आगरा में आयोजित मेडिकल सेमिनार में प्रतिभाग करने को लेकर चिकित्सको की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगरा में आयोजित मेडिकल सेमिनार में प्रतिभाग करने को लेकर चिकित्सको की हुई बैठक

सोनभद्र। आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गेनाइजेशन शाखा सोनभद्र  बैठक बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जयप्रभा होम्यो सदन रॉबर्ट्सगंज में संपन्न हुई।

Advertisement

जिसमें आगामी 10 एवं 11 जनवरी 2026 को  आचार्य शांति सागर सभागार हरिपर्वत आगरा उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित संगठन के द्वितीय अखिल भारतीय होमियोपैथिक मेडिकल सेमिनार (स्वास्थ्य संगोष्ठी)  कार्यक्रम मे सोनभद्र के चिकित्सको की सहभागिता पर चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक में अपना विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि-“देश भर के होम्योपैथिक चिकित्सकों के 2 दिवसीय कार्यक्रम में  वैज्ञानिक संगोष्ठीदेशभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विषय शोधपत्र आदि पर चर्चा भी की गई।

Advertisement

बैठक में डॉक्टर चंद्रभूषण पांडे, डॉ आनंद नारायण श्रीवास्तव, डॉ संजय सिंह, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ सरोज कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार सहाय, डॉ अक्षय कुमार मिश्रा, सहित अन्य अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य एवं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जी के जयंती पर निकाली गई पर्यावरण संरक्षण संकल्प यात्रा

HIGHLIGHTS

  • वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जी के जयंती पर निकाली गई पर्यावरण संरक्षण संकल्प यात्रा

 📲 Mob: 6389376273

 सोनभद्र। बुधवार को झांसी की रानी वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जयंती पर पर्यावरण बैंक की टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लेकर पर्यावरण संरक्षण संकल्प पद यात्रा चाचा नेहरू पार्क से निकाला गया जो शीतला मंदिर चौराहे से महिला थाना होते हुए, हाइडिल मैदान और स्वर्ण जयंती चौराहा होते हुए वापस चाचा नेहरू पार्क आकर समाप्त हुआ।

Advertisement

इस यात्रा में नगरवासियों ने बड़े ही समर्पण के साथ प्रतिभाग किया और सबसे अनोखी बात ये रही कि नगरवासियों की तरफ से संस्था को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे भी दान में दिए गए, जो पर्यावरण प्रेम और सजगता को प्रदर्शित करता है।

Advertisment

साथ ही इन पौधों को रोपित कर वृक्ष बनने तक संरक्षित और सुरक्षित रखने की अपील और संकल्प भी लिया गया। इस पद यात्रा को सफल बनाने में,वन विभाग, राजा शारदा महेश इंटर कालेज ,आदर्श इंटर कालेज , गुरु द्वारा समिति,लायंस क्लब, ,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट, ग्रीन गर्ल्स टीम,

Advertisement

ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, फोटोग्राफर ऐंड वीडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो एसोशिएशन,  नगर पालिका अध्यक्ष  रूबी प्रसाद जी ,भारतीय जनता पार्टी महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह जी, संजू तिवारी ,संदीप सिंह चंदेल जी, राकेश चौधरी ,बृजेश श्रीवास्तव , देवानंद पाठक, राजा राम दुबे, भीम सिंह, धर्मेंद्र, क्रांति सिंह, अभिषेक मिश्रा ,इंदु प्रकाश सिंह आदि के साथ सैकड़ों सम्मानित नगरवासी सम्मिलित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी बृजेश उर्फ छोटू को हुई कठोर उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • पॉक्सो एक्ट: दोषी बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू को कठोर उम्रकैद
  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब 9 माह पूर्व 4 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। करीब 9 माह पूर्व 4 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू  को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर एक लाख रूपये अर्थदंड भी लगाया है।

Advertisment

अर्थदंड अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement 
Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र  निवासी पीड़िता के पिता ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 20 फरवरी 2025 को सायं 6 बजे बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू पुत्र रमाशंकर यादव निवासी बहुआरा, टोला औरहवा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र उसकी 4 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गेहूं के खेत में लेजाकर  दुष्कर्म कर रहा था।

बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां बेटी की दादी पहुंची तो वह भाग गया। इस तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 20 फरवरी 2025 को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। मेडिकल जांच में पीड़िता की उम्र 4 वर्ष के आसपास बताई गई। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू (23) वर्ष को कठोर उम्रकैद एवं  एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,नीरज कुमार सिंह  व ज्वाला प्रसाद एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ बंद, मलबे में दबे सभी 7 मजदूरों के शव बरामद

HIGHLIGHTS

  • रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ बंद, मलबे में दबे सभी 7 मजदूरों के शव बरामद

सोनभद्र। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बील्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार को पहाड़ी धंसने से मलबे में दबे सभी मजदूरों के शव बरामद करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।

Advertisement

जिलाधिकारी बी एन सिंह ने मंगलवार को बताया की खनन हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल सात मजदूरों के शव बरामद किए गए है। सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैजिलाधिकारी ने बताया की खनन हादसे की सूचना मिलते ही आसपास की कंपनियों व एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार की रात से मंगलवार के दोपहर तक शवों को खोजने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया था। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ व खान सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों की टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर बताया की अब वहां किसी के भी दबे होने की कोई आशंका नहीं है। एनडीआरएफ की टीम ने पूरे मलबे को दो बार पूरी तरह से हटा कर देख लिया है। अब वहां किसी के नहीं होने की संभावना के कारण राहत बचाव कार्य बंद किया जा रहा है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया की खनन हादसे की सूचना मिलते ही आसपास की कंपनियों व एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार की रात से मंगलवार के दोपहर तक शवों को खोजने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ व खान सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों की टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर बताया की अब वहां किसी के भी दबे होने की कोई आशंका नहीं है। एनडीआरएफ की टीम ने पूरे मलबे को दो बार पूरी तरह से हटा कर देख लिया है। अब वहां किसी के नहीं होने की संभावना के कारण राहत बचाव कार्य बंद किया जा रहा है।

Advertisement 

मृतकों के परिजनों को मिलेगी 20 लाख की आर्थिक सहायता

स्टांप और शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल ने इस हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 20 लाख 55 हजार की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। साथ ही हादसे की त्रिस्तरीय जांच का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खनन हादसे के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों न हो।

इन मजदूरों की गई जान

खनन हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान 40 वर्षीय राजू सिंह गोंड, 30 वर्षीय संतोष यादव, 32 वर्षीय इंद्रजीत यादव, 18 वर्षीय रविंद्र, 40 वर्षीय रामखेलावन, 35 वर्षीय गुलाब खरवार और 30 वर्षीय कृपा शंकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

द्वितीय जूनियर हैमर बॉल नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभागी राज्यों ने दिखाया दमखम

HIGHLIGHTS

  • द्वितीय जूनियर हैमर बॉल नेशनल चैंपियनशिप – 2025
  • प्रतिभागी राज्यों ने दिखाया दमखम, उत्तराखंड और मध्य भारत ने जीते मुकाबले

विनय कुमार श्रीवास्तव  (रॉबर्ट्सगज संवाददाता)

सोनभद्र। हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में द्वितीय जूनियर हैमर बॉल नेशनल चैंपियनशिप  विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनभद्र में बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ   शुरुआत की गई।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद द्वारा किया गया। हमारे अथिति जिला खेल अधिकारी सोनभद्र समीम अहमद,डिप्टी सी एम ओ डॉ एस. के. जायसवाल,सभासद अनवर, श्रीपति त्रिपाठी,  मुन्नू राय उपस्थित रहे |

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हैमर बॉल जैसे नए और उभरते खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलना खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर प्रदान करेगा।

Advertisement



उद्घाटन मैच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला गया। हिमाचल टीम ने पहले फिटिंग करते हुए दमदार प्रदर्शन दिखाया और 145 स्कोर का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम ने शानदार तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Advertisement

दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के बीच खेला गया। इसमें मध्य भारत की टीम ने पहले हीटिंग करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम मात्र दो ही यूनिट में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मध्य भारत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मैच अपने खाते में दर्ज कर लिया। यह मुकाबला खेल कौशल, गति और रणनीति के शानदार मेल को दर्शाता रहा।

Advertisment

तीसरा मैच लड़कियों के वर्ग में खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। खिलाड़ियों ने फुर्ती, तकनीक और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं खेल प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement 

इस अवसर पर हैमर बॉल के संस्थापक सदस्य मनीष श्रीवास्तव, उत्तर भारत के निदेशक जोगिंद्र देव आर्य, हिमाचल प्रदेश के सचिव जगदीश सहोता, सहसचिव विनोद कुमार,मध्य भारत की आदर्श प्रतिनिधि, उत्तराखंड की सचिव सुप्रिया, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल ,

Advertisement

सोनभद्र के प्रेसिडेंट संतोष पांडे, उपाध्यक्ष अम्बर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनोद धर,हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, प्रशिक्षक पूर्ण चंद व मुर्शीद जमाल , विनय श्रीवास्तव,फारूख मंसूरी,शुभम , राकेश केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल ने सभी टीमों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिला, बल्कि हैमर बॉल खेल को भी देशभर में नई पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र के DM पर NGT ने लगाया 10 हज़ार रुपये का जुर्माना

HIGHLIGHTS

  • अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र के डीएम पर एनजीटी ने लगाया 10 हज़ार रुपये का जुर्माना
  • समय पर रिपोर्ट न देने पर दिखाई सख्ती, 28 जनवरी 2026 अगली सुनवाई


पीटीआई न्यूज एजेंसी

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में अवैध खनन को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने डीएम की ओर से जांच रिपोर्ट में अनुचित देरी को गंभीरता से लेते हुए इसे न्यायालय के आदेशों का पालन न करने की श्रेणी में रखा है।

Advertisement

अप्रैल में बनी संयुक्त समिति, डीएम बने थे नोडल अधिकारी

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की पीठ ने बताया कि अवैध खनन के आरोपों की पड़ताल के लिए अप्रैल 2024 में एक संयुक्त समिति का गठन किया गया था। इस समिति में- जिलाधिकारी (नोडल एजेंसी), केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय (लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अधिकारी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement 

समिति को 23 जून 2024 तक रिपोर्ट न्यायाधिकरण के सामने प्रस्तुत करनी थी।

समयसीमा का पालन नहीं, एनजीटी ने कहा, लापरवाही स्पष्ट पीठ ने आदेश में कहा कि जिलाधिकारी के रवैये से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने न्यायाधिकरण के निर्देशों का ईमानदारी से पालन नहीं किया, जिससे मामले के निस्तारण में अनावश्यक देरी हुई।

एनजीटी ने इसे “प्रशासनिक उदासीनता” बताते हुए डीएम पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

एक सप्ताह में जमा करना होगा जुर्माना

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि जिलाधिकारी को यह जुर्माना एक सप्ताह के भीतर एनजीटी बार एसोसिएशन के पास जमा करना होगा।

पीठ ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की देरी पर और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Advertisment

अगली सुनवाई 28 जनवरी 2026 को

मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है, जिसमें रिपोर्ट की प्रगति और अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

सोनभद्र में अवैध खनन लंबे समय से विवाद का विषय

सोनभद्र और आसपास के इलाकों में अवैध खनन और पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। कई सामाजिक संगठनों ने खनन माफियाओं और लापरवाह प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

एनजीटी की यह कार्रवाई इस मामले में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर यह मामला एक बार फिर प्रशासनिक कार्यशैली और अवैध खनन पर शासन की निगरानी को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

FIR के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, गिरफ्तारी की सूचना निकली झूठी

HIGHLIGHTS

  • एफआइआर के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं हुई गिरफ्तारी

सोनभद्र। खनन हादसे में कृष्णा माइनिंग वर्क्स से जुड़े पूर्व ब्लाक प्रमुख मधुसूदन सिंह, दिलीप केशरी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी लिए छापेमारी तेज हो गई है।

Advertisement

हालांकि मुकदमा दर्ज होने के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे और किसी ‘भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से गिरफ्तारी के लिए गठित तीनों टीमों ने रविवार की रात पूर्व प्रमुख के राबर्ट्सगंज व घोरावल स्थित ठिकानों पर छापेमारी की तो दिलीप केशरी को भी पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

Advertisement

पुलिस ने मधुसूदन की तलाश के लिए उनके राबर्ट्सगंज स्थित आवास, कार्यालय पर छापेमारी की। अफवाह उड़ गई कि एक आरोपित को कर लिया गया लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि अभी किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपितों की खोज बीन जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर नपा अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं, गैरहाज़िर कर्मचारियों का रोका वेतन

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस पर जिले के सभी नगर निकायों से आई कुल 25 शिकायतें

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जन शिकायत समाधान दिवस (सम्भव) के तहत आज नगर पालिका परिषद सोनभद्र में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की।
फ्री केवल

Advertisement

सभी नगरीय निकायों में कुल 25 शिकायतें दर्ज

आज प्राप्त शिकायतों की संख्या-

नगर पालिका परिषद सोनभद्र : 3

नगर पंचायत घोरावल : 3

नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा : 2

नगर पंचायत चोपन : 5

नगर पंचायत ओबरा : 1

नगर पंचायत रेनुकूट : 0

नगर पंचायत पिपरी : 5

नगर पंचायत दुद्धी : 2

नगर पंचायत डाला बाजार : 1

नगर पंचायत अनपरा : 3

कुल शिकायतें : 25

Advertisement

इनमें प्रमुख रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ शामिल रहीं। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Advertisement 

नपा अध्यक्ष की सख्ती, गैरहाज़िर कर्मचारियों का वेतन रोका

जनसुनवाई के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कार्यालय का निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इस दौरान कई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए।

Advertisment

अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने तुरंत निर्देश देते हुए कहा

गैरहाज़िर कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है। यदि इसी तरह की लापरवाही आगे भी मिली, तो जिम्मेदार लोग नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। उनकी इस सख्त कार्यवाही से कर्मचारियों में अनुशासन का स्पष्ट संदेश गया है।

Advertisement

स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, अजीत सिंह, विमलेश, संत सोनी, राजीव गुप्ता, अजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खनन हादसा: मानक 30 फीट की गहराई, खनन हो रहा था 150 फिट…

HIGHLIGHTS

  • बिल्ली मारकुंडी खदान में हुए हादसे ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है।

सोनभद्र। जिले के ओबरा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खदान में हुए हादसे ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है। खदान में जहां नियमों के तहत अधिकतम 30 फीट से गहराई में खोदाई की अनुमति ही नहीं थी,

Advertisement

वहां हैरतअंगेज तरीके से 150 फीट से अधिक गहराई तक खोद डाला गया। प्रशासनिक तंत्र की निगरानी के बीच इतने बड़े पैमाने पर खनन का चलना खुद इस बात का सबूत है कि यहां नियमों को ताक पर रखा गया।

Advertisement

15 नवंबर को दिन में करीब तीन बजे मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। कई घंटे से मशीनें बिना रुके चल रही थीं। गहराई बढ़ चुकी थी और दीवारों पर दरारें दिखने लगी थीं, लेकिन मजदूरों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया। इसी बीच अचानक जोरदार धमाके के साथ खदान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।

Advertisment

पल भर में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ऊपर की जमीन पर खड़े लोगों को सिर्फ धूल का गुबार और चीखों की आवाजें सुनाई दीं। करीब 16 मजदूरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है, जिसमें से अब तक प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू करके पांच शव को बाहर निकाला गया है।

रेस्क्यू का हाल यह रहा कि सोमवार की दोपहर तीन बजे तककरीब 45 घंटे बीत जाने के बाद भी मलबे से पांच शव ही निकाले जा सके थे। अभी भी मलबे हटाने काम पूरा नहीं हो सका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि अगर रेस्क्यू की तैयारी समय पर होती तो शायद कुछ मजदूरों को जिंदा निकाला जा सकता था।

Advertisement 

सूत्रों के अनुसार खदान में लगातार मानक से कई गुना ज्यादा गहराई तक खोदाई कराई गई है। हैरानी की बात यह है कि खनन विभाग की नियमित जांच रिपोर्टों में किसी भी तरह की गड़बड़ी का जिक्र नहीं है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या निरीक्षण सिर्फ कागजों में होता था? अगर हां, तो फिर ऐसी, औपचारिकता’ की कीमत मजदूर क्यों चुकाएं?

Advertisement

परिवारों का दर्द और गुस्सा चरम पर

खदान के बाहर खड़े हर व्यक्ति की आंखों में एक ही सवाल है कि अगर प्रशासन समय पर निगरानी करता, कुछ जाने बच सकती थीं। प्रशासन की तरफ से जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन ग्रामीणों में भरोसा कम है।

लोगों का कहना है कि इस हादसे ने सिर्फ मिट्टी नहीं खोली-बल्कि पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। मलबे में दबे बाकी मजदूरों के लिए इंतजार जारी है और ऊपर जमीन पर उनके परिवारों के लिए यह हादसा सिर्फ एक त्रासदी नहीं, बल्कि एक सिस्टम की नाकामी का सबूत बनकर खड़ा है।

Advertisement

खनन के यह तय किए गए हैं मानक

पारेषण लाइन के टॉवर से 50 मीटर के दायरे में खनन नहीं होना चाहिए।

रात में नहीं हो सकता खनन। बस्ती के सौ मीटर दायरे में नहीं हो सकता खनन।

गहराई में नहीं समानांतर खनन ही है वैध।

खदान में एक साथ दो वाहनों के आने-जाने का हो संपर्क मार्ग।

Advertisement

खनन क्षेत्र में पेयजल, चिकित्सा का हो पर्याप्त इंतजाम ।

धूल से बचाव के लिए खदान में होता रहे पानी का छिड़काव।

10 मीटर गहरी खदानों में खनन प्रतिबंधित ।

एक खदान में 20 मजदूर से अधिक नहीं कर सकते काम।

दो टीपर से अधिक वाहनों से ढुलाई नहीं।

एक खदान में 80 होल से अधिक की ब्लास्टिंग नहीं।

मजदूरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट व सेफ्टी बेल्ट जरूरी।

श्रम अधिनियम के तहत मजदूरों का हो मानदेय।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खनन हादसे के दोषियो पर होगी कड़ी कार्रवाई- श्रम मंत्री अनिल राजभर

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र। खनन हादसे का स्थलीय जायजा लेने पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।
  • आला अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर जाकर देखी हकीकत।
  • हादसे में अब तक छह शवों के मिलने की भी अनिल राजभर ने की पुष्टि
  • घटना को लेकर मीडिया से बात की दौरान जताया दुःख।
  • घटना में मृतकों के परिजनों को पूर्ण सहायता का दिया आश्वासन।
  • हर गांव क्षेत्र में दी गई है जानकारी अगर किसी के परिजन इस हादसे से जुड़े मामले में लापता हों तो शासन – प्रशासन को दीजिए जानकारी अनिल राजभर।
  • घटना में रेस्क्यू के बाद की जाएगी जो कार्रवाई बनेगी नजीर ।
  • शासन स्तर से जांच कराकर दोषियों पर होगी कठोर कार्यवाही अनिल राजभर।
  • सुरक्षा मानकों को लेकर डीएम द्वारा एनजीटी में दिए गए हलफनामे के प्रकरण की भी होगी जांच।
  • घटना में दर्ज मुकदमे में आरोपी के गिरफ्तार होने की भी कैबिनेट मंत्री ने की पुष्टि।
  • घटना स्थल पर जाने को लेकर लगाई जा रही मीडिया की पाबंदी पर सहयोग हेतु की अपील

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free