बिहार ले जाई जा रही 1 करोड़ से अधिक कीमत की अवैध अग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • ट्रक से बरामद हुई एक करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार
  • फर्जी कागजात पर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था अवैध अग्रेजी शराब

सोनभद्र। जनपद में यातायात माह एवं अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटियों में 6085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने ट्रक सहित बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 35 लाख रुपये बताया है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यातायात माह में चेकिंग एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रेणुकूट-दुद्धी मार्ग,

ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका गया। जिसकी तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटी, 15120 बोतल, 6085.44 लीटर

Advertisement 

अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्राण्ड) बरामद की गई। इस बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। वही मौके से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

इस संबंध में थाना दुद्धी पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक बभूता राम पुत्र तिलोका राम 22 वर्ष, निवासी उत्तरी डेरा रेडाना थाना रामसर जिला बाड़मेर राजस्थान ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तार ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का स्वामी संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। उसके द्वारा पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के उद्देश्य से ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे।

Advertisement

ट्रक स्वामी द्वारा उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जांच के दौरान इन्हें दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सकें। वही पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त शराब को बिहार राज्य में डिलीवर किया जाना था तथा डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी।

Advertisement

अवैध तस्करी में प्रयुक्त शराब की असली बारकोड हटाकर उस पर दूसरा बारकोड चस्पा कर देते है। बरामद शराब पर भी बारकोड परिवर्तित पाए गए हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ अवैध शराब की अधिक कीमत मिलने से तस्करों को बड़ी आमदनी होती है। अभियुक्त इससे पूर्व भी शराब की ऐसे कई खेप इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर ले जा चुका है।

Advertisement

वांछित अभियुक्त
1. संजय सिंह देवड़ा पुत्र चन्द्र सिंह देवड़ा, निवासी H.N.-132, वार्ड नं.9, तेजाजी मंडी, उसरागर, रतलाम (MP), C/O सेक्टर नं.1, गांधी नगर, चित्तौरगढ़ (राजस्थान) (ट्रक/वाहन स्वामी) ।

बरामदगी :- 680 पेटी (15120 बोतल) 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, अशोक लीलैंड ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492, एक एंड्रॉयड मोबाइल, नगद 10,200 रुपये व चार कूटरचित प्रपत्र।

Advertisement

पुलिस टीम :- उप निरीक्षक हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, उप निरीक्षक जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार, उप निरीक्षक श्यामजी सिंह यादव, सर्वेश कुमार सिंह, मो० खालिद खान, लक्ष्मण शंकर यादव, आनंद कुमार यादव शामिल रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वापस मिले फ्रॉड किए गए 37,250 रूपये

HIGHLIGHTS

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर बाजार निवासी संतोष कुमार के खाते से बीते 4 अगस्त को साइबर फ्रॉड से निकाले गये 37,250 रूपये साइबर टीम ने वापस दिलाये है। पैसा पुलिस के मुताबिक बीते 4 अगस्त 2025 को संतोष के खाते से 37,250 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गया था।

Advertisement

आवेदक द्वारा हेल्पलाइन 1930 और साइबर गवर्नमेंट. इन के सहायता से शिकायत दर्ज कराई थी। हरकत में आयी शक्तिनगर साइबर टीम द्वारा एनसीआर पोर्टल का अवलोकन करने के बाद संबंधित खाते को होल्ड कराकर पैसा वापस दिलाया गया।

Advertisement

थाना प्रभारी रामदास राम नें बताया की अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम / मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर / नेट बैंकिंग की जानकारी / पासवर्ड / OTP शेयर न करें व अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक न करने की भी अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिग लड़की के अपरहण मामले में दोषी विशाल सोनकर को हुई 3 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी विशाल सोनकर को 3 वर्ष की कैद
  • 30 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • 7 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला

सोनभद्र। 7 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी विशाल सोनकर को 3 वर्ष का साधारण कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 30 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र  निवासी पीड़िता की माँ ने 24 सितंबर 2018 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को दी शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 11 सितंबर 2018 को सायं 4:30 बजे विशाल सोनकर पुत्र दिलीप सोनकर निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र अपने 3-4 साथियों को लेकर आया और उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गया। इसकी सूचना उसके पति ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दिया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।

Advertisement

12 सितंबर 2018 को सायं 7 बजे उसकी बेटी को चौकी के पास छोड़कर चले गए। पुलिस द्वारा बेटी को सुपुर्द कर दिया गया। डरी सहमी बेटी ने बताया कि उसका वीडियो क्लिप भी बना लिया है। धमकी दिया है कि ज्यादा शोर करोगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। 20 सितंबर 2018 कोसायं 7:30 बजे से पुनः बेटी लापता है। इसकी सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तो पुलिस ने कहा कि तुम्ही अपनी बेटी को खोजो। बेटी की हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

कहीं बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। जब विशाल के घर जाकर पता की तो उसके भाई ने कहा कि बेटी को भगा ले गया है। शिकायत करने पर हरिजन एक्ट में फंसा कर जेल भेजवा दिया जाएगा। इस तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 27 सितंबर 2018 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने विशाल सोनकर के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी विशाल सोनकर (28) वर्ष को 3 वर्ष का साधारण कारावास एवं  30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के भरे जाएंगे रिक्त पद

HIGHLIGHTS

  • आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के भरे जाएंगे रिक्त पद

सोनभद्र। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 22 और सहायिकाओं के 1188 पद रिक्त हैं। कार्यकत्री और सहायिकाओं के पद रिक्त होने से आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में दिक्कत आ रही है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 22 पद रिक्त हैं,

जिसमें बभनी ब्लाक में दो, चोपन में तीन, घोरावल में पांच, म्योरपुर में छह तथा शहरी क्षेत्र में कुल छह पद खाली हैं। इसके साथ ही आगनबाड़ी सहायिकाओं के पूरे जिले में कुल 1188 पद रिक्त हैं। इसमें बभनी ब्लाक में 76, चतरा में 67, चोपन में 164, दुद्धी में 93, घोरावल में 225, म्योरपुर में 145, नगवां में 119, राबर्ट्सगंज ब्लाक में 255 तथा शहरी क्षेत्र में 44 पद रिक्त हैं।

Advertisement

डीपीओ विनीत सिंह ने बताया है कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया विभाग ने शुरु कर दी है। विभाग ने अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मांगा है। शीघ्र ही इन पदों को भर दिया जाएगा। इससे जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रिक्त पदों पर कार्यकत्री और सहायिकाओं की तैनाती हो जाने से बच्चों की बाधित हो रही शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।

Advertisement 

वहीं सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी आंगनबाड़ी के बच्चों और गांव की महिलाओं को मिलने लगेगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकत्री के 22 और सहायिकाओं के 1188 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही पदों को भर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साइबर टीम ने ठगी के पैसे कराए वापस, यूट्यूब मोनेटाइजेशन के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी

HIGHLIGHTS

  • साइबर टीम ने ठगी के पैसे कराए वापस, यूट्यूब मोनेटाइजेशन के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी

सोनभद्र। चोपन थाना साइबर टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक शिकार व्यक्ति को ठगी गई ₹8,516 की राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई है। यह धोखाधड़ी यूट्यूब चैनल मोनेटाइजेशन के नाम पर की गई थी। चोपन निवासी प्रदीप कुमार पुत्र छोटेलाल के साथ 15 सितंबर 2025 को यह घटना हुई थी। अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें यूट्यूब चैनल मोनेटाइज कराने का झांसा देकर ₹8,516 ठग लिए थे।

प्रदीप कुमार ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई शुरु की गई। प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर टीम ने जांच संभाली। टीम ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर धोखाधड़ी से संबंधित

Advertisement

धनराशि को तत्काल संबंधित खाते में होल्ड करा दिया। NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक शाखा को ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरुप, 23 नवंबर 2025 को ठगी गई ₹8,516 की राशि प्रदीप कुमार के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई।

Advertisement
Advertisement 

आवेदक प्रदीप कुमार ने चोपन साइबर टीम की इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना की है। इस धनराशि को वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र कुमुद शेखर सिंह और साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र की महिला आरक्षी प्राची शुक्ला शामिल थीं। पुलिस ने आम जनता से साइबर जागरुकता बनाए रखने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग

Advertisement

जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। इसके अतिरिक्त, अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने को कहा गया है।

Advertisement

किसी भी साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने, नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शादी समारोह के दौरान होटल अरिहंत से 3.50 लाख रुपये का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • शादी समारोह के दौरान होटल अरिहंत से लाखों रुपये का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलि

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित होटल अरिहंत में शनिवार की रात को एक शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये का सामान चोरी हो होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। आरोप है कि जयमाल के समय अज्ञात व्यक्ति ने एक बैग से नकदी और गहने चुरा लिए और मौका देख होटल से रफूचककर हो गया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात रात 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि संतोष तिवारी की पत्नी हीरामणि तिवारी के पास दो बैग थे, जिनमें से एक बड़ा भूरे रंग का और दूसरा हरे रंग का था। इन बैगों में लगभग 3.50 लाख रुपये का सामान रखा था, जो गायब हो गया।

Advertisement

वही लखनऊ के जनकपुरम थाना क्षेत्र निवासी संतोष तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी ने बताया कि उन्होंने दो व्यक्तियों को संदिग्ध रुप से कई बार सीढ़ी से ऊपर नीचे और कमरे के पास घूमते देखा था और वीडियो में भी देखा जा सकता है कि संदिग्ध बार-बार आ जा रहे थे।

जिससे शक की सुई उन्ही के इर्द गिर्द घूम रही है। घटना की बाबत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी ने जानकारी दी कि उन्हें इस संबंध में तहरीर मिल गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि, अज्ञात चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में समस्या आ रही है क्योंकि होटल के कई कैमरे खराब हैं। पुलिस अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है जो शादी समारोह में शामिल थे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एस०एस० राय का बहुआयामी व्यक्तित्व था -डॉ अर्जुन दास केसरी

HIGHLIGHTS

  • अर्थशास्त्री, आर.एस.एम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एस एस रॉय की मनाई गई जयंती

 📲 Mob: 6389376273


सोनभद्र। शिवि सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रख्यात शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय की जयंती उनके निज आवास निराला नगर में हर्ष उल्लास के साथ शुक्रवार की देर शाम को मनाया गया।

Advertisement 

वहीं ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान एवं संगोष्ठी समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात लोक साहित्यकार, लोकवार्ता शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ अर्जुन दास केसरी ने कहा कि एस०एस० राय का बहुआयामी व्यक्तित्व के शिक्षक, खिलाड़ी,कलाकार, पर्यटक, शिक्षक नेता, सनातन धर्म के पोषक,विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंदोलनो से जुड़े हुए थे।

Advertisement

अपने जीवन का आरंभ एक शिक्षक के रूप मे किया था। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघसंचालन शिव शंकर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व विज्ञान प्रवक्ता भइया लाल सिंह, साहित्यकार पारसराम मिश्रा एस०एस० राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

Advertisement

अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छा, पौधा भेंट कर राय परिवार के सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने किया।

Advertisement

संगोष्ठी में अविनाश शरण, आशुतोष शरण, सुधीर शरण, ज्ञानेंद्र शरण, जया राय, डॉ आनंद शरण राय, डॉ गोविंद सिंह, एडवोकेट जेपी सिंह, विनोद चौबे, राजेश बंसल, शिव सांवरिया, अब्दुल हई, मुन्ना भाई, फारूक अहमद, डॉ एस एन सिंह, आनंद बहादुर सिंह, हर्षवर्धन,   उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपाइयों ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती

HIGHLIGHTS

  • गरीबों के मसीहा नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती
  • यूथ ब्रिगेड के नौजवानों ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान

सोनभद्र। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, हर गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के मसीहा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती गुरुवार को जनपद में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी वास्तव में गरीबों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आदिवासी समाज के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ी और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।

Advertisement

जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नेताजी ने जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरुक किया। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह व्यवस्था लागू कराई कि देश के शहीद सैनिकों के शव सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाए जाएँ-जो आज भी उनकी संवेदनशीलता और देशभक्ति का प्रमाण है।

Advertisement

नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज को एकजुट कर रहे हैं और सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Advertisement

जयंती के अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया और मरीजों की सेवा के लिए रक्तदान कर नेताजी के विचारों को सार्थक किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति बढ़ाये- जिला निर्वाचन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए सुपर नोडल व विकाखण्डवार नोडल नियुक्त

सोनभद्र। जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य गतिमान है।

प्रश्नगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की गति जनपद की धीमी है। जनपद की प्रगति बढ़ाये जाने हेतु विधानसभावार सुपर नोडल तथा विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विधानसभा 400-घोरावल क्षेत्र के लिए सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (निमामि गंगे) मो0 नं0-9794952862 हैं, जिसमें विकास खण्ड घोरावल हेतु नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० व करमा हेतु डी०सी० एन०आर०एल०एम० नामित हैं।

Advertisement

विधानसभा 401-राबर्ट्सगंज क्षेत्र के लिए सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा) मो० नं०-9454417640, व 8840402234 हैं, जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में विकास खण्ड राबर्ट्सगंज डीसी मनरेगा, चतरा में उप निदेशक कृषि प्रसार, नगवां में सहायक निबन्धक सहकारिता है।

Advertisement

विधानसभा 402-ओबरा क्षेत्र के चोपन में जिला विकास अधिकारी, कोन में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा म्योरपुर में उप श्रमायुक्त पिपरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Advertisement 

इसी प्रकार से विधानसभा 403-दुद्धी क्षेत्र के लिए सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मो० नं0-8279530333 हैं, जिसमें विकास खण्ड दुद्धी हेतु जिला पूर्ति अधिकारी व बभनी हेतु जिला समाज कल्याण विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सुपर नोडल अधिकारी विधानसभावार तथा नोडल अधिकारी विकासखण्डवार गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन हेतु नियुक्त किये गये की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के सहयोग से मतदान स्थलवार नियुक्त बीएलओ एवं उनके सहायता के लिए तैनात किये गये लेखपाल,

Advertisement

रजिस्ट्रार कानूनगो, संग्रह अमीन, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक, सफाई कर्मचारी एवं पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिक आदि के सहयोग से 27 नवम्बर तक समस्त गणना प्रपत्रों को एकत्रित कराकर उनका डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करायेंगे।

Advertisement

इस कार्य को महाअभियान के रूप में पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कार्य पूर्ण होने तक सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों की किसी भी प्रकार अवकाश देय नही होगा।

Advertisement

यदि किसी विभाग द्वारा या अधिकारी व कर्मचारी द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया जा रहा है, तो उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल प्रस्तुत की जाये तथा प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन सायं 06.00 बजे तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खनन पट्टे के अनुबंध में मधुसूदन और दिलीप के नाम, एक करोड़ के किराए पर मिली थी भूमि

HIGHLIGHTS

  • खनन पट्टे के अनुबंध में मधुसूदन और दिलीप के नाम, एक करोड़ के किराए पर मिली थी भूमि
  • बाद में पट्टाधारकों ने अपनी सुविधानुसार कई अन्य साझेदार बना लिए थे।

सोनभद्र। श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान के संचालकों ने मजदूरों की जान को ही जोखिम में नहीं डाला, बल्कि खान विभाग से हुए पट्टा अनुबंधों का भी उल्लंघन किया है। वर्ष 2016 में हुए अनुबंध में स्पष्ट उल्लेख है कि खदान में खनन से जुड़ा कोई भी काम माइंस मैनेजर और ब्लॉस्टर की मौजूदगी में ही होगा। इसके अलावा मजदूरों को हेलमेट, जूता, चश्मा, मास्क, सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी थी।

Advertisement

अनुबंध पत्र में पट्टाधारक के रूप में मधुसूदन सिंह और दिलीप केशरी के नाम दर्ज हैं। अनुबंध पत्र में खान अधिकारी आरपी सिंह व खनन लिपिक राजेश राय सहित तीन अन्य के हस्ताक्षर हैं। हालांकि बाद में पट्टाधारकों ने अपनी सुविधानुसार कई अन्य साझेदार बना लिए थे। इसमें राजनीतिक दलों से जुड़े कई चर्चित नाम शामिल हैं

अनुबंध पत्र के मुताबिक पट्टाधारकों ने कुल 8.79 एकड़ भूमि पर खनन का अनुबंध किया था। इसके बदले उन्हें हर साल 1.20 लाख रुपये प्रति एकड़ किराया और दस साल के लिए 1.05 करोड़ रुपये अदा करने थे। यह भी शर्त थी कि खनन के दौरान माइंस मैनेजर और ब्लॉस्टर की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।

Advertisement

वहां काम करने वाले मजदूरों को सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की शर्त थी। बता दें कि हादसे के बाद दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने खदान मालिक का नाम अज्ञात दर्शाया है, जबकि अनुबंध पत्र में दो नाम स्पष्ट रूप से दर्ज हैं।

Advertisement

मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस से दूर
सोनभद्र। खदान में हुए हादसे को सात दिन बीत चुके हैं। मुकदमा दर्ज हुए भी छह दिन हो गए। इसके बावजूद अब तक खदान मालिक समेत मुख्य आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे तरह-तरह की चर्चाएं होने के साथ पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, मगर अब तक वह फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर से की जा रही देरी का लाभ लेने के लिए आरोपी हाथ पैर मार रहे हैं।

अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र ने बताया है कि एसआईटी हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अभी माइंस मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि ठेकेदार और खदान मालिक सभी नियम विरुद्ध कार्य में संलिप्त थे। ठेकेदार और खदान मालिक को भी बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free