सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को लेकर DM व SP ने की धर्मगुरुओं एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक

HIGHLIGHTS

  • सौहार्द, सुरक्षा और सुविधा की त्रिसूत्रीय कार्ययोजना पर विशेष बल
  • नई परंपराओं की शुरुआत न करने के लिए दिए गए दिशा निर्देश 

         

सोनभद्र। आगामी सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संभावित भीड़, धार्मिक आयोजनों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  बी.एन. सिहं एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में जनपद के प्रमुख धर्मगुरुओं, विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधियों, मंदिर प्रबंध समितियों, जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहती है तथा कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता एवं समन्वय की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, रैन बसेरा, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, साइनेज बोर्ड आदि की समुचित व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कहा कि यात्रा मार्गों को चिन्हित कर विशेष पुलिस बल की तैनाती, CCTV निगरानी, ड्रोन से निगरानी, यातायात एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जा रही है। कावड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डी0जे0 में किसी प्रकार की अश्लील गानें न बजाये जायें, भक्ति गीत, भजन कीर्तन के गीत ही बजाये जाये ।

Advertisement

मंदिर परिसर में महिला व पुरूष दर्शनार्थी के आने-जाने हेतु अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था कर ली जाये एवं बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था कर ली जाये उन्होंने अफवाहों व भ्रामक सूचनाओं से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने की बात कही। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक अफवाह या ट्वीट न किये जाये, आपत्ति जनक पोस्ट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है तो उसके सम्बन्ध में प्रशासन को सूचना उपलब्ध करायें।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अनाधिकृत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कावड़ यात्रा के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाये। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन  त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह,

Advertisement

उप जिलाधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सुरेश पाठक, व धर्मगुरूगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाली निर्माण में बरती जा रही अनियमिताओं को दूर नहीं किया गया तो नगर विकास मंत्री से मिलकर की जाएगी शिकायत- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण के विभिन्न व अन्य समस्याओं के संदर्भ में व्यापार संगठन ने गुरुवार को सौंपा ज्ञापन

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने गुरुवार को सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण के विभिन्न व अन्य समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन प्रेषित किया और कहा कि यदि शीघ्र इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता तो व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराएगा।

Advertisement

संगठन के सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि निर्माण कंपनी द्वारा नाली की गंदगी उठाकर सड़क पर फेंका जा रहा है जिससे मच्छर जनित रोग एवं संक्रामक बीमारी फैलने की पूरी पूरी आशंका बनी हुई है इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को भी अवगत कराया जा चुका है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि  नाली निर्माण के पूर्व स्थानीय लोगों से इस मुद्दे पर न ही कोई सलाह ली गई न ही इस बात का ध्यान रखा गया कि सड़क से ऊपर नाली होने पर सड़क पर जो जल जल भराव होगा उससे नगर वासियों को कैसे निजात मिलेगी एवं जिन लोगों के घर का पानी नाली के नीचे होगा उसके घर का पानी का निकास कैसे होगा उन्होंने सीएनडीएस के अधिकारी से पूछा कि क्या जिन क्षेत्रों में नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है उन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से नगर वासियों को निजात मिल गई है इस सवाल का कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल सका।           

Advertisement

जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल एवं यशपाल सिंह ने कहा कि सरकार के लाख प्रयास करने के बावजूद अधिकारी अपनी चाल से जनता का कार्य निष्पादित कर रहे हैं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नगर विकास मंत्री माननीय ए. के. शर्मा ने  स्पष्ट आदेश थे कि 30 मई 2025 तक नाली निर्माण, सफाई, जल भराव एवं अन्य सुविधाओं को लेकर कार्य पूर्ण कर लिए जाए परंतु आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है।                         

Advertisement
Advertisement

  नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रतीक केसरी शिवम केसरी ने कहा कि 36 करोड़ 7 लाख से लगभग 13.7 किलोमीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है जो आने वाले दिनों में नगर के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रही है सबसे महत्वपूर्ण यह है कि नाली में बहने वाला पानी आखिरकार जाएगा इस तरह के  कई सवालों पर पर अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि आनन फानन में 2020 के इस प्रोजेक्ट को बरसात में बनाया जाना भी संदेह के घेरे में है जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल एवं अमित वर्मा  ने कहा कि नगर में जो निर्माणधीन नाली है उसका अभी किसी सक्षम अधिकारी द्वारा न ही निरीक्षण किया गया न ही गुणवत्ता की परख की गई

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इन दिनों नगर में जगह-जगह कीचड़ हो जाने से एवं बारिश हो जाने के कारण जल भराव से व्यापारियों एवं रहवासियों को कोढ में खाज जैसा महसूस हो रहा है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, प्रितपाल सिंह, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, धर्मेंद्र प्रजापति विनोद जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रतीक केसरी, शिवम केशरी, अमित वर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस जनता की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निस्तारण- SP

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में बुधवार को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
      

Advertisement

  इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भोजपुरी भाषा के अधार पर पृथक पूर्वांचल राज्य की हो स्थापना- पवन कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की मांग भोजपुरी भाषा के अधार पर पृथक पूर्वांचल राज्य की स्थापना हो
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश यानि पूर्वांचल के युवाओं का अन्य बड़े शहरों के लिए पलायन बंद हो

 सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने भाषाई आधार पर पूर्वांचल राज्य का गठन होना चाहिए।

Advertisement

आगे कहा कि  उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग को पूर्वांचल के नाम से जाना जाता है, वर्तमान में इसकी आबादी लगभग 10 करोड़ हैं आज़ादी की लड़ाई में पूर्वांचल सबसे आगे रहा। लेकिन आज़ादी के 75 साल बीत जाने के बावजूद आज भी इस भाग के लगभग आधे से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं।

2 करोड़ से अधिक नौजवान या तो बेरोजगार हैं, या फिर मुम्बई, चेन्नई, दिल्ली, बंगलोर, गुजरात जैसे जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? इसका एकमात्र विकल्प अलग पूर्वांचल राज्य है

आगे बताया कि  किताब थॉट्स एंड लिंग्विस्टिक स्टेट्स में डॉ भीमराव अंबेडकर ने भाषायी आधार पर राज्यों के विभाजन पर अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने उत्तर प्रदेश के तीन टुकड़े किए जाने की बात कही ! इसलिए भोजपुरी भाषा के अधार पर अलग पूर्वांचल राज्य बनना चाहिए !     

भाषाई राज्यों की मांग स्वतंत्रता के बाद के भारत में एक सतत् मुद्दा रही है। वर्ष 1956 का राज्य पुनर्गठन अधिनियम मुख्य रूप से फज़ल अली आयोग की सिफारिशों पर आधारित था, जिसने भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को बेहतर ढंग से दर्शाने के लिये राज्यों के पुनर्गठन का समर्थन किया थी। पुनर्गठन के परिणामस्वरूप 14 राज्य और 6 केंद्रशासित प्रदेशों का निर्माण हुआ। जबकि 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम ने भाषाई आधार पर राज्यों का निर्माण हुआ है और अभी बाकी हैं!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवागत SDM का शिवद्वार मन्दिर समिति व प्रधान पुजारी ने किया स्वागत

HIGHLIGHTS

  • शिवद्वार मन्दिर समिति एवं प्रधान पुजारी द्वारा नवागत उपजिलाधिकारी का किए स्वागत

घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में आए नवागत उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव को घोरावल तहसील का प्रभार मिलने पर बुद्धवार को प्रधान पुजारी शिवद्वार धाम सुबास गिरी द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं भगवान उमा महेश्वर कि स्मृति चिन्ह सप्रेम भेट किए।

Advertisement

शिवद्वार मंदिर मे विराजमान उमा महेश्वर के प्रतिमा के विषय में जानकारी दिए एवं श्रीकांत दुबे मंदिर उपाध्यक्ष द्वारा नवागत उपजिलाधिकारी से कुशलक्षेम किए मंदिर पर आयोजित होने वाले श्रावण मास के मेले के आयोजन हेतु

Advertisement

प्रशासनिक बैठक के विषय में शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा किया एसडीएम महोदय के बधाई एवं स्वागत दौरान श्रीकांत,अमित,मोहित, भैरव प्रसाद मिश्र, प्रसांत,रविंद्र, सुबास समेत आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

13 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची नाबालिग लड़की, बोली- “साहब! मेरी मां को डायन बताकर मारते हैं लोग

HIGHLIGHTS

  • अंधविश्वास के खिलाफ बच्ची ने दिखाई हिम्मत, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  • 13 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची नाबालिग, बोली- “साहब! मेरी मां को डायन बताकर मारते हैं लोग

सोनभद्र। समाज में फैले अंधविश्वास की वजह से एक मासूम बेटी को अपनी मां की जान बचाने के लिए 13 किलोमीटर पैदल चलकर थाने तक जाना पड़ा। यह मार्मिक घटना जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने अपनी मां पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। थाने पहुंचते ही बच्ची फूट-फूटकर रो पड़ी।

Advertisement


दुद्धी कोतवाली में जब बच्ची पहुंची, तो उसका दर्द छलक पड़ा। उसने रोते हुए पुलिस से कहा, “साहब! मेरी चाची मां को डायन कहती है, गालियां देती है, मारती है। जब मैंने विरोध किया तो मुझे भी पीटा गया।” बच्ची की मासूम अपील सुन पुलिसकर्मी भी भावुक हो उठे।

Advertisement

बच्ची ने पूरी आपबीती लिखित में पुलिस को दी।जानकारी के मुताबिक, बच्ची की चाची और गांव के कुछ पट्टीदारों ने अंधविश्वास के चलते उसकी मां को ‘डायन’ बता दिया। इसके बाद से महिला को लगातार गालियां दी जा रही हैं, पीटा जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जब बेटी ने अपनी मां के सम्मान के लिए आवाज उठाई तो उसे भी निशाना बनाया गया।

Advertisement

मां पर हो रहे अत्याचार से आहत बच्ची ने बिना किसी को बताए, 13 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर दुद्धी कोतवाली पहुंचने का साहसिक निर्णय लिया। थाने पहुंचने के बाद उसने पुलिस से पूरी घटना विस्तार से बताई। थाना प्रभारी ने बच्ची को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिया कि उसकी मां के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


सोनभद्र जिले के कई दूरदराज इलाकों में आज भी अंधविश्वास की जड़ें गहरी हैं। खासकर महिलाओं को ‘डायन’ बताकर प्रताड़ित करने के मामले सामने आते रहते हैं। प्रशासन ने ऐसे मामलों में सख्ती दिखाने का दावा जरूर किया है, लेकिन अब भी इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करना बाकी है।

Advertisement

मामले में पीड़िता ने बताया कि कि हमें डायन का कर मारते पीते हैं चचिया सास और परिवार के लोग भद्दी भद्दी गाली देते हैं बाल पड़कर मारते पीटते हैं । और कहते हैं कि तुम्हारे पति ने कहा है तुम लोग इसको मार डालो हम देख लेंगे।

Advertisement

घर में घुसकर बच्चों के सामने डायन कहते हैं और कहते हैं कि तुम जादू टोना करती हो तुमको मार देंगे। वही पीड़िता के बेटी ने बताया कि चाचा चाची के द्वारा हम लोग के साथ घर में घुसकर मारपीट की जाती है मम्मी को डायन खोलते हैं हमसे कहते हैं कि तुम सबको मार कर फेंक देंगे कोई कुछ नहीं कर सकता है।

Advertisement

मामले में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया पिकल दिनांक एक जुलाई को शाम 7.30 बजे मेमना पुत्री नंद कुमार ने कोतवाली पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी मां को कुछ लोगों के द्वारा मारा पीटा जा रहा है इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संचारी अभियान की रैली को DM ने  हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

HIGHLIGHTS

  • संचारी अभियान की रैली को डीएम,एसपी,सीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार द्वारा रैली के साथ-साथ पैदल चलते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किये।

Advertisement

रैली अभियान में स्वच्छता, रोग मुक्त जीवन, स्वस्थ्य पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश लेकर आशा, आंगनबाड़ी, छात्र एवं सफाई कर्मियों ने नगर का भ्रमण किया।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि मलेरिया डेंगू डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से 01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 25000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद

 
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा द्वारा पुरस्कार घोषित /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस लाइन रोड चुर्क से पुलिस लाईन व घसिया बस्ती के बीच में जो लूट की घटना से सम्बन्धित थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत

Advertisement

मु0अ0सं0- 548/2024 धारा 309(4) बीएनएस व 3/25/27ए आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित रुपये 25000/- का ईनामिया अभियुक्त विकास यादव पुत्र रमेश यादव निवासी घसिया बस्ती रौप थाना राबर्टसगंज सोनभद्र, स्थायी पता खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 

Advertisement

विवरण पूछताछ-  गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से पूछने पर बताया कि दिनांक 11.07.2024 को मैं अपने साथी घरमू व अटल के साथ मिलकर दिन में दो बजे के आसपास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से कट्टा दिखाकर, दो मोबाइल फोन व एक ब्लूटूथ तथा 400/- (चार सौ ) रुपया डरा धमकाकर लूट लिए थे मेरे साथी धरमू व अटल पहले ही पकड़े जा चुके है, मैं तभी से लुक छिप कर भागा भागा फिर रहा ता मेरे घर पर नोटिस भी लगी थी आज मैं जरुरी सामान लेने अपने घर घसिया बस्ती आ रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।

Advertisement

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण:
विकास यादव पुत्र रमेश यादव निवासी घसिया बस्ती रौप थाना राबर्टसगंज सोनभद्र स्थायी पता खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र  उम्र करीब 26 वर्ष।

Advertisement



आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 230/20 धारा 379,411 भादवि थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 351/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 407/2022 धारा 395,412 भादवि थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0 629/2022 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज बिरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना रा0गंज जनपद  सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0 681/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।

Advertisement



गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 विनायक पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 मनोज सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 अमरजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. का0 विकास राज पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने किया निर्माणाधीन वन स्टॉप सेन्टर व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन वन स्टॉप सेन्टर (महिला कल्याण विभाग), जिला संयुक्त चिकित्सालय, लोढ़ी का औचक निरीक्षण किए
  • निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था- जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), सोनभद्र के द्वारा कराया जा रहा कार्य के स्थिति का जायजा लिए

सोनभद्र। जिलाधिकारी ने मंगलवार को निर्माणाधीन वन स्टॉप सेन्टर (महिला कल्याण विभाग), जिला संयुक्त चिकित्सालय, लोढ़ी का औचक निरीक्षण किए। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा भवन के निर्धारित संरचना/डिजाइन का अवलोकन करते हुए निर्माणाधीन भवन का विस्तृत निरीक्षण किया गया

Advertisement

एवं निरीक्षण में गुणवत्ता पूर्ण अवशेष कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की भवन निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग करना सुनिश्चित किया जाये, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती बनी रहें। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सुधांशु शेखर शर्मा व अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए- SP

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम मे मंगलवार को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
      

Advertisement

  इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें