गायत्री मन्दिर पर मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, हुआ सद्गुरु पूजन व हवन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • श्री गायत्री ज्ञान मंदिर जिला पंचायत रोड, रॉबर्ट्सगंज में हुआ महायज्ञ का आयोजन
  • भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मां गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में आदि पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, अध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गुरु माता के चित्र पूजन- अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement


इस जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” कहा कि-” गुरुजी के नाम मात्र से ही हम सब की समस्याओं का हल हो जाता है, गायत्री परिवार द्वारा आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी अभियान से हम सबको जुड़ कर आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए, आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के लोगों को वेद पढ़ने का अधिकार देकर सदियों से वेद अध्ययन पर लगी रोक को हटाया

Advertisement

गायत्री परिवार के जिलासह समन्वयक अरविंद कुमार सिंह कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर सद्गुरु पूजन, विभिन्न संस्कार संपादित कराए गए एवं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में   राजकुमार तरुण, अरविन्द सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, प्रकाश केशरी,राम देव, बंशनरायण, लालता प्रसाद, गोविंद उमर, मनोज सिंह, अरूण,मुन्श जी, गीता, कुसुम, प्रतिभा देवी, सूमन, ऊषा,रेखा, पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान मातृभूमि और मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि का एक भावनात्मक प्रयास है- राज्य मंत्री

HIGHLIGHTS

  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृभूमि और मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि का एक भावनात्मक प्रयास है- राज्य मंत्री

सोनभद्र। बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने को लेकर जनपद सोनभद्र में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0* के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री  संजीव गोड़, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता,

Advertisement

विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, नगर पंचायत चेयरमैन रुबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत कुमार रावत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन, सोनभद्र सहित जनपद के थाना-चौकियों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में एक साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ों फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि संजीव गोड़ ने कहा, “यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृभूमि और मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि का एक भावनात्मक प्रयास है। प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए।” 

Advertisement

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने पौधों की देखभाल पर जोर देते हुए कहा, “आज रोपित पौधे भविष्य में जीवन को संबल प्रदान करेंगे। इन्हें केवल लगाने तक सीमित न रखें, बल्कि वृक्ष बनने तक इनका संरक्षण करें।”

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जनपद के सभी थाना-चौकियों में यह अभियान मिशन मोड में संचालित किया गया। थानाध्यक्षों को पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए सभी वक्ताओं ने नागरिकों से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बना।

Advertisement

अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस करें जल्द गिरफ्तार करे: राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर जानलेवा हमले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस–राकेश शरण मिश्र
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को लिखा पत्र
  • अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने हेतु की माँग

सोंनभद्र। सोमवार को आगरा सिविल कोर्ट के  अधिवक्ता प्रदीप कुमार जो कोर्ट से काम समाप्त करके अपने घर जा रहे थे पर हौंसला बुलंद बदमाशो द्वारा धारदार हथियार से जान लेवा हमला किए जाने की जानकारी लगने  पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए

Advertisement

तत्काल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के माननीय चेयरमैन को पत्र लिखकर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग की है। साथ ही कई वर्षो से अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही मांग अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को भी जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

Advertisement

साथ ही हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता के निःशुल्क  समुचित इलाज की भी मांग की है।अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर हुए इस हमले में की सूचना पर आगरा जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।

Advertisement

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र  लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है

Advertisement

और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisement

साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता प्रदीप कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एवम उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयर मैन सहित सभी सदस्यों से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा

Advertisement

अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू ना होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर जानलेवा हमले हो रहे हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप लोगो की है। WW2
श्री मिश्र ने लिखा है कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू होने मात्र से ही अधिवक्ताओं के विरुद्ध किए जा रहे आपराधिक कृत्यों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दम्पति समेत तीन के विरुद्ध FIR दर्ज करने आदेश

HIGHLIGHTS

  • दम्पति समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने आदेश
  • करीब 9 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी हत्या की रिपोर्ट
  • सीओ ने जांच में डूबकर मरने की आख्या दी थी कोर्ट में 
  • चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव के टोला अकेलवा निवासी मनीष कुमार हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब 9 माह पूर्व हुए मनीष कुमार हत्याकांड के मामले में सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने दम्पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना का आदेश चोपन थानाध्यक्ष को दिया है। साथ ही विवेचना के परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement

उक्त आदेश चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ टोला अकेलवा गांव निवासी अर्जुन प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रजई द्वारा अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के जरिए दाखिल धारा 173(4)बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिया है।

Advertisement

कोर्ट में 16 नवंबर 2024 को दाखिल प्रार्थना पत्र में अर्जुन प्रसाद ने अवगत कराया है कि उसका बेटा मनीष कुमार डाला प्लांट में 11 अक्तूबर 2024 को काम करने सायं 4 बजे घर से निकला था।

Advertisement

गांव का सुदेश्वर पुत्र राम अधार उसके घर आया था और सुदेश्वर के कहने पर उसका बेटा मनीष कुमार रास्ते से ही सुदेश्वर के घर चला गया। जब बेटा घर वापस नहीं आया तो प्लांट पर पता किया तो पता चला कि उसका बेटा मनीष कुमार नहीं आया है। 

Advertisement

काफी तलाश करने के बाद भी जब बेटा मनीष कुमार का पता नहीं चला तो सुदेश्वर के घर गया तो सुदेश्वर ने सही बात बताने से इनकार कर दिया। उसके बाद बेटे मनीष की मोबाइल पर कई बार फोन किया, घण्टी जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठा। इसीबीच 14अक्तूबर 2024 को सुबह 8 बजे  सूचना मिली कि बेटे मनीष की लाश नाले में पड़ी है।

Advertisement

सिर्फ अंडरवियर के अलावा शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आसपास भी कपड़ा जूता, मोजा, मोबाइल नहीं था। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी दूर सुदेश्वर की पत्नी सिताबी देवी की शाल व साड़ी का आधा भाग बेडशीट में लपेटा दिखाई दिया।

Advertisement

जिससे पूर्ण विश्वास है कि बेटे मनीष की हत्या गांव के सुदेश्वर पुत्र राम अधार, सिताबी देवी पत्नी सुदेश्वर व सुदेश्वर का दामाद रमेश निवासी गिरिया, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र ने साजिश के तहत किया है। इसकी सूचना कई बार थाने दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

जहां बेटे की लाश बरामद हुई है उस नाले में 2फीट से ज्यादा पानी ही नहीं है जिससे डूबकर मर सके। इसकी सूचना 5 नवंबर 2024 को एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में सीओ से प्रारंभिक जांच आख्या मांगा तो जो सीओ ने आख्या कोर्ट में दी है उसमें मनीष की मौत डूबने से होना दर्शाया गया है।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मृतक की मोबाइल की बरामदगी न होने, मोबाइल गायब होने, मृतक का केवल अंडरवियर में लाश मिलना प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध किए जाने का संकेत देता है। इसके अलावा सीओ की जांच आख्या में मोबाइल व कपड़ों की कोई भी जांच किए बिना ही आख्या प्रस्तुत की गई है।

Advertisement

मृतक के मोबाइल की जांच सभी कई साक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। अतः मामले की विवेचना आवश्यक है। कोर्ट ने चोपन एसओ को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने व कृत कार्यवाही से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

म्योरपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

HIGHLIGHTS

  • म्योरपुर में बच्चों ने निकाली गयी स्कूल चलो अभियान की रैली

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्कूल चलो अभियान के तहत म्योरपुर के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली।

Advertisement

इसमें आधी रोटी खाऐगे फिर भी पढ़ने जाऐंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने झंडी दिखाकर किया। रैली कस्बे के सभी वार्डों व गलियों में होती हुई खेल मैदान में पहुंची। वक्ताओं ने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने को प्रेरित किया।

Advertisement

इस दौरान थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दूबे, रजनीश श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह,शारदा प्रसाद , विष्णु दयाल यादव,बसंती राय,पूजा यादव, बसन्त लाल, अवध बिहारी, अजय,प्रहलाद वर्मा, सुभद्रा पांडेय,आरिफ ,

Advertisement

जगत नारायण, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद तथा सुबलाल व क० गाँ० आ० बा०वि० की आशा कुमारी, कुमारी अनिता सिंह, ममता, विमला देवी, शकुन्तला सहित म्योरपुर व आस पास विद्यालयों से  अध्यापक, अध्यापिकाएं समेत तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक पर महिलाओ की जनसुनाई की

सोनभद्र। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सदर ब्लाक सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना, इस दौरान उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें प्राप्त हों, उसका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाये।

Advertisement



इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरुकता चौपाल का आयोजन भी सदर विकास खण्ड के सभागार में किया गया। जनचौपाल के दौरान सदस्य ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं,

Advertisement

जिसमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्चित भी किया जा रहा है।

Advertisement



इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी की। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Advertisement



इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शॉट सर्किट से खाद लदी खड़ी ट्रक में लगी आग, केविन हुआ खाक

HIGHLIGHTS

  • शॉट सर्किट से लगी खाद लदी खड़ी ट्रक में आग, केविन हुआ खाक

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। थाना अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित  मेहंदीपुर चौराहे के समीप बुधवार को दिन लगभग एक बजे खाद लदी खड़ी ट्रक के केविन में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गईं।

Advertisement

जिससे कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता ट्रक की केविन जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर से सोनभद्र जा रहे डीआईपी खाद से भरे ट्रक चालक दिलीप कुमार ने बताया कि वह अहरौरा में ट्रक खड़ा कर हम सामने नाश्ते के लिए गए थे।

Advertisement

इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक के केविन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरएक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। आसपास के लोगों ने भी हैंडपंप से बाल्टी भर-भर कर पानी डाला।

Advertisement

संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा केबिन जलकर खाक हो गया। लेकिन पुलिस एवं नागरिकों के सहयोग एवं  सूझबूझ से डीआईपी खाद को सुरक्षित बचा लिया गया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CMO कार्यालय प्रांगण में किया गया पौधा रोपण

HIGHLIGHTS

  • CMO कार्यालय प्रांगण में किया गया पौधा रोपण



रिपोर्टर – विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र द्वारा बुधवार को मुख्य चिकित्सा कार्यालय अधिकारी प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण किया गया।

Advertisement

वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज आम के पेड़, अशोक के पेड़ आदि कई तरह के फलदार और छायादार वृक्षों को लगाया गया।

Advertisement

इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार, डॉक्टर प्रेमनाथ,डॉक्टर गिरधारी लाल, डॉक्टर एस के जायसवाल,लायंस क्लब के किशोरी सिंह,विमल अग्रवाल, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र समिति के सदस्य विनय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दबंगों से परेशान आदिवासियों ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में बैठक कर बनाई रणनीति

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: संतोष कुमार
  • 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर डीएम को सौपेंगे मांगों का ज्ञापन
  • एसपी से मिलकर जान माल की सुरक्षा की करेंगे मांग
  • घर ढहाने, जमीन हड़पने व दहशत फैलाने का लगाया आरोप

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू में मंगलवार को दबंगों से परेशान आदिवासियों ने बैठक कर आवश्यक रणनीति बनाई।
मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।

Advertisement


उन्होंने कहा कि दबंगों द्वारा आदिवासियों का घर व मकान ढहा दिया गया है। जमीन भी हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा दहशत भी फैलाया जा रहा है। जिसकी वजह से आदिवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। आरोप है कि  दबंगों द्वारा बाबूलाल, रामसुंदर, रामप्रसाद, लालबहादुर, अमृतलाल, रीता देवी व लीलावती की जमीन हड़पने व घर ढहाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

आए दिन जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने के साथ ही दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है। अगर शीघ्र मामले को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती तो किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संगठन मंत्री हीरालाल मरपची ने कहा कि आदिवासियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।


बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच कर आदिवासियों द्वारा प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसके अलावा एसपी से मिलकर जान माल की सुरक्षा की मांग की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल अरमो व संचालन अमर सिंह मरकाम ने किया।

Advertisement


बैठक में प्रमुख रूप से बघाडू, चवना, धूमा,धिवहीँ, रन्नो गांवों से आए आदिवासी रामसुंदर, रामजीत कोरचो,खतिन्दर मरकाम, रीता देवी, रजनी गोड़, लीलावती देवी, बलवंत सिंह, धनपतिया, पार्वती, मानकुंवर, मीना देवी,अनीता, दौलतिया, देवकुमार,देवमूरत पोया,अरुण कुमार, रामप्रकाश, रजवंती, प्रमिला, रामरतन, अमृत सिंह, रामफल, पनमतिया देवी आदि मौजूद रही।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रीगायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन- राज कुमार तरूण

HIGHLIGHTS

  • श्रीगायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन

सोनभद्र। अखिल भारतीय गायत्री विश्व परिवार द्वारा पूज्यगुरु आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा वंदनीया गुरु माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कल दिनांक 10 जुलाई को श्रीगायत्री ज्ञान मंदिर (जिला पंचायत परिसर) में विभिन्न प्रकार के संस्कार, गायत्री महायज्ञ व माता जी का भंडारा का आयोजन सुबह 9:00 से होगा।

Advertisement


उपरोक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण”ने देते हुए गायत्री परिजनों से अपील किया कि वह समय से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें