार अवलोकन करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रत्येक विवेचक से उनकी प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करते समय उनके गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अभियोजन के स्तर पर कोई शंका की स्थिति उत्पन्न न हो। हत्या, बलात्कार,
AdvertisementAdvertisment
गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देकर शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया गया, विवेचना संबंधित समस्त जानकारियों की समयबद्ध प्रविष्टि CCTNS प्रणाली में किए जाने हेतु सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया,
Advertisement
न्यायालय में पेशी हेतु समयबद्ध तैयारी एवं अभियोजन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विवेचना की प्रक्रिया को सशक्त करने पर बल दिया गया।
Advertisement
अंत में क्षेत्राधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने-अपने विवेचना कार्यों को पूर्ण करें, ताकि आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।