नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले मे दोषी चंपा देवी को 5 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी चंपा देवी को 5 वर्ष की कैद
  • 5 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
  • अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व 15वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी चंपा देवी को 5 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने चोपन थाने में 18 फरवरी 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को 15 फरवरी 2018 को 11 बजे दिन पप्पू पुत्र रामजियावन   निवासी पटवध,बिरनखाड़ी, थाना चोपन, जिला सोनभद्र बहला फुसलाकर भगा ले गया। जब पप्पू के पिता रामजियावन से इस संदर्भ में पूछताछ किया तो वे उल्टी सीधी बात करते हुए मारने की धमकी देने लगे।

Advertisement

16 फरवरी 2018 को सुबह 10 बजे बेटी ने फोन किया और बताया कि गोपीगंज में हूं और फोन कट गया। जब दुबारा फोन किया गया तो बताया गया कि लड़की यहां है और लेकर आने वाला छोड़कर भाग गया है। इस तहरीर पर  एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में पप्पू पुत्र रामजियावन व चंपा देवी पत्नी पप्पू निवासी पटवध, थाना चोपन, जिला सोनभद्र के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी चंपा देवी को 5 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 3 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। वहीं आरोपी पप्पू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चार बच्चों की मां को इश्क का चढा ऐसा खुमार की रचा ली चार बच्चों के पिता  से शादी

HIGHLIGHTS

  • चार बच्चों की मां को इश्क का चढा ऐसा खुमार की रचा ली चार बच्चों के पिता  से शादी

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो केवल एक प्रेम विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक ढांचे और पारिवारिक ताने-बाने को झकझोर देने वाला प्रसंग बन गया है। यहां चार बच्चों की मां ने चार बच्चों के पिता से शादी कर ली। दोनों पूर्व में विवाहित थे और अब अपने पहले संबंधों से अलग हो चुके हैं।

Advertisement

प्रेम के चलते दोनों ने साथ जीने का फैसला किया, लेकिन इस फैसले ने गांव में बवाल खड़ा कर दिया। जिसके बाद पंचायत ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया गांव की पंचायत ने इस विवाह को ‘परिवार और समाज के विरुद्ध’ मानते हुए दोनों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। उनका मानना है कि इससे गांव की युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा और पारिवारिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचेगी।

Advertisement

समाज में एक बड़ी चिंता यह है कि अगर ऐसे रिश्तों को बिना सामाजिक या नैतिक जवाबदेही के स्वीकार कर लिया गया, तो आने वाली पीढ़ी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों और मूल्यों से भटक सकती है। विशेषकर जब दोनों के अपने-अपने बच्चे भी हों, तो यह सवाल और गहरा हो जाता है: हर कोई यह कह रहा क्या ये बच्चे एक नई संयुक्त परिवार व्यवस्था में सहजता से ढल पाएंगे? क्या दोनों पक्षों के बच्चे एक-दूसरे को स्वीकार करेंगे या इससे घर में तनाव बढ़ेगा? क्या इन बच्चों की मानसिक और भावनात्मक स्थिति स्थिर रह पाएगी?

Advertisement

बच्चों का भविष्य सबसे बड़ा प्रश्न शादीशुदा ज़िंदगी टूटने का सबसे गहरा असर अक्सर बच्चों पर पड़ता है। इस मामले में भी आठ बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि माता-पिता का अलग होना और फिर नए रिश्ते में जाना बच्चों के मन पर अस्थिरता, असुरक्षा और पहचान की उलझनें पैदा कर सकता है। यहां यह बात भी आती है कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता बनाम सामाजिक ज़िम्मेदारी बेशक, दो बालिग व्यक्ति कानूनन अपनी मर्ज़ी से विवाह कर सकते हैं।

Advertisement

लेकिन क्या यह निर्णय समाज, परिवार और खासकर बच्चों की ज़िंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों से ऊपर रखा जा सकता है? यह सवाल केवल धरती डोलवा गांव का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है — कि हम किस तरह के व्यक्तिगत निर्णयों को सामाजिक रूप से स्वीकार करें और कहां एक सीमा खींची जाए। जिस महा पंचायत में स्थानीय गांव के अतिरिक्त कई अन्य गांव से व झारखंड के गढ़वा जिला से भी लोग एकत्रित हुए इस महा पंचायत में विभिन्न बिरादरी के लोग उपस्थित हुए।

Advertisement

कुछ सप्ताह पहले धरती डोलवा से संजय पासवान ने बगल गांव की महिला को सहमति से लेकर भाग जाते हैं और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जिसमें दिखाया गया कि एक मंदिर में दोनों सिंदूर की रस्म निभाते हैं जिसके बाद दोनों एक दूसरे को पति – पत्नी के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। संजय पासवान द्वारा इस तरह की तीसरी शादी होने की बात भी प्रधान द्वारा बताई गई।

Advertisement

इसके पहले उनकी पहली शादी जहां हुई वहां लड़के के रंग भेद की वजह से उसे छोड़ दिया था फिर दूसरी पत्नी को खुद की पसन्द से शादी करके लाया था जिसके साथ रह भी रहे थे जिनसे चार बच्चे भी हुए एक बेटा और तीन बेटी। दो बेटियां लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच हैं और दो बच्चे अभी छोटे हैं। वहीं जो महिला इसके साथ गई है उसके भी दो बेटे और दो बेटियां हैं।

Advertisement

जिसे लेकर यहां पंचायत में बैठक बुलाई गई और चर्चा हुई कि यह कृत्य वैधानिक रूप से सही हो सकता है किंतु सामाजिक रूप से कितना सही है जो महिला इसके साथ गई है इसके पहले पति इस घटना के बाद काफी नीरस और डरे हुए हैं बच्चे भी विलख रहें। जिसके बाद समाज में यह निर्णय किया गया कि इनके इस कृत्य के बाद हम सब इनके खुद को अलग करते हैं

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का ससमय किया जाये निस्तारण- DM

HIGHLIGHTS

  • रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
  • रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का ससमय किया जाये निस्तारण-जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक की गयी

Advertisement

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने बताया कि पॉक्सो के कुल 99 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिसके सम्बन्ध में समिति द्वारा निर्णय लिया गया, इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत जो भी प्रकरण प्राप्त होते हैं,

Advertisement

उनका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये और प्रकरण से जुड़ें लाभार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत धनराशि स्थानान्तरित की जायें, उन्होंने कहा कि वन स्टाफ निर्माण से सम्बन्धित जो भी कार्य शेष है, उसे शीघ्र पूर्ण किया जाये।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के खाते में धनराशि ससमय स्थानान्तरित हो, इसके लिए सभी प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ली जाये।

Advertisement

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ,डिप्टी सी0एम0ओ0 डाॅ0 सुमन कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, उप निरीक्षक के0 सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान कार ने दो लोगों मारी टक्कर

HIGHLIGHTS

  • मोहर्रम की ताजिया के जलूस के दौरान कार ने दो लोगों को धक्का मार दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बभनी, सोनभद्र। मोहर्रम की ताजिया के जलूस के दौरान कार ने दो लोगों को धक्का मार दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

थाना क्षेत्र के बभनी बाजार में मोहर्रम के जलूस के दौरान छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रही कार ने दो लोगों को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद प्रभारी निरीक्षक पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की इसके बाद कार मौके से फरार हो गयी। पुलिस के सामने से कार के भाग जाने पर भीड़ उग्र हो गयी। और भीड़ थाने पहुंच हो गई।

Advertisement

थाने पर नारे बाजी करने लगे। प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने के बाद पुलिस लोगों ने जलूस निकाला। घायल गयासुद्दीन पुत्र जान मोहम्मद, 55 वर्ष, निवासी बभनी शिवरतन पुत्र पुरुषोत्तम, 52 वर्ष, निवासी बभनी दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया किया। शिवरतन पी आर डी जवान है जो कारीडाड ड्यूटी ये जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि वाहन की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मोहर्रम पर्व पर जगह- जगह तैनात रही पुलिस बल, SP भ्रमण कर लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

HIGHLIGHTS

  • मोहर्रम पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाले गए ताजिया जुलूस
  • संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फोर्स रही मुस्तैद
  • ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से निगरानी, कंट्रोल रूम से लाइव की गई मॉनिटरिंग

सोनभद्र।  मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में पारंपरिक ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाले गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Advertisement

फोर्स को जगह-जगह ब्रीफ किया गया। हर संवेदनशील स्थान पर अधिकारी तैनात रहे और पुलिस बल चौकस रही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि “किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,

Advertisement

शांति भंग करने वाले तत्वों पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाएगी।” प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत फोर्स तैनात है, समस्त अधिकारीगण क्षेत्र में भ्रमणशील हैं, और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच एवं ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट ने किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच एवं ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा वन महोत्सव एवं योम ए आशूरा के मौके पर 5 और 6 जुलाई को राजापुर मुसहर मुहल्ला डैनी पहाड़ी के पास वन भूमि पर वृहद वृक्षारोपण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में स्थानीय वन प्रशासन ने दल-बल के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Advertisement


आयोजक मुहम्मद इसहाक खान दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया डैनी पहाड़ी एवं आसपास की वन भूमि की रक्षा और विशाल चट्टानों को संरक्षित कराने का वन प्रशासन ने भरोसा दिलाया ।

Advertisement

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से वनाधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह में वन दरोगा विशाल सिंह , पांडे जी, मनिषा त्रिपाठी , आंगनबाड़ी प्रभारी श्री लखन लखन जी अवकाश प्राप्त कानूनगो, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सरकार गुरु जी,कोनैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS के वन विहार कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

  • RSS ने जिले के सभी खंड व नगर में वन विहार कार्यक्रम का किया आयोजन

सोनभद्र। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा जिले के सभी खंड विकास व नगर निकाय में वन विहार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

नगवा खंड का वन विहार झारखण्डेय महादेव दिवानी चुआ में संपन्न हुआ । जिसमें विभाग गौ सेवा प्रमुख नंदलाल का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रचारक राहुल, खंड कार्यवाह रवि, जिला ग्राम विकास प्रमुख रामकृति, सह खंड कार्यवाह अनिल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement


चतरा खंड का वन विहार नल राजा    चरकोनवा में संपन्न हुआ। जिसमें जिला कार्यवाह दिनेश जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में विभाग ग्राम विकास प्रमुख अशोक खंड संघ चालक लवकुश, खंड कार्यवाह लालू, सह खंड कार्यवाह सुनील आदि उपस्थित रहे।

Advertisement



घोरावल खंड का वन विहार मुक्खा फाल मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग सद्भावना प्रमुख रमेश राम पांडेय जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में नगर संघचालक रमेश, खंड संघ चालक सुशील,खंड कार्यवाह विपिन नगर कार्यवाह हिमांशु,सह खंड कार्यवाह सर्वेश आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement

                                                               
सोनभद्र नगर के केशव शाखा का वन विहार शिवाजी मिनी स्टेडियम में हुआ जिसमें बौद्धिक उद्बोधन विभाग अभिलेख प्रमुख नीरज जी का हुआ तथा कार्यक्रम में नगर संघ चालक संगम, जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर ,बाल प्रमुख राजेंद्र,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष, शाखा कार्यवाह विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।

Advertisement


सोनभद्र नगर स्थित शिवाजी शाखा का वन विहार पंचमुखी महादेव मंदिर पर संपन्न हुआ। जिसमें विभाग सह शारीरिक प्रमुख राम लगन जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख अवध, नगर कार्यवाह महेश, नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी0 सिंह, नगर संपर्क प्रमुख अनिल ,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, शाखा कार्यवाह अजय, नित्यानंद आदि उपस्थित रहे।

Advertisement


छपका खंड का वन विहार सलखन स्थित फासिल्स पार्क में संपन्न हुआ जिसमें जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में छपका खंड संघ चालक सत्येंद्र पाठक, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख राजीव, खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संकल्प,जिला मार्ग प्रमुख संतोष जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, खंड व्यवस्था प्रमुख चंद्र प्रकाश, खंड प्रचार प्रमुख अवधेश आदि उपस्थित थे।

Advertisement


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के उपरोक्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रमुख रूप से वन विहार कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि वन विहार कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में पूरे वर्ष कार्य करने की ऊर्जा का संचार  होता है। 

Advertisement

गुरु पूर्णिमा समारोह की योजना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के निमित्त वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा किया ।कार्यक्रम में दिन भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें कबड्डी,खेलकूद, गीत, शुभाषित और बौद्धिक कथा आदि शामिल थीं।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुद्धी में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

HIGHLIGHTS

  • दुद्धी में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निकाला गया निकाला गया मुहर्रम का जुलूस


दुद्धी, सोनभद्र। नगर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार को मुहर्रम का जुलूस पूरी आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निकाला गया। दुद्धी मस्जिद तिराहे पर नगर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों से अखाड़े, ताजिये और अलम के साथ जुलूस पहुंचे। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस को लेकर गहमागहमी और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Advertisement


नगर और ग्रामीण अंचलों से शामिल हुए अखाड़े

दुद्धी नगर के वार्ड नं.11 दर्जी मुहाल, जुगनू चौक, मीर मुहल्ला, साईं चौक, रामनगर, कलकली बहरा के अलावा मलदेवा,खजूरी, डुमरडीहा समेत दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के अखाड़े अपने-अपने ढोल-ताशों के साथ जुलूस में पहुंचे। ताजिया और अलम के साथ अखाड़ा कमेटी के उस्तादों और युवाओं ने अपनी पारंपरिक युद्ध कला का जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

लाठी-डंडा का प्रदर्शन, ढोल-ताशों से गूंजा माहौल

केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के नेतृत्व में युवाओं की टोलियों ने लाठी, डंडा, भाला जैसे पारंपरिक हथियारों से करिश्माई करतब दिखाए। ढोल-ताशों की गूंज के बीच पूरे रास्ते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल की थाप पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के हौसले को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में मोहर्रम पर निकाला गया ताजिया का जुलूस, गूंज उठीं या हसन  या हुसैन की सदाएं

HIGHLIGHTS

  • जिले में मोहर्रम पर निकाला गया ताजिया का जुलूस
  • या हसन, या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं



सोनभद्र। जिले में रविवार को मुहर्रम पर इस बार 156 ताजिया का जुलूस निकाला गया। सभी जुलूस पुलिस के निगरानी में निकाले गए।  जनपद के 76 कर्बला में ताजिया का दफन किया गया। एसपी की तरफ से कुल 905 निरीक्षक, मुख्य निरीक्षक व आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तीन कंपनी व 90 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। जनपद में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की चौकसी नजर रही।

Advertisement



मोहर्रम के जुलूस के दौरान या हसन, या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न तरह के करतब दिखाए। शाम को ताजिया कर्बला में दफन की गई।

Advertisement


राबर्ट्सगंज में दोपहर बाद करीब दो बजे ताजिया निकलनी शुरू हुई। सबसे पहले नई बस्ती से ताजिया निकली। इसके बाद जगह-जगह बैठाई गई ताजिया नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित पार्क में पहुंची, जहां सभी का मिलान किया गया।

Advertisement


शाम को ताजिया विभिन्न मार्गों से होकर कर्बला पहुंच जहां दफन की गई। इसमें युवाओं ने नौहा ख्वानी, सीनाजनी और जंजीरी मातम किया।राबर्ट्सगंज में हमीद नगर से शौकत जाफरी के घर से दसवें का ताजिया अलम जुलूस निकला।

Advertisement

उधर न्यू मार्केट में मरहूम सैयर अख्तर अब्बा रिवजी के निवास से ताजिया अलम जुलूस निकला। अंजुमने हैदरी शिया कमेटी के नव युवक व मासूम बच्चों ने जंजीर, छूरी, चाकू से मातम किया।
दीपनगर से दुलदुल का जुलूस अलम और ताजिया निकाला गया।

Advertisement

मेन चौक पर ताजिया का मिला हुआ जहां नात शरीफ पढ़ी गई। इस दौरान हिदायल उल्ला खां, फतेह मोहम्मद, एहसान उल्ला खां, दानिश जाफरी, जाफर हुसैन, कौसर हुसैन, असलम रिजवी, साबिर जैदी, अब्बास मौजूद रहे। उधर ताजिया और अलम जुलूस के दौरान कोतवाली, चौकी पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान सुरक्षा में लगे रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के प्रबन्धक और प्रिंसिपल पर कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

HIGHLIGHTS

  • चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज के प्रबंधक और प्रिंसिपल पर कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
  • प्रबन्ध समिति के चुनाव में फर्जी मतदाता सूची का मामला

सोनभद्र। जनपद में चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कालेज मधुपुर के प्रबन्ध कमेटी की फर्जी मतदाता सूची तैयार करके अनुमोदन मामले मे प्रबंध सोसाइटी अध्यक्ष उदय नाथ सिंह द्वारा अधिवक्ता विकास शाक्य के जरिए प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव ने दयाशंकर सिंह प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement

समिति चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कालेज मधुपुर के प्रबंध समिति के अध्यक्ष उदयनाथ सिंह तथा सरनाथ यादव उप प्रबंधक, धर्मु कोषाध्यक्ष, श्री लाल, रामराज सिंह, राम आधार सिंह, भगवान दास, केशनाथ, नन्हकू सिंह, रामप्रसाद सिंह सदस्य हैं।

Advertisement

कॉलेज के प्रशासन योजना के अनुसार प्रबंधक सदस्यता का प्रकरण प्रबंध समिति में विचार हेतु रखे जाने का विधान है, जिसे सदस्यता स्वीकार अथवा आस्वीकार करने का अधिकार प्राप्त है। नए मतदाता सूची के अंतिम निस्तारण के पश्चात ही प्रबंधन चुनाव की प्रक्रिया संपत्र हो सकती थी परंतु उदयनाथ सिंह, सरनाथ यादव, रामराज सिंह,

Advertisement
Advertisement

नन्हकू, धरमू, रामप्रसाद सिंह, भगवान दास, केशनाथ सिंह, राम आधार सिंह तथा लाल सिंह कुशवाहा ने शपथ पत्र देकर सहायक निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट फंड कार्यालय वाराणसी से सो० प० अधि० की धारा 4 (ख) मे नई मतदाता सूची का पंजीकरण कर लेने को फर्जी होना बताया था।

Advertisement

इस मामले में चिट फण्ड कार्यालय कार्यवाही प्रारंभ कर दी। इधर प्रबंधक नई मतदाता सूची जिसे फर्जी बिना समिति के स्वीकृत ही पुष्ट करने का आरोप लगाया था। उस विवादित मतदाता सूची पर प्रबंधन का चुनाव कराने पर अड़ गये परंतु भारी विरोध के बाद चुनाव संपन्न नहीं हो सका। इसके बाद प्रबंधक दया शंकर सिंह द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका संख्या 40032/2024 दाखिल कर दिए, जिस पर प्रकरण को सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चीट्स वाराणसी स्तर पर निस्तारण करने का आदेश 31 दिसम्बर 2024 को दिया।

Advertisement
Advertisement

उच्च न्यायालय के आदेश 13 जून 2025 को बनाए गए सभी नए सदस्यों की सूची में उल्लिखित सदस्यों को विधि मान्य ना पाए जाने के कारण निरस्त कर दिया गया। मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष समस्त मामले को उठाया गया और आदेश की प्रति प्रस्तुत करते हुये अधिवक्ता विकास शाक्य एवं रामचंद्र सिंह के बातों को सुनने और पत्रावली पर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के कुचरचना के प्रपत्रों के अवलोकन के पश्चात थाना रावर्ट्सगंज को आदेशित किया है कि आरोपियों के विरुद्ध मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें