सीओ ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का दिया आश्वासन
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के आदिवासियों ने दबंगों से परेशान होकर सोमवार को सीओ कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दुद्धी सीओ आरके रॉय को सौंपा। उन्होंने मामले को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Advertisement
दिए शिकायती पत्र में आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा आदिवासियों का घर व मकान ढहा दिया गया है। जमीन भी हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा दहशत भी फैलाया जा रहा है। जिसकी वजह से आदिवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। अगर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती तो किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है।
Advertisement
आदिवासियों ने दिए शिकायती पत्र में एक विशेष वर्ग के लोगों के ऊपर घर ढहाने, जमीन हड़पने व दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। जिसमें गांव के शमसुल हक,अनायतुल्लाह,एजाज अहमद, अब्दुल करीम, मुस्ताक अहमद, अलामुद्दीन, अब्दुल, बहादुर अली, अजमत अली, तजुद्दीन शामिल हैं।
AdvertisementAdvertisement
इनलोगों पर आरोप है कि बाबूलाल गोड़, रामसुंदर, रामप्रसाद, लालबहादुर, अमृतलाल, रीता देवी व लीलावती की जमीन हड़पने व घर ढहाने का प्रयास किया जा रहा है। आए दिन जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने के साथ ही दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है।
Advertisement
अगर शीघ्र मामले को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती तो किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो जाएगी।दुद्धी सीओ आरके रॉय ने कहा कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
शिकायती पत्र देने वालों में रीता देवी, सावन्ती गोड़, बाबूलाल गोड़, रजनी गोड़, इंद्रावती, रामरक्षा,लीलावती देवी, शिवशंकर गोड़, कमला देवी, मुन्नी देवी, अवध बिहारी,पार्वती, मानकुंवर, राधेश्याम, गंगा प्रसाद, मीना देवी,अनीता, दौलतिया, देवकुमार, नारद, रामप्रकाश, रजवंती, प्रमिला,रामरतन, समुंद्री देवी, अमर सिंह मरकाम, पनमतिया देवी आदि शामिल रही।
सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशानुसार सोनभद्र जिले में दो माह से चल रही मॉर्निंग कोर्ट सोमवार से खत्म हो गई। अब मंगलवार से नियमित कोर्ट सुबह 10 बजे से चलेगी।
Advertisement
बता दें कि सोनभद्र जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशानुसार मई और जून माह तक मॉर्निंग कोर्ट प्रातः 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चल रही थी।
Advertisement
अब मंगलवार यानि एक जुलाई से पुनः पहले की तरह नियमित कोर्ट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिसकी वजह से एकबार फिर से समय बदलने पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं,
Advertisement
मुंशियों, वादकारियों आदि को अपने खान-पान से लेकर हर कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। जिससे एकबार फिर से कुछ दिनों के लिए व्यतिक्रम रहेगा, बाद में अर्जेस्ट हो जाएगा।
इस गोष्ठी में पूर्वांचल की देवरिया और सोनभद्र नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का चयन किया गया है
सोनभद्र। हरियाणा के गुरुग्राम में संविधानिक लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन 03-04 जुलाई को होना है। इस गोष्ठी में जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षा रुबी प्रसाद का चयन किया गया है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र का चयन जनपद के लिये गौरव का क्षण एवं हर्ष का विषय है।
Advertisement
वही जनपद की महिला जनप्रतिनिधि का चयन इस बात को इंगित करता है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कितनी गम्भीर एवं सजग है। वही अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुये राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर अपना पक्ष मजबूती से रखूंगी।
Advertisement
इस चयन पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभासद अनवर अली, सभासद मनोज कुमार चौबे, गायत्री, उषा जैन के अतिरिक्त कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष महोदया को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी।
सीएम डैश बोर्ड के तहत विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
सोनभद्र। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर पेजयल की सुविधा उपलब्ध न कराये जाने व पेयजल के लिए जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना के कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश, नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया।
Advertisement
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाये। सड़े, गले व कटे फल की बिक्री कदापित न करें, सड़े, गले व कटे फल खाने से बीमारी होती है, इसके लिए अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता लाया जाय।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित गौशालाओं की समीक्षा करते हुए पाया कि निरीक्षण के दौरान पशुओं के लिए नेपियर घास लगाने के निर्देश दिये गये थे, बावजूद इसके अभी तक नेपियर घास नहीं लगाया गया है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
समीक्षा बैठक पर्यटन विकास की समीक्षा के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आये दिन ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है, जो निर्धारित समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को फटकार लागते हुए, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने व मरम्मत कराते हुए निर्धारित समय के अन्दर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दियें।
उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाये, इस कार्य में लगे सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ मिलकर फैमिली आईडी के कार्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा कर लें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में स्थापित गौशालाओं में उपलब्ध गायों को गरीब व्यक्तियों को दान के रूप में उपलब्ध कराया जाये, जिससे गरीब व्यक्ति को दूध मिलने के साथ ही उनके लिए आत्मनिर्भरता के लिए एक साधन उपलब्ध हो सकें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जनपद के श्रमिकों के लिए प्रत्येक ब्लाक स्तर पर अलग-अलग तिथियों में श्रमिकों के पंजीयन कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जाये, आयोजित कैम्प के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक किया और पात्र श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया जायें, जिससे कैन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जनपद के पात्र श्रमिकों को लाभान्वित किया जाये।
Advertisement
उन्होंने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि पेंशन के लिए आधार सिंडिंग के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे पात्र पेंशनधारकों को आसानी से पेंशन का लाभ प्राप्त हो सकें।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला कराया जाये व बच्चों के अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने व विद्यालयों में सरकार द्वारा मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी भी दी जायें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में ऐसे विद्यालय जो जर्जर/गिरिशु अवस्था में हैं, उनका निरीक्षण हर हाल में करना सुनिश्चित कर लें, ताकि भवन की स्थिति का पता चल सकें,
Advertisement
जो भवन काफी जर्जर स्थिति में हैं उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए उसे गिराकर दिया जाये, जिससे किसी जर्जर भवन के गिरने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटने पायें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अगर जर्जर भवन गिरने से किसी प्रकार की घटना होती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
Advertisement
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विजयगढ़ किला पर सावन मास में काफी संख्या में शिव भक्तगण जलाभिषेक के लिए जल लेने के लिए जाते हैं, जहां रात में रुकते भी हैं, ऐसी स्थिति में प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने पर कावड़ियों को काफी परेशानी होती हैं। इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सावन मास में कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर विजयगढ़ किला में प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी व सम्बन्धित विभाग को दियें। उन्होंने कहा कि विजयगढ़ किला में प्रकाश व्ययस्था व सीसी टीयी लगाने से कायड़ियों को काफी सहूलियत होगी।
Advertisement
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन विभाग की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि बाजारों में बिकने वाली खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया जाये और मिलावट जैसी सामग्री का सैम्पलिंग कराया जाये और मिलावट पाये जाने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाजारों में ठेले पर फल बिक्रेता को सचेत करें कि सड़े, गले व कटे फल की बिक्री कदापित न करें, सड़े, गले व कटे फल खाने से बीमारी होती है, इसके लिए अभियान चलाकर लोगों में जागरुक फैलाया जाये। सड़े, गले व कटे फल ठेले पर पाये जाने पर फल बिक्रेता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि स्कूलों में साफ-सफाई के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाये, विद्यालय परिसर में पौध रोपण के लिए स्थान चयन करते हुए गड्ढे की खुदायी आदि का कार्य पूरा करा लिया जायें।
Advertisement
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित की होगी।
Advertisement
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये कि आईजीआरएस के प्रकरणों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया, शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता का फीडबैक दर्ज किया जाये। शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित किया जाये, इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता न बरती जायें।
Advertisement
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर अर्थ सवं संख्याधिकारी, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया ज रहा है। सोमवार को जनपद के सभी निकायो में कुल 25 शिकायते प्राप्त हुई जिनका तत्काल समाधान कराया गया।
AdvertisementAdvertisement
जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रुबी प्रसाद एवं ईओ मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 3. नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 2. नगर पंचायत रेनुकूट में ०,
Advertisement
नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 3, समस्त निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
ईओ मुकेश कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
महिला थानाध्यक्ष ने की 5 वैवाहिक जोड़े की काउंसलिंग
सोनभद्र: अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना,
Advertisement
सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 05 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी जिसमें से 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए, अन्य 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी ।
Advertisement
काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
आगामी त्यौहार मोहर्रम व सावन माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक
शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम, सावन माह/कांवड़ यात्रा पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी।
Advertisement
इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम जुलूस व सावन माह/कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
Advertisement
इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
सोनभद्र पुलिस व S.O.G. की संयुक्त टीम ने एक्सयूवी कार में रखा 152 किलो गांजा पकड़ा, तस्कर हुए फरार, तलाश जारी
सोनभद्र। रविवार को सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक एक्सयूवी से गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। यह वाहन ओडिशा की मोनालिसा नायक के नाम दर्ज है।
Advertisement
मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बढ़ौली चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी।
Advertisement
इस बीच मुखबिर ने चुर्क रोड पर एक संदिग्ध वाहन के खड़े होने की सूचना दी।यह वाहन 27 जून की रात टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागी था। तत्काल पुलिस टीम सहिजन खुर्द पहुंची। महिंद्रा एक्सयूवी वाहन एक किनारे खड़ा था। उसके आसपास दो लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दोनों अंधेरे में फरार हो गए। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 115 पैकेट में गांजा भरा हुआ था।
Advertisement
एक-एक किलो के 80 पैकेट थे, जबकि दो किलो के 35 पैकेट वाहन में मौजूद रहे। गांजा की कुल मात्रा 152.77 किलो रही। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि वाहन ओडिशा के कटक निवासी मोनालिसा के नाम पर पंजीकृत है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
बरामदगी का विवरण: 01 अदद XUV500 वाहन संख्या OD02BH4005 में 115 पैकेटों में 800 पैकेट (1-1 किलोग्राम) और 35 पैकेट (2-2 किलोग्राम) के कुल 152.722 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया
Advertisement
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण 1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 2. निरीक्षक अपराध माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 3. एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह जनपद सोनभद्र। 4. उ0नि0 संजय सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 5. उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 6. हे0का0 अभिमन्यू यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 7. हे0का0 अमरजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
Advertisement
8. का0 रितेश पटेल एसओजी। 9. का0 अजीत कुमार एसओजी। 10. का0 प्रेमप्रकाश एसओजी। 11. का0 जयप्रकाश सरोज एसओजी। 12. का0 सत्यम पाण्डेय एसओजी। 13. हे0का0 बहादुर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 14. का0 विशाल गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र। नगर के शिवाजी मिनी स्टेडियम में बूथ संख्या 28 पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी की मन की बात रेडियो पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुनी गई जिसमें पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस पर बात की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया।
Advertisement
इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा किए। योग दिवस की सफलता का किया जिक्र पीएम मोदी ने कहा ‘आप सब इस समय योग की ऊर्जा और ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की स्मृतियों से भरे होंगे। इस बार भी 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ में हिस्सा लिया। आपको याद है, 10 साल पहले इसका प्रारंभ हुआ।
Advertisement
अब 10 साल में ये सिलसिला हर साल पहले से भी ज्यादा भव्य बनता जा रहा है। ये इस बात का भी संकेत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं। हमने इस बार योग दिवस की कितनी ही आकर्षक तस्वीरें देखी हैं। विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया।
Advertisement
विशाखापत्तनम से ही एक और अद्भुत दृश्य सामने आया, दो हजार से ज्यादा आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार किए। सोचिए, कितना अनुशासन, कितना समर्पण रहा होगा।’हिमालय की बर्फीली चोटियां और ITBP के जवान, वहां भी योग किया, साहस और साधना साथ-साथ चले।
Advertisement
गुजरात के लोगों ने भी एक नया इतिहास रचा। वडनगर में 2121 लोगों ने एक साथ भुजंगासन किया और नया रिकॉर्ड बना दिया। न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो, पेरिस, दुनिया के हर बड़े शहर से योग की तस्वीरें आईं और हर तस्वीर में एक बात खास रही — शांति, स्थिरता और संतुलन। हमारे नौसेना के जहाज़ों पर भी योग की भव्य झलक दिखी। तेलंगाना में तीन हजार दिव्यांग साथियों ने एक साथ योग शिविर में भाग लिया।
Advertisement
उन्होंने दिखाया कि योग किस तरह सशक्तिकरण का माध्यम भी है। इस बार की थीम भी बहुत विशेष थी, ‘Yoga for One Earth, One Health’, यानी, ‘एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य’। ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का अहसास कराती है।मेरे प्यारे देशवासियो, जब कोई तीर्थयात्रा पर निकलता है, तो एक ही भाव सबसे पहले मन में आता है, “चलो, बुलावा आया है”। यही भाव हमारे धार्मिक यात्राओं की आत्मा है।
Advertisement
ये यात्राएं शरीर के अनुशासन का, मन की शुद्धि का, आपसी प्रेम और भाईचारे का, प्रभु से जुड़ने का माध्यम हैं। इनके अलावा, इन यात्राओं का एक और बड़ा पक्ष होता है। ये धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसरों का एक महाअभियान भी होती हैं।
Advertisement
जब कोई भी यात्रा होती है तो जितने लोग यात्रा पर जाते हैं, उससे ज्यादा लोग तीर्थयात्रियों की सेवा के काम में जुटते हैं। अभी कुछ दिन पहले हमने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा भी देखी है।ओडिशा हो, गुजरात हो, या देश का कोई और कोना, लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं।उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, ये यात्राएं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव का प्रतिबिंब है।
Advertisement
जब हम सच्चे मन से यात्रा करते हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और जो लोग इन यात्राओं में सेवाभाव से जुटे हैं, उन्हें भी साधुवाद देता हूं।’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम उमर, दिशांत द्विवेदी, सत्यम सोनी, माखन चौरसिया, अभय, रवि, संदीप सोनी, लवकुश, सुरेश, संतोष, विनोद कुमार, हिमांशु सिंह, सत्यम मोदनवाल, अशोक यादव, महेश केसरी इत्यादि लोग मौजूद थे
कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न
जिला मुख्यालय स्थित चंडी तिराहे के संकट मोचन मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन
सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ० प्रमोद पाण्डेय के आह्वान पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित चंडी तिराहे के संकट मोचन मंदिर प्रांगण में काँग्रेस सेवादल सोनभद्र द्वारा मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ध्वजारोहण हाजी सजाउदीन द्वारा किया गया।
Advertisement
कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि देश के सबसे पुराने क्रांतिकारी संगठन अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वाधीनता संग्राम के समय से ही सेनानियों को एकत्र करने और देश भर में क्रांति का संचार करने के लिए ध्वज वंदन होता रहा है।
Advertisement
आज देश में जिन लोकतंत्र और संविधान विरोधी लोगों का शासन है उसके खिलाफ भी ऐसे ही जनजागरण और क्रांति की आवश्यकता है, जिसके लिए कांग्रेस सेवादल का एक एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। आगे सरकार पर निशाना साधते हुए श्री पाठक ने कहा कि जिस तरीके से आज लगातार महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और सरकार का उस पर ध्यान नहीं है,
AdvertisementAdvertisementAdvertisement
बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जा रहे हैं, किसानों के खाद, बीज, कृषि उपकरणों की कीमत बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार में बैठे लोग इससे निजात दिलाने में पूरी तरह से फेल हैं। आने वाले समय में निश्चित ही जनता इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी ।
Advertisement
उक्त अवसर पर सोनभद्र कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, पूर्वी ज़ोन सेवादल महासचिव रामानंद पाण्डेय, आशुतोष पाठक,ब्रिजकिशोर शुक्ला, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र कुमार, बदी पाल. लालमनी , राजेश सोनी, लालू विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।