सोनभद्र। छपका खंड के सलखन मंडल में बहुत ही हर्षोल्लास के तहत श्री विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघचालक सत्येंद्र व विभाग गो संवर्धन प्रमुख नंदलाल रहे।
बौद्धिक उद्बोधन नंदलाल ने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष तक के सफर का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और 2025 विजयादशमी से 2026 विजयादशमी तक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाएगा।
Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है। आज भी बहुत सारे संत महात्मा और संगठन राष्ट्र की धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिए तत्पर हैं संघ ने भी उसी क्रम में समाज की के पुनरुत्थान के लिए कार्य प्रारंभ किया |
AdvertisementAdvertisement
आरएसएस स्वयंसेवकों के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर देता है। यह शाखाओं के जरिए शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और बौद्धिक विकास के जरिए व्यक्ति निर्माण करता है।
Advertisement
आज संघ के समाज जीवन से जुड़े अनेक संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और उनकी अपनी विशेष पहचान है सेवा के 1 लाख से अधिक प्रकल्प चलते हैं संघ का कार्य किसी के प्रतिक्रिया में या निषेधात्मक नहीं है
Advertisement
यह धर्म की रक्षा करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए एक सकारात्मक कार्य योजना लेकर चलने वाला संगठन है।
Advertisment
कार्यक्रम में खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संकल्प, व्यवस्था प्रमुख पंकज , जिला शारीरिक प्रमुख राजीव , जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, विभाग सह शारीरिक प्रमुख राम लगन , टी के सिंह आदि उपस्थित रहे।
सोसंवा के नेतृत्व में पटना के सैकड़ों आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बाप दादा के जमाने से करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन पर काबिज 200 आदिवासियों को वन विभाग कर रहा परेशान
वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को मिले पट्टा: रोशनलाल
मांगों का ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया
Advertisement
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक अंतर्गत पटना गांव के सैकड़ों आदिवासियों ने सोमवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि रामलाल यादव को सौंपा गया।
Advertisement
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने कहा कि पटना रेंज के वनाधिकारी और कर्मचारीगण पटना गांव के गंदूडीह टोले में पुश्तैनी जोत कोड कर रहे लगभग 200 परिवार जो डेढ़ सौ बीघा जमीन पर काबिज हैं ,
उन्हें अचानक वन रेंज पटना के अधिकारी कर्मचारी जबरन रोक रहें हैं जो सरासर गलत है। इन आदिवासियों की जीविका ही यह खेतिहर जमीन है जिसके सहारे दो सौ परिवारों की रोजी रोटी चलती है।
Advertisment
पटना गांव का यह मामला अत्यंत गम्भीर बना हुआ है जिसे जिला प्रशासन त्वरित वन समिति बनाकर यह जमीन इन आदिवासियों को पट्टा करे तभी इन आदिवासियों के साथ असली न्याय होगा।
Advertisement
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमरनाथ चेरो ने कहा इन आदिवासियों के खिलाफ वन रेंज पटना के द्वारा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही तुरंत बंद हो।
Advertisement
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रामलाल यादव ने आंदोलनकारियों का ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों में दीपक गिरी, संदीप जायसवाल,सुदर्शन चेरो,अन्नू खा, सलमान खान, बलवंत यादव ,
Advertisement
ईश्वर चेरो, सियाराम चेरो, राजू चेरो, रामराज चेरो, जोगेंद्र चेरो, कमलेश चेरो, शांति, सुशीला, पुनिया, मुनिया लालता, पंकज कुमार, नेपाली चेरो समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल सहित पांच गिरफ्तार
मध्य प्रदेश से सोनभद्र के रास्ते झारखण्ड, बिहार होते पश्चिम बंगाल तक करते है गौ तस्कर
कोन, सोनभद्र। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय गौतस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना झारखंड निवासी रफीक पुत्र स्व. महरूम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया,
Advertisement
जबकि उसके चार साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने घटनास्थल से 22 गोवंश, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक स्वोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध व गोतस्करी विरोधी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने रविवार भोर में थाना क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी व रामगढ़ जंगल मार्ग से होते हुए गायघाट की ओर बड़ी संख्या में गोवंश लेकर झारखंड जा रहे हैं।
Advertisement
इस पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोन की चार टीमों ने लौंगा बंधा के पास गायघाट तिराहे पर घेराबंदी की। वही कुछ देर बाद एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आगे-पीछे आ रहे अपने साथियों को संकेत करते दिखाई दिए।
Advertisement
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक को तेजी से जंगल की ओर भगाने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने के बाद एक युवक ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी।
Advertisment
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया, जिससे एक गोली रफीक के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से पुलिस ने रफीक सहित कुल पांच तस्करों को दबोच लिया। घायल रफीक को जिला चिकित्सालय लोड़ी में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्करो ने पूछताछ में बताया कि रफीक इस गिरोह का सरगना है, जो मध्य प्रदेश व सोनभद्र के जुगैल क्षेत्र से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदता है। फिर उन्हें थाना चोपन क्षेत्र के सलखन पहाड़ियों में एकत्रित कर कोटा, कनहर नदी, पड़रछ और बग्गी बंधा के जंगल रास्तों से झारखंड के खरौंधी पहुंचाया जाता है।
Advertisment
वहां से रफीक ट्रकों में गोवंश को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल भेज देता है, जहां उन्हें वध के लिए बेचा जाता है। इस धंधे से उसे मोटा मुनाफा होता है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रफीक अपने साथियों को सुरक्षा व बचाव के लिए हथियार भी उपलब्ध कराता है।
गिरफ्तार तस्करों में रफीक पुत्र स्व. महरूम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखंड (घायल), राम मिलन पुत्र स्व. भूलन निवासी खडार पड़ी, थाना गढ़वा, मध्य प्रदेश, अमृत लाल पुत्र भोला निवासी खडार पड़ी, थाना गढ़वा, मध्य प्रदेश,
Advertisement
राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी रामगढ़, थाना कोन तथा छोटू लाल उर्फ छड्डू पुत्र अमेरिका निवासी रामगढ़, थाना कोन शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 109 बीएनएस, 3/25 शस्त्र अधिनियम तथा 3/5ए/8बी/8 गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Advertisement
इन तस्करो को गिरफ्त्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा (चौकी प्रभारी बागेसोती), उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव (चौकी प्रभारी चकरिया), उपनिरीक्षक भागवत राय,
Advertisement
उपनिरीक्षक राकेश राय सहित हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार यादव, ईश्वरचंद्र सिंह, इन्द्रबली राय, कॉन्स्टेबल रामभवन, अभय कुमार, महिला कॉन्स्टेबल गरिमा सिंह व सुजेता भारती शामिल रहीं।
Advertisement
इस मुठभेड़ के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले में पशु तस्करी और गोवध जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोनभद्र। रविवार को जनपद सोनभद्र में सहायक वन रक्षक एवं क्षेत्रीय वन संरक्षक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के प्रथम सत्र का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग सोनभद्र की ओर से बढ़ौली चौराहे पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। यहां तैनात 5 विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर्स) ने बाहरी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में पूरी सहायता प्रदान की।
AdvertisementAdvertisement
जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुड़िलाडीह पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
Advertisement
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम ने चोपन के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज केंद्र का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।
Advertisement
स्कूल का सामान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। प्रशासन ने पूरे आयोजन पर सतर्क निगरानी रखी।
AdvertisementAdvertisment
हालांकि, पंजीकृत अभ्यर्थियों में से कई ने परीक्षा में शामिल नहीं होने का विकल्प चुना। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल का जनपद सोनभद्र में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय आगमन प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे तीन अलग-अलग सत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले सत्र की बैठक प्रातः 11:00 बजे चुर्क स्थित विलास बैंक्वेट में होगी, जिसमें जिले के सभी शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे।
AdvertismentAdvertisement
दूसरे सत्र में दोपहर 12:00 बजे होटल सवेरा, रॉबर्ट्सगंज में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
Advertisement
तीसरे सत्र का आयोजन दोपहर 1:00 बजे सोन पैलेस चंडी होटल में किया जाएगा, जहाँ धर्मपाल जी अनुसूचित जाति एवं जनजाति युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Advertisement
इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों ने धर्मपाल जी के आगमन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।
GST में कटौती से किसानों में खुशी की लहर, दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफ़ा- डॉ धर्मवीर
सोनभद्र। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में की गई ऐतिहासिक कटौती का स्वागत किया जा रहा है।
Advertisement
रविवार को रॉबर्ट्सगंज में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने किसानों और कृषि उपकरण विक्रेताओं को जीएसटी में सुधार से होने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अन्नदाताओं को इस दिवाली एक बड़ा उपहार दिया है। अब ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे किसानों की लागत में भारी कमी आएगी। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं।
डॉ. तिवारी ने कहा, “किसान देश की रीढ़ हैं, उनके श्रम से ही राष्ट्र समृद्ध बनता है। मोदी सरकार ने हर कदम पर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। यह निर्णय किसानों की लागत घटाने और आमदनी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
Advertisement
नई दरों के अनुसार 1800 सीसी तक के ट्रैक्टरों पर जीएसटी 5% कर दी गई है। हार्वेस्टर, पावर टिलर, थ्रेशर जैसे कृषि उपकरणों पर भी जीएसटी में कमी से खेती की लागत घटेगी।
Advertisment
जैव कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दी गई है। दूध और पनीर पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा, जिससे दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा।
Advertisement
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने बिचौलियों की भूमिका को सीमित कर यह सुनिश्चित किया है कि जीएसटी में की गई कटौती का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचे।
Advertisement
इस मौके पर सभासद विनोद सोनी गामा, श्रीकांत तिवारी, छोटक सोनी, मनीष गुप्ता, अर्पित गुप्ता, राजेंद्र केसरी, आशु मोदनवाल, शिव केसरी समेत कई लोग उपस्थित रहे। किसानों ने भी इस फैसले पर संतोष और खुशी व्यक्त की।
मुख्यमंत्री से मुआवजा और पक्का चैंबर जल्द से जल्द देने की किया अपील
दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कारवाई हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सोनभद्र। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में वकीलों का चैंबर तोड़े जाने पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राकेश शरण मिश्र ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस घटना पर दुःख और आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी जहां उच्च न्यायालय के हजारों अधिवक्ता प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने के लिए अपने कानूनी ज्ञान
Advertisement
और बुद्धिमता से दिन रात एक किए हुए हो और जहां बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आधे दर्जन माननीय सदस्यगण वकालत करते हो वहां बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बुलडोजर चलवाकर अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है
AdvertisementAdvertisment
और अत्यंत निंदनीय है और इस पीड़ादायक कारवाई की तीव्र निंदा करता हूं। इस मुद्दे पर श्री मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करते हुए अपील किया है कि जल्द से जल्द जिन अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा गया है
Advertisement
उनको प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा और पक्का चैंबर दिलवाने का कष्ट करें एवं चैंबर तोड़ने की कारवाई में शामिल नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
सोनभद्र। संपूर्ण क्रांति के जनक और समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
Advertisment
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेडकर लोकतंत्र की रक्षा की थी।
Advertisement
उनकी प्रेरणा से ही समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिली। उन्होंने गरीब, किसान, नौजवान और आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान की थी।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि आज अखिलेश यादव उनके आदर्शों पर चलते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और समानता के रास्ते पर काम कर रहे हैं और हर वर्ग की आवाज बन रहे हैं। जयप्रकाश की राह ही समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन है।
Advertisement
संगोष्ठी में प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, अनिल प्रधान, लल्लू भारती, अमन विश्वकर्मा, आदित्य सिंह बड़ी, शुभम, वसीम अहमद, कृष्णा पंडित, महेश यादव, अभय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में इको प्वाइंट के पास स्थित हॉट स्पॉट इलाकों में शुक्रवार को सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।
Advertisement
अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संचालित हुआ। इसमें प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव और पीएसी बल की टीमें शामिल रहीं।
पुलिस ने इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की गहन तलाशी ली। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी कर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
Advertisement
पुलिस प्रशासन ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।
सोनभद्र। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है-इसी संदेश को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा ‘वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ने फीता काटकर किया। बच्चों को वॉकथॉन के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ और इसे दैनिक जीवन में अपनाने के फायदे बताए गए। मंच की अध्यक्ष रितु जालान ने बच्चों से प्रतिदिन 1 से 2 किलोमीटर पैदल चलने और खेलकूद में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
Advertisement
मंच की सदस्य अनीता थर्ड और महामंत्री रंजना अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि वे स्वयं के साथ परिवार और मित्रों को भी फिटनेस के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्या ने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।”
Advertisment
इसके बाद बच्चों ने वॉकथॉन टी-शर्ट पहनकर ढाई से तीन किलोमीटर तक रैली निकाली। हाथों में बैनर लिए उन्होंने ‘वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और वॉकथॉन को जीवनशैली में अपनाने की शपथ ली।
Advertisement
अंत में सभी प्रतिभागियों को ग्लूकोज युक्त पेय, चॉकलेट, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रितु जालान, अनीता थर्ड, रंजना अग्रवाल, दीप्ति केडिया, प्रियंका चौबे, नवीन पांडेय सहित बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया।