DM ने किया निर्माणाधीन पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का  निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • राजकीय माडल इंटरकालेज की बाउंड्रीवाल का निर्माण डीएमएफ से होगा : जिलाधिकारी
  • निर्माणाधीन मॉडल इंटरकालेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण और किया पौधरोपण

सोनभद्र। जनपद के अति पिछड़े विकास खण्ड नगवां के नन्दना गांव में निर्माणाधीन पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के निर्माण कार्य व सौन्दर्गीकरण  का कार्य प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण किये जाने का निर्देश सम्बंधित को दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौध रोपित कर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का सन्देश दिया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक व अध्यापकों से निर्माणधीन विद्यालय की तकनीकी व अन्य कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो बताया गया कि विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल का कार्य बजट में न होने के कारण अधूरा है।

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर डीएमएफ मद से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

Advertisement

वही मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने वार्ता कर स्कूल संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गयी कि यहां के ग्रामीणजन इस विद्यालय को शुरु होने का काफी दिनों से उम्मीद लगाये बैठे हैं, जिससे आस-पास के ग्रामीणजनों के बच्चे-बच्चियां शिक्षण ग्रहण कर सकें।

Advertisement

वही निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यालय परिसर में पौध का रोपण किये, पर्यावरण दिवस के मौके पर पौध रोपित करते हुए कहा कि अध्यापकों के साथ ही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से अपील किया कि जुलाई माह में रोपित किये जाने वाले पौधों के लिए स्थान का चयन कर गड्ढे की खुदाई समय से पूर्ण कर लें,

Advertisement

पौधों का रोपण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पौधों के लगाने के बाद उसके संरक्षण की जरूरत होती है, जिसके लिए हम सभी को सहयोग की आवश्यकता है, जिससे लगाये गये पौधे वृक्ष का आकार लेकर छाया देने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बना रहें।

Advertisement

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नगवां, ग्राम प्रधान व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएसएफ रिहन्द द्वारा किया गया वृक्षारोपण

HIGHLIGHTS

  • सीआईएसएफ रिहन्द द्वारा किया गया वृक्षारोपण

सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई आरएचटीपी रिहन्द के पारिवारिक आवासीय परिसर व परेड ग्राउंड के आस-पास एरिया में सीआईएसएफ बल सदस्यों द्वारा छायादार एवं फलदार लगभग 200 वृक्षों का पौधरोपण किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम इकाई प्रभारी लक्ष्मण विशाल होल्कर (उप कमांडेंट) के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

Advertisment


पर्यावरण दिवस पर ईकाई प्रभारी लक्ष्मण विशाल होल्कर ने बल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के अन्तर्गत जीव-जंतु, वनस्पति, वायु, जल, प्रकाश, ताप, मिट्टी, नदी, पहाड़, आदि सभी अजैविक तथा जैविक घटकों का समावेश है। इसमें वह सब कुछ समाविष्ट है,

Advertisment

जो पुथ्वी पर आदुश्य एवं दुश्य रूप से विद्यमान है। पर्यावरण में एक और पानी, वायु तथा भुमि और मध्य अंत संबंध विद्यमान है और दूसरी और मानवीय प्राणी, अन्य जीवित प्राणी, पौधे सुक्ष्म जीवाणु एवं सम्पत्ति सम्मिलित हैं।

Advertisment

सीआईएसएफ इकाई आरएचटीपी रिहन्द के सहायक कमांडेंट/अग्नि अलोक कुमार चौधरी ने बल सदस्यों को बताया कि आज किये गए वृक्षारोपण के वृक्षों को बचाने के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब बल सदस्य मिलकर प्रार्थना करते हैं। प्राकृति की दयालुता के लिए हरियाली को हर पेड़ को हम प्रेम करेंगे।

Advertisment

वायु को, जल, को हम धन्यवाद देते हैं। प्राकृति को बचाने की हम सब प्रतिज्ञा लेते हैं। हमेशा केऔसुब ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के द्वारा वृक्षारोपण के साथ समाजीक दायित्व में बढ़ चढ़ हिस्सा लेते आया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरक्षित/निरिक्षक- बिरबल सिंह, निरिक्षक/कार्य-यु,बी मिश्रा, एवं बल सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पर्यावरण संरक्षण के लिए नपा E.O. ने सभासदो और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

HIGHLIGHTS

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए सभासदो और कर्मचारियों ने ली शपथ

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव “एक पेड़ मां के नाम “आओ मिलकर अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाएं और धरती मां को हरा-भरा बनाए से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisment



नगर पालिका कार्यलय परिसर में अधिशासी अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यगण के साथ वृक्षारोपण किया एवं ग्रीन प्लेज शपथ दिलाते हुए लोगो से अपील किया गया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाये तथा सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करे यह हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए नुकसान देह है इसके स्थान पर पेपर बैग और जूट / कपड़े के बैग का इस्तमाल करे।

Advertisment



इस कार्यक्रम में जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, ओम प्रकाश यादव, धर्मराज जैन, अजीत सिंह, विमलेश, संत सोनी, आकाश, दिनेश, अजय कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इम्तियाज हत्याकाण्ड मामले में आया नया मोड़, झूठे साक्ष्य व जाली दस्तावेज पेश करने पर वादी उस्मान अली की होगी गिरफ्तारी

HIGHLIGHTS

  • इम्तियाज हत्याकाण्डः  वादी उस्मान अली की होगी गिरफ्तारी, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय ने दिया आदेश
  • अधिवक्ता विकास शाक्य के खिलाफ बार काउंसिल में किया उस्मान अली ने झूठी शिकायत
  • बार काउंसिल ने अधिवक्ता विकास शाक्य के पक्ष में सुनाया फैसलाऔर जालसाजी के आरोप में चोपन चेयरमैन की होगी गिरफ्तारी

सोनभद्र। जनपद के चर्चित चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद हत्याकांड के मामले में वादी मुकदमा मृतक के भाई उस्मान अली द्वारा खनन व्यवसायी राकेश जायसवाल के विरुद्ध जाली दस्तावेज को झूठे साक्ष्य बनाकर अदालत में प्रस्तुत करने के मामले पर अधिवक्ता विकाश शाक्य के द्वारा प्रस्तुत तर्कों को सुनने के पश्चात अदालत ने उस्मान अली को गिरफ्त्तार करने का गिरफ्तारी आदेशिका जारी करने का आदेश दे दिया है।

Advertisment

अधिवक्ता विकास शाक्य ने बताया कि 25 अक्टूबर 2018 को चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या चोपन ग्रेनवॉल पार्क में गोली मारकर कर दी गई थी जिसमें एक हमलावर कार्बाइन के साथ तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के गिरफ्तारियां हुई थी। इसी प्रकरण में स्थानीय खनन व्यवसायी राकेश जायसवाल, रवि जालन तथा सर्वेद्र मिश्रा को भी नामजद अभियुक्त बना दिया गया था।

Advertisment

इस मामले में विशेष अनुसंधान शाखा सीबीसीआईडी ने विवेचना की जिसमें राकेश जायसवाल, रवि जालान तथा सर्वेद्र मिश्रा की नामजदगी गलत पाई गई, इनके खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय दाखिल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकृत क्लोजर रिपोर्ट के विरुद्ध सत्र न्यायलय मे निगरानी प्रस्तुत किया गया।

Advertisment

जिसमें नामजद अभियुक्त राकेश जायसवाल के खिलाफ षड्यंत्र करके मुकदमा के वादी उस्मान अली ने कुटरचित जाली दस्तावेज न्यायालय में पेश करके कार्रवाई की मांग की और इसमें सफल भी हो गए।

Advertisment

जिस पर राकेश जायसवाल के विरुद्ध पुनः जांच का आदेश न्यायालय ने दे दिया। इसी बीच अधिवक्ता विकाश शाक्य को मामले में अधिवक्ता नियुक्त किया गया। जब पत्रावली का अध्ययन किया तो वादी उस्मान अली की कुटरचना पकड़ी गई।

Advertisment

राकेश जायसवाल की ओर से अधिवक्ता विकास शाक्य ने 340 दंड प्रक्रिया संहिता की याचिका सत्र न्यायालय में जांच के लिए प्रस्तुत किया। न्यायालय में जांच के दौरान उस्मान अली को दोषी पाया गया और झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने पर 193 वह 199 भादवि में परिवाद प्रस्तुत किया चुकि कूटरचना न्यायालय के बाहर की गई है इसलिए अन्य कार्रवाई इस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में नहीं होने की बात कही।

इसके बाद राकेश जयसवाल की ओर से अधिवक्ता विकाश शाक्य ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता में उस्मान अली पर जालसाजी करने एवं कूटरचना करके झूठे कागजात न्यायालय में प्रस्तुत करने से सम्बन्धित याचिका प्रस्तुत किया,

Advertisment

जिस पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर उस्मान अली के विरुद्ध धारा 420 467 468 471 भादवि का मुकदमा दर्ज होकर विवेचना रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल किया गया।

Advertisment

सिविल जज जूनियर डिवीजन ने मामले का प्रसंज्ञान लेते हुए अभियुक्त उस्मान अली को उपस्थित होने के लिए संबंध मे आदेशिका जारी किया। इस पर न्यायालय को पुनः गुमराह करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद से मिले गिरफ्तारी की राहत का सहारा लेते हुए कार्यवाही को स्थगित करने की याचना की उधर अधिवक्ता विकाश शक्या ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने का आदेश जारी करने का प्रार्थना पत्र दिया।

सिविल जज जूनियर डिवीजन यादवेंद्र सिंह की अदालत ने आज सुनवाई पूर्ण कर अभियुक्त उस्मान अली को गिरफ्तार करने का अधिपत्र जारी करने का आदेश दिया है।

Advertisment

अधिवक्ता विकास शाक्य ने बताया कि उस्मान अली ने उसके खिलाफ मुकदमा नहीं लड़ने का दबाव बनाने के लिए बार कॉउंसिल में झूठी शिकायत फाइल कर चुका है जिसमें विकाश शाक्य के पक्ष में फैसला हुआ है

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिग छात्रा के साथ हुए छेड़खानी के मामले में दोषी ट्यूशन टीचर मोहम्मद आजाद को हुई 4 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • पाक्सो एक्ट: दोषी ट्यूशन शिक्षक मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू को 4 वर्ष की कठोर कैद
  • 22 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
  • अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • 3 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ हुए छेड़खानी का मामला

सोनभद्र। करीब तीन वर्ष पूर्व  नाबालिग छात्रा के साथ हुए छेड़खानी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी ट्यूशन शिक्षक मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू  को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisment

अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये  पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने विंढमगंज थाने में 23 जून 2022 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 10 की छात्रा है।

Advertisement

उसे ट्यूशन पढ़ाने घर पर शिक्षक मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू पुत्र अनवारुलहक निवासी बैरखड़, थाना विंढमगंज, जिला सोनभद्र आता था। जिसे उसकी बेटी अपना गुरु मानती थी। 6 माह तक घर आकर शिक्षक आजाद बेटी को ट्यूशन पढ़ाया था।जिसके चलते बेटी सम्मान करती थी, लेकिन गुरु जी ट्यूशन की आड़ में फायदा उठाकर सादे कागज पर बेटी का हस्ताक्षर बनवाकर रख लेना, छेड़छाड़ करना और शादी करने की फिराक में पड़ गए।

Advertisement

बेटी की रिकॉर्डिंग और फोटो, वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर रहे थे। बेटी लोक लाज की वजह से कुछ नहीं बता रही थी। जब ट्यूशन पढ़ना बंद हो गया तो बेटी जब भी बाहर जाती तो उसके साथ जबरन छेड़छाड़ और गलत करने की फिराक में रहता था।

Advertisement
Advertisement

16 जून 2022 को ट्यूशन शिक्षक ने  अपनी भाभी को मोबाइल देकर घर भेजा और बहलाकर फुसलाकर उसकी भाभी ने विडियो कॉल बात कराई तो शिक्षक आजाद ने गंदी गंदी बात करने लगा।जब बेटी ने विरोध जताया तो कहा कि एक सप्ताह के भीतर शादी करूँगा। अन्यथा बेटी को गोली मारकर हत्या करने व पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दिया। जब बेटी भयभीत हो गई तो बेटी ने सारी बात बताई। इस तहरीर पर छेड़खानी,

Advertisement

जान मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में ट्यूशन शिक्षक मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू के विरुद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी टयूशन शिक्षक मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये  पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गुणवत्ता विहीन कार्य पर राजकीय निर्माण निगम को भेजा गया नोटिस, डीएम और शासन को भी पत्राचार

HIGHLIGHTS

  • भवन निर्माण में लापरवाही पर बीएसए सख्त, FIR दर्ज कराने की दी चेतावनी
  • गुणवत्ता विहीन कार्य पर राजकीय निर्माण निगम को भेजा गया नोटिस, डीएम और शासन को भी पत्राचार

सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर जिला प्रशासन में हलचल मच गई है। एसएसए और भवन निर्माण मद से प्राप्त अंतिम किश्त की राशि के दुरुपयोग के आरोपों के बीच बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (इकाई सोनभद्र) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

Advertisement

बीएसए ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं शासन को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। बीएसए द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कार्यालय निर्माण हेतु अंतिम किश्त के रूप में ₹1.19 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है, बावजूद इसके आज तक कोई संतोषजनक निर्माण रिपोर्ट या प्रगति प्रस्तुत नहीं की गई है।

Advertisement

बीएसए ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा है और कार्यदायी संस्था की इस पर कोई रुचि नहीं दिख रही है। ऐसे में उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय मानकों के अनुसार कार्य नहीं किया गया तो जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया, जिससे न सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है बल्कि शिक्षा विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही है।

Advertisement

इस पूरे मामले में शासन तक शिकायत पहुंचा दी गई है और अब जिम्मेदारों पर कार्यवाही की पूरी तैयारी है। देखना होगा कि निर्माण निगम इस चेतावनी के बाद कैसा जवाब देता है और प्रशासन कितना कठोर रुख अपनाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता विहीन कार्य प्रणाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी- रूबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • नपा के निर्देश पर ड्रॉइंग मानक के अनुसार होंगे नाले के निर्माण कार्य : रूबी प्रसाद

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे नाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता की मौजूदगी में स्थल पर निरीक्षण किया गया।

Advertisement

व्यापार मंडल ने हाल ही में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया था। इसके बाद नपा अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को बुलाया और निर्माण स्थल पर नाले की गुणवत्ता की जांच की गई।

Advertisement

अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता विहीन कार्य प्रणाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी व जेई मनीष कुमार को निर्देशित किया कि नाला निर्माण नगर पालिका की स्वीकृत ड्रॉइंग व मानकों के अनुरूप ही कराया जाए।

Advertisement

साथ ही निर्देश दिया गया कि पानी के जमाव की समस्या को दूर करने हेतु नाले में जगह-जगह होल पास की व्यवस्था की जाए, जिससे बरसात के दौरान जलनिकासी में किसी प्रकार की समस्या न हो। संबंधित ठेकेदार को इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

नपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आगामी बारिश के पहले अधिक से अधिक नालों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा और बीच-बीच में कार्य की गुणवत्ता की जांच पारखी टीम द्वारा कराई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट स्वयं देखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभासद अनवर अली, ओम प्रकाश यादव, धर्मराज जैन, अमित दुबे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

PM मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है- अरुण सिंह

HIGHLIGHTS

  • 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का- अरुण सिंह
  • भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री लगातर कार्य कर रहे हैं- अरुण सिंह

सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्य सभा सांसद अरुण सिंह का आगमन सर्किट हाउस में हुआ। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।

Advertisement

भारत वासियों का असीम प्यार प्रधानमंत्री जी को मिल रहा है कार्यकर्ताओं में उत्साह है कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं को  जन जन तक पहुंचाएं एवं उन योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाए। प्रधा

Advertisement
Advertisement

नमंत्री जी ने अपने 11 वर्षों की स्वर्णिम कार्यकाल में भारत का मान सम्मान  पूरे विश्व में बढ़ाया है आज पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता के रूप में भारत के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को जाना जाता है जो की अपने दृढ़ संकल्प भारत को विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था में ला दिए हैं

Advertisement

और जो भी भारत के तरफ गलत निगाह से देखा है या फिर कोई आतंकवादी हमला करता है तो अपने कड़े फैसले से जवाब देने के लिए पूरे विश्व में विख्यात है बहुत ही जल्द भारत विश्व के तीसरी अर्थव्यवस्था पर लाने पर जोर- शोर से कार्य कर रहे हैं।

Advertisement

स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री रुबी गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल,

Advertisement

बलराम सोनी, सभासद विनोद सोनी,  अनवर अली, प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव , प्रशांत चौबे,  सुनील सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, नीरज चौबे, सत्यम सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, आशीष केसरी, तन्मय त्रिपाठी, अमन वर्मा, अनूप पांडे समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों को मिलेगा शीतल पेयजल,  मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने लगवाया वाटर कूलर

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में लगवाया वाटर कूलर

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत मिले इसलिए दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर लगवाया। जिसका उद्घाटन मंच की वरिष्ठ सदस्य पूनम खेतान द्वारा किया।

Advertisement

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि गर्मी में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला का कार्य ही है समाज की सेवा करना। समाज में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना। हमारी संस्था के तहत यह तीसरा वाटर कूलर लगवाया गया है।
     

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रितु जालान सचिव, रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, अमृतधारा की प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड, पूनम केडिया,एकता केजरीवाल,चित्रा जालान सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

क्षत्रिय महासम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • अखंड भारत भूमि की सदैव क्षत्रिय समाज ने प्राणों की आहुति देकर की है रक्षाः महाराज विक्रमादित्य सिंह जूदेव

सोनभद्र। मानव जाति के पुनः प्रादुर्भाव से ही जन कल्याण हेतु बनाई गई मनु स्मृति के काल खण्ड से क्षत्रिय सम्पूर्ण धरती पर जीवों की रक्षा हेतु कृत संकल्पित रहे और आज आधुनिक युग में भी कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है जब कभी अखण्ड भारत भूमि पर संकट आया तब क्षत्रिय समाज ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की है। उक्त बातें सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान में राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि महाराजा कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने कही।



Advertisement

वही श्री राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में आये वक्ताओं ने कहा कि सतयुग में ईक्चांक्षु कुल में जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र से प्रारंभ होकर त्रेता युग मे श्रीकृष्ण, राजा भरत, भगवान बुद्ध, ललितादित्य नागवंशी, बप्पा रावल, मिहिरभोज, चंद्रगुप्त समुद्रगुप्त, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, दुर्गादास राठौड़, बन्दा बहादुर, क्षत्रपति शिवाजी महाराज, महाराज सुहेलदेव जैसे अनगिनत महापुरुषों की गौरव गाथा हमारे समाज समेत सम्पूर्ण मानव जाति के लिये सम्मान का विषय है।

Advertisement

यदि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत सौपना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा और संयम का पाठ पढ़ाना पड़ेगा। यदि आज क्षत्रियो का इतिहास हटा दिया जाय तो भारत समेत आधी पृथ्वी का इतिहास शून्य हो जायेगा।

Advertisement

सम्मेलन में मुख्य अतिथि जशपुर के महाराज श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, कुँवरनी जया सिंह जी जूदेव, श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, विशिष्ट अथिति एमएलसी विनीत सिंह रहे।

Advertisement

सम्मेलन से पूर्व करणी सेना के सैंकड़ों सैनिकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए काफिला नगर भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मैदान स्थित सम्मेलन स्थल पर पहुंचा। सम्मेलन का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, महाराणा प्रताप व श्री करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुखदेव सिंह गोगामणि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। इसके पश्चात करणी सेना की जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष का संयुक्त रूप से माल्यापर्ण करके स्वागत किया।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकेश सिंह रघुवंशी ने क्षत्रियों के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा अब क्षत्रिय समाज राष्ट्र महापुरुषों का अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और कानूनी कार्यवाही भी कराने का कार्य करेगी।

Advertisement

विशिष्ट अथिति एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार से किसी भी समाज के महापुरुष के अपमान पर राष्ट्रदोह का कानून बनाने की पुरजोर मांग की।
इस सम्मेलन में केवटा राजपुर के हिमांशु सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रवीण सिंह, मधुसूदन सिंह, सत्य प्रताप सिंह, सोनेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामनारायण सिंह चन्देल,

Advertisement

प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह, रंजना सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ गौरव सिंह मुत्रा, श्री करणी सेना के मंडल अध्यक्ष मुत्रा सिंह, अभिषेक सिंह “पिंकू”, मनीष सिंह, अंकुर सिंह कश्यप, रमेश सिंह, अश्वनी सिंह रघुवंशी, अरुण सिंह, वाईएन सिंह समेत जिले के कोने कोने से क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। वही सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चन्देल व संचालन आनंद सिंह ने किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें