सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • भगवान श्रीराम की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हाथीनाला, सोनभद्र। एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर आक्रोशित हुए हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर सक्रिय हुई हाथीनाला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में उप क्षेत्राधिकारी ओबरा ने बताया कि 15 जून को ट्वीटर (X) के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि सूरज जाटव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी

Advertisement

suraj_jatav_up.64 पर भगवान श्री राम का आपत्तिजनक वीडियो डालते हुए हिन्दू धर्म को अपमानित करने व हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने हेतु विमर्शित व विद्वेशपूर्ण आशय से प्रसारित किया गया है।

Advertisement

जिससे हिन्दू धर्म में काफी आक्रोश व्याप्त है। आरोपी युवक सूरज जाटव के कृत्य से जनमानस के बीज साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला ने धारा 299, 196 BNS व 66 आईटी Act का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा हाथीनाला पुलिस द्वारा आज आरोपी सूरज जाटव पुत्र रामस्वरुप निवासी साउडीह थाना हाथीनाला 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक भईया शिव प्रसाद सिंह, विनोद यादव और अनुराग कुमार शामिल रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई 26 शिकायते, हुआ सभी का निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई 26 शिकायते, हुआ सभी का निस्तारण
  • साफ सफाई में मिली लापरवाही मिलने पर रुकेगा वेतनः नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद

सोनभद्र। जिले में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस (सम्भव दिवस) का आयोजन किया जाता है।

Advertisement



आज जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र मे चेयरमैन रुबी प्रसाद एवं अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

जनपद की नगर निकायों में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 1. नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 2. नगर पंचायत रेनुकूट में,

Advertisment

नगर पंचायत पिपरी में 3. नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 2. नगर पंचायत अनपरा मे 3. समस्त निकायों में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाए रही है।

Advertisement

उक्त अवसर पर जेई मनीष कुमार, सभासद मनोज चौबे, राकेश कुमार एवं नगर पालिका कर्मचारी सुजीत कुमार, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, आकाश आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कार और टेंपो में हुई जोरदार टक्कर, छः लोग घायल

HIGHLIGHTS

  • कार की धक्के से टेंपो के उड़े परखच्चे, छः लोग घायल

बभनी, सोनभद्र।  क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर परसाटोला के समीप रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे कार ने टेंपो में धक्का मार दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है।

Advertisement



जानकारी के अनुसार देवचंद्र भारती 50 पुत्र करीमन निवासी नवाटोला टेंपो से धान की कुटाई करने चैनपुर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर कार बभनी से डिण्डो की ओर जा रहे थे। परसाटोला के समीप कार ने अनियंत्रित होकर टेंपो में सामने से धक्का मार दिया।

Advertisement

जिससे टेंपो में सवार देवचंद्र भारती घायल हुआ तथा कार में सवार सतवंती 60 पत्नी भैयाराम, भैयाराम 65 पुत्र जगमोहन निवासी इकदीरी, विजय कुमार 15 पुत्र गणेश विश्वकर्मा, संजय कुमार 22 राम स्वार्थ तथा दिनेश कुमार 20 पुत्र कैलाश विश्वकर्मा निवासी डिण्डो छत्तीसगढ़ घायल हो गए।

Advertisment

घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। अधीक्षक डा राजन सिंह ने बताया कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं। चोट लगी है उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हम विश्व रक्षा के लिए विषपान करते हैं, अस्थि से भी वज्र का निर्माण करते हैं:अजय शेखर

HIGHLIGHTS

  • हम विश्व रक्षा के लिए विषपान करते हैं, अस्थि से भी वज्र का निर्माण करते हैं:अजय शेखर
  • कवियों व अतिथियों को अंगवस्त्र, लेखनी व पुस्तिका देकर किया गया सम्मानित
  • काव्य संध्या का हुआ आयोजन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित कांग्रेस शहर अध्यक्ष  हाजी फरीद अहमद के  आवास पर शनिवार की शाम को कौमी एकता राष्ट्रीयता को समर्पित काव्य संध्या का आयोजन पूर्व चेयरमैन, चिंतक ,वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र व मुख्य अतिथि जिला क्वाडिनेटर राजीव गौतम के आतिथ्य में कार्य क्रम का आयोजन किया गया

जिसमें सभी कवियों अतिथियों को अंगवस्त्र, लेखनी, पुस्तिका  देकर अभिनंदन पश्चात ईश्वर विरागी के वाणी वंदना, निर्मल मन निर्झर सा कर दे, मां शारदे से आगाज हुआ।

Advertisment

अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि,, राजनीति के केन्द्र में संस्कृति तो रावण राज्य, और संस्कृति के केन्द्र में राजनीति तो राम राज्य होगा,, उनकी कविता, हम विश्व रक्षा के लिए विषपान करते हैं, अस्थि से भी वज्र का निर्माण करते हैं सुनाकर आयोजन में चार चांद लगाये।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि रामनाथ शिवेन्द्र ने, युद्धों पर विशद वक्तव्य देकर कहा कि सदैव युद्ध ही जीतता है हारता है आदमी,,, उनकी रचना,, हमें रोटियां ही दीजिये बहुत भूख लगी है, दे रहे हैं गीता कुरान किसलिए काफी सराही गई, राजीव गौतम ने देश को सर्वोपरि बताया,।

Advertisement

प्रदुम्न कुमार त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्मारक करारी ने,, बंदूक तोप खंजर की बात मत करिये, खूनी मंजर की बात मत करिये, प्यार मिल्लत से रहें आदमी बनकर, बहार खिलती रहे बंजर की बात मत करिये सुनाकर महफ़िल लूट लिया।

Advertisement

कौशल्या कुमारी चौहान ने देशप्रेम की व नारी सशक्तिकरण पर अनमोल रचना,, दिल में हिंदुस्तान रखती हूँ, गीता बाइबिल कुरान रखती हूँ सुनाकर महफ़िल  को रौशन कर दिया। ओज के मुखर स्वर प्रभात सिंह चंदेल ने, पूरी दुनिया में मोहब्बत का पैगाम लिख देना,, सुनाकर वातावरण को रससिक्त किया सराहे गये।

Advertisement

धर्मेश चौहान एडवोकेट ने, करे जो अपने देश के खातिर सब कुछ अपना कुरबान वहीं भगवान् मेरा है, शायर जुल्फेकार हैदर खान ने, वतन की मिट्टी को सलाम करता हूँ संचालक अशोक तिवारी ने जकड़ रहे हैं सवाल मुझको निगल न जाए ए जाल मुझको, विकास वर्मा ने, घर में घुसकर मार रहा है देश मेरा ललकार रहा है सुनाकर वातावरण सृजित किया।

Advertisement

सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम, दयानंद दयालू, जयराम सोनी,  दिवाकर दिवेदी मेघ ने हास्य व्यंग्य सुनाकर वातावरण को गतिज उर्जा दिये सराहे गये। नवगीतकार दिलीप सिंह दीपक ने नैन में सूरत तुम्हारी नींद गायब क्या करें सुनाकर श्रृंगार की प्रस्तुति से तालियां बटोरी। दिव्या राय ने, बिना समझे किसी का घर जलाने तुम न चल देना सुनाकर एक सारगर्भित संदेश दिया।

Advertisement

वरिष्ठ शायर अब्दुल हई ने, अभी तक सो रहे हो, बहुत कुछ खो रहे हो, ए बस्ती नफरतों की, मोहब्बत बो रहे हो कमलनयन तिवारी ने, मैं कैसे भूल जायें उस हिमाकत को सोचो, मेरी गर्दन नहीं मेरी बात काटी गई है,, विवेक चतुर्वेदी ने हर तरफ है फैलती खुश्बू हवा के साथ में गर किसी का फूल ही किरदार हो काफी सराही गई।

Advertisement

अरुण तिवारी ने देश की अखंडता से करे खिलवाड़ कोई, ऐसे देशद्रोही दंश का विरोध कीजिये सुनाकर देश भक्ति का संचार किये। ईश्वर विरागी ने देश में नया विहान लायें हम। एकता के गीत गुनगुनायें‌ हम सुनाकर वातावरण मे अमिट छाप छोडी।

Advertisement

आयोजन देर रात तक चलता रहा संयोजन कर रहे प्रदुम्न त्रिपाठी ने स्वागत भाषण व आभार आयोजक फरीद अहमद ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर नजीर अहमद, इमरान, संदीप कुमार शुक्ल एडवोकेट ,रमेश देव पांडेय एडवोकेट राजेश दिवेदी राज, राजीव, गौतम तिवारी धीरेन्द्र पासवान, रामराज गोंड, जयशंकर त्रिपाठी, रिषभ तिवारी, अमित सिंह ,फारुख अली हाशमी, ठाकुर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएम ने किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ

सोनभद्र। रविवार को जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ है।

Advertisement

जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित नागरिकों को पतंजलि की महिला महामंत्री पूनम ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य जीवन हेतु योग अपनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर 45 मिनट तक योगाभ्यास किया गया।

Advertisement

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 जून से 21 जून तक एक सप्ताह का योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाय।

Advertisement

उन्होंने कहा की आज हम लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में काफी संख्या में जिले के आधिकारीयों, कार्मिकों, महिलाएं, पुरुष ने सामूहिक रूप से योग किए और इस तरह के योग को प्रतिदिन अभ्यास करते रहने की अपील भी की गयी।

Advertisement

उन्होंने कहा की 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भारी संख्या में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने योग अभ्यास के लिए आए सभी लोगों को आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योग प्रतिदिन करने की जरुरत है, जिससे शरीर स्वस्थ व मानसिक संतुलन बेहतर बना रहे है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जमीनी विवाद में ग्राइंडर मशीन से दुकानदार पर किया हमला, ईलाज के दौरान मौत

HIGHLIGHTS

  • जमीनी विवाद में लोहे के वार से घायल दिव्यांग युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय गांव में जमीनी विवाद को लेकर स्कूल संचालक और उसके साथी ने मिलकर एक दलित को पहले पिटाई की और ग्राइंडर मसीन से भी घायल कर दिया। परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Advertisement

परिजनों का कहना है कि 8 जून को दलित सुरेस अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान दोनों दबंग पहुंचे और मारपीट के गंभीर रूप से घायल कर दिए जिसके बाद परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में इलाज कराया गया ।आज पुनः मारपीट के बाद दलित सुरेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी।वहीं परिजनों का कहना है कि गुलाब राय जो कि शारदा पब्लिक स्कूल का प्रबन्धक है उसकी नजर सुरेश के 2 विस्वा जमीन पर थी और वह लगातार इसको बेचने के लिए मृतक सुरेश पर दबाव बना रहा था।

Advertisement

वहीं परिजनों का कहना है कि गुलाब राय जो कि शारदा पब्लिक स्कूल का प्रबन्धक है उसकी नजर सुरेश के 2 विस्वा जमीन पर थी और वह लगातार इसको बेचने के लिए मृतक सुरेश पर दबाव बना रहा था।

Advertisement

लेकिन सुरेश का कहना था कि वह विकलांग है कोई काम नही कर सकता वह इस जमीन में चाय नास्ते की दुकान करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है यह बात गुलाब राय और उसके साथी टप्पू को नागवार गुजरी और दोनों ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जिसके बाद ग्राइंडर मशीन से कई जगह तथा

Advertisment

सिर में भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया खुन से लथपत पीड़ित दुकान के सामने पड़ा था जहां से परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । परिजनों का कहना है कि दबन्ग अभी भी एफ आई आर न करने की धमकी दे रहे है । इस घटना के बाद परिजन आरोपियों पर कार्यवाही के लिए अड़े हुए है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

सोनभद्र। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रॉबर्टसगंज स्थित जिला संयुक्त रक्तकोष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसमें मुख्य रूप से शाखा के अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, मंत्री शुभम अग्रवाल कोषाध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल मौजूद रहे जिसमे मंच के सदस्यो द्वारा रक्तदान किया गया और साथ साथ अन्य लोगो को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान DM, CMS भी मौजूद रहे और उन्होंनें मारवाड़ी युवा मंच को समय – समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी।

Advertisment


इस शिविर के दौरान कुल 45 लोगों  का पंजीकरण किया तथा 42 लोगों ने रक्तदान किया ।रक्तदान करने वालो में हिमांशु केजरीवाल, शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया, सचिन अग्रवाल, सौरभ चौधरी, हर्षित चौधरी, राकेश जालान , रजत केशरी, राजेश केशरी, किशन, संतोष, विकास दुबे आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तस्कर झारखंड ले जा रहे थे गौवंश, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • झारखंड ले जा रहे गौवंश बरामद, तीन गिरफ्तार
  • चौकी क्षेत्र के गोहडा में तस्करी कर ले जा रहे 34 गौवंश को ग्रामीणों के सहयोग से अमवार चौकी इंचार्ज मखनराम ने शुक्रवार के रात्रि बरामद कर लिया

सोनभद्र।  चौकी क्षेत्र के गोहडा में तस्करी कर ले जा रहे 34 गौवंश को ग्रामीणों के सहयोग से अमवार चौकी इंचार्ज मखनराम ने शुक्रवार के रात्रि बरामद कर लिया।

Advertisement

चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात्रि ग्रामीणों के सूचना पर गोहडा में गौवंश बरामद किया गया है। साथ ही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

शनिवार की सुबह गौवंश के गोहडा के किसानों में वितरण किया जा रहा है । गोहडा प्रधान करता प्रसाद ने कहा कि किसी भी कीमत पर गोहडा के रास्ते गौवंश की तस्करी नही करने दिया जायेगा

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मायुमं सोन महिला शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोन महिलाशाखा द्वारा रक्तदान दिवस मनाया गया

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा रक्तदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला संयुक्त रक्त कोष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि रक्तदान सभी को जरूर करना चाहिए इससे हम आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में जिन लोगों को खून की आवश्यकता होती है उनको हमारे खून से बचाया जा सकता है। साथ ही रक्तदान अपने में ही एक बहुत बड़ा दान कहा जाता है।

Advertisement


इस शिविर के दौरान हमारे मंच की तरफ से 20 लोगों का पंजीकरण कराया गया। जिसमें पांच लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाली हमारे सभी बहनें ही रही।

Advertisment

इस शिविर में उपस्थित हमारे सभी शाखा के सदस्यों का आभार रहा है जिसमें की शाखा रितु जालान , निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया , दीप्ति केडिया , अनीता थर्ड , रंजन अग्रवाल , सीमा अग्रवाल , रेचल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP सरकार में भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत व आत्मनिर्भर बन चुका है- ओंकार केसरी

HIGHLIGHTS

  • भाजपा नगर मण्डल की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन नगर स्थित एक होटल सभागार में हुआ

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर राबर्ट्सगंज नगर मण्डल की विकसित भारत संकल्प सभा होटल सवेरा राबर्ट्सगंज मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवल कर किया गया।

Advertisement

सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव जी व संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ओंकार केशरी ने कहा कि 2014 के बाद भारत केवल सरकार नही दिशा और दृष्टि के साथ बदला है।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति को केवल सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना मे परिवर्तित किया है। यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है।

Advertisement

उन्होने कहा कि 2014 के पूर्व का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, और कमजोर नीतियों का शिकार था। लेकिन आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है। रक्षा उत्पादक राष्ट्र के रुप मे उभर रहा भारत, रक्षा एवं सुरक्षा सीमाओं से परे आत्मविश्वास गलवान के बाद चीन से कोई संघर्ष नही हुआ।

Advertisement

वक्ताओं की कड़ी में उदय नाथ मौर्या, महेश्वर चन्द्रवंशी ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सभा की समापन किया।

Advertisement

इस मौके पर काशी से पधारे संत पंचम महाराज, प्रकाश केशरी, बलराम सोनी, प्रवीण सिंह, रितु अग्रहरी, धिरेन्द्र पाण्डेय, संतोष भारती, अजय श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक गुप्ता, आनन्द जायसवाल, रीता गुप्ता, राकेश सोनी, आलोक रावत, अनुपम चौबे, आशीष पाठक, दुर्गेश केडिया, सरोज केशरी, भईयालाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें