जिले के मेधावी छात्रों को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित; चेक, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति-पत्र पाकर खिले छात्रों के चेहरे

HIGHLIGHTS

  • जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
  • मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
  • हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट की कक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के धनराशि का चेक, टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

सोनभद्र। मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का प्रदेशस्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में किया गया, जिसमें मुख्यमत्री ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत नवीन प्राविधियों के शिलान्यास एवं ड्रीमलैंड प्रोजेक्ट के शुभारंभ की अधिघोषणा की गई, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

Advertisement
Advertisement



वही जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज कल्याण राज्यमन्त्री संजीव गोंड, पूर्व सांसद रामसकल, घोरावल विधायक डॉ अनिल मौर्य, जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख सदर अजीव रावत, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

Advertisement



जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानो के होनहार विद्यार्थियों व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, हाईस्कूल संवर्ग में राजा चंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज लिलासी कला के आयुष कुमार ने प्रथम, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापीकला की विद्यार्थी आयुषी कुमारी ने द्वितीय, एवं संत जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की रिमझिम पाठक ने तृतीय, विमला इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से प्रतीक सिंह ने चतुर्थ, एवं उत्कर्ष कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement



आदिवासी इंटर कॉलेज सिल्थम की सरस्वती ने छठा एवं विमला इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की प्रतिष्ठा पाण्डेय ने जनपद में सातवां स्थान प्राप्त किया, इसी प्रकार इंटरमीडिएट संवर्ग में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छात्रा सोनाक्षी सिंह पटेल ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज स्वड़िया के अभिषेक दुबे ने द्वितीय एवं राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के दिव्यांश केसरी ने तृतीय, चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज मधुपुर के अजय कुमार मौर्य ने चतुर्थ, जंग बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज शाहगंज के आकाश कुमार ने छठा स्थान प्राप्त किया।

Advertisement



मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर 14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजा शारदा में इंटरमीडिएट कालेज के अखिलेश गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया, जिस पर उन्हें 25 हजार की धनराशि एवं मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर 17 हॉकी प्रतियोगिता में अविनाश यादव यूनिटी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के द्वारा कांस्य पदक विजेता के रूप में 15 हजार की धनराशि पुरस्कार में प्राप्त की गई।

Advertisement



इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु आज प्रदेश के समस्त जनपद में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य किये हैं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि बच्चों के तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने हेतु टैबलेट का वितरण भी किया जा रहा है और विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु लैब, कम्प्यूटर सिस्टम की भी स्थपना की जा रही है, जिससे कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकें।

Advertisement



इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालयों के अध्यापिका व अध्यापकगण, विभित्र शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यगण, अध्यापक अध्यापिकाए, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हैवी ब्लास्टिंग से मकानों की दीवारों में पड़ रही दरारें, SDM ने ग्रेनाइड पत्थर खदान का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • एसडीएम ने ग्रेनाइड पत्थर खदान का किया निरीक्षण, संयुक्त टीम करेगी जांच
  • हरे पेड़ो की कटान और हैवी ब्लास्टिंग की शिकायत पर किया निरीक्षण
  • हैवी ब्लास्टिंग से कई मकानों की दीवार में आई दरार
  • वन विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम एक सप्ताह में सौंपेगी रिपोर्ट


दुद्धी, सोनभद्र। गुरुवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के जताजुआ ग्रेनाइड खदान के आसपास दर्जनों हरे पेड़ कटने की शिकायत के बाद  एसडीएम निखिल यादव ने निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान काटे गए हरे पेड़ व ब्लास्टिंग एरिया का निरीक्षण कर जानकारी ली, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर हैवी ब्लास्टिंग से दरक रहीं मकानों की दीवार के बारे में बताया। जिस पर एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया।

Advertisement
Advertisement



तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर और महुअरिया रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर जाताजुआ बघमन्दवा गांव में ग्रेनाइड पत्थर खदान में लगातार हैवी ब्लास्टिंग से कई मकान जद में आ गए, इस तेज ब्लास्टिंग से ग्रामीण विनोद यादव के घर की दीवार में दरारें आ गई हैं।

Advertisement

यही अम्बिका प्रसाद यादव पुत्र स्व जादव प्रसाद ने कहा कि घर से महज 70 मीटर की दूरी पर पत्थर खदान है और हैवी ब्लास्टिंग से हमारे घर की दीवार फट गयी है, जबकि उसने दो साल पहले मकान बनवाया था।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि पत्थर खदान में इस तरह की ब्लास्टिंग हुई तो हमारे घर के अलावा आबादी के दर्जनों मकान ढह जाएगा। गांव के राजेश, सुरेश, हरिशंकर, उदय प्रताप ने बताया कि बीते एक साल पहले से यहाँ ब्लास्टिंग किया जा रहा है। पहले धीमी गति से ब्लास्ट किया जा रहा था लेकिन बीते तीन महीने पूर्व से कई बार बड़े आकार में ब्लास्टिंग हुई है। जिससे हमारे घर के मकान व बाउंड्रीवाल में दरारें आ गई है।

Advertisement

वही कई किसानो के खेतों में बोल्डर के टुकड़े मिले हैं जबकि ब्लास्टिंग के पूर्व गांव में किसी भी तरह की सूचना नही दी जाती है।
एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि ग्रेनाइड पत्थर खदान का निरीक्षण कर हरे पेड़ की कटान व ब्लास्टिंग के मद्देनजर खनन व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच करने के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर जांच पूर्ण करने को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली गई जन- जागरूकता रैली, “बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ” के लगे नारे

HIGHLIGHTS

  • बाल श्रम मुक्त सोनभद्र के संकल्प के साथ निकली जागरूकता रैली

सोनभद्र। “बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ” जैसे प्रेरक नारों के साथ बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर में एक प्रभावशाली जन-जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन श्रम विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य था जनपद को बाल श्रम से मुक्त करने की दिशा में लोगों को जागरूक करना।

Advertisment



रैली की शुरुआत स्वर्ण जयंती चौक से हुई, जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी रॉबर्ट्सगंज शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए बाल श्रम के खिलाफ संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कार्य कराना कानूनन अपराध है, और इसके लिए संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है।

Advertisement



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बालकों की सुरक्षा, शिक्षा और विकास के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के साथ-साथ थाना एएचटी और जिला प्रोबेशन कार्यालय की संयुक्त टीम बाल श्रम के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

Advertisement

अब तक कई छापेमारी कर दर्जनों बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया है। सिंह ने आश्वस्त किया कि इस तरह की रैलियों और जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल्द ही बाल श्रम मुक्त सोनभद्र का सपना साकार होगा। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी नागरिक, बाल श्रम को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करें।

Advertisement

शिवेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि इस तरह की रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल्द ही बाल श्रम मुक्त सोनभद्र का सपना साकार होगा। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी नागरिक, बाल श्रम को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करें।

Advertisement

रैली में थाना एएचटी के निरीक्षक जय सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय से गायत्री दूबे, श्रम विभाग के कर्मचारी रिश मोहम्मद, संजय मिश्रा और दीपक मदक सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।

Advertisement

यह रैली न केवल बाल श्रम के विरुद्ध एक मजबूत संदेश थी, बल्कि समाज को यह भी याद दिलाने का प्रयास था कि बच्चों का स्थान स्कूल में है, न कि श्रम स्थलों पर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का 51 वा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, समापन समारोह के मुख्यअतिथि रहे राज्यमंत्री

HIGHLIGHTS

  • यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का 51 वा वार्षिक अधिवेशन संपन्न
  • आर एस एम इंटर कालेज में तीन दिन चला 51 वा प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन
  • उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड को दिया गया पत्रक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स संगठन का 51 वा वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, विशिष्ट अतिथि घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य,

Advertisement

पूर्व सांसद राम सकल प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव, राबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, मिर्जापुर जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों एवं पदाधिकारियों का मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव व संतोष सिंह सोनभद्र जिला महामंत्री द्वारा स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

Advertisement

सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के मांग को जायज ठहराते हुए मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। समाज कल्याण राज्य मंत्री गौंड ने उपस्थित पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आप सभी के मांग पत्र को मेरे द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, और आप सभी के मांगो को पूरा कराने के लिए वार्ता भी की जाएगी। पुरानी पेंशन की मांग के संबंध में भी मुख्यमंत्री मिलकर समाधान निकाला जाएगा।

Advertisement

घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि आप सभी के मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। लेकिन मेरा भी एक निवेदन है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूरे मनोयोग से लगकर जनता तक पहुंचाया जाय। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में आप सभी का अहम योगदान रहता है।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डा बृजेश सिंह, एवं प्रबंध संचालक ऋषिकेश पाठक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर रविंद्र दुबे मंडल मंत्री, राजेश जायसवाल जिलाध्यक्ष सोनभद्र, संतोष सिंह मंत्री,

Advertisement

देवेश शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्टर एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव एवं सभी जनपदों के मंडलीय अध्यक्ष मंडली सचिव एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वर्णजयंती चौक पर भदोही के विकास उर्फ ‘दुर्वासा’ ने की थी युवक की पिटाई, मोबाइल चोरी का है पूरा मामला

HIGHLIGHTS

  • स्वर्णजयंती चौक पर भदोही के ‘दुर्वासा’ ने की थी युवक की पिटाई
  • मोबाइल चोरी का मामला, मौजूद वर्दीधारियों को बताया PRD जवान
  • बुधवार को बढ़ौली चौक पर वर्दीधारियों की मौजूदगी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और पिकअप में लादकर उसका हाथ-पैर बांधकर ले जाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।

सोनभद्र।  स्वर्णजयंती चौक पर दिनदहाड़े पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवक की पिटाई और उसे हाथ-पैर बांधकर ले जाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में जहां पिटाई करने वाले पिकअप चालक की पहचान भदोही जिले के रहने वाले विकास उर्फ दुर्वासा के रूप में हुई है।

Advertisment

वहीं, पिटाई का शिकार हुए युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशे का लती बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे वर्दीधारियों को पीआरडी का जवान होने की बात कही है। उनकी चौराहे पर किस रूप में और किस लिए मौजूदगी थी. इसके बारे में जानकारी करने के साथ ही, पुलिस की तरफ से प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी गई है। संबंधित पिकअप चालक और वाहन स्वामी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Advertisement



बताते चलें कि बुधवार की देर रात बढ़ौली चौक पर वर्दीधारियों की मौजूदगी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और पिकअप में लादकर उसका हाथ-पैर बांधकर ले जाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए,

Advertisement

एसपी की तरफ से बृहस्पतिवार की सुबह, राबटर्सगंज पुलिस को मामले में वैधानिक कार्रवाई और क्षेत्राधिकारी नगर डा. चारू द्विवेदी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। मामले में दो वीडियो सामने आए हैं। एक में पिटाई कर पिकअप पर लादने और दूसरे पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर ले जाना दिख रहा है।

Advertisement




मोबाइल चोरी के मामले से जुड़ी पाई गई घटना, जांच जारीः क्षेत्राधिकारी

क्षेत्राधिकारी नगर डा. चारू द्विवेदी ने प्राथमिक जांच में घटना मोबाइल चोरी से जुड़ेग होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 11 जून को को सोशलमीडिया के जरिए बढ़ौली चौक पर पिकअप चालक द्वारा मारने पीटने की बात पता चली थी। वाकए की जानकारी होने पर उक्त चालक के बारे में पता किया गया तो पता चला कि संबंधित पिकअप का चालक विकास उर्फ दुर्वासा पुत्र आत्माराम भदोही जिले का रहने वाला है।

Advertisement

बुधवार की सुबह आठ बजे वह बढ़ौली चौराहे पर टायर पंचर दुकान के पास पिकअप खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटा तो उसकी मोबाइल गायब मिली। आस-पास के लोगों से जानकारी किया तो उसे पता चला कि एक युवक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशा करता है ने मोबाइल लिया है।

Advertisement




चोरी के बाद महज 450 में दूसरे को बेच दी गई मोबाइलः

आगे जानकारी करने पर चालक को मालूम हुआ कि नशेड़ी व्यक्ति ने 450 रुपये में मोबाइल दूसरे को बेच दी है। संबंधित व्यक्ति के यहां पहुंचकर उसने, 500 रुये देते हुए, अपनी मोबाइल वापस ले ली। चौराहे पर वापस आने पर कुछ लोगों ने उसे चढ़ा दिया इस पर वह उसे पिकअप पर लादकर, फ्लाईओवर से आगे ले जाकर छोड़ दिया।

Advertisement

जानकारी मिली है कि घटना के वक्त मौके पर पीआरडी के कुछ जवान मौजूद थे। इस संबंध में पता किया जा रहा है कि वह कौन लोग थे और वहां क्या कर रहे थे? वहीं वाहन स्वामी और चालक को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ और घटना की पूरी जानकारी करने के बाद, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर मनाया जाएगा अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस- DM

HIGHLIGHTS

  • एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर मनाया जाएगा अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस: DM
  • ग्यारहवां अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ 15 जून को व्यक्ति व्यक्तिगत, सामूहिक योगाभ्यास का फोटो भारत सरकार की mygov पोर्टल पर प्रतिदिन कर सकते हैं अपलोड- DM

सोनभद्र। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित होगा। जिसको लेकर बुधवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्यारहवां अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के रूप में मनाये जाने सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा बैठक किया।

Advertisement

बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप”अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस” थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गयी है, योग के जरिये जनपद को स्वास्थ्य बनाने की कामना करते हैं। योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम अमृत सरोवरों व पार्कों में किया जायेगा। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून से 21 जून तक किया जायेगा।

Advertisement

जनपद में कार्यरत विभिन्न संस्थानों के सदस्यों व प्रशिक्षित योगा ट्रेनर के सहयोग से तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग का कार्यक्रम किया जायेगा। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून को कलेक्ट्रेट परिसर से किया जायेगा। योग सप्ताह के अंतिम दिवस 21 जून को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र का वितरण तथा समापन सत्र का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement

जनपद में प्रमुख कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 21 जून को कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत, सामूहिक योगाभ्यास का फोटो भारत सरकार की mygov पर प्रतिदिन अपलोड कर सकते हैं।

“अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस” के पहले योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने सम्बन्धी बैठके व योग करने की जगहों को सेक्टरवार प्राप्त दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि 21 जून को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में “अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस” के मौके पर सभी प्रतिभागियों को सुबह 5 बजे आमंत्रित किया जाये, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, योग प्रेमियों के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों आदि को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस” के सुचारु रूप से क्रियान्वयन के लिए योग के प्रतिभागियों को बैठने व योग करने के पर्याप्त जगह सेक्टरवार बनाने के साथ ही शुद्ध पेयजल, पार्किंग व्यवस्था तथा मेडिकल कैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, उन्होने कहा कि योग एक ऐसा साधन है, जिससे हर नागरिक बिना किसी खर्चे के निरोग रह सकता है।

Advertisement

उन्होंने जिले के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों का आहवान किया है कि “करो योग, रहों निरोग” को अपनाकर बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य बनाये रखा जा सकता है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग हर इंसान को करना जरूरी है, योग करने वाले लोग न जल्द बीमार होते हैं और ना ही उनके उम्र का पता चलता है, जिससे साबित होता है कि सबसे कम समय में बिना किसी खर्च के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग एक अच्छा माध्यम है।

Advertisment

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्रा, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित “अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस” की तैयारियों से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

I.G.R.S.पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें संबंधित अधिकारी- DM बीएन सिंह

HIGHLIGHTS

  • आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें
  • शिकायतो के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर होगी सम्बन्धितों के खिलाफ होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक किये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें,

Advertisement

सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र।  प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
       

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन रोड पर स्थित एक होटल मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि संजीव कुमार गोंड विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह व घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन प्रसन्न पटेल ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि विकसित भारत सिर्फ एक योजना नही एक सपना है, वो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नही बल्कि देश के हर नागरिक के सपनो और उम्मीदों का प्रतिबिम्ब है विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर मे खुशहाली समृद्धि और समान अवसर है।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया के अग्रणी पंक्ति मे हो हर क्षेत्र मे आत्मनिर्भर हो चाहे कृषि उद्योग विज्ञान या तकनीक युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संशाधन मिले।

Advertisement

भारत की वैश्विक स्थिति अब निर्णायक भूमिका निभा रही है, 21वीं सदी भारत की सदी है हम उस मोड़ पर है जहां भारत गरीबी और धीमी प्रगति को छोड़कर विकसित भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर भारतीय के समक्ष अमृतकाल की रुपरेखा प्रस्तुत की अमृतकाल भारत की आजादी के 75वें वर्ष से 100 वें वर्ष तक की यात्रा है जो विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का युग है।

Advertisment

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सरकार के 11 वर्षाे में भारत ने दिखा दिया अब देश विकास भी करता है और दुश्मनों का विनाश भी क्योंकि यही है सशक्त भारत सुरक्षित भारत विकसित भारत जहां आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्यवाही की गयी है

Advertisement

वही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई उंचाईयों तक पहुंचाकर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है। मोदी सरकार के दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंम्भ के रुप मे स्थापित किया है यही सशक्त भारत-सुरक्षित भारत का सच है। जहां विकास और सुरक्षा एक साथ मजबूत हो रहे है।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्या ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर बोलते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षाे मे जहां नारीशक्ति विकास की परीधि से निकलकर केन्द्र मे आयी है मध्यम वर्ग के रोजमर्रा की जिंदगी मे सम्मान मिला है और साहसिक सुधारो ने व्यापार को नई उड़ान दी है।

Advertisement

वही डिजिटल इण्डिया ने नये भारत की नींव को मजबूत किया है। सबका साथ सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र मे आये इस राष्ट्रीय परिवर्तन ने समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व मे तेजी से आगे बढ़ता यह नया भारत अब विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने को तैयार है। मोदी सरकार के समावेशी नीतियों के परिणाम स्वरुप फ्रैजाइल फाइव कहे जाने वाले देशो मे शामिल भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। और 2025-26 मे 6.8 प्रतिशत विकास दर का अनुमान है।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि का्रंगेस के शासन काल मे देश ने वह भयावह दिन देखे है जब एक के बाद एक आतंकी हमले होते थे और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी मुंबई का 26/11 हमला हो पुणे की जर्मन बेकरी दिल्ली हाईकोर्ट या हैदराबाद का दिलसुखनगर हर जगह लहुलुहान भारत और दिल्ली की सत्ता मे बैठी कांग्रेस सरकार सिर्फ शोक संदेश भेजती थी कार्यवाही की बात तो दूर पाकिस्तान का नाम लेने से भी कतराती थी।

यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा की सोच में कांग्रेस की आतंकियो से सहानुभूति है जबकि भाजपा को देश की सुरक्षा से प्रतिबद्धता है। अब देश भाजपा के साथ खड़ा है क्योकि भाजपा भारत की सुरक्षा  स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है साथ ही आये हुए सभी प्रबुद्धजनों व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, चेयरमैन नगर पालिका रुबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कैलास बैसवार, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, राजेश मिश्रा, नार सिंह पटेल, अमित गोयल, रंजना सिंह, पुष्पा सिंह, रंजना पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, रामनिवास तोमर, दिनेश अग्रहरी, गोपाल सिंह, उमेश पटेल, विकास मिश्रा, रमेश जायसवाल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है- राज्यमंत्री संजीव

HIGHLIGHTS

  • विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार- संजीव कुमार गोंड़
  • 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता- यही है नया भारत, यही है विश्व का मोदी पर विश्वास- संजीव कुमार गोंड़


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किये हुए ऐतिहासिक कार्याे पर एक प्रदर्शनी भाजपा जिला कार्यालय पर लगायी गयी जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है।

Advertisement

बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया उक्त बातें भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र पर प्रेसवार्ता के दौरान संजीव कुमार गोंड़ ने कहा- भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

Advertisement

वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा। मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को भरपूर करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है। इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है। मोदी सरकार में 99 गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है।

Advertisement

रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है, और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निर्मित किए गए हैं। मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है। उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है। देश के अन्नदाता ही भारत की ताकत हैं।

Advertisement

2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक ₹1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33ः आरक्षण मिला है।

Advertisment

तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ श्लखपति दीदीश् बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को ₹14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है।

Advertisement

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए ₹18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका राबर्ट्सगंज रुबी प्रसाद, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी जी मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें