झाड़ फूंक से फायदा नहीं हुआ तो लाठी से पीट कर कर दी अधेड़ की हत्या
इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र। विजयगढ़ किले में मीरानशाह बाबा की मजार की देखरेख करने वाले बुजुर्ग मुजावर की लाठी से पीट कर हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, सीओ, फील्ड यूनिट और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
Advertisement
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना रामपुर बरकोनिया अंतर्गत विजयगढ़ किला स्थित मीरान शाह बाबा के मजावर इब्राहिम शाह (60) के हत्या के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर मुख्य संदिग्ध रवि पुत्र रमाकांत कनौजिया को हिरासत में लिया गया। पछताछ करने पर जो बात सामने आई वर यह है कि रवि कनौजिया की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इब्राहिम झाड़ फुक का भी काम करते थे।
Advertisement
रवि उन्हीं के पास जब झाड़ फुक कराने जाता था। लेकिन इस झाड़ फुक से कोई लाभ न होने से क्षुब्ध होकर रवि ने लाठी से इब्राहिम पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रवि कनौजिया को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी पर सुनी गयी जनता की समस्याएं
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा तहसील दुद्धी पर जन शिकायतों को सुना गया तथा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्यओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
प्राचीन भारत परंपरा का एक अमूल्य उपहार है योग:महेंद्र मौर्य
सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में प्रातःकाल सत्र में 11 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस योग प्रेमियों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने कहा कि योग प्राचीन भारत परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। इससे मंदिक, शारीरिक बढ़ावा के साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
Advertisment
सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के साथ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, कुशल मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश राम पाठक, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह,प्रमुख योग शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह,
Advertisement
विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्त,संरक्षक शेषमणी तिवारी, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, कमेटी महामंत्री एसपी मेहता की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र, योग पुस्तक व पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी प्रमुख योग गुरुओं द्वारा प्रोटोकॉल के तहत योग प्रेमियों को योगाभ्यास कराया गया, तथा उससे होने वाले लाभ को भी बतलाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रेमियों को नियमित योग करने का संकल्प भी दिलाया गया। नन्हीं योगी समृद्धि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
Advertisement
दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर योगगीत तथा स्वागत गीत सुनाकर सभी योग प्रेमियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में आए हुए सभी जो प्रेमियों का हृदय से स्वागत अभिनंदन किया गया, तथा कहा गया कि योग समग्र मानव जाति के लिए अति आवश्यक है।
Advertisement
11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार मिश्रा , रविंद्र जायसवाल, राजेश कुमार पाठक, विनोद कुमार सिंह,रामसेवक पांडेय ,प्रमुख शिक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव, पन्नालाल सोनी ,हरि प्रसाद यादव , उदय शंकर पांडेय ,कमलेश कुमार पांडेय ,गोपाल दास केसरी, विमल कुमार सिंह, धनंजय कुमार मिश्रा, नागेंद्र नाथ चौबे, उमेश तिवारी, गोविंद नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,
Advertisement
रूप नारायण सिंह, वीरेंद्र चौबे, लक्ष्मी नारायण पांडेय,पुरुषोत्तम प्रजापति, प्रेम प्रकाश शुक्ला,राजू प्रसाद सोनी, डॉ मनोज चौधरी,संजय कुमार,अशोक कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता,अभय नारायण सिंह, राजमन मौर्य, मुकेश सोनी, हरिनारायण मिश्रा, हेमंत जैन, राजेश कुमार, दीपक सोनी समेत भारी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे। शांति पाठ समापन के बाद सभी योग प्रेमियों को पतंजलि बिस्कुट और पतंजलि शरबत पिलाया गया।
सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर, रॉबर्ट्सगंज में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बहुत ही हर्ष और उत्साह के साथ बच्चों के साथ योगाभ्यास किया गया।
Advertisement
हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में योगा का कितना महत्व है व करो योग रहो निरोग को सार्थक करते हुए बहुत ही हर्ष व उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धनिदेशक विनोद कुमार जालान ने बच्चों को प्रतिदिन सुबह योगा करके अपने जीवन को स्वस्थ रहने के लाभों को बताया।
Advertisement
वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने बच्चों को उनके जीवन में योगा प्रतिदिन अपनाने की प्रेरणा दी। इस योगा दिवस के अवसर पर डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ अंजली विक्रम सिंह, नवीन कुमार पाण्डेय, रामसुरत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Advertisment
इस अवसर पर बच्चों में कृष्णा नन्दन पाण्डेय, वैष्णवी पाण्डेय, अनन्या सैफरिना, पार्थ, आराध्या और अनुष्का आदि कई बच्चों ने स्कूल प्रांगण में योगा किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका भट्टाचार्या, हरिओम पाण्डेय, आफताब, धर्मेन्द्र कुमार, शीला आदि लोग मौजूद रहे ।
सोनभद्र। 11 अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम पर सोनभद्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र बच्चों द्वारा योग का अभ्यास किया गया |
Advertisement
इस अवसर पर योग गुरु ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो शरीर, मन, और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, और आत्म-जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है।
Advertisment
योग के नियमित अभ्यास से मांसपेशियों और जोड़ों के रोगों में राहत, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, और समग्र कल्याण प्राप्त होता है। इस अवसर पर अनुभव, लावण्या ,शारव ,शिवांश ,अथर्व , विदित ,जाग्रति सभी बच्चों द्वारा योग का अभ्यास किया गया |
पर्यटन को बढ़ाने के लिए वन क्षेत्र को विकसित करें: रविन्द्र जायसवाल
सोनभद्र। जनपद में विकास कार्यों के 18 बिन्दुओं पर कार्य योजना बनाये जाने को लेकर प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनपद के विकास की 18 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनायी जाये।
Advertisement
प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन 18 बिन्दुओ पर जो भी निर्माण कार्य विकास के कार्य अब तक नहीं हो सके हैं, उन सब निर्माण कार्यों, विकास कार्यों को उस कार्ययोजना में शामिल किया जाये। जनपद के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु इस तरह के कार्य कराये जाये, जो किसी अन्य जनपद में अब तक न हुए हैं, जिससे कि लोगों का जनपद में आगमन के प्रति रुझान बनें।
Advertisment
उन्होंने कहा कि जनपद में वन क्षेत्र भी बहुत है, वन क्षेत्र को भी डेवलपमेन्ट करने हेतु ऐसी कार्य योजना बनायी जाये जो अपने आप में आकर्षण का केन्द्र बनें। उन्होंने कहा कि इस कार्य योजना में जनपद के विकास से सम्बन्धित कोई किसी भी बिन्दु को छोड़ा न जाये, प्रत्येक बिन्दु को इस कार्ययोजना में शामिल कर लिया जाये।
Advertisement
बैठक में विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, डीएफओ सोनभद्र कुंज बिहारी वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें
कोन-तेलगुड़वा मार्ग के निर्माण होने से बेहतर होगा आवागमनः-रविन्द्र जायसवाल
सोनभद्र। झारखण्ड राज्य को जोड़ने वाला प्रमुख तेलगुड़वा से कोन मार्ग का जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल और सदर विधायक भूपेश चौबे ने वैदिक मंत्रोंच्चार कर भूमि पूजन किया। इसके साथ ही लोगो को खस्ताहाल सड़क से छुटकारा मिलने की उम्मीद जग गयी है।
Advertisment
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज तेलगुड़वा से कोन होते हुए झारखण्ड सीमा मार्ग को किलोमीटर 01 से किलोमीटर 20 खनन क्षेत्र तक सीसी एवं डीसी रोड के निर्माण कार्य स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया है।
Advertisement
इस सड़क का निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता था, सड़क का निर्माण कार्य हो जाने से लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और वह अपने पहुंच स्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगें।
Advertisement
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि तेलगुड़वा से कोन होते हुए झारखण्ड सीमा तक सीमा मार्ग तक जाने वाले इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत ही जरूरी था। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, सीसी रोड सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, क्योंकि इस सड़क मार्ग से काफी संख्या में लोडिंग वाहनों का आवागमन होता है।
Advertisement
इस दौरान विधायक सदर भूपेश चैबे ने कहा कि कोन तेलगुड़वा मार्ग का निर्माण होने से झारखण्ड सीमा तक आने-आने वाले लोगों का आवागमन आसानी से हो सकेगा और वह अपने पहुंच मार्ग पर आसानी से पहुंच सकेंगें।
Advertisement
यह जनपद की यह प्रमुख समस्या थी, जिसका निराकरण हो गया है, अब इस सड़क का निर्माण कार्य होने से जनपद वासियों को काफी सहूलियत का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा सहित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
इस बार के अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम रहीं “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग”
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
जगह-जगह लोगों ने किया योगाभ्यास, दिया निरोग रहने का संदेश
अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्रा। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे जिले भर में जगह जगह योग प्रेमियों ने योगाभ्यास किया। और योग के जरिए निरोग रहने की अपील की गई। जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अबाड़ी पिकनिक स्पॉट (मिनी गोवा) स्थित नदी किनारे “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने योगाभ्यास कर एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के साथ अन्य मौजूद अधिकारी व ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। बता दे कि दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। सोनभद्र जनपद के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है
Advertisement
जिसमे विभिन्न-विभिन्न प्रकार की योग क्रिया कर योग किया गया। वहीं मशहूर अबाड़ी पिकनिक स्पॉट प्रकृति की गोद में प्रभाटी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत की। जहां सैंकड़ों लोगों के साथ योगा किया। इस दौरान डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।
Advertisement
प्रभाटी मंत्री ने खास मौके पर योग कर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने का सन्देश दिया। जिला प्रशासन ने प्रकृति की विरासत से भरपूर जगह चिन्हित करके मन्त्रमुग्ध कर दिया। रविंद्र जायसवाल ने विरासत पर प्रकाश डालते हुआ कहा योग का उत्पति पहाड़ियों, वादियों और नदियों के बीच ही हुआ था। प्राकृतिक से लिया गया योग और प्राकृतिक के बीच हमलोगों ने शानदार योग किया।
Advertisement
अबाड़ी का बखान करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा गोवा की पहचान होती है समुद्र वहां पर लोग 100-200 फिट पैदल जाते है फिर भी उनके ठोहनी तक पानी रहता है वैसे ही अबाड़ी का पिकनिक स्पॉट क्षेत्र है। लेह लद्दाख की तरह यहां पहाड़ियों की वादिया है जो सुबह-सुबह ठण्ड का एहसास दिलाती है। जो भगवान का दिया हुआ क्षेत्र के लोगों को शानदार गिफ्ट है।
AdvertismentAdvertisement
योग दिवस पर प्रशासन के लोगों ने स्थान का चयन किया और चेंज करने के बाद यह लगा बनारस से प्रयागराज मिर्जापुर के बगल में शानदार प्राकृतिक का केंद्र मौजूद है, जहां नेचुरल योग करना सुखद एहसास दिलाता है। रविंद्र जायसवाल ने कहा योग मन, मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ करता है इसलिए सभी को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें-*
सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
Advertisement
इस दौरान SP द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा प्रशिक्षु महिला/पुरुष आरक्षियों को उ0प्र0 पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के सम्बन्ध में किया गया ब्रीफ
सोनभद्र। नवनियुक्त 60244 आरक्षियों का आगमन अपने अपने प्रशिक्षण केन्द्रों पर हो रहा है जिसके उपरान्त उनका प्रशिक्षण प्रारम्भ होगा। उपरोक्त प्रशिक्षण में पुलिसिंग के परंपरागत मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार इत्यादि तमाम अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। सोशल मीडिया संवाद का एक सशक्त माध्यम है और अधिकांश पुलिसकर्मी भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति सोशल मीडिया पर करते रहते हैं।
Advertisement
जिसके दृष्टिगत नव नियुक्त आरक्षियों के द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय विभागीय नीति नियमों एवं अनुशासन का उलंघन न किया जाये जिसके सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा परिपत्र संख्या 05/2023 दिनांक 08.03.2023 को एक विस्तृत परिपत्र निर्गत किया गया है।
Advertisement
जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा जनपद सोनभद्र में प्रशिक्षण हेतु आये महिला/पुरुष नवनियुक्त आरक्षियों को डी0जी0 परिपत्र संख्या 05/2023 के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पॉलिसी में दिये गये निर्देशों जैसे-सरकारी कार्य के दौरान सोशल मीडिया का व्यक्तिगत प्रयोग न करने,
Advertisement
कार्य सरकार के दौरान वर्दी में विडियो/रील्स न बनाने, सरकारी एवं व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किसी भी व्यक्तिगत व्यवसायिक कम्पनी अथवा उत्पाद का प्रचार-प्रसार न करने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विभागीय गोपनीय जानकारी को साझा न करने, सोशल मीडिया प्लेट फार्म से किसी प्रकार का धनार्जन/आय प्राप्त न करने, अपराध अन्वेषण,
विवेचनाधीन या मा0 न्यायालय में लम्बित प्रकरणों से सम्बन्धित कोई गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने, किसी भी गोपनीय सरकारी दस्तावेज, हस्ताक्षर रिपोर्ट अथवा पीड़ित के प्रार्थना पत्र को सोशल मीडिया पर साझा न करने, विभाग में असंतोष की भावना की फैलाने वाली पोस्ट साझा न करने,
की कीये यू ⁶सोशल मीडिया पर अश्लील/हिंसात्मक भाषा का प्रयोग एवं अश्लील फोटो/विडियो साझा न करने, सोशल मीडिया एकाउंट की सुरक्षा हेतु स्ट्रांग पासवर्ड बनाने और निरन्तर बदलते रहने तथा सुरक्षित लॉगिन हेतु Two Factor Authentication का प्रयोग करने, किसी भी संदिग्ध लिंक न खोलने इत्यादि के बारे में जानकारी देते हुए अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।