करोड़ो रुपये का डोडा पोस्त डीसीएसम ट्रक से बरेली ले जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार, STF व पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

HIGHLIGHTS

  • DSM ट्रक से करोड़ो रुपये का डोडा पोस्ता बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
  • लखनऊ एसटीएफ और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता


सोनभद्र। एसटीएफ व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो डोडा पोस्ता तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इनके डीसीएम ट्रक से 1806.56 किलोग्राम डोडा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये बताया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के तहत आज दोपहर एसटीएफ लखनऊ व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हिन्दुआरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मीरजापुर रोड पर डीसीएम ट्रक से 1806.56 किलोग्राम डोडा बरामद करते हुए मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Advertisement

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सदर कोतवाली पर धारा 8/18/25/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त अन्य वांछित आरोपियों के विरुद्ध टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement



विवरण पूछताछ :- पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि डोडा पोस्ता रांची झारखण्ड से लोडकर बरेली जनपद लेकर जाकर बेच देते हैं। जहां उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपीः- अकरम खां पुत्र मुल्तान खां निवासी मकरन्दपुर कुड्डा थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 35 वर्ष, मो० आरिफ पुत्र हनीफ अंसारी निवासी क्यूना शादीपुर थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 32 वर्ष।

Advertisment

वांछित आरोपी :- अनीश अंसारी अज्ञात ।

बरामदगी :- 1806.56 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये) बरामद

इन तस्करो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज, एसआई जावेद आलम सिद्दीकी एसटीएफ लखनऊ, एसआई आशुतोष राय, एसआई बृजेश कुमार दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज, एसआई चन्द्र प्रकाश मिश्र, कमाण्डो रामबली गिरी एसटीएफ, हे०का० मृत्युंजय सिंह, का० रईस अहमद एसटीएफ लखनऊ, हे०का० कन्हैया लाल यादव, हे०का० संदीप कुमार यादव, का० अभिमन्यू पाण्डेय, का० विशाल गौतम शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर लगे   बैनर पोस्टरों को हटवाया

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका प्रशासन ने चट्टी- चौराहे पर लगे बैनर पोस्टर को हटवाया
  • शासन के आदेश पर चलाया जा रहा है अभियान


सोनभद्र।  नगर पालिका प्रशासन सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर को हटवाया गया और अपील किया गया सार्वजनिक स्थलों पर नगर पालिका प्रशासन की अनुमित के बगैर बैनर पोस्टर नहीं लगाया जाये।

Advertisement

वही नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि पूर्व में शासन द्वारा दिशा निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थल अथवा नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा बैनर पोस्टर बिना परमिशन लिए ना लगाया जाए।

Advertisement

नगर पालिका टीम द्वारा बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौक, साई मन्दिर चौक, मेन चौक, महिला थाना, उरमौरा सहित विभिन्न स्थलों पर लगे बैनर पोस्टर को हटाया गया।

Advertisement

नपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगाने से पहले नगर पालिका प्रशासन से परमिशन लेते हुए संबंधित सरकारी शुल्क जमा कर ही राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ता बैनर पोस्टर लगाए।

Advertisement

इस मौके पर अजीत सिंह, सफाई नायक आकाश कुमार, सूरज मिश्रा, प्रिंट, सुजीत कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्राइवेट अस्पताल मे हुई युवक की मौत से गुस्साए परिजनो ने किया जमकर हंगामा, अस्पताल सील

HIGHLIGHTS

  • निजी अस्पताल मे 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनो का हंगामा, अस्पताल सील
  • बभनी क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सक और अवैध निजी अस्पतालों की भरमार
  • स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक
  • मामला नधिरा गांव का


बभनी, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की गुरुवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया तो अस्पताल कर्मचारियों ने अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए।

Advertisement
Advertisment

थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी रुपेश पुत्र लक्ष्मण 18 वर्ष तीन दिन पहले घरेलू विवाद में जहर खा लिखा था। जिसे आनन-फानन में दलालों ने बभनी के घसिया बस्ती में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा था। आज सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया लेकिन कुछ ही देर में युवक की मौत हो गयी।

Advertisement

वही परिजनों ने बताया कि बगैर चिकित्सक के ही उपचार करते रहे और तीन दिनों बाद गम्भीर होने पर रेफर कर दिया। हंगामा होता देख अस्पताल कर्मियों ने ताला बन्द कर रफ्फू चक्कर हो गये। जब अस्पताल के बाहर लिखे नम्बरों पर सम्पर्क किया गया तो फोन ही नहीं उठा।

Advertisement

बताते चले कि इन दिनों रेवडी की तरह क्षेत्र में अस्पताल बेरोकटोक खुल रहे हैं। इसके साथ ही होम्योपैथी अस्पताल के नाम पर मरीजों को भर्ती कर ड्रीप चढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे लोग पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

पन्द्रह दिनों में तीन लोग मासुम की मौत

इस क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में उपचार करा रहे तीन मासूमो की जिन्दगी चली गई और आज तक कोई पड़ताल नही किया गया और विभाग शिकायत का इन्तजार कर रहे हैं। जिससे झोलाछाप चिकित्सक मनमानी उपचार कर रहे है जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं अधिकारियों के दौड़ा के पहले अस्पताल में ताले लग जा रहा है सूत्रों की मानें तो अस्पताल दो सौ रुपए मरीज के कमीशन पर मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

Advertisement

एक साल पहले भी अस्पताल हो चुका सीज

बभनी के घसिया टोला में संचालित निंजि अस्पताल नाम बदल-बदल कर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। एक वर्ष पहले भी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद अस्पताल सीज हुआ था फिर छ माह से विभाग की सह पर धड़ल्ले से अस्पताल संचालित हो रहा है और गुरुवार को चिकित्सकों की लापरवाही में एक और मासूम की जिन्दगी ले ली। मृतक के पिता लक्ष्मण की मानें तो तीन दिनों तक उपचार के बाद रेफर कर रहे हैं दवा उपचार का पैसा लिया अगर मरीज ठीक नहीं था तो भर्ती ही नहीं करना था।

Advertisement



बोले जिम्मेदार :- गुलाब शंकर यादव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से घटना की जानकारी मिली तो मैंने अस्पताल को सील करने का निर्देश दिया है इसके बाद कार्यवाही किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर राज्यमंत्री ने किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • विश्व सिकल सेल दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता राज्यमंत्री ने दिलाया बीमारी से बचाव का संकल्प

दुद्धी, सोनभद्र। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दुद्धी में गुरुवार को बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव गोंड ने लोगों को सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह रोग छुआछूत नहीं बल्कि एक आनुवंशिक विकार है, जिससे समय पर परामर्श, जांच और जागरुकता से बचा जा सकता है।

Advertisement



राज्यमंत्री ने कहा कि इस बीमारी के प्रति समाज, सरकार और स्वास्थ्य संगठनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को विवाह पूर्व परामर्श और जाँच के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समय रहते सावधानी से आने वाली पीढ़ियों को इस रोग से बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सामाजिक स्वीकृति के अभाव के कारण कई बार लोग इस बीमारी को छिपा लेते हैं, जो और गंभीर परिणाम देता है।

Advertisment

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने भी जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने आदिवासी समुदाय में इस बीमारी की अधिकता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इस रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Advertisement



इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। मुख्य अतिथि द्वारा आठ रोगियों को सिकल सेल कार्ड और मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गई।

Advertisement


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने स्वास्थ्य जागरुकता को प्राथमिकता देने की बात कही और जिले के नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement

राज्यमंत्री संजीव गाँड ने मौके पर स्वास्थ्य शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। वहीं, इस अवसर पर ब्लड बैंक दुद्धी में नीरज गुप्ता व मीरा यादव ने स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

Advertisement



कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सीएमओ डॉ. अश्विनी सिंह, अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी, सुरेंद्र अग्रहरी, मनोज सिंह बबलू, प्रेमनारायण सिंह मोनू, दिलीप पांडेय, संदीप सिंह, बौसीपीएम सुनीता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और आमजन उपस्थित रहे।

Advertisement



कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि एक समूहगत सामाजिक चेतना जगाना था कि सिकल सेल जैसे रोग से लड़ाई सरकार और जनता के संयुक्त प्रयास से ही संभव है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जलस्तर बढ़ते ही कनहर बांध के खुले 10 फाटक

HIGHLIGHTS

  • कनहर नदी फिर आई रौ में, सिंचाई विभाग ने जारी किया अलर्ट



दुद्धी, सोनभद्र।  मानसून की पहली बारिश ने कनहर नदी को फिर से जीवन दे दिया है। एक साल तक सूखी पड़ी कनहर नदी इस बार की शुरुआती बारिश में ही अपनी पूरी रौ में बहने लगी है। कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत स्थित बांध में जलस्तर बढ़ने के साथ ही बुधवार को कुल 10 फाटक खोल दिए गए, जिससे नदी के दोनों किनारों पर जलधारा फिर से बहने लगी है।

Advertisement

सिंचाई विभाग के अनुसार, बीते वर्ष नदी में केवल सुईसवाल नहर से ही पानी की निकासी हो रही थी, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते कनहर नदी में पानी की आवक तेजी से बढ़ी है। परिणामस्वरूप पहले से खुले 4 फाटकों के अतिरिक्त बुधवार शाम तक कुल 10 फाटक खोल दिए गए।

Advertisement

बांध का जलस्तर शाम करीब 6 बजे क्रेस्ट लेवल 251.400 मीटर रिकॉर्ड किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा कंट्रोल रूम से बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी ताज़ा जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है। विभाग के कर्मचारी हर घंटे कनहर और पांगन नदियों के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

जेई नंदलाल यादव ने बताया कि अभी हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन पानी की आवक लगातार बनी रही तो जरूरत पड़ने पर और भी फाटक खोले जा सकते हैं। विभाग ने स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

Advertisement

बांध से निकले पानी से जहां एक ओर नदी में जीवन लौट आया है, वहीं दूसरी ओर तटीय गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की निगाहें अब इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता किस ओर करवट लेती है।

Advertisement

कनहर परियोजना का यह दृश्य जहां एक ओर किसानों के लिए राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ की संभावना को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंताएं भी बढ़ी हैं

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इस बार के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर होगा, प्रभारी मंत्री व कमिश्नर होंगे शामिल

HIGHLIGHTS

  • कनहर नदी के तट अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर 21 जून को उमड़ेगा योग साधको का सैलाब
  • जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ रहेगा प्रशासनिक अमला

सोनभद्र। 11 वें विश्व योग दिवस पर जनपद में कुछ अलग अंदाज में मनाये जाने की तैयारी जिलाधिकारी ने इस बार किया है। पर्यटन स्थल के रूप में अपनी ख्याति बना चुके कनहर नदी के तट पर स्थित अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर मनाया जाएगा इसके साथ ही विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जनसामान्य अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया है।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है, योग आत्म जागरूकता को बढ़ावा देता है जिससे आत्म सम्मान और आत्म विश्वास बढ़ता है। योग का अभ्यास किसी योग शिक्षक के मार्गदर्शन में करना सबसे अच्छा रहता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल व मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में योग दिवस का कार्यक्रम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए ग्यारह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पॉट पर प्रातः 6.00 बजे से आयुष विभाग द्वारा किया जायेगा।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास करने हेतु प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें, योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा व जनपद के अमृत सरोवरों के पास ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों के प्रमुख स्थलों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दो ट्रक पकड़ा, ट्रक, ड्राइवर व क्रशर प्लान्ट मालिक पर FIR दर्ज

HIGHLIGHTS

  • खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दो ट्रक पकड़ा, चालक, ट्रक व क्रशर प्लान्ट मालिक पर मुकदमा दर्ज
  • जनपद के बड़े खनन व्यवसायी बृजभान अग्रवाल के बेटे विजय अग्रवाल पर भी एफआईआर दर्ज


सोनभद्र। जनपद में अवैध खनिज परिवहन और ओवर लोड के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रक के साथ दो चालको को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही खनिज विभाग के सर्वेयर की तहरीर पर ट्रक मालिक और क्रशर प्लांट मालिक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement



पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ओबरा पुलिस व खनन विभाग की टीम द्वारा बग्धानाला पर चेकिंग के दौरान उपखनिज भरे वाहन संख्या UP65HT 0777 और UP 64 BT 8036 को रोका गया तो माप में ओवरलोड पाया गया तथा बाहन चालक से ई० फार्म सी / ई०एम०एम० 11 अथवा परिवहन के सम्बन्ध में प्रपत्र मांगा गया तो कोई भी परिवहन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

Advertisement



वाहन संख्या UP65HT 0777 ट्रक के चालक रामा पादव पुत्र स्व० इन्द्रसेन यादव निवासी निहालापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर और वाहन संख्या UP 64BT 8036 द्वारा बिना किसी वैध परमीट के कुल 29 घन मीटर व 35 घन मीटर अवैध डोली स्टोन गिट्टी का चोरी वाहन स्वामी व स्टोन क्रेशर मालिक के सहयोग से परिवहन करते पाया गया।

Advertisement


सर्वेक्षक खनिज विभाग योगेश शुक्ला के द्वारा थाना स्थानीय पर धाराः-303(2),317 (2) बी. एन. एस. व उ०प्र० उपखनिज परिहार नियमावली 2021 के नियम 3 (1), 58,72 (1) व धारा 4/21 खान एंव खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 व धारा 3 सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 बनाम UP65HT 0777 ट्रक का चालक रामा यादव पुत्र स्व० इन्द्रसेन यादव निवासी निहालापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर,

Advertisment

वाहन संख्या UP65HT 0777 ट्रक का स्वामी नाम पता अज्ञात व प्रो० विजय अग्रवाल पुत्र बृजभान अग्रवाल निवासी राम मन्दिर कालोनी ओबरा सोनभद्र मे० सोनभद्र माइनिंग वर्क्स के मालिक,

Advertisement

वही दूसरे ट्रक के चालक कृष्णानन्द मौर्य पुत्र हरवंश मौर्य निवासी ढोठनपुर थाना चकिया जिला चन्दौली, अज्ञात ट्रक मालिक और क्रशर प्लांट बाला जी स्टोन प्रोडक्ट बघमनवा बिल्ली मारकुंडी के मालिक रामचन्द्र अग्रहरि पुत्र नारायण दास के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। वही दोनो ट्रक चालको को गिरफ्तार करते हुए न्यायलय रिमाण्ड के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

इन ट्रक चालकों को गिरफ्तार करने वाली टीम में योगेश शुक्ला सर्वेक्षक खनिज विभाग, 30नि0 राजेश दूबे थाना ओबरा, हे०का० नीरज राय, हे०का० अजय शुक्ला शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज नगर में किया पैदल गश्त

HIGHLIGHTS

  • मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
  • पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

सोनभद्र। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।

Advertisment

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया ।
                  

Advertisement

  इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में दोषी अंकित सिंह को हुई 7 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी अंकित सिंह को 7 वर्ष की कठोर कैद
  • 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
  • अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अंकित सिंह को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने शाहगंज थाने में 25 सितंबर 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा 11 की छात्रा है। 20 सितंबर 2018 को सुबह 8-9 बजे रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी।

Advertisement

अपने स्तर से बेटी को रिश्तेदारी से लेकर हर संभव जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 21 सितंबर को बेटी ने फोन किया और बताया कि सागर मध्यप्रदेश स्थित बहेलिया थाने में हैं जल्दी आ जाइए। जब अपने भांजे को साथ लेकर सागर मध्यप्रदेश पहुंचा तो बेटी के साथ ही अभियुक्त अंकित सिंह भी मिला।

Advertisement

जब  वापस आने लगे और चोपन रेलवे स्टेशन आया तो अंकित सिंह वहां से फरार हो गया। जब घर आया तो बेटी ने  बताया कि जब वह स्कूल जा रही थी तभी स्कूल के पास अंकित सिंह पुत्र  रामसूरत सिंह निवासी सहुआर, थाना शाहगंज, जिला सोनभद्र मिला और कहा कि चलो तुम्हारी सहेली पूनम सिंह ने बुलाया है।

Advertisement

उसकी बातों पर विश्वास करके उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चल दी। जब रॉबर्ट्सगंज आ गई तो बेटी ने पूछा कि कहां ले जा रहे हो तो अंकित सिंह ने कहा कि चुपचाप बैठी रहो नहीं तो गला दबा दूंगा। डर की वजह से बेटी कुछ नहीं बोल पायी और उसे चोपन रेलवे स्टेशन ले गया जहां से ट्रेन से सागर मध्यप्रदेश ले गया।

Advertisement

बेटी के साथ छेड़छाड़ भी किया है। सूचना दे रहा हूं। आवश्यक कर्रवाई करें। इस तहरीर पर  एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में अंकित सिंह के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

Advertisment

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी अंकित सिंह को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ASP ऑपरेशन ने की नक्सल समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र के द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी


सोनभद्र। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष चुर्क सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के द्वारा नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजित की गई।

Advertisement

गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी व अन्य विभागों व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग एरिया डामिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व

Advertisement

उनका हर संभव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हें किसी के बहकावे में न आने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने इत्यादि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

Advertisement

इस दौरान श्री प्रमोद कुमार यादव उप- सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क, श्री जगदीश प्रसाद यादव सहायक सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क, श्री रणधीर कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी सदर, डिप्टी सीएमओ डा0 एस0के0 जायसवाल, श्री राना प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल, अभिसूचना ईकाई सोनभद्र  एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी/पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें