सोनभद्र। राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया तथा सभी को राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
Advertisement
राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्”, जिसे वर्ष 1875 में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था, मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक है। यह गीत युगों-युगों तक हम सभी को देशहित में कार्य करने तथा एकता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
Advertisement
“वन्दे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में प्रवाहित होने वाली वह भावना है, जो देशभक्ति, त्याग और समर्पण की ज्वाला को प्रज्ज्वलित करती है। यह स्वर सदियों से भारतवासियों के मन में एकता, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार करता आया है।
Advertisment
आज जब हम राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150वें वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, यह केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उस स्वदेशी संकल्प और राष्ट्रीय एकता की भावना को पुनः सशक्त करने का क्षण भी है, जिसने भारत को आत्मगौरव और स्वतंत्रता के मार्ग पर अग्रसर किया।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर भी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा पुलिस बल के साथ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, एकता एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
वहीं थानों व कार्यालयों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े तथा उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित किया जाए।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पुलिस व जनता के मध्य विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
सोनभद्र में गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कई फरार
पति और मां के पास मिले जेवर-नकद, दो भाग निकले, राजस्थान से है कनेक्शन
आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का हुआ खुलासा
गिरोह के सरगना सहित दो लोग अभी फरार, उनकी तलाशी के लिए टीमें लगी
जिले में गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कई फरार पति और मां के पास मिले जेवर-नकद, दो भाग निकले, राजस्थान से है कनेक्शन आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का हुआ खुलासा गिरोह के सरगना सहित दो लोग अभी फरार, उनकी तलाशी के लिए टीमें लगी
सोनभद्र। जिले में एक और लुटेरी दुल्हन गैंग सामने आया है। आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का खुलासा करते हुए म्योरपुर पुलिस ने ठगी में मुख्य भूमिका निभाने वाली मां-बेटी और दामाद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें ठगी के लिए झांसे में लेने वाले इस गिरोह के सरगना सहित दो लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाशी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
Advertisement
राजस्थान के जालौर जिला निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस के जरिए ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शादी के बहाने उनसे धोखाधड़ी की गई और डेढ़ लाख नकदी और जेवर लूट लिए गए। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Advertisment
छानबीन में प्राथमिक तौर पर पांच नाम सामने आए। इसमें दुल्हन की भूमिका निभाने वाली विंढमगंज थाना क्षेत्र मुड़िसेमर निवासी रानी कुमारी, उसका पति रवि रंजन मौर्या, रानी की मां म्योरपुर के सुपाचुआ निवासी माया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए जेवर और 9500 रुपये नकद बरामद किए गए।
AdvertisementAdvertisement
एसओ कमलनयन दुबे ने मुताबिक, आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, नकदी और विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा बरामद किया गया है। चिह्नित किए गए कृष्ण कुमार, राजू माली के साथ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पुराने मामलों के बारे में जांच की जा रही है।
Advertisement
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का सदस्य रॉबर्ट्सगंज के बहुअरा भैरवा गोबर निवासी कृष्णा मौर्या और उसका साथी राजू माली विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें शादी का झांसा देता था।
Advertisement
वर पक्ष से मोटी रकम लेकर नकली विवाह कराया जाता था। शादी के बाद दुल्हन मौका देखकर जेवर, नकदी और सामान लेकर फरार हो जाती थी।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने 29 अक्तूबर को भी इसी तरीके से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। वारदात के बाद वे लूटे गए जेवर बेचने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि गैंग में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर सीटी सीओ रणधीर मिश्रा ने लुटेरी दुल्हन के गैंग में शामिल सदर कोतवाली क्षेत्र के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी है।
सोनभद्र। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश उत्सव बुधवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत दे सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजिया, कौन भले कौन मंदे के नारे लगते रहे।
Advertisement
राबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रात:काल से लेकर दिनभर चहल-पहल और भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां से नौ दिनों तक प्रभात-फेरी निकलती रही। इस अवसर पर शबत-कीर्तन का गायन किया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भाई- सुरजनत सिंह व दया सिंह द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम के समाप्ति पर लंगर का आयेाजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा नगर में
इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां से नौ दिनों तक प्रभात-फेरी निकलती रही। इस अवसर पर शबत-कीर्तन का गायन किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति पर लंगर का आयेाजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
इसके बाद जालंधर से आए रागी जाता भाई सतनाम सिंह व उनके साथियों द्वारा शबद कीर्तन कथा का गायन किया गया तत्पश्चात सरदार जसवीर सिंह ने गुरु नानक देव के बारे में बताया। गुरु साहब का जन्म सन 1469 में तलवंडी नामक स्थान में हुआ था बाद में इनका नाम ननकाना साहब हो गया। यह स्थान वर्तमान में पाकिस्तान में है, इस समय समाज में नैतिकता गिर चुकी थी अंध विश्वास व छुआछूत पूर्ण व्यवस्था उच्च नीच समाज में भरा हुआ था।
Advertisement
विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण करके गुलाम बना लिया और भारत की स्वतंत्रता समाप्त हो गई। हम सदियों तक पराधीन रहे व इसके कारण हमारी सोच मानसिकता स्थायी रूप से गुलाम हो गई। हमारा आत्म विश्लेषण व स्वाभिमान जैसे गुण कहीं खो गया इसको दूर करने के लिए गुरु साहिब ने पंगत व संगत की प्रथा चलाई जिससे छुआ छूत दूर हो च बराबरी का बोध हो।
AdvertisementAdvertisement
गुरु देव ने समाज में नारी को सम्मान देने की बात की अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज में भलाई का आकार करने के लिए खर्च करने को कहा।
श्री गुरु नानक देव ने अपनी बात उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग 14 वर्षों तक पैदल ही एशिया महाद्वीप की यात्राएं भी की गुरु देव ने अपने कार्यों को ईमानदारी से करने के लिए कहा। किसी का हक न करने की बात करी दुनिया में सभी जीव बराबर हैं, उनका रचयिता एक है अतः कोई बुरा या भला कैसे हो सकता है। अयल अल्लाह नूर उपाया कुदरत दे सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजियां कौन भले कौन मंदे।
Advertisement
कार्यक्रम की समाप्ति हुई व प्रसाद वितरण हुआ और हजारों लोगों ने लंगर में भोजन ग्रहण किया। शाम को गुरु ग्रंथ साहब की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा पॉइंट व अन्य खेल का प्रदर्शन किया।
Advertisement
मिर्जापुर से गतका पार्टी द्वारा अपने विभित्र प्रकार के खेल कर्तव्य दिखाए गए, मुगलसराय, चंदौली, चकिया, अहरौरा, राजगढ़, चोपन, ओबरा से भी संगत भाई तथा महिलाएं बच्चे पुरुष डोल के साथ भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा रात्रि 8:00 बजे गुरुद्वारा साहब आकर समाप्त हुई, रास्ते में स्थान स्थान पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने चाय पानी नाश्ता व प्रसाद का लुफ्त उठाया।
Advertisement
गुरुद्वारा साहब के वासी पर आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, परम ब्रह्म सिंह, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलकार, अमन, रणजीत सिंह, रवि, सोनू, संतोष सिंह, तजविंदर पाल सिंह, काके सरदार, जसपाल सिंह, रजनीश, गुरविंदर सिंह आदि लोग सहयोग दिया।
गुरु ग्रंथ साहब की निकाली गई शोभा यात्रा का अखाड़ा समिति ने किया स्वागत
सोनभद्र। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश पर्व पर सोमवार को गुरु ग्रंथ साहब की निकाली गई शोभा यात्रा का श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के कार्यालय के बाहर समिति के संरक्षक एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए शोभा यात्रा शामिल लोगों को जलपान कराया गया।
Advertisement
इस अवसर पर पंच प्यारो का अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामदरबार अखाड़ा समिति के संरक्षक शिवशंकर, अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सत्यपाल जैन, आर एस एस के जिला प्रचारक राहुल, नगर विस्तारक हरेंद्र, शीतला सिंह, विमल अग्रवाल, पवन जैन, आनन्द मिश्र,
Advertisement
शीतला सिंह, संगम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, दीपक कुमार केसरवानी, श्याम उमर, कौशल शर्मा, उत्सव मिश्र, विनोद गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
देव दीपावली पर मायुमं ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, राम सरोवर तालाब पर हजारों दीपक जलाए गए
सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला युवा मंच सोन महिला शाखा एवम राणी सती दादी भक्त मंडल द्वारा बुधवार को सायं 5:00 बजे से नगर में स्थित राम सरोवर जलाशय पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया मारवाड़ी युवा मंच निरंतर अच्छे अच्छे कार्यों को करता रहा है और इस वर्ष देव दीपावली के तहत नगर स्थित रामसरोवर पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisement
मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के सचिव शुभम् अग्रवाल ने भी बताया युवा मंच हमेशा से नगर स्थित राम जलाशय पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और सभी से अनुरोध किया कि वह भी अच्छे अच्छे कार्यों को करते रहें और अपने समाज का नाम आगे बढ़ाते रहें।
Advertisement
प्रमुख मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्षा ऋतु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सदस्य सीमा केडिया, अनिता थर्ड, अंकिता केजरीवाल,खुशबू खेतान, पूनम खेतान, पूनम केडिया, सीमा अग्रवाल,युवा मंच से राकेश जालान, सचिन अग्रवाल, रवि केजरीवाल, पंकज कानोडिया, सुयश कानोडिय, रवीन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में बुधवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही जहां नदी, सरोवर, तालाब तट, मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से गुलजार हो गई।
वहीं नगर के रामसरोवर तालाब पर तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा दीप दान कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की सदस्यों राम सरोवर तालाब के किनारे दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली पर्व को धूम धाम के साथ मनाया।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्वेता केसरी, बीना केसरी, शालू केसरी, पूजा केसरी, सालनी केसरी, प्रीति केसरी, किरन केसरी, सीमा केसरी, संगीता केसरी, प्रियंका केसरी, किरन केसरी, नेहा केसरी, रश्मि केसरी, रेखा केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
उड़ीसा से गोरखपुर ले जा रहे थे गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
हुंडई कार से 34 किलो गांजा बरामद, एनसीबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा
बभनी, सोनभद्र। स्थानीय थाना पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल एरो ब्यूरो गोरखपुर द्वारा 34 किग्रा गांजा के साथ दो लोगों को पुलिस ने पकड जेल भेज दिया।²
Advertisment
पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चलाते जा रहे अभियान के तहत एनसीबी गोरखपुर व थाना बभनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा मुखबिरी सूचना पर बभनी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान
हुण्डई वर्ना कार से 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान पुलिस ने दो तस्कर संजीत महानन्द पुत्र जगमोहन महानन्द नि9वासी बगबहाली थाना तुसरा जिला बलनगीर उडीसा उम्र करीब 23 वर्ष व बलराम सूना पुत्र सपनेसर सूना
Advertisement
निवा3सी ग्राम सिरबहाल पोस्टर पोरकला थाना रामपुर जिला कालाहाण्डी उडीसा के रूप मे कब्जे में लिया गया। तलाशी के दौरान कब्जे से कुल 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
Advertisement
एनसीबी टीम द्वारा अभियोग दर्ज कर तस्करो को न्यायालय भेजा गया। तस्करो ने बताया कि वह कार द्वारा गांजा उडीसा से यूपी के गोरखपुर ले जा रहे थे।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली एनसीबी गोरखपुर टीम निरीक्षक रमाकान्त तिवारी, निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रवि प्रकाश यादव, आरक्षी अनुज यादव, आरक्षी मुकुल दुबे, चालक बृजेश, आरक्षी गोविन्द नारायन, बभनी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव. हे0का0 रामअशीष यादव शामिल रहे।
सोनभद्र। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार से थम गया तो वही दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। इसको देखते हुए रामनगर सुरक्षित सीट पर भाजपा नेतृत्व ने अजीत रावत को प्रवासी नियुक्त किया है।
Advertisement
श्री रावत वर्तमान में सदर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। अजीत रावत के संगठनात्मक कार्यों और समाजसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव के दूसरे चरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस निर्णय से जनपद सोनभद्र सहित काशी क्षेत्र के अनुसूचित समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
Advertisement
बिहार चुनाव के पहले चरण में गरीब परिवार से आने वाले अजीत रावत ने अपने परिश्रम और सेवा भाव से पार्टी संगठन में विशेष पहचान बनाई है।
Advertisment
कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिला संयोजक के रूप में जरूरतमंदों तक राशन और दवाइयाँ पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने बस्ती संपर्क अभियान, घर-घर संपर्क अभियान, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।
सोनभद्र। यातायात माह” के अंतर्गत पुलिस ने मंगलवार को व्यापक कार्यवाही करते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 1140 वाहनों का चालान किया गया।
Advertisement
बतादें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में मंगलवार को “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के दृष्टिगत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित चालान किए गए–
Advertisment
काली फिल्म – 02
गलत नंबर प्लेट – 20
स्टंटबाजी – 01
ड्रिंक एंड ड्राइव – 02
वाहन सीज-01
अन्य धाराओं में (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न आदि) 1115
कुल चालान – 1140
साथ ही पुलिस टीम द्वारा आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सुरक्षित ड्राइविंग हेतु पम्पलेट वितरित किए गए।
Advertisement
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें,
Advertisement
निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं और दूसरों को भी जागरूक करें।