मानव जीवन में धर्म ग्रंथ गीता की उपयोगिता” विषयक संगोष्ठी का किया गया है आयोजन
गीता के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान के लिए पांच विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित
सोनभद्र। मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की मोक्षदा एकादशी (1 दिसंबर 2025) को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के श्री जयप्रभा मंडपम (ब्रह्मबाबा की गली ) में गीता जयंती समारोह का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से डॉक्टर बी सिंह, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित होगा। कार्यक्रम में “मानव जीवन में धर्म ग्रंथ गीता की उपयोगिता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
Advertisement
इस अवसर पर गीता के प्रचार- प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी समिति के स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी एवं स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से दी है।भक्तगणों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।
यातायात माह नवम्बर में 32,457 चालान, शमन शुल्क ₹4,51,44,700-
यातायात जागरूकता माह — नवम्बर 2025 का भव्य समापन: एसपी सोनभद्र ने उत्कृष्ट कर्मियों व 24 गुड-सेमेरिटन को सम्मानित;
डाला,सोनभद्र। रामलीला मैदान डाला में रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यातायात जागरूकता माह – नवम्बर 2025 के समापन समारोह का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने यातायात नियमों के पालन हेतु उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।
Advertisement
वहीं समारोह में यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय देने वाले 24 “गुड सेमेरिटन” (नेक आदमी) को हेलमेट व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा हेतु प्रेरित किया।
इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों/कॉलेजों में आयोजित क्विज/निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
Advertisement
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल, यातायात प्रभारी के.के. शुक्ला सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक का संबोधन : नियमों का पालन ही सुरक्षा की कुंजी-
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि—
👉यातायात माह को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि नियमों का पालन जीवन का हिस्सा बनाएं।
👉अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को स्कूल भेजने वाली बस/वाहन अनुमन्य एवं सुरक्षित हो।
👉इस संबंध में सभी विद्यालय प्रबंधनों को पत्र जारी किया गया है।
👉सड़क पर ट्रक, ट्रैक्टर, भारी वाहन रॉन्ग साइड चलाते पाए जाने पर तत्काल वाहन सीज किया जाए।
👉रॉन्ग साइड से दुर्घटना करने पर गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
👉यदि किसी थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड वाहन पाए गए और कार्यवाही न की गई, तो थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
👉मॉडिफाइड वाहन, अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले मालवाहक वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Advertisement
यातायात माह – 2025 : प्रवर्तन की प्रमुख उपलब्धियां
जनवरी से नवम्बर 2025 तक- कुल चालान: 1,00,832 वाहन सीज: 296 जुर्माना (शमन शुल्क): ₹1,37,70,700
केवल नवम्बर – 2025 में कुल चालान: 32,457 शमन शुल्क: ₹4,51,44,700
Advertisement
नवम्बर माह के चालान विवरण :- बिना हेलमेट: 21,582 बिना सीटबेल्ट: 513 मोबाइल चलाते हुए ड्राइविंग: 105 गलत नम्बर प्लेट: 1,948 शराब पीकर वाहन चलाना: 292 तीन सवारी: 2,176 रॉन्ग साइड: 498 गलत पार्किंग: 4,150 बिना डीएल: 1,105 प्रदूषण: 399 बिना बीमा: 368 प्रेशर हार्न: 86
Advertisement
यातायात माह में सर्वाधिक चालान करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
कोडीन कफ सिरफ तस्करी के मास्टरमाइंड के पिता को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल गिरफ्तार
विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है
चन्दौली, जौनपुर व गाजीपुर की पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल की कर रही थी तलाश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के खुलासे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस, एसआईटी व एसओजी टीम सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
इस टीम द्वारा कोलकाता में कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल, निवासी ए-924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, आदमपुर, जनपद वाराणसी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके क्रम में आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा।
Advertisement
सोनभद्र पुलिस ने कफ सीरप बरामदगी के पूरे मामले का खुलासा तब किया जब 18 अक्टूबर को जनपद में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 कफ सीरप की शीशियाँ बरामद की गई थी। इसके अतिरिक्त, आरोपी बृज मोहन व शिवहरि की सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने गाज़ियाबाद में संयुक्त कार्यवाही कर बार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप तथा ₹20 लाख फेर्डिंग की नकदी बरामद की थी।
Advertisement
इस मामले की जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभित्र जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग ₹25 करोड़ के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें से अधिकांश फर्म धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। जिसके संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है।
Advertisement
वहीं 29 नवम्बर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) (A) भारतीय न्याय संहिता तथाधारा 27 (A), 29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
Advertisement
ड्रग इंस्पेक्टर के एफआईआर में उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा० लिमिटेड द्वारा 01.04.2024 से 23.08.2025 तक 7,53,000 शीशियाँ Phensedyl Syrup अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं। उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई।
Advertisement
इस कोडीन युक्त कफ सिरफ तस्करी मामले का मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल जनपद सोनभद्र पुलिस सहित चंदौली पुलिस, जौनपुर पुलिस व गाजीपुर पुलिस तलाश कर रही थी। जिसमे सोनभद्र पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता गिरफ्तार करने में सफल रही।
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ.अनुपमा व पवित मौर्या को किया सम्मानित
सोनभद्र। जिले मे पिछले कई सालों से समाज की सेवा में निरंतर समर्पण और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय देने वाली डाक्टर को सम्मानित किया गया ।
डॉ अंजनी कुमार मौर्या ने बताया की बीते शनिवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में आभार समर्पण का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दर्जनों डॉक्टरों को सम्मानित किया गया जिसमे जनपद सोनभद्र के एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल की डॉ. अनुपमा मौर्य, वरिष्ठ स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ को भी सम्मानित किया गया।
Advertisement
वहीं डॉक्टर अनुपमा मौर्य ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बताया गया महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज दोनों की नींव है। इसलिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें।
Advertisement
अक्सर महिलाएं परिवार को संभालते-संभालते अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देती हैं, जिससे कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए और समय पर इलाज लिया जाए, तो अधिकांश बीमारियां आसानी से नियंत्रित की जा सकती हैं। स्वस्थ रहना कोई विकल्प नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है।
Advertisement
डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया की जिले निशुल्क शिविर कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। डॉक्टरों को उनके सेवा भाव के लिए आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जा रहा है।
Advertisement
यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी डॉक्टरों के त्याग और उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार जताने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस दौरान पवित मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एडिशनल SP मुख्यालय, यातायात सिओ की मौजूदगी मे हुई करवाई
यातायात माह नवम्बर-2025 के तहत 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर जेसीबी से नष्ट सड़क सुरक्षा के प्रति सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्रवाई
सोनभद्र। यातायात माह नवम्बर-2025 के तहत 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर जेसीबी से नष्ट सड़क सुरक्षा के प्रति सोनभद्र पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
बतादेंकि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2025 के दौरान यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
Advertisement
अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
Advertisement
अभियान के दौरान कुल 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत बढौली चौराहे पर जेसीबी से विधिवत नष्ट कराया गया।
AdvertisementAdvertisement
सोनभद्र पुलिस द्वारा की गई इस कठोर कार्रवाई का उद्देश्य—
ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण,
सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना, तथा
आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सोनभद्र पुलिस पुनः सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन में अनावश्यक परिवर्तन न करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।
डॉ अवाक बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ अशोक कुमार अवाक ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी एवं प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर शिक्षकों के हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।
मन की बात से देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामूहिक प्रयासों को जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाया- डॉ. धर्मवीर तिवारी
सोनभद्र। रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री की मन की बात सोनभद्र नगर के टैगोर नगर वार्ड नंबर 8 बूथ संख्या 11 पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में रेडियो पर सुनी गई जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, खेलों में भारत की उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की ऊंची उड़ान आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे।
खेलों के लिहाज से भी ये महीना भारत के लिए सुपरहिट रहा। पहले महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता। कुछ दिनों पहले ही बधिर ओलंपिक में 20 मेडल जीते। हमारी महिला टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग में भी हमारे खिलाडियों ने 20 पदक जीते। हमारी ब्लाइंड महिला टीम ने बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीता। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है।
Advertisement
ये जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।’ प्यारे देशवासियों मैं आप सभी से वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साथ लेकर चलने की अपील करता हूं। हाल ही में जी20 सम्मेलन के दौरान मैंने वैश्विक नेताओं को ऐसे उपहार भेंट किए, जो वोकल फॉर लोकल के मंत्र को बढ़ावा देते हैं। मैंने जापान की प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की चांदी की प्रतिमा भेंट की।
Advertisement
इटली की पीएम को करीमनगर की एक कला भेंट की। मैं चाहता हूं कि दुनिया हमारे कारीगरों की प्रतिभा को पहचाने। मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल की भावना को देशवासियों ने अपना लिया है। हाल के त्योहारों की खरीद में लोगों ने मन से भारत के उत्पादों को चुना। इस बार युवाओं ने भी वोकल फॉर लोकल के अभियान को गति दी। आगामी क्रिसमस के समय भी वोकल फॉर लोकल की भावना का ध्यान रखे।’
Advertisement
पीएम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भी एलान हुआ। ये उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की है। और ‘मन की बात’ देश के लोगों की ऐसी उपलब्धियों को, लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है।
Advertisement
आजकल हमारे देश में एंड्युरेंस स्पोर्ट्स की संस्कृति तेजी से उभर रही है। इससे मतलब ऐसी गतिविधियों से है, जिनमें इंसानी क्षमता की परख होती है। मुझे बताया गया है कि देशभर में हर महीने 1500 से ज्यादा एंड्युरेंस स्पोर्ट्स का आयोजन होता है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए एथलीट्स दूर-दूर तक जाते हैं।
Advertisement
इसका उदाहरण है आयरनमैन जिसमें समुद्र में चार किलोमीटर तक तैरना, 180 किलोमीटर की साइकिल चलाना और 82 किलोमीटर तक मैराथन करना जैसे काम एक दिन में करने होते हैं। ऐसी कई और प्रतियोगिताएं हैं, जो युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इनसे फिटनेस को बढ़ावा मिलता है। साथियों आपसे हर महीने मिलना मेरे लिए नया अनुभव होता है।
Advertisement
आपकी गाथाएं और आपके प्रयास मुझे प्रेरित करते हैं। आपके सुझाव मुझे इस कार्यक्रम में भारत की विविधताओं को समेटने की प्रेरणा मिलती है। सर्दियों के मौसम में आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। अगले महीने हम नए विषयों पर चर्चा करेंगे।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंभू नारायण सिंह जिला मंत्री विनोद सोनी सभासद वार्ड नंबर 8 अविनाश शुक्ला योगेश सिंह संदेश पटेल श्यामू सोनी राजू तिवारी संतोष टेलर अजीत पटेल संदीप पटेल आदि लोगों उपस्थित रहे
विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर कई अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी
सोनभद्र। सीएम डैश बोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान एलडीएम, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, डीआईओएस को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी में दिया। इस दौरान जिलाधिकारी में कहा कि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाय।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति की समीक्षा की गयी, समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
इसी प्रकार से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्योंकरण प्रगति की समीक्षा की गयी, समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रगति के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
वही जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा की गयी, जिसकी प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की,
Advertisement
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में स्टेडियम स्थापित किये जाये, उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेडियम हेतु प्रत्येक विकास खण्डों में उप जिलाधिकारी के माध्यम से भूमि का चिन्हीकरण किया जाये।
Advertisement
इसी प्रकार से उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों व मोहल्लों की संख्या 150 से अधिक है और वह सड़क मार्ग से अभी तक नहीं जुड़ पाये हैं, उन गांव व मोहल्लों का सर्वे कर इण्टरलाकिंग सड़क के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाये। जिससे कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उन ग्रामों को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जाये।
Advertisement
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।
Advertisement
बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
बीएलओ और बीएलए बैठक कर तैयार करें कार्यवृतः जिला निर्वाचन अधिकारी
सोनभद्र। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्र का वितरण करेंगे तथा वितरण के उपरान्त गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण एवं एकत्रित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण कर रहे हैं।
जिन बीएलओ का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण हो गया है वे बीएलओ सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किये गये बीएलए के साथ मीटिंग करेगें और निर्धारित प्रारूप पर कार्यवृत्त तैयार करेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभित्र गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसम्बर को, दावे एवं आंपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी तक,
Advertisement
नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिवम्बर से 31 जनवरी तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी निर्धारित किया गया है।
Advertisement
कार्यवृत्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे जाने पर सम्बन्धित बीएलओ, बीएलओ ऐप पर अपलोड़ कर देगें। बीएलओ बैठक में मौजूद रहे बीएलए की उपस्थिति भी अपने पास सुरक्षित रखेगें।
नगर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को लेकर व्यापार संगठन ने CDO को सौंपा ज्ञापन
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। शनिवार को CDO जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने नगर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बैठक में पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पूर्व में नगर के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत एवं मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाइओवर के नीचे खड़ा करना, स्कूल बाजार एवं अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में ऊंचे रंबल स्ट्रिप् बनाएं जाना,
Advertisement
खनन वाहनों के लिए रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 तक समय निर्धारित किया जाना आदि मुद्दों पर गहन चर्चा करके उपरोक्त समस्याओं के संदर्भ में मांग पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया था परंतु अभी तक इन समस्याओं का समाधान न हो सका।
Advertisement
श्री शर्मा ने कहा कि कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विगत 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने शहर के सड़कों, राजमार्गों, स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंडों खेल परिसर, रेलवे स्टेशनों से कुत्ता एवं आवारा पशुओं को हटाने का निर्देश दिया है इस संबंध में शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कहा है कि संबंधित एजेंसियां स्थानीय नगर निकाय को कड़ाई से लागू करने के लिए निर्देशित किया है
Advertisement
परंतु स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं ।पूरे जनपद में छुट्टे पशुओं एवं आवारा कुत्तों की भरमार है विगत 28 अक्टूबर को घोरावल में एक ही दिन 10 लोगों को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई यह भी उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को उद्योग बंधु की बैठक में पूर्व में भी कई बार उठाया जा चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि अभिलंब आवारा कुत्ते एवं छुट्टा पशुओं को नगर से हटाया जाए।
Advertisement
श्री शर्मा ने आगे कहा कि सैकड़ो गांव के बीच जिला मुख्यालय पर रोजाना सैकड़ो महिलाएं, बच्चियां मार्केटिंग करने आती हैं नगरीय एवं नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बने शौचायलयों की स्थिति बेहद चिंताजनक है सार्वजनिक शौचालय बदहाल एवं निष्प्रयोजक पड़े हैं कई शौचालयों पर जहां ताला लटका है वहीं दूसरी ओर कुछ शौचालय दरवाजे मुक्त हैं अंदर गंदगी का अंबार पटा पड़ा हुआ है।
Advertisement
यह सभी शौचालय आदर्श नगर पालिका के अंतर्गत है जो प्रधानमंत्री जी के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रहे हैं उपरोक्त समस्या के संबंध में जिम्मेदार लोगों को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार के लाख प्रयास एवं भारी भरकम बजट निर्गत करने के बावजूद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दम तोड़ रही हैं।
Advertisement
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार यदि 98 अस्पतालों को छोड़ भी दिया जाए तब भी जिले में अवैध अस्पतालों की संख्या 150 से अधिक है निजी अस्पताल एवं क्लिनिक जिनका कहीं पंजीयन नहीं है डिस्प्लेबोर्ड पर किसी चिकित्सक का नाम लिखकर अस्पताल संचालित किया जा रहा है। नेशनल मेडिकल कमीशन जो पूर्व में नेशनल मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया था द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार जिन चिकित्सालियों में आईसीयू की सुविधा है वहां तीन चिकित्सक तीन पैरामेडिकल स्टाफ फुल टाइम अनिवार्य है।
Advertisement
ट्रामा सेंटर की सुविधा के लिए न्यूरो एवं ऑर्थो स्पेशलिस्ट की 24 घंटे उपलब्धता अनिवार्य है उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों का एन एम सी में पंजीयन अनिवार्य है जो डॉक्टर आन काल या अंशकालिक तौर पर काम कर रहे हैं उन्हें उनसे संबंधित शपथ पत्र देना होगा एवं अस्पताल में 24 घंटे ऑक्सीजन की उपलब्धता का प्रमाण पत्र देना होगा।
Advertisement
ऑपरेशन थिएटर की दशा में सर्जन ओटी टेक्नीशियन, निश्चेतक की उपलब्धता अनिवार्य है एवं डिस्प्ले बोर्ड पर केवल वहीं चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का विवरण हो जो हॉस्पिटल में पंजीकृत हो उनकी स्पष्ट फोटो ग्रुप भी उपलब्ध होना चाहिये । उन्होंने कहा कि सोनभद्र में एंबुलेंस सेवायें भी वेंटिलेटर पर हैं एंबुलेंस संचालन में मानकों की अनदेखी की जा रही है
Advertisement
इन वाहनों में ना तो प्राथमिक उपचार की सुविधाएं हैं नहीं प्रशिक्षित स्टाफ एंबुलेंस हेतु जो निर्धारित मापदंड है प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ होना चाहिए ऑक्सीजन सिलेंडर एवं फिल्टर पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। इमरजेंसी के लिए आवश्यक दवाएं होनी चाहिए, रॉयल्स ट्यूब होनी चाहिए, स्टेथोस्कोप, बीपी मॉनिटर, फोल्डिंग मशीन, पावरफुल टॉर्च, अग्निशमन यंत्र, भी होना चाहिए एंबुलेंस लिखे वाहन सिर्फ टैक्सी ही है इसमें मरीजों की जिंदगी भगवान भरोसे चल रही है।
Advertisement
प्राइवेट अस्पतालों के इस खेल एवं दुर्घटना में घायल मरीज आए दिन दम तोड़ रहे हैं बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एवं संचालन उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी ने किया बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल नगर उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सोखी, एवं अन्य संगठन के लोग मौजूद रहे।