SP ने आगामी जेटीसी/आरटी की ट्रेनिंग को लेकर रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
  • यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में SP द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्युटर कक्ष, आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ले जिससे की ट्रेनिंग के लिए आने वाले रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग को सकुशल सम्पादित कराया जा सके। मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
       

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस प्रतिदिन चला रही है महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

HIGHLIGHTS

  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही

Advertisement

सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीबीए व एसबीए की हुई सयुक्त बैठक

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता कल्याण न्यास पर डी बी ए और एस बी ए की सयुक्त बैठक सम्पन्न हुई

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र और सोनभद्र बार एसोसिएशन की सयुक्त बैठक अधिवक्ता कल्याण न्यास पर अधिवक्ता भवन में पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन विनोद कुमार चौबे एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।                                                 

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि दोनों बार के कल्याण न्यास का पंजीयन हो चुका है उसके बाद अन्य चीजों के लिए न्यास के सदस्यों का संयुक्त बैठक में सदस्यता शुल्क, वकालतनामा, कूपन आदि पर विचार कर अंतिम रूप दिया गया है कि दोनों बार के ट्रस्टों का जल्द से जल्द कार्य हो जाए।जिससे यहां के अधिवक्ताओ को दुर्घटना या अन्य आकस्मिक स्तर पर आर्थिक आर्थिक सहायता की जा सके।

Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद मौर्य एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए दोनों बार हमेशा समर्पित रहे हैं   अधिवक्ता कल्याण न्यास अन्य जिलों में कार्य कर रहा है इसी तरह हमारे जनपद में दोनों बार ट्रस्ट गठन कर जल्द ही कार्य शुरू कर देंगे इस बाबत आज की बैठक में सारे प्रारूप पर विचार किया गया तथा उसे अंतिम रूप दिया गया।

Advertisement

ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार यादव एड ने कहा कि दोनों बार संयुक्त प्रयास से अधिवक्ता कल्याण न्यास  की स्थापना हेतु जो निर्णय लिया गया वो अत्यंत सराहनीय है।
                                             

Advertisement

  संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौर्य ने किया। बैठक में रमेश चंद्र सिंह, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, दसरथ यादव, टीटू गुप्ता, कामता प्रसाद यादव, रामगुल्ली यादव, संतोष श्रीवास्तव, संतोष सिंह मौर्य, सत्यम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे !

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हैमर बाल 2nd  नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सोनभद्र के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

HIGHLIGHTS

  • हैमर बाल 2nd  नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए किट वितरण और मोटिवेशनल कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन।

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में हैमर बाल 2nd  नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए किट वितरण और मोटिवेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एस के जायसवाल उपस्थित रहें।

Advertisement

बतादें कि 2nd  सीनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप 2025 उना हिमाचल प्रदेश में खेला जा रहा है, जिसमें 12 स्टेट की टीमें भाग लेगी जिनमें मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की टीम में भाग लेंगी।

Advertisment
Advertisement

इस अवसर पर हैमर बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, सचिव दीपक श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष विनोद धर ,प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र जैन भी उपस्थित थे।  2nd सीनियर नेशनल हैमर बॉल  चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से महिला टीम कैप्टन की भूमिका में अलका ,वाइस कैप्टन की भूमिका में रोशनी ,सुप्रिया पटेल, अरना पांडे , ज्ञानवी, वैष्णवी सिंह निवेदिता द्विवेदी, निकिता प्रजापति, लतिका प्रजापति ,रूशाली पटेल ,सृष्टि दुबे ,दक्षिता द्विवेदी , कसक गुप्ता शामिल हैं।

Advertisement

पुरुष वर्ग में कप्तान मुर्शिद जमाल ,वाइस कैप्टन विनय कुमार श्रीवास्तव ,राकेश केसरी ,वीरेंद्र शर्मा ,जोसेफ जॉन एरियल, आयुष, सतीश पटेल ,यश केसरी, हर्ष कुमार सिंह ,आशुतोष कुमार, अनुराग कुमार, अंश केसरी ,वीरेंद्र मुखिया, सक्षम श्रीवास्तव ,हिमांशु यादव, शाहबाज अली ,अश्मित उज्जवल, वैभव कुमार सिंह शामिल हैं।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने उत्तर प्रदेश टीम को जीत के लिए अपना आशीर्वाद दिया और खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

Advertisement

इस अवसर पर हैमर बॉल संगठन के  अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ,सचिव दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनोद धार, संयुक्त कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मोदी सरकार के  सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ जिला कार्यशाला का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मोदी सरकार के  सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ जिला कार्यशाला का आयोजन
  • कांग्रेस के शासन काल में पूरे देश को घोटालो का एक बड़ा दौर देखने को मिला- दिलिप सिंह पटेल

सोनभद्र। केन्द्र की मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यशाला चण्डी होटल के स्थित सोन पैलेस मे सम्पन्न हुई।

Advertisement

कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

Advertisment


कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता व कार्यक्रम का संचालन  जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि आज के 11 वर्ष पूर्व जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तब हम सभी को याद होगा कि कांग्रेस के शासन काल में पूरे देश को घोटालो का एक बड़ा दौर देखने को मिला।

Advertisement

देश की सेना को कमजोर करने का काम किया गया जिससे देश मे आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर था। 2014 में भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है, मोदी जी ने जब गरीब लोगो के लिए जन धन खाता खुलवाया तो यही विपक्ष के लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन कोरोना काल जैसे विपरित परिस्थिति मे उसी जन धन के खाते मे देश की आम जनता को सरकार द्वारा सीधे लाभ पहुंचाया गया।

Advertisement

आज देश मे भ्रष्टाचार, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है, उन्होने कहा कि इस कालखण्ड में धारा 370 हटने, राममंदिर निर्माण, वक्फ संशोधन बिल, सी0ए0ए0 जैसे कई ऐतिहासिक फैसले हुए है। भारत आर्थिक शक्ति के रुप मे दुनिया के तीसरे स्थान पर है। मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्यवाही जैसे निर्णायक कदमो के लिए जानी जायेगी जिसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण आपरेशन सिन्दूर है।

Advertisement

अब भारत एक ऐसा राष्ट्र बन चुका है जो अपनी सीमांओ की रक्षा करने के साथ साथ आतंकियो को उनके घर मे घुसकर मारता है। आत्मनिर्भर भारत की ओर यह सफर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर आधारित रहा है। मोदी सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अटल पेंशन, स्मार्ट सिटी, मेक इन इण्डिया, किसान सम्माननिधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाएं समाज के सभी वर्गाे के लिए चलायी जा रही है।

Advertisement

जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है, यही मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धि है, यह भारत का अमृतकाल चल रहा है आने वाले 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रुप स्थापित होगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं से ही आज देश को गरीबी से बाहर निकलने मे मील का पत्थर साबित हुआ है।

Advertisement

देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर प्रगति के राह पर लाकर खड़ा कर दिया जायेगा आंतरित सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक मे भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियांे को लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरुरत है। पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान घोषित आतंकवाद को भारत ने कड़ा सबक सिखाया है, इसके विषय मे हर व्यक्ति को जानने की जरुरत है।

Advertisement

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर  10 जून से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान आरंम्भ करना है। यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षो पर केन्द्रित होगा साथ ही आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

कार्यशाला मे मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के ऐसे 6 मण्डल जो शत प्रतिशत बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाये है, उन सभी 6 मण्डल अध्यक्षों को अतिथियों द्वारा स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यशाला मे मुख्यरुप से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग उ0प्र0 जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, आंेकार केशरी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण गोंड,

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कि0मो0 कामेश्वर सिंह, नागेश्वर गोंड, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, गुडिया वर्मा, पुष्पा सिंह, प्रिया सोनकर, प्रसन्न पटेल, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नार सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष, सभी शक्ति केन्द्र के संयोजक व आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व पर्यावरण पर रतनलाल गर्ग के स्मृति में किया गया पौधारोपण

HIGHLIGHTS

  • रतनलाल गर्ग के स्मृति में किया गया पौधारोपण

सोनभद्र। नगर के मध्य स्थित रामलीला मैदान में श्री बांके बिहार मंदिर प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्व व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रतनलाल गर्ग जी के स्मृति में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

Advertisement

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सोनभद्र नगर को हरा भरा बनाने के लिए योजना बद्ध तरीके से नगर के समस्त स्मृति शेष भाजपा मंडल अध्यक्ष के स्मृतियों में पौधारोपण का कार्यक्रम प्रत्येक दिन संपन्न किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्गीय रतनलाल गर्ग जी के द्वितीय पुत्र कृष्ण गर्ग, विकाश मिश्रा, पर्यावरण संरक्षक क्रांति सिंह, रमेश जायसवाल, अनुपम त्रिपाठी, धीरेंद्र पांडे, अभिषेक गुप्ता, श्याम उमर, आलोक रावत, रितु अग्रहरि, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, अनुराग, बंटी, देवानंद पाठक, अनुपम चौबे, आशीष पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ बेलन नदी का पुनरोद्धार, पूजन- अर्चन कर DM ने किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ बेलन नदी का पुनरोद्धार
  • जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत बेलन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण
  • स्वस्थ्य पर्यावरण ही स्वस्थ्य जीवन की नीव-जिलाधिकारी

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने विकास खण्ड चतरा के ग्राम पंचायत ढोढरी के पास बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का मंत्रोंच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे एक पेड़ माँ के नाम महाकुंभ-2025 के स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपण किये।

Advertisement



जिलाधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जनपदवासी एक पेड़ माँ के नाम पर आज पौध रोपण कर रहें है। जनपद के सभी अमृत सरोवरों पर भी आज वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, इसके साथ ही जनपद की घाघर नदी, कर्मनाशा नदी, कनहर नदी आदि नदियों की सफाई हेतु अभियान चलाकर साफ-सफाई की जायेगी।

Advertisement



उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है, कोई भी मरा हुआ जानवर नदियों में न फेंके, इससे नदी का जल प्रदूषित होता है, प्रकृति ने एक व्यवस्था की है कि नदियां स्वयं अपने आप को स्वच्छ कर लेती हैं। जनपद में आज बेल नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही जनपद के छोटे नाले की सफाई का कार्य भी वृहद स्तर पर कराया जायेगा, जिससे कि बरसात का पानी नदियों व नालों में पानी इकठ्ठा हो और जल के स्तर में सुधार हो सकें।

Advertisement
Advertisement



उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 जून हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम पर्यावरण के संतुलन को कैसे बेहतर बनायें, पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सभी एक वृक्ष माँ के नाम अवश्य लगायें और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहें तथा रोपित पौधों को संरक्षित करने का कार्य भी करें। पौध रोपण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, यह कार्यक्रम आज तक ही सीमित नहीं रहेगा, स्वस्थ्य पर्यावरण भी स्वस्थ्य जीवन की नीव है।

Advertisement



इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकरी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ सोनभद्र कुंज बिहारी वर्मा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, डीएसी एनआरएलएम सरिता सिंह,

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अधिकारीगण, ग्राम प्रधान व भारी संख्या में नागरिकगणों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की हुई शुरुआत

HIGHLIGHTS

  • घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर सख्ती, जनजागरूकता अभियान की सोनभद्र से हुई शुरुआत

वेदांश केसरी

सोनभद्र। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने और आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत गुरुवार को सोनभद्र में हुई। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisment

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोलंके ने बताया कि यह जनजागरूकता अभियान देश के 15 राज्यों के 275 जिलों में 2700 स्वयंसेवकों की मदद से 45 दिनों तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों को जानकारी पत्रक वितरित किए जाएंगे।

Advertisment

इनमें यह स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित है और इसका व्यावसायिक इस्तेमाल कानूनन अपराध है।

Advertisment



उन्होंने यह भी बताया कि कई ऑटो रिक्शा और एलपीजी वाहनों में भी घरेलू सिलेंडर का अवैध रूप से उपयोग हो रहा है, जिससे हर साल देशभर में करीब 1000 विस्फोट होते हैं और भारी जान-माल की क्षति होती है। इसके अलावा सरकार को राजस्व का भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।

Advertisment



फाउंडेशन के परियोजना प्रमुख अक्षय मिश्रा और विनय पांडेय ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल गलत उपयोग करने वालों को जागरूक किया जाएगा, बल्कि उन्हें यह भी बताया जाएगा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisment



उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग कर कुछ लोग न केवल सरकारी योजनाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि समाज की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

Advertisment

अभियान के तहत फाउंडेशन के स्वयंसेवक व्यावसायिक स्थलों, ऑटो स्टैंड और अन्य संबंधित स्थानों पर जाकर जानकारी साझा करेंगे और सुरक्षित गैस उपयोग के प्रति जागरुकता बढ़ाएंगे।

Advertisment

यह अभियान केवल कानून के पालन का संदेश नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित समाज और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में मजबूत कदम है।

Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने किया निर्माणाधीन पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का  निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • राजकीय माडल इंटरकालेज की बाउंड्रीवाल का निर्माण डीएमएफ से होगा : जिलाधिकारी
  • निर्माणाधीन मॉडल इंटरकालेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण और किया पौधरोपण

सोनभद्र। जनपद के अति पिछड़े विकास खण्ड नगवां के नन्दना गांव में निर्माणाधीन पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के निर्माण कार्य व सौन्दर्गीकरण  का कार्य प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण किये जाने का निर्देश सम्बंधित को दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौध रोपित कर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का सन्देश दिया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक व अध्यापकों से निर्माणधीन विद्यालय की तकनीकी व अन्य कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो बताया गया कि विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल का कार्य बजट में न होने के कारण अधूरा है।

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर डीएमएफ मद से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

Advertisement

वही मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने वार्ता कर स्कूल संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गयी कि यहां के ग्रामीणजन इस विद्यालय को शुरु होने का काफी दिनों से उम्मीद लगाये बैठे हैं, जिससे आस-पास के ग्रामीणजनों के बच्चे-बच्चियां शिक्षण ग्रहण कर सकें।

Advertisement

वही निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यालय परिसर में पौध का रोपण किये, पर्यावरण दिवस के मौके पर पौध रोपित करते हुए कहा कि अध्यापकों के साथ ही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से अपील किया कि जुलाई माह में रोपित किये जाने वाले पौधों के लिए स्थान का चयन कर गड्ढे की खुदाई समय से पूर्ण कर लें,

Advertisement

पौधों का रोपण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पौधों के लगाने के बाद उसके संरक्षण की जरूरत होती है, जिसके लिए हम सभी को सहयोग की आवश्यकता है, जिससे लगाये गये पौधे वृक्ष का आकार लेकर छाया देने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बना रहें।

Advertisement

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नगवां, ग्राम प्रधान व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें