रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने दिया एकता का संदेश 

HIGHLIGHTS

  • रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने दिया एकता का संदेश

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 150वीं जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  के नेतृत्व में नगर के विवेकानन्द प्रेक्षागृह से शीतला मंदिर मेन चौक से होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक पर समापन किया गया।

Advertisement

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने एकता का संदेश दिया और सभी वर्गाे के लोग इस दौड़ मे शामिल हुए। भारत के लौहपुरुष भारत रत्न एकता व अखण्डता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयन्ती हर्षोल्लास के साथ जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल राष्ट्र के गौरव थे उनकी अखण्ड भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके कारण एक भारत श्रेष्ठ भारत बनकर उभरा है।

Advertisement

आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत् है, जबकि विपक्ष समाज को बांटने कि राजनीति कर रहा है तक भारतीय जनता पार्टी कि जिम्मेदारी है कि एकता और अखण्डता के संदेश को हर गांव तक पहुंचाये।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा।

Advertisement 

स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत छोटे-छोटे 562 रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी,

Advertisement

उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।

Advertisement

रन फॉर यूनिटी में जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, यात्रा के लोकसभा संयोजक नागेश्वर देव पाण्डेय,

श्रवण गोंड़, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, मनोज सोनकर, सुनिल सिंह,

Advertisement

शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप चौबे, विनय श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, संजीव तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल, बलदेव सिंह, अनिल सिंह, बलराम सोनी, रितु अग्रहरी, आशा विश्वकर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, अनुपम तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में गूंजी एकता की हुंकार: रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब

HIGHLIGHTS

  • जनपद सोनभद्र में गूँजी एकता की हुंकार- रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, सोनभद्र में हर कदम बोला, एक भारत, श्रेष्ठ भारत
  • राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सोनभद्र पुलिस द्वारा “RUN FOR UNITY” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, पुलिसकर्मियो को दिलाई गई शपथ

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

Advertisement

नगर के शीतला चौक रॉबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज तक भव्य “RUN FOR UNITY” (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया,* जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। “रन फॉर यूनिटी” में जनपद के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएँ, छात्र-छात्राएँ, खिलाड़ी, सम्मानित नागरिक एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प”, तथा “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

Advertisement
Advertisement 

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सामुदायिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –

“सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।”*

“RUN FOR UNITY”* के समापन पर प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण वातावरण में “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

Advertisement

साजजनपद सोनभद्र में गूँजी एकता की हुंकार- रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, सोनभद्र में हर कदम बोला, एक भारत, श्रेष्ठ भारत

Advertisement

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सोनभद्र पुलिस द्वारा “RUN FOR UNITY” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisement

2xपुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, पुलिसकर्मियो को दिलाई गई शपथ

Advertisement



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने भारत की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने, तथा विविधता में एकता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement



इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी *“RUN FOR UNITY”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश दिया। सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण:
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार,
क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा,
क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारु द्विवेदी,
प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सोनभद्र मो0 नदीम
सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव की जयन्ती

HIGHLIGHTS

  • सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव की जयन्ती

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं महान समाजवादी नेता चिंतक एवं विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती जिला पार्टी कार्यालय पर मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है देश को एकजुट किया और रियासतों को खत्म किया और आचार्य नरेंद्र देव जी समाजवादी विचारों से प्रभावित थे वह जनक हैं।

Advertisement 

समाजवादी आंदोलन के आज हम सब लोग मिलकर उन्हें याद कर रहे हैं। देश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी आंदोलन से ही होगा।

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महान पुरुषों के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और इसी के साथ-साथ हर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।

लेकिन भाजपा सरकार हर वर्ग को धरातल में मिलने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Advertisement

संगोष्ठी को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, परमेश्वर यादव, मन्नू पाण्डेय, गीता गौर, जयप्रकाश उर्फ चेतूर पाण्डेय, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, अशोक, विवेक समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रिमझिम बारिश के बीच डायट परिसर से निकाली गई यूनिटी मार्च, DM ने की अध्यक्षता

HIGHLIGHTS

  • रिमझिम बारिश के बीच डायट परिसर से निकाली गई यूनिटी मार्च, DM ने की अध्यक्षता

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती पर जिले में विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यूनिटी मार्च रिमझिम वर्षा के फुहारों के बीच डायट परिसर से यूनिटी मार्च निकाला गया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने आत्म निर्भर भारत की शपथ दिलाया व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। वही लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित मेला लगाया गया।

Advertisement

यूनिटी मार्चः- लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ जनपद में कार्यक्रम के तहत समय डायट परिसर में हरी हरी झण्डी दिखाते हुए प्रारंभ होकर सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयन्ती चौके तक यूनिटी मार्च निकाली गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

Advertisement

प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता में ही शक्ति है” जैसे नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वर्ण जयन्ती चौक में आत्म निर्भर भारत की शपथ भी दिलायी, मैं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेता हूँ।

Advertisement

मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि दैनिक जीवन में यथासंभव भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना सहयोग दूंगा। साथ ही दूसरों को भी स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करूंगा।

Advertisement

यूनिटी मार्च के पश्चात डायट परिसर में “सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को सशक्त किया।

Advertisement

उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। हमें समाज में सौहार्द, एकजुटता और साम्प्रदायिक सद्भाव को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

Advertisement 

स्वदेशी उत्पाद स्टालः- लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित लगाये गये मेला में विभिन्न उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तैयार की गयी कालीन, नमकीन आदि सामग्री की खरीदारी भी कियें और जनमानस से भी अपील किये कि स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री की खरीद करें और उसे अपने दैनिक उपयोग में लायें।

Advertisement

इस अवसर पर रेशम विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, सोलर हनुमत लाईट सहित विभिन्न विभागों के स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये।

Advertisement

उपस्थित अधिकारीगणः- इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा,

Advertisement

क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, तहसीलदार सदर अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी,

Advertisement

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, विशिष्ट स्टेडियम तियरा के तीरंदाजी के बच्चें सहित जन मानस ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड के स्कॉट वाहन पर हमले की कोशिश, एक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • मनबढ़ों ने मंत्री के वाहन को ओवरटेक कर रोकने की प्रयासकिया
  • फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। यूपी सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के साथ चल रही स्कॉट वाहन पर गुरुवार की रात मनबढ़ों ने हमला करने की कोशिश की। मंत्री जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे।

मनबढ़ों ने उनके वाहन को भी ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। मामला संज्ञान में आते हैं पुलिस महकमा सतर्क हो गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार को सीज कर दिया है। उधर पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही हैं।

Advertisement

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। लोढ़ी में टोल प्लाजा पार करने के बाद दूसरे जिले नंबर की एक कार अचानक उनके पीछे लग गई।

Advertisement

रास्ते में कई जगह ओवरटेक कर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया। चोपन पुल से पहले कार सवार रुके। एस्कार्ट के आगे निकलने के बाद ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री के वाहन की गति धीमी हुई तो वह सामने आ गए। वाहन को रोकने की कोशिश की।

Advertisement

उनकी मंशा भांपते हुए चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। सोन नदी पुल पार करते ही बैरियर पर वाहन रोक दिया। सूचना मिलते ही तत्काल चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।

Advertisement

पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने लाई। उधर एसपी के निर्देश पर फोर्स के साथ रात में ही सिटी सीओ रणधीर मिश्रा आरोपियों को पकड़ने में जुट गए। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार अंकित मिश्रा की बताई जा रही है।

Advertisement 

पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी अंकित मिश्रा ने बताया कि वह कार चला रहा था। कार में पंकज अग्रहरि और शुभम सोनी बैठे थे।

Advertisement

उन दोनों की तलाश की जा रही है। एसपी ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला कि है कि मंत्री जी के चल रहे स्कॉट वाहन से पास लेने को लेकर कार सवार लोगों की कुछ आपस में कहासुनी हुई थी।

Advertisement

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने कि कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, बोले; जमीनी विवाद का निस्तारण मौके पर जाकर करें

HIGHLIGHTS

  • जमीनी विवाद का निस्तारण मौके पर जाकर करें अधिकारी: DM
  • DM ने कि कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूरा करे तथा जमीन विवाद का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाय। उक्त निर्देशजिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक में दिया।



जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, बैठक में जिलाधिकारी ने माानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली6की कार्यवाही करने,

Advertisement

आर०सी० का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित महीने के अनुरूप लक्ष्य वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे राजस्व वसूली के प्रगति में तेजी लाया जा सकें, इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें, लक्ष्य पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाय, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें, इसका भी ध्यान दिया जाये।

Advertisement

बैठक अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला कारागार में हुआ मासिक लोक अदालत  का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ज़िला कारागार सोनभद्र में मासिक लोक अदालत आयोजित
  • 6 चिन्हित में 1 का निस्तारण- न्यायाधीश शैलेंद्र
  • विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित, पाठशाला, चिकित्सालय, बैरकों साफ़-सफाई का निरीक्षण भी किया।

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र । जिला कारागार सोनभद्र में गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन समेत निरीक्षण और कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं भोजन, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा रहन-सहन‌ का जायज़ा लिया गया।

Advertisement

अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव  ने जेल लोक अदालत आयोजित कर चिन्हित 6 कैदियों की सुनवाई की। 1 बन्दी ने अपने मुकदमे में जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मामले को अंतिम रूप से निर्णीत कराया।

Advertisement

इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर सामान्य और सिद्ध दोष कैदियों से एक-एक कर सामुदायिक भाव से मिले, उनके सजा के विरुद्ध अपील के बावत् बातचीत किया,

उन्हें बताया कि वह किन्हीं कारणों से प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरुद्ध न्यायलय में अपील योजित कर सकते हैं।
 

Advertisement

इसके पूर्व जनपद कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए-  डॉ अशोक कुमार

HIGHLIGHTS

  • पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए-  डॉ अशोक कुमार

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रक्रिया अविलम्ब प्रारंभ की जाए।

Advertisement

उनका कहना है कि अधीनस्थ राजपत्रित के अनेक पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। दूसरी ओर बहुत से ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाऍं हैं जो अगले वर्ष 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। यदि उनको पदोन्नति नहीं दी गई, तो वे वर्तमान में धारित पद से ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Advertisement

इस कारण से ऐसे शिक्षकों में और लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों में निराशा एवं रोष का वातावरण व्याप्त है। कार्यकारी महामंत्री ने यह भी माॅंग की है कि इस संबन्ध में शिक्षकों की गोपनीय आख्या ऑनलाइन अथवा डिजिटल माध्यम से ही मॅंगाई जाए। इससे काम तेजी से होगा और कार्यालयी भ्रष्टाचार से भी बचा जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आंवला वृक्ष की पूजा कर मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

HIGHLIGHTS

  • अक्षय नवमी पर जनपद सोनभद्र के मंदिरो, धार्मिक स्थलों पर विविध प्रकार के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
  • धूमधाम से मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। कार्तिक मास में पड़ने वाला अक्षय नवमी का पर्व सोनभद्र जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने आंवले के वृक्ष का पूजन और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करके आध्यात्मिक की सुख की अनुभूति किया।

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में स्थित आंवले के पेड़ की पूजा की और अक्षय नवमी से संबंधित कहानियां सुनी तथा विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर चढ़ाया गया। और आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

बता दें कि गुरुवार को पूरा दंडईत बाबा मंदिर परिसर पिकनिक स्पॉट बन गया था। यहां पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। कार्तिक मास की अष्टमी को गोपाष्टमी और नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं। गोपाष्टमी पर गो, ग्वाल और कृष्ण को पूजने का महत्व है तो आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के पूजन का महत्व है।

Advertisement

गोपाष्टमी के बारे में लोक मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए मां यशोदा ने जंगल भेजा था। इस दिन प्रातःकाल गौओं को स्नान कराकर जल, अक्षत, रोली, गुड, जलेबी, वस्त्र तथा धूप-दीप से आरती उतारते हैं। संध्याकाल गायों के जंगल से वापस लौटाने पर उनके चरणों को धोकर तिलक लगाना की परंपरा आज भी कायम है।साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि -“आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन करने की प्रथा की शुरुआत करने वाली माता लक्ष्मी मानी जाती हैं।
भारतीय लोक में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार- “माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आईं। रास्ते में भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा एक साथ करने की उनकी इच्छा हुई। मां लक्ष्मी ने विचार किया कि आखिर एक साथ विष्णु और शिव की पूजा कैसे हो सकती है?
तभी उन्हें ख्याल आया कि तुलसी और बेल के गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और बेल शिव को। आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की।
पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया। इसके बाद स्वयं ने भोजन किया। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन कार्तिक शुक्ल नवमी थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
अक्षय नवमी के इस पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ग्रामीण, शहरी, कस्बाई इलाकों में जहां पर आंवले का पेड़ अवस्थित है। वहां पर श्रद्धालु महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा करते हुए इस पर्व से संबंधित भजन कथा का श्रवण एवं वाचन किया।
दंडित बाबा मंदिर परिसर में आयोजित आवला वृक्ष की पूजा में प्रतिभा केसरवानी, शारदा केसरी, वंदना, सुनीता केसरी, पूजा केसरी, सीता केसरी, पूनम, आशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement 

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि -“आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन करने की प्रथा की शुरुआत करने वाली माता लक्ष्मी मानी जाती हैं।

Advertisement

भारतीय लोक में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार- “माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आईं। रास्ते में भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा एक साथ करने की उनकी इच्छा हुई। मां लक्ष्मी ने विचार किया कि आखिर एक साथ विष्णु और शिव की पूजा कैसे हो सकती है?

Advertisement

तभी उन्हें ख्याल आया कि तुलसी और बेल के गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और बेल शिव को। आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की।

Advertisement

पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया। इसके बाद स्वयं ने भोजन किया। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन कार्तिक शुक्ल नवमी थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

Advertisement

अक्षय नवमी के इस पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ग्रामीण, शहरी, कस्बाई इलाकों में जहां पर आंवले का पेड़ अवस्थित है। वहां पर श्रद्धालु महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा करते हुए इस पर्व से संबंधित भजन कथा का श्रवण एवं वाचन किया।

Advertisement

दंडित बाबा मंदिर परिसर में आयोजित आवला वृक्ष की पूजा में प्रतिभा केसरवानी, शारदा केसरी, वंदना, सुनीता केसरी, पूजा केसरी, सीता केसरी, पूनम, आशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता हितों की लड़ाई ही मेरा संकल्प- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • चुनार में अधिवक्ताओं से मिले राकेश शरण मिश्र
  • बार काउंसिल चुवीनाव को लेकर दिखाई जोश और उत्साह

मिर्जापुर, चुनार। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने बुधवार को चुनार तहसील में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के अधिकारों, सुविधाओं और कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की।

Advertisement

राकेश शरण मिश्र ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं का सहयोग उन्हें प्राप्त होता है तो वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कल्याण निधि में सुधार, और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे।

Advertisement

उनकी मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उनके समर्थन में जोशिले नारे लगाए और उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस अवसर पर राकेश शरण मिश्र ने पूर्व एवं वर्तमान यंग बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी भेंट की और उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

Advertisement

अधिवक्ताओं ने कहा कि राकेश शरण मिश्र ने हमेशा अधिवक्ता समाज की आवाज को मजबूती से उठाया है, और इस बार भी उनका समर्थन अधिवक्ताओं के हक में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free