ज़िला कारागार में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ज़िला कारागार सोनभद्र में मासिक लोक अदालत आयोजित
    6 चिन्हित में 1 का निस्तारण- न्यायाधीश शैलेंद्र
  • विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित, पाकशाला, पाठशाला, चिकित्सालय, बैरकों साफ़-सफाई का निरीक्षण भी किया।

सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में शुक्रवार को मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन समेत निरीक्षण और कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं भोजन, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा रहन-सहन‌ का जायज़ा लिया गया।

Advertisement 

अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव  ने जेल लोक अदालत आयोजित कर चिन्हित 6 कैदियों की सुनवाई की। 1 बन्दी ने अपने मुकदमे में जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मामले को अंतिम रूप से निर्णीत कराया।

Advertisement

इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर सामान्य और सिद्ध दोष कैदियों से एक-एक कर सामुदायिक भाव से मिले,

उनके सजा के विरुद्ध अपील के बावत् बातचीत किया, उन्हें बताया कि वह किन्हीं कारणों से प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरुद्ध न्यायलय में अपील योजित कर सकते हैं।
 

Advertisement

इसके पूर्व जनपद कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

HIGHLIGHTS

  • चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
  • एक-एक लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में होगी समाहित
  • अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा
  • साढ़े 19 वर्ष पूर्व हुए चालक शारदा प्रसाद चौबे की हत्या का मामला

सोनभद्र। साढ़े 19 वर्ष पूर्व हुए चालक शारदा प्रसाद चौबे हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल व राजेश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनके ऊपर एक-,एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।

अर्थदंड अदा न करने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा।दोनों दोषियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 22 फरवरी 2006 को यतींद्र सिंह यादव पुत्र श्याम राज सिंह यादव निवासी मैनपुर, थाना करगंडा, जिला गाजीपुर ने खानपुर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पत्नी सीमा यादव के नाम से मार्शल गाड़ी संख्या यूपी 64एफ/4993 है।

Advertisement
Advertisement

यह गाड़ी व्यक्तिगत कार्य हेतु बहनोई के पास थी। जिसका चालक शारदा प्रसाद चौबे पुत्र मदन मोहन चौबे निवासी लेबर कालोनी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र हैं। आवश्यक कार्य से 18 फरवरी 2006 को चालक गाड़ी लेकर रॉबर्ट्सगंज गया था।

Advertisement

उसी दिन सायं 5 बजे सवेरा होटल के पास से राजेश सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी मगरहथा, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र चालक से अपनी बहन की विदाई कराने वाराणसी जाने की बात कहकर चालक को लेकर चला गया। जब गाड़ी 19 फरवरी को वापस नहीं आई तो बहनोई ने रॉबर्ट्सगंज थाने में इसकी सूचना दे दी थी।

Advertisement

21 फरवरी को पता चला कि गाड़ी को राजेश सिंह, बबलू यादव व एक अन्य व्यक्ति लेकर गए थे। 22 फरवरी को समाचार पत्र में खबर छपी थी एक व्यक्ति के शव मिलने के सम्बंध में तो थाने पर जाकर चालक के भाई विंध्यवासिनी चौबे ने अपने भाई शारदा प्रसाद चौबे की शिनाख्त की।

Advertisement 

इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। विवेचना के दौरान धीरेंद्र पटेल का नाम प्रकाश में आया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल व राजेश सिंह को दोषसिद्ध पाकर  आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Advertisement

इनके ऊपर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा। दोनों दोषियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी व शेष नारायन दीक्षित उर्फ बबलू दीक्षित एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में दोषी लल्लू केवट को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व नाबालिग बेटे राकेश की कुल्हाड़ी से काटकर हुई नृशंस हत्या का  मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर नाबालिग बेटे राकेश की नृशंस हत्या करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी लल्लू केवट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनिता पत्नी लल्लू केवट निवासी नौटोलिया कोटा, थाना चोपन , जिला सोनभद्र ने 8 अप्रैल 2020 को थानाध्यक्ष चोपन को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका पति शराब पीने का आदी है। घर में जो भी अनाज रखती है उसे बेचकर शराब पी जाता है।

Advertisement

वह और उसका 15 वर्षीय बेटा राकेश इसका विरोध करते हैं, जिसकी वजह से पति रंजिश रखता था। 8 अप्रैल 2020 को सुबह 6 बजे बेटा राकेश व  बेटी निशा महुआ बीनकर घर आए और सो गए। वह भी बाहर निकली थी तभी सुबह 8 बजे उसकी बेटी निशा चिल्लाते हुए आयी और बताई कि राकेश की कुल्हाड़ी से पिताजी ने गर्दन काट दिया है।

Advertisement

जब वह घर आई तब तक आसपास के कई लोग आ गए। इतने में उसका पति जंगल की ओर भाग गया।आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी लल्लू केवट को आजीवन कारावास  की सजा सुनाई।

कोर्ट ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दोषी विनोद कुमार जायसवाल को हुई 20 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • 65 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 8 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 8 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी विनोद कुमार जायसवाल को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 65 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र  निवासी पीड़िता के पिता ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 28 जनवरी 2017 को 9 बजे विनोद कुमार जायसवाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद जायसवाल निवासी डोमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।बेटी की काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने विनोद कुमार जायसवाल के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी विनोद कुमार जायसवाल (35) वर्ष को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 65 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पतंजलि योग परिवार द्वारा नियमित योग साधकों का किया गया सम्मान

HIGHLIGHTS

  • पतंजलि योग परिवार द्वारा नियमित योग साधकों का किया गया सम्मान

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार, रॉबर्ट्सगंज इकाई सोनभद्र के प्रमुख संरक्षक रमेश राम पाठक के निर्देशन व भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी की उपस्थिति में शुक्रवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग साधकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

संरक्षक रमेश राम पाठक ने कहा कि प्रत्येक नियमित योग कक्षाओं में समय-समय पर योग साधकों का सम्मान करना, संगठन को मजबूती प्रदान करता है। यह कार्यक्रम बीच-बीच में निरंतर चलते रहना चाहिए।जिसकी शुरुआत नियमित योग कक्षा सोनभद्र बार सभागार से शुरू की गई है।

Advertisement

जल्द ही नगर में सभी कक्षाओं के प्रमुख योग गुरुओं के साथ साथ उपस्थित सभी योग साधकों का सम्मान कार्यक्रम चलता रहेगा।

Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय ,तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह,

Advertisement 

वरिष्ठ अधिवक्ता/योग साधक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह , नागेंद्र नाथ चौबे,राजू प्रसाद सोनी, पुरुषोत्तम प्रजापति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल- आलोक चतुर्वेदी

HIGHLIGHTS

  • “आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल”
  • डीएम के निर्देश के बावजूद भगवान भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं

सोनभद्र। आकांक्षी जिला जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल रहते हुए बेपटरी है। जहां स्वास्थ्य विभाग मुखिया के अभाव में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहारे  संचालित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत नौडीहा के राजस्व गांव नाको में पचास वर्ष पूर्व बना ए.एन.एम सेंटर अपने विकास की राह का इंतजार कर रहा है।

Advertisement

गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार के इस विकास की बयार में उक्त ए.एन.एम सेंटर पर ना ही बिजली के खंभे पहुंच पाए और ना ही सुरक्षा के दृष्टि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो पाया है।

Advertisement

जिसके कारण यहां तैनात कर्मचारी न रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को कुछ माह पहले जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के संज्ञान में लाया गया तो उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए थे, किंतु कुछ माह बीत जाने के बाद कार्यवाही ज्यों के त्यों ठंडे बस्ते में चली गई। श्री चतुर्वेदी ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ASP मुख्यालय की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों की गोष्ठी आयोजित

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में जनपद के प्रमुख व्यापारियों की एक बैठक/गोष्ठी आयोजित की गई।

Advertisement

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई

1. यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता-
    सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर बल दिया गया। ओवरस्पीडिंग, नो पार्किंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जागरूक किया गया। बाजार क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

Advertisement

2. बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं सुरक्षा उपाय-
  गोष्ठी में वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर विशेष चर्चा की गई।

Advertisement 



व्यापारियों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया—
  नकली क्यूआर कोड, फेक लिंक, फर्जी कस्टमर के बहाने होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक, ओटीपी, कॉल या स्क्रीन शेयरिंग एप से बचें।
डिजिटल भुगतान से जुड़े लेनदेन में अधिक सतर्कता बरतें।

3. साइबर हेल्पलाइन नंबर साझा–
            अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 पर कॉल कर सूचना दें, जिससे धन वापसी की संभावना अधिक रहती है।

Advertisement

4. व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा-
    सीसीटीवी कैमरों के नियमित कार्यशील रहने, दुकान/मार्केट सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनेके संबंध में भी व्यापारियों से अनुरोध किया गया। बैठक में रिज़र्व पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे।
           

Advertisement

सोनभद्र पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति” के तहत सोनभद्र पुलिस की जागरूकता पहल

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना शक्तिनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शक्तिनगर में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को
साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीके, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित हेल्पलाइन संपर्क के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Advertisement 

मिशन शक्ति अभियान के तहत 112, 1090, 1098, 181 जैसे महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा इनके सही उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल निधि, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्राएँ, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा सहभागिता की गई।

Advertisement

सोनभद्र पुलिस द्वारा समाज में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हम मरकर भी हम जिंदा रहेंगे- अंगदानी कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • एक कहानी पढ़कर मिली अंगदान की प्रेरणा।
  • दंपति दूसरों को अंगदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित।
  • सरकारी सुविधा मिले तो महादान में हो सकता है इजाफा
  • नेत्रदान से हो सकता है किसी की दुनिया में उजाला।

27 नवंबर भारतीय अंगदान दिवस पर विशेष

सोनभद्र। अंगदान के माध्यम से लोक कल्याण करने वाले पौराणिक युगीन महर्षि दधीचि के पदचिन्हो पर चलते हुए सोनभद्र नगर के निवासी साहित्यकार दंपति दीपक कुमार केसरवानी एवं प्रतिभा देवी ने बी०एच०यू०के मानव विज्ञान संस्थान को अंगदान एवं आर०एम० नेत्र बैंक वाराणसी को नेत्रदान वर्ष 2014 में किया था।

वर्तमान समय में मनोविज्ञान संस्थान के अंगदानियों की सूची में इस दंपति का नाम क्रम संख्या एक और दो मे दर्ज  है।  अंगदानी दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि बचपन में बाल पत्रिका पराग में एक कहानी 1 मुर्दा 16 जिंदा शीर्षक कहानी पढ़ी थी जिसमें एक युवती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है

Advertisement

और चिकित्सक उस युवती के 16 अंगों को जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों में प्रत्यारोपित कर उन्हें जीवन दान देते हैं। इस कहानी एवं हमारे पाठ्यक्रम में सम्मिलित पुस्तक हमारे पूर्वज में वर्णित महर्षि दधीचि की कहानी महादान के लिए प्रेरणादायी रही।

Advertisement

दंपति ने बताया कि-” इस महादान में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए, क्योंकि इस महादान से गंभीर बीमार व्यक्ति को जीवन मिल सकता है, उसकी अंधेरी दुनिया रोशन हो सकती है, इस महादान में केंद्र सरकार और राज्य सहायता और सुविधा मिले तो इसमें इजाफा हो सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुहम्मद इसहाक खान को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप देने की हुई घोषणा

HIGHLIGHTS

  • मुहम्मद इसहाक खान को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप देने की हुई घोषणा

सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र के जाने-माने मीडिया कर्मी,साहित्यकार, कवि, समाजसेवी और पर्यावरण चिंतक मुहम्मद इसहाक खान को  भारतीय दलित सहित्य अकादमी की ओर से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप देने की घोषणा की गई है।


बतादें कि दुद्धी के रहने वाले जाने-माने मीडिया कर्मी,कवि साहित्यकार समाजसेवी और पर्यावरण चिंतक मुहम्मद इसहाक खान को  भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप 2025 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें गवर्नमेंट मीडिया में रहते हुए दलित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में   स्वास्थ्य,शिक्षा, पर्यावरण चिंतन और आपसी सौहार्द के साथ साथ जन जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उचित  मार्गदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

सम्मान समारोह 12 और 13 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा । यह प्रतिष्ठित सम्मान दलित और पिछडा  पूर्वांचल क्षेत्र से मुहम्मद इसहाक खान  एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में चयन किए गए हैं जो विशेष रूप से “ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट के माध्यम से समाज  के वंचित दलित पिछड़ो  साथ ही नदियों, विशालकाय चट्टानों,पहाड़ों , प्राकृतिक भूभागों के संदर्भ मे पर्यावरण को लेकर  अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं। इन्होंने अपने कार्यक्रमों के जरिए सामुदायिक सहयोग और सद्भाव के माध्यम से सामाजिक एकता और सद्भावना की जिम्मेदारी  निभाने की बखूबी कोशिश की है।

Advertisement

दुद्धी परिक्षेत्र की साहित्यिक अभिरुचि एवं लेखकीय उसरता को दूर करने की कड़ी में पद्मश्री डॉ मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री और डॉ लवकुश प्रजापति एवं अन्य के बाद क्षेत्र की यह अगली कामयाबी है।
     

Advertisement 

  इस अवसर पर मुहम्मद इसहाक खान ने कहा ”  मीडिया के क्षेत्र में नौकरी की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने अवकाशित अवसरों पर अपनी अल्प बचत के माध्यम से गांव में आ कर कार्यक्रम का आयोजन करते रहने से गांव के लोगों से जुड़ाव व अपना पन महसूस होता है।

Advertisement

मेरी दीली इच्छा है कि डैनी पहाड़ी एक प्राकृतिक पर्यटक स्थल बनें,कनहर बांध की नहरों के जरिए ठेमा और लौवा नदी सदा सलीला रहें। क्षेत्र में साहित्यिक सामाजिक सरोकारों की अधिकता रहे, नगर के मुख्य मार्ग पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए स्मृति स्थल की स्थापना हो और आपसी सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।”
 

Advertisement

  आगे उन्होंने कहा ” यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि मेरे परिवार, मार्गदर्शकों सहयोगियों और उन सभी समाजसेवियों का भी है जिन्होंने इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मेरी सामाजिक यात्रा में सदैव मेरा मार्गदर्शन और सहयोग किया है। मेरा उद्देश्य सदैव समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का महत्व पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण को सशक्त  बनाना रहा है।

Advertisement

मैं भारतीय दलित साहित्य अकादमी का  आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है। यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा , समर्पण व उत्साह के साथ समाज सेवा राष्ट्र सेवा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रहने की प्रेरणा देगा। धन्यवाद, हार्दिक आभार।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free