खंड शिक्षा अधिकारी नगवां को ब्लॉक स्काउट मास्टर ने किया सम्मानित
सोनभद्र। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राशैम सोनभद्र द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
डॉ महादेव ने बताया कि एक अच्छे अधिकारी में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निर्णय लेने की क्षमता, प्रभावी संचार टीम का नेतृत्व करने, समस्याओं का समाधान करने, और दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होना चाहिए। जो हमारे नवागत खंड शिक्षा अधिकारी में है।
Advertisement
आप शिक्षकों के शिक्षक कुशल मार्गदर्शक और शिक्षकों के दर्द को समझने वाले हैं। विकासखंड नगवा जैसे दुर्गम एवं विषम भौगोलिक क्षेत्र वाले भू भाग में सेवा दे रहे हैं शिक्षकों की समस्याओं को भी बखूबी समझते हैं।
Advertisement
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक वह है जो न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को प्रेरित भी करता है, उनके विकास में सहायक होता है और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करता है।
Advertisement
इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, विनोद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पीएन सिंह, श्रीकांत दुबे, अरविंद पांडेय, महेश भारती, उर्मिला, मुकेश, ओमप्रकाश, प्रशांत मिश्रा, महेंद्र, उमेश दुबे, अजय, देवेंद्र,
Advertisement
अंकित, राकेश, हरिओम, रविकांत मौर्य, राजीव सिंह, अमन मौर्य, रामदुलार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। नए सत्र की शुभकामनाओं के साथ सत्र समापन की घोषणा की गई।
सोनभद्र। विलास बैंक्विट हाल चुर्क जनपद सोनभद्र में यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज के पदाधिकारीयों द्वारा जनपद सोनभद्र के कक्षा 10 व कक्षा 12 के प्रतिभाशाली बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान से सम्मानितकिया गया।
Advertisement
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी की छोटी बिटिया दिव्यंका त्रिपाठी को कक्षा 12 में विमला इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पतंजलि योग परिवार, त्रिपाठी परिवार के लोग एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी।
6 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
साढ़े 6 वर्ष पूर्व डकैती की योजना बनाते समय चाकू के साथ अनपरा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
सोनभद्र। साढ़े 6 वर्ष पूर्व डकैती की योजना बनाते समय चाकू के साथ पकड़े गए रामजी बैगा के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी रामजी बैगा को 7 वर्ष का कारावास व 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाने के उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह 2 सितंबर 2018 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र व रात्रि गस्त में औड़ी मोड़ निकले थे तभी मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि दुल्ला पाथर शिव मंदिर के पीछे एकत्र होकर कुछ डकैत डकैती की योजना बना रहे हैं अगर मौके पर चला जाए तो पकड़े जा सकते हैं।
इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर के जरिए बताए जगह पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर मौके से रामजी बैगा को चाकू के साथ व अन्य 4 साथियों को पकड़ लिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।
विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में रामजी बैगा पुत्र शोभनाथ बैगा निवासी कनुहड़ मोरवा, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश समेत अन्य 4 साथियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। कोर्ट ने रामजी बैगा की पत्रावली अलग कर सुनवाई किया।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामजी बैगा को 7 वर्ष का कारावास व 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।
मोहर्रम पर्व पर शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ ही बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये- SP
मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी नई परम्परा की न की जाये शुरूआत- एसपी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गयी, बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व पर शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ ही बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
Advertisement
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करते हुए पूरी तैयारी कर लें, ताकि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, इसके लिए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायें, समन्वय बैठक में सोनभद्र जिले के ताजियादार व धर्मगुरूजन मौजूद रहें और सभी लोगों ने मोहर्रम का पर्व पुरानी परम्परा के अनुसार मनाये जाने पर निर्णय लिया गया।
Advertisement
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आगामी दिनों में मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से मुस्लिम धर्मगुरूओं से वार्ता किया और त्यौहार को सकुशल मनाने के लिए आने वाले समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया, इस मौके पर धर्मगुरूओं द्वारा ताजिये के आने-जाने में समस्या, सड़क, नाली व अन्य बिन्दुओं पर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया, उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के धर्मगुरूओं द्वारा दिये गये सुझाओं को तत्काल अमल में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में यह सुनिश्चित की जाये कि मोहर्रम जुलूस में निकलने वाले ताजिये व डी0जे0 की साइज निर्धारित ऊचाई से अधिक न हो, निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई होने पर बिजली के खम्भे तार आदि में छू जाने की संभावना रहती है, जिस कारण से अनेकों प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं,
Advertisement
इसके लिए डी0जे0 संचालक मोहर्रम के ताजियादारों, कावर यात्रा के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी जाये, डी0जे0 निर्धारित साउण्ड से अधिक तेज में न बजाया जाये, अश्लील व फुहड़ गाने न बजाये जायें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक अफवाह या ट्वीट न किये जाये, आपत्ति जनक पोस्ट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है तो उसके सम्बन्ध में प्रशासन को सूचना उपलब्ध करायें।
Advertisement
सोशल मीडिया पर अनाधिकृत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सम्बन्धित थानों के सी0ओ0 व धर्मगुरूगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 21 जून 2025 को लगातार तीन स्थानों पर एक-एक घंटे योग करा कर इस महापर्व को मनाया और लोगों के बीच जागरूकता का अभियान चलाया और
Advertisement
इसके बाद उनका जनता जनार्दन से विनम्र निवेदन यह है कि यह योग का जो विषय है सिर्फ और सिर्फ एक दिन का नहीं है एक दिन योग करने से आप कोई लाभ नहीं प्राप्त कर सकते यदि आपको योग से लाभान्वित होना है तो इसको वर्ष भर यानी 365 दिन चाहे मौसम जीस भी प्रकार का हो गर्मी हो सर्दी हो बरसात हो किसी भी मौसम में आपको योग करना है
Advertisement
एक जिद्दी बालक की तरह जिद्दी बनाकर योग को अपने जीवन में उतरना है अपने दिनचर्या में इसको शामिल करना है पतंजलि योग शिक्षक युवा भारत योगी संकट मोचन इस तरह के लगातार शिविर का आयोजन कर लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं और इससे कितने लोगों के रोगों को ठीक भी कर चुके हैं जैसे गठिया, वादी, बवासीर, पेट दर्द,सर दर्द, माइग्रेन, घुटनों का दर्द, कमर का दर्द और तमाम प्रकार के ऐसे रोग हैं जो योग से ही सिर्फ ठीक हो रहे हैं किंतु इन सबों के लिए आपको जिद्दी बनना होगा
Advertisement
अपने दिनचर्या को सुधारनी होगी अपने खान-पान को सुधारनि होगी इस बात को सहमति प्रदान करते है। सोनभद्र के सदर विधायक श्री भूपेश चौबे जी का मिला जिन्होंने योग को अपने जीवन में उतार लिया और अपने स्वास्थ्य को योग और आयुर्वेद से बिल्कुल ठीक कर लिया इसके लिए योग को उन्होंने बताया और लोगों को भी समझाया कि योग आयुर्वेद को अपने जीवन में जरूर लागू करिए।
दोहरे हत्याकांड में दोषी सादाब अंसारी को उम्रकैद, 25 हजार रुपये अर्थदंड
अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
आजीवन कारावास की अवधि दोषसिद्ध अभियुक्त के शेष सम्पूर्ण जीवन तक रहेगी
साढ़े चार वर्ष पूर्व पत्नी व मां की गला काटकर नृशंस हत्या करने का मामला
सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व पत्नी व मां की गला काटकर नृशंस हत्या करने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी सादाब अंसारी को उम्रकैद व 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। आजीवन कारावास की अवधि दोषसिद्ध अभियुक्त के शेष सम्पूर्ण जीवन तक रहेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक अब्दुल मन्नान पुत्र स्वर्गीय कादिर अली निवासी खड़िया बाजार , थाना शक्तिनगर, जिला सोनभद्र ने 8 सितंबर 2020 को शक्तिनगर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका छोटा भाई सादाब अंसारी अपनी पत्नी रुकसाना व मां सफीकुन निशा के साथ अलग मकान में उसके बगल में रहता है।
Advertisement
8 सितंबर 2020 को दोपहर 1:30 बजे जब वह अपने दुकान पर काम कर रहा था तो उसकी बहन सायरा बानो आई और कहने लगी कि सादाब अपने हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है। जब मां के बारे में पूछा तो उसे काटने की बात कर रहा है। किसी तरह अपनी जान बचाकर आयी हूं। बहन की सूचना पर घर पहुंचा तो सादाब अपने घर के मेन दरवाजे में ताला बंद कर दिया है।
Advertisement
आवाज देने पर नहीं सुन रहा है। बहन सायरा बानो किसी तरह दीवार फांद कर जब सादाब के घर मे घुसी तो मां और भाभी की लाश फर्श पर जली अवस्था में पड़ी थी और खून भी गिरा है बताया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, आवाज देने पर भी सादाब ने दरवाजा नहीं खोला।
Advertisement
उसके बाद दीवार फांद कर सादाब के घर में सभी लोग पहुंचे तब तक लोगों के आने की आहट मिलते ही सादाब पिछले दरवाजे से फरार हो गया। सादाब ने अपनी पत्नी और मां का गला रेतकर व जलाकर हत्या किया है। दोनोँ शव मौके पर पड़ा है। सूचना दे रहा हूं। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।
Advertisement
विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में सादाब अंसारी पुत्र स्वर्गीय कादिर अली निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जिला सोनभद्र के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,8 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सादाब अंसारी को आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। आजीवन कारावास की अवधि दोषसिद्ध अभियुक्त के शेष सम्पूर्ण जीवन तक रहेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें
सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में बुधवार को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।
Advertisement
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
स्मरणोत्सव के रूप आपातकाल के 50 वें वर्ष को मना रही सरकारः भूपेश चौबे
संगोष्ठी और अन्य तरीके से वर्ष भर चलेगा विविध कार्यक्रम
सोनभद्र। आपातकाल दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर त्रासदी/ विपत्तियों से जुड़ी संगोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत के लोकतांत्रित इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरे हो गये,
Advertisement
सरकार संविधान के मूल्यों को और मजबूत करने और विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आपातकाल की विभिषिका को देशवासी कभी नहीं भूल सकते और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहेंगे।
Advertisement
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार कैनवास सेट स्थापित किया गया था, जिस पर विधायक सदर भूपेश चौबे, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ल सहदेव कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित उपस्थित शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व जनमानस ने हस्ताक्षर किये।
Advertisement
इस अवसर पर विधायक सदर ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगाँठ मनायी जा रही है। यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। सरकार इसे स्मरणोत्सव के रूप में 25 जून से 25 जून, 2026 तक एक वर्ष तक मनाने का संकल्प लिया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिज्ञा लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प है, विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है, देशवासी आपातकाल की भिविषिका को कभी नहीं भूल सकते और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहेंगें।
Advertisement
संविधान की वजह से ही देश का लोकतंत्र कायम है, हमें संविधान की वजह से ही समाज में बोलने के लिए पूर्ण अधिकार प्राप्त है, हम अपनी बातों को स्वतंत्र रूप से रख सकते हैं, 25 जून 1975 को आपातकाल के अवसर पर विपक्ष के नेताओं के साथ अनेक प्रकार से दुव्यवहार किये गये, जेल भेजने का कार्य भी किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है, इस दौरान सत्ता पर संकट, आपातकाल आहत, महंगाई और असंतोष का महौल बना रहा, देश के मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
Advertisement
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण ने भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में आपातकाल पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया। वही देशभक्ति गीत, लोकतंत्र और देशभक्ति की थीम जुड़े गीत बजाये गये। जनपद के विभित्र विद्यालयों में भी संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जागरूक युवा ही लिखेंगे नए भारत की कहानी : डॉ. अरविंद राजभर
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित युवा जागरुकता सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं को दिशा दिखाते हुए कहा कि आज का युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत भी है। उन्होंने कहा कि यदि युवा जागरुकता के साथ आगे बढ़ें, तो देश में व्यवस्था परिवर्तन संभव है।
Advertisement
सम्मेलन में भारी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया। अपने ओजस्वी संबोधन में डॉ. राजभर ने कहा, युवाओं को सिर्फ विरोध करने की नहीं, विकल्प बनने की ज़रूरत है। राजनीति को गंदगी समझने की जगह, इसे परिवर्तन का मंच मानकर नेतृत्व संभालना होगा।
Advertisement
उन्होंने युवाओं से महाराजा सुहेलदेव के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर युवा संगठित हों, तो हर अन्याय और असमानता को खत्म किया जा सकता है। डॉ. राजभर ने स्पष्ट किया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और हर मंच पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी।
Advertisement
कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए सामाजिक जागरुकता, शिक्षा और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रुद्र राजन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष मनोज देव पांडेय,
Advertisement
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र निषाद, जितेंद्र मौर्य, अमरेश यादव, शिवम चौबे, अनुराग बियार, राजेश बियार, विकास बियार, मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन जय प्रकाश बियार ने किया
01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान
सोनभद्र। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभागार में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबी प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक किया गया।
Advertisement
बैठक में अध्यक्ष द्वारा संचारी रोग नियत्रंण अभियान के दृष्टिगत उपस्थित लोगों को दिमागी बुखार, अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगो तथा दस्त रोग की रोकथाम तथा साफ-सफाई के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए
Advertisement
आगामी दिनों में कार्ययोजना बनाकर नगर के सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई / गार्बेज निस्तारण / एन्टीलार्वा का छिड़काव / फॉगिंग कराने हेतु सम्बन्धित सफाई नायक एवं सह सफाई नायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
Advertisement
इस बैठक में सभासद अनवर अली, प्रदीप कुमार सिंह, चन्द्रकान्त दूबे, मनोज कुमार चौबे हीरावती देवी व जिला मलेरिया अधिकारी धर्मन्द्र कुमार श्रीवास्तव,, शुभम सिंह महेश प्रसाद, यूनिसेफ, तथा नगर पालिका के कर्मचारी संत कुमार सोनी, विमलेश लाल, अजीत कुमार सिंह आकाश रावत, राजीव, प्रिंस, सूरज मिश्रा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।