एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सदर विधायक ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

HIGHLIGHTS

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति बढ़-चढ़कर करें पौधारोपण: भूपेश चौबे
  • वन महोत्सव एक पेड़ मां के नाम सदर विधायक ने दिया संदेश 
  • सदर ब्लाक स्थित प्रभागीय वन अधिकारी परिसर 
  • 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा पौधरोपण का विशेष पखवाड़ा

सोनभद्र। सदर ब्लाक स्थित प्रभागीय वन अधिकारी परिसर में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम वृहद पौधारोपण कार्यक्रम मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में पौधारोपण कर  पर्यावरण बचाओ मां के नाम पेड़ लगाओ दिया गया एक संदेश।

वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना परिवार रूप से सुनिश्चित करें जिससे कि आने वाली पीढ़ियों  को हरे भरे पर्यावरण के साथ एक संदेश दिया जा सके।

वहीं सदर विधायक ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा के तहत रोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जो बेहद ही महत्वपूर्ण है आज के प्रवेश में आम जनमानस के साथ मिलकर इस महोत्सव को बेहतर तरीके से सफल बनाने के लिए हम सभी को एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर उसके संरक्षण के साथ वातावरण के लिए संदेश देने का काम करें जिससे समाज में एक मैसेज जाए और हर धर्म के व्यक्ति पौधारोपण के साथ एक संदेश देने का काम करें।

वही उप प्रभागीय वनाधिकारी चूर्क विनीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का पौधा देखकर या स्वागत बताया कि हमारे समाज में हर व्यक्ति अगर एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण कर ले तो निश्चित रूप से एक बहुत बड़ा जिले से संदेश मां के नाम देने का काम किया जा सकता है इसके लिए विभाग के साथ अन्य विभागों से मिलकर या अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,उप प्रभागीय वनाधिकारी रामगढ़ शत्रुघन त्रिपाठी,

अनामिका गौतम क्षेत्रि वन अधिकारी रावटसगंज ,नवीन राय,मनीषा मौर्या, दीपशिखा जयसवाल वन दरोगा, रामकृष्ण मिश्रा वन दरोगा, अनूप तिवारी, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दबंगों ने आदिवासियों की बोई फसल को ट्रैक्टर से रौंदा,मना किया तो जान मारने की दी धमकी

HIGHLIGHTS

  • दबंगों ने आदिवासियों की बोई फसल को ट्रैक्टर से रौंदा,मना किया तो जान मारने की दी धमकी
  • आदिवासियों ने तहसील के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ सदर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई
  • सीओ सदर ने मामले की जांच करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
  • रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़कुड़ी गांव का मामला

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़कुड़ी में दबंगों ने आदिवासियों की बोई फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर रौंद दिया। मना करने पर गाली देते हुए जान मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कोई कर्रवाई न किए जाने पर आदिवासियों ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ सदर को सौंप गुहार लगाई। सीओ ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement


दिए प्रार्थना पत्र में आदिवासियों रामकुमार, छोटेलाल, कलवंती, बुद्धू, केशरी, सुरसती, निर्मला आदि ने अवगत कराया है कि वे अनुसूचित जनजाति गौंड़ विरादरी के हैं। 4 जून 2025 को सुबह 10 बजे दबंगों शिवमूरत, अमरनाथ, अमृतलाल व जमुनी एकराय होकर उनकी पुश्तैनी जमीन जिसमें अरहर, मक्का की फ़सल बोई गई थी को ट्रेक्टर से जुताई कर फसल को रौंद दिया।

Advertisement

जब मना किया गया तो गंदी गंदी गालियां देते हुए जान मारने की धमकी देने लगे। जब चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देने की बात कही गई तो कहा कि दिवान जी के कहने पर हमलोग खेत जोते हैं।

Advertisement

  इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व अपने रिश्तेदार तेजबली निवासी लौका खाड़ी कचनरवा, थाना कोन, जिला सोनभद्र के साथ साजिश करके सहखातेदार  पारसनाथ  से छल कपट, धोखाधड़ी, कूटरचना कर अपूर्णनीय क्षति करने का कार्य किया गया है।

Advertisement

10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर बनवा कर 4 विस्वा जमीन के बदले सभी आदिवासियों की 5 बीघा जमीन हड़पने की फिराक में हैं। सीओ ने मामले की जांच करवाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए SP ने लगवाई पुलिस कर्मियों को दौड़

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
  • यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जेटीसी/आरटी की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क का किया निरीक्षण


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई ।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में SP द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक SP द्वारा जेटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्युटर कक्ष, आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी त्यौहारों को लेकर ड्रोन से की जा रही है निगरानी, चप्पे चप्पे पर है पुलिस की नजर

HIGHLIGHTS

  • जनपदीय पुलिस ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिए समस्त क्षेत्र के कस्बे, सकरी गलियों/रास्तों, संवेदनशील और मिश्रित आबादी में रुफ टॉफ की ड्रोन से की जा रही है निगरानी
  • अफवाहों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया की टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है
  • अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र। आगामी त्यौहार के अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में व समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में

Advertisement

शुक्रवार को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा मय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र के कस्बे, सकरी गलियों/रास्तों एवं मकानो/घरों के छतों और संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूस मार्गों, ताजिया यात्राओं और कर्बला स्थलों की निगरानी की जा रही है।

Advertisement

निगरानी कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें । सोनभद्र पुलिस शांति,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एनएसएस के स्वयंसेवियों ने चलाया वृहद पौधरोपण अभियान

HIGHLIGHTS

  • एनएसएस के स्वयंसेवियों ने चलाया वृहद पौधरोपण अभियान

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। शुक्रवार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता का वृहद अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना  की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हरितिमा कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) प्रमोद कुमार ने  किया।

Advertisement

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों  के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत  महाविद्यालय परिसर में पीपल, गूलर, नीम, आम, अमरूद, बरगद, अर्जुन आदि का पौधरोपण किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने वृक्षों को लगाने एवं उसकी साफ सफाई, सिंचाई के साथ ही साथ उन्होंने वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए आम जनमानस में एक नया संदेश देने का कार्य किया तथा साथ ही साथ स्वयं सेवियों ने जन जागरण के माध्यम से लोगों को एक नया संदेश भी दिया।

Advertisement

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अंग है परंतु मानव के अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की प्रवृत्ति ने पर्यावरण संकट की नई चुनौती को जन्म दिया है। कोविड-19 महामारी ने हमें साफ हवा की कीमत समझा दी है। पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आमजन का सहयोग अनिवार्य हो गया है।

Advertisement

आज मानव को हरित मानसिकता विकसित करने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों में प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग किया जाए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके, घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाना चाहिए, किसान जैविक खेती करें, कम से कम उर्वरक व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए।

Advertisement

प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास गमले में छोटे-छोटे पौधे लगाए, कम बिजली, कम पानी, कम गैस का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में महती भूमिका निभा सकता है। प्रदूषण रोकने के लिए जलाऊ लकड़ी का कम से कम प्रयोग करना जरूरी है, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कम दूरी तय करने के लिए साइकिल एवं अधिक दूरी तय करने के लिए सार्वजनिक वाहनों का अधिक प्रयोग करें। छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को ठीक रखा जा सकता है।

Advertisement

वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को एक वृक्ष का संरक्षण एवं पौधरोपण के प्रतिबद्धता आवश्यक है। पेड़ हमारी पूंजी इनको बचाइए और तरक्की के साथ उनकी लूटपाट करने वालों के खिलाफ हर देशभक्त को खड़ा होना पड़ेगा। पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक भावनात्मक बेचैनी नहीं है पर्यावरण के मुद्दे पर चुप्पी    अस्वीकार्य होगी। पेड़, पहाड़, नदी, तालाबों, जीव- जंतुओं की मौत पर भी कुछ बूंदे आंखों से निकलते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होना होगा।

Advertisement

घरों से निकलने वाले कचरे को सही स्थान पर पहुंचाएं। पेट्रोल डीजल चालित वाहनो के बदले ई वाहन का प्रयोग करें । अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई का विरोध करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।यदि आम लोग ठान लें कि हमें पेड़ लगाने और बचाने हैं तो पूरा देश हरा-भरा बन सकता है। आम आदमी जब अपनी जमीन पर कोई पौधा लगाता है तो उसका ध्यान भी रखता है। इस अवसर पर पर्यावरण प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार, कार्यक्रम  अधिकारी डॉ. विकास कुमार,  डॉ. आलोक यादव, डॉ. सचिन कुमार एवं स्वयंसेवियो में अभिषेक, ओम, स्नेहा,  प्रिया, आकांक्षा, काजल, ज्योति, चंदा कविता, रितिका,आंचल उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बहू को ताना देने वाले ससुर को बेटे ने ही उतरा मौत के घाट

HIGHLIGHTS

  • बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर, सोनभद्र। जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू कलह ने मौत का रूप ले लिया। 29 वर्षीय रामजतन गोड़ ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पिता, 60 वर्षीय राजमन गोड़ की बेरहमी से हत्या कर दी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की निगरानी में म्योरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी को धर दबोचा।

Advertisement

घरेलू कलह बना हत्या की वजह–

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसकी पत्नी को संतान नहीं हो रही थी, जिसको लेकर उसके पिता लगातार ताने मारते थे। मानसिक प्रताड़ना की हद तो तब पार हो गई जब राजमन गोड़ ने बहू पर भूत-प्रेत का साया होने का आरोप लगाकर उसका सामाजिक तौर पर अपमान करना शुरू कर दिया।

Advertisement

3 जुलाई की रात इसी बात को लेकर फिर कहासुनी हुई। गुस्से से बेकाबू हुए रामजतन ने पास में रखे लकड़ी के कुन्दे से पिता के सिर पर हमला कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि राजमन गोड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस की तत्परता से खुला बड़ा मामला–

म्योरपुर पुलिस ने रातभर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

म्योरपुर पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से न सिर्फ हत्या की गुत्थी कुछ घंटों में सुलझ गई, बल्कि एक बड़े पारिवारिक हत्याकांड का भी पर्दाफाश हो सका। पुलिस ने इस मामले को संवेदनशीलता और कुशलता से सुलझाकर क्षेत्र में एक बार फिर विश्वास बहाल किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने पौधा रोपण कर लोगों को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • प्रकृति हमारे जीवन के लिए आवश्यक इसलिए करे वृहद वृक्षारोपणः पुलिस अधीक्षक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पौधारोपण कर के सभी जनमानस से अपील किया कि जुलाई माह में चलने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाते हुए सभी लोग एक पौधा लगाये,

Advertisement

उसे संरक्षित भी करे क्योंकि प्रकृति हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर एक विशेष जनसहभागिता पहल की घोषणा भी की।

Advertisement



उन्होंने बताया कि 1 से 7 जुलाई के बीच जन्म लेने वाले बच्चों को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” के साथ एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चे की तरह पौधे का भी पालन-पोषण करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

Advertisement



इस मौके पर अनुपम त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, राजा राम दुबे, देवानंद पाठक, बृजेश श्रीवास्तव, वकील अहमद खान, सुनील सिंह, परमानंद, बीएन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं
  • फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए -SP

सोनभद्र।  प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में गुरुवार क अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement


        इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर राजस्थान शादी कराने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार

 सोनभद्र। नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

बातदें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में बाल विवाह पर रोकथाम एवं मानव तस्करी के संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में

Advertisement

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर राजस्थान में शादी कराने के नाम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0673/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त व 04 नफर अभियुक्ता को बढौली चौराहा रॉबर्ट्सगंज व जिला अस्पताल लोढ़ी से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। 

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. सूरज उपाध्याय पुत्र अक्षैवर नाथ उपाध्याय नि0 मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मिर्जापुर हालपता संतनगर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष ।
2. परवीन पत्नी गौतम निवासिनी शीतला मंदिर के पास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र औसत उम्र लगभग 19 वर्ष ।
3. आरती कुमार पत्नी स्व0 सन्तोष नि0 राउर केला थाना विमित्रापुर जनपद सुन्दर गढ उड़ीसा उम्र करीब उम्र लगभग 40 वर्ष ।

Advertisement

4. सुषमा पत्नी मनोज कुमार निवासिनी नेवारी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।
5. निशा पुत्री राजेन्द्र नि0 ग्राम नेवारी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष ।
6. गौतम पुत्र मिथुन नि0 शीतला मंदिर के पास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष ।                          

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
1. उ0नि0 आशुतोष राय मय हमराह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संदीप कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 कीर्ती पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 रचना यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी पर्वों एवं जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर IG ने की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी त्यौहारों एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत आईजी द्वारा की गई समीक्षा बैठक
  • पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित
  • आगामी मोहर्रम त्यौहार एवं श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश
  • सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सतत निगरानी रखते हुए आपत्तिजनक पोस्टों पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर किया जाए तत्काल खंडन

सोनभद्र। आर0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर के जिले में आगमन पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुष्प गुच्छ भेट किया गया और पुलिस लाइन चुर्क में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी और फिर आईजी द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया।

Advertisement

इसके तत्पश्चात आईजी द्वारा आगामी पर्वों एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Advertisement

आगामी त्यौहार
 आगामी त्यौहार श्रावण मास/कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी वर्ग के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर समवन्य स्थापित करते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Advertisement

आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए । श्रावण शिवरात्रि के परिप्रेक्ष्य में जलाभिषेक हेतु लगभग 02 सप्ताह पूर्व कांवड़ियों/शिवभक्त का आवगमन प्रारम्भ हो जाता है, श्रद्धालुओं की आने-जाने की सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्थाओं की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लिया जाय और मार्ग सुरक्षा हेतु जोन, सेक्टर, सब सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रभावी पिकेट/गश्त एवं अन्य पुलिस व्यवस्था की जाये ।

Advertisement

जनपद में नदियों के घाटों/जलाशयों, जहां से कांवडिये/श्रद्धालु जल लेते है, अथवा स्नान करते है, पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त प्रकाश व गोतखोरों की व्यवस्था की जाये तथा गहरे पानी की पट्टिका का अकंन एवं पीएसी की फ्लड टुकड़ी/जल पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना घटित होने पाये।

Advertisement

सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए ।

Advertisement

यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए।

Shree digital desk
Advertisement

अपराध समीक्षा गोष्ठी
 अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए

Advertisement

अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने,

Advertisement

IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ती दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

सोशल मीडिया निगरानी:
सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए  ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें