मोहर्रम पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाले गए ताजिया जुलूस
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फोर्स रही मुस्तैद
ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से निगरानी, कंट्रोल रूम से लाइव की गई मॉनिटरिंग
सोनभद्र। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में पारंपरिक ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाले गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
Advertisement
फोर्स को जगह-जगह ब्रीफ किया गया। हर संवेदनशील स्थान पर अधिकारी तैनात रहे और पुलिस बल चौकस रही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि “किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
Advertisement
शांति भंग करने वाले तत्वों पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाएगी।” प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत फोर्स तैनात है, समस्त अधिकारीगण क्षेत्र में भ्रमणशील हैं, और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच एवं ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट ने किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्र। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच एवं ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा वन महोत्सव एवं योम ए आशूरा के मौके पर 5 और 6 जुलाई को राजापुर मुसहर मुहल्ला डैनी पहाड़ी के पास वन भूमि पर वृहद वृक्षारोपण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में स्थानीय वन प्रशासन ने दल-बल के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया।
Advertisement
आयोजक मुहम्मद इसहाक खान दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया डैनी पहाड़ी एवं आसपास की वन भूमि की रक्षा और विशाल चट्टानों को संरक्षित कराने का वन प्रशासन ने भरोसा दिलाया ।
Advertisement
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से वनाधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह में वन दरोगा विशाल सिंह , पांडे जी, मनिषा त्रिपाठी , आंगनबाड़ी प्रभारी श्री लखन लखन जी अवकाश प्राप्त कानूनगो, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सरकार गुरु जी,कोनैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
RSS ने जिले के सभी खंड व नगर में वन विहार कार्यक्रम का किया आयोजन
सोनभद्र। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा जिले के सभी खंड विकास व नगर निकाय में वन विहार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertisement
• नगवा खंड का वन विहार झारखण्डेय महादेव दिवानी चुआ में संपन्न हुआ । जिसमें विभाग गौ सेवा प्रमुख नंदलाल का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रचारक राहुल, खंड कार्यवाह रवि, जिला ग्राम विकास प्रमुख रामकृति, सह खंड कार्यवाह अनिल आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
• चतरा खंड का वन विहार नल राजा चरकोनवा में संपन्न हुआ। जिसमें जिला कार्यवाह दिनेश जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में विभाग ग्राम विकास प्रमुख अशोक खंड संघ चालक लवकुश, खंड कार्यवाह लालू, सह खंड कार्यवाह सुनील आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
• घोरावल खंड का वन विहार मुक्खा फाल मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग सद्भावना प्रमुख रमेश राम पांडेय जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में नगर संघचालक रमेश, खंड संघ चालक सुशील,खंड कार्यवाह विपिन नगर कार्यवाह हिमांशु,सह खंड कार्यवाह सर्वेश आदि उपस्थित रहे ।
Advertisement
• सोनभद्र नगर के केशव शाखा का वन विहार शिवाजी मिनी स्टेडियम में हुआ जिसमें बौद्धिक उद्बोधन विभाग अभिलेख प्रमुख नीरज जी का हुआ तथा कार्यक्रम में नगर संघ चालक संगम, जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर ,बाल प्रमुख राजेंद्र,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष, शाखा कार्यवाह विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
• सोनभद्र नगर स्थित शिवाजी शाखा का वन विहार पंचमुखी महादेव मंदिर पर संपन्न हुआ। जिसमें विभाग सह शारीरिक प्रमुख राम लगन जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख अवध, नगर कार्यवाह महेश, नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी0 सिंह, नगर संपर्क प्रमुख अनिल ,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, शाखा कार्यवाह अजय, नित्यानंद आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
• छपका खंड का वन विहार सलखन स्थित फासिल्स पार्क में संपन्न हुआ जिसमें जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष जी का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में छपका खंड संघ चालक सत्येंद्र पाठक, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख राजीव, खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संकल्प,जिला मार्ग प्रमुख संतोष जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, खंड व्यवस्था प्रमुख चंद्र प्रकाश, खंड प्रचार प्रमुख अवधेश आदि उपस्थित थे।
Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के उपरोक्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रमुख रूप से वन विहार कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि वन विहार कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में पूरे वर्ष कार्य करने की ऊर्जा का संचार होता है।
Advertisement
गुरु पूर्णिमा समारोह की योजना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के निमित्त वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा किया ।कार्यक्रम में दिन भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें कबड्डी,खेलकूद, गीत, शुभाषित और बौद्धिक कथा आदि शामिल थीं।
दुद्धी में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निकाला गया निकाला गया मुहर्रम का जुलूस
दुद्धी, सोनभद्र। नगर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार को मुहर्रम का जुलूस पूरी आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निकाला गया। दुद्धी मस्जिद तिराहे पर नगर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों से अखाड़े, ताजिये और अलम के साथ जुलूस पहुंचे। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस को लेकर गहमागहमी और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
Advertisement
नगर और ग्रामीण अंचलों से शामिल हुए अखाड़े
दुद्धी नगर के वार्ड नं.11 दर्जी मुहाल, जुगनू चौक, मीर मुहल्ला, साईं चौक, रामनगर, कलकली बहरा के अलावा मलदेवा,खजूरी, डुमरडीहा समेत दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के अखाड़े अपने-अपने ढोल-ताशों के साथ जुलूस में पहुंचे। ताजिया और अलम के साथ अखाड़ा कमेटी के उस्तादों और युवाओं ने अपनी पारंपरिक युद्ध कला का जोरदार प्रदर्शन किया।
Advertisement
लाठी-डंडा का प्रदर्शन, ढोल-ताशों से गूंजा माहौल
केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के नेतृत्व में युवाओं की टोलियों ने लाठी, डंडा, भाला जैसे पारंपरिक हथियारों से करिश्माई करतब दिखाए। ढोल-ताशों की गूंज के बीच पूरे रास्ते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल की थाप पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के हौसले को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
सोनभद्र। जिले में रविवार को मुहर्रम पर इस बार 156 ताजिया का जुलूस निकाला गया। सभी जुलूस पुलिस के निगरानी में निकाले गए। जनपद के 76 कर्बला में ताजिया का दफन किया गया। एसपी की तरफ से कुल 905 निरीक्षक, मुख्य निरीक्षक व आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तीन कंपनी व 90 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। जनपद में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की चौकसी नजर रही।
Advertisement
मोहर्रम के जुलूस के दौरान या हसन, या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न तरह के करतब दिखाए। शाम को ताजिया कर्बला में दफन की गई।
Advertisement
राबर्ट्सगंज में दोपहर बाद करीब दो बजे ताजिया निकलनी शुरू हुई। सबसे पहले नई बस्ती से ताजिया निकली। इसके बाद जगह-जगह बैठाई गई ताजिया नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित पार्क में पहुंची, जहां सभी का मिलान किया गया।
Advertisement
शाम को ताजिया विभिन्न मार्गों से होकर कर्बला पहुंच जहां दफन की गई। इसमें युवाओं ने नौहा ख्वानी, सीनाजनी और जंजीरी मातम किया।राबर्ट्सगंज में हमीद नगर से शौकत जाफरी के घर से दसवें का ताजिया अलम जुलूस निकला।
Advertisement
उधर न्यू मार्केट में मरहूम सैयर अख्तर अब्बा रिवजी के निवास से ताजिया अलम जुलूस निकला। अंजुमने हैदरी शिया कमेटी के नव युवक व मासूम बच्चों ने जंजीर, छूरी, चाकू से मातम किया। दीपनगर से दुलदुल का जुलूस अलम और ताजिया निकाला गया।
Advertisement
मेन चौक पर ताजिया का मिला हुआ जहां नात शरीफ पढ़ी गई। इस दौरान हिदायल उल्ला खां, फतेह मोहम्मद, एहसान उल्ला खां, दानिश जाफरी, जाफर हुसैन, कौसर हुसैन, असलम रिजवी, साबिर जैदी, अब्बास मौजूद रहे। उधर ताजिया और अलम जुलूस के दौरान कोतवाली, चौकी पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान सुरक्षा में लगे रहे।
चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज के प्रबंधक और प्रिंसिपल पर कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
प्रबन्ध समिति के चुनाव में फर्जी मतदाता सूची का मामला
सोनभद्र। जनपद में चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कालेज मधुपुर के प्रबन्ध कमेटी की फर्जी मतदाता सूची तैयार करके अनुमोदन मामले मे प्रबंध सोसाइटी अध्यक्ष उदय नाथ सिंह द्वारा अधिवक्ता विकास शाक्य के जरिए प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव ने दयाशंकर सिंह प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
AdvertisementAdvertisement
समिति चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कालेज मधुपुर के प्रबंध समिति के अध्यक्ष उदयनाथ सिंह तथा सरनाथ यादव उप प्रबंधक, धर्मु कोषाध्यक्ष, श्री लाल, रामराज सिंह, राम आधार सिंह, भगवान दास, केशनाथ, नन्हकू सिंह, रामप्रसाद सिंह सदस्य हैं।
Advertisement
कॉलेज के प्रशासन योजना के अनुसार प्रबंधक सदस्यता का प्रकरण प्रबंध समिति में विचार हेतु रखे जाने का विधान है, जिसे सदस्यता स्वीकार अथवा आस्वीकार करने का अधिकार प्राप्त है। नए मतदाता सूची के अंतिम निस्तारण के पश्चात ही प्रबंधन चुनाव की प्रक्रिया संपत्र हो सकती थी परंतु उदयनाथ सिंह, सरनाथ यादव, रामराज सिंह,
AdvertisementAdvertisement
नन्हकू, धरमू, रामप्रसाद सिंह, भगवान दास, केशनाथ सिंह, राम आधार सिंह तथा लाल सिंह कुशवाहा ने शपथ पत्र देकर सहायक निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट फंड कार्यालय वाराणसी से सो० प० अधि० की धारा 4 (ख) मे नई मतदाता सूची का पंजीकरण कर लेने को फर्जी होना बताया था।
Advertisement
इस मामले में चिट फण्ड कार्यालय कार्यवाही प्रारंभ कर दी। इधर प्रबंधक नई मतदाता सूची जिसे फर्जी बिना समिति के स्वीकृत ही पुष्ट करने का आरोप लगाया था। उस विवादित मतदाता सूची पर प्रबंधन का चुनाव कराने पर अड़ गये परंतु भारी विरोध के बाद चुनाव संपन्न नहीं हो सका। इसके बाद प्रबंधक दया शंकर सिंह द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका संख्या 40032/2024 दाखिल कर दिए, जिस पर प्रकरण को सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चीट्स वाराणसी स्तर पर निस्तारण करने का आदेश 31 दिसम्बर 2024 को दिया।
AdvertisementAdvertisement
उच्च न्यायालय के आदेश 13 जून 2025 को बनाए गए सभी नए सदस्यों की सूची में उल्लिखित सदस्यों को विधि मान्य ना पाए जाने के कारण निरस्त कर दिया गया। मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष समस्त मामले को उठाया गया और आदेश की प्रति प्रस्तुत करते हुये अधिवक्ता विकास शाक्य एवं रामचंद्र सिंह के बातों को सुनने और पत्रावली पर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के कुचरचना के प्रपत्रों के अवलोकन के पश्चात थाना रावर्ट्सगंज को आदेशित किया है कि आरोपियों के विरुद्ध मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना किया जाए।
जिले की चारों तहसीलों में जुलाई महीने के प्रथम शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन
शिकायतकर्ता की फीडबैक लेने के बाद गुणवत्तापूर्ण करे शिकायतो का निस्तारणः जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन हेतु लगाये गये कैम्पों का किये निरीक्षण
सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 02 फार्मर रजिस्ट्री, 02 दिव्यांग पेंशन तथा श्रम विभाग द्वारा 3 श्रमिक का पंजीयन व 4 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया
सोनभद्र। जनपद में शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में जुलाई महीने के प्रथम शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस ” का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जमीन सम्बन्धित प्राप्त हुए, जिसका शंका समाधान मौके पर ही तत्परता के साथ निस्तारण किया गया। जमीन सम्बन्धी मामले को स्थलीय स्थिति की जाँच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जाँच कर शंका समाधान के साथ ही निस्तारण भी कराया गया।
Advertisement
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी के लिए लगाये गये कैम्प का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्चित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के केम्प में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 02 फार्मर रजिस्ट्री, 02 दिव्यांग पेंशन तथा श्रम विभाग द्वारा 3 श्रमिक का पंजीयन व 4 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार आदि ने 140 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 16 मामलें निस्तारित किये गये और 08 टीम को क्षेत्र में भेजकर 08 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 24 मामले निस्तारित हुए, बाकी 116 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
Advertisement
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, सीओ घोरावल राहुल पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Advertisement
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ सदर, तहसीलदार सदर अमित कुमार, आदि ने 217 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 13 मामलें निस्तारित किये गये। 08 टीम को क्षेत्र में भेजकर 08 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 196 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पत्र हुआ। इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार श्री नरेन्द्र राय, नायब तहसीलदार आदि ने 73 शिकायतों को सुनते हुए, मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 63 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागिश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में टीम भेजकर प्रकरण का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि शिकायतकर्ताओं के प्रकरण के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Advertisement
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सीओ दुद्धी व पिपरी आदि ने 69 शिकायतें सुनते हुए 02 मामलें मौके पर निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 66 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार को विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई थी. जिससे एक 25 वर्षीय छात्र धीरेंद्र समेत दो की मौत हो गई थी. धीरेंद्र पिछले पांच साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था. वह करोल बाग स्थित एक पीजी में रह रहा था.
दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार को विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई थी. जिससे एक 25 वर्षीय छात्र धीरेंद्र समेत दो की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से धीरेंद्र लिफ्ट में फंस गया था और उसकी दम घुटने से मौत हो गई. धीरेंद्र की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. बड़ी बहन का कहना है कि अगर समय पर भाई को लिफ्ट से निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच जाती. वहीं, फायर ब्रिगेड ने शनिवार सुबह दूसरे व्यक्ति का भी शव पूरी तरह से जला हुआ बरामद कर लिया. धीरेंद्र के बड़े भाई और बड़ी बहन जो हादसे के वक़्त सोनभद्र में थे, वो अब दिल्ली के करोल बाग थाने आ गए हैं. बड़े भाई ने कहा कि लिफ्ट में फंसने के बाद वो लगातार मैसेज कर रहा था और मदद की गुहार लगा रहा था. किसी ने उसकी मदद नहीं की
सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था धीरेंद्र
धीरेंद्र पिछले पांच साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था. वह करोल बाग स्थित एक पीजी में रह रहा था. गुरुवार को ही सोनभद्र से आया था और शुक्रवार को हादसा हो गया.
वहीं, धीरेंद्र की मौत से परिवार सदमे में है. बड़ी बहन ने रोते हुए कहा कि लापरवाही की वजह से मेरे भाई की जान चली गई. अगर समय पर उसे लिफ्ट से निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच जाती. धीरेंद्र ने भाई को मैसेज में कही थी ये बात
धीरेंद्र अपने बड़े भाई को लिफ्ट से मैसेज कर रहा था.
उसने शाम 6 बजकर 51 मिनट पर पहला मैसेज वॉट्सऐप पर किया था. मैसेज में उसने लिखा था… “भइया”. वहीं दूसरा मैसेज भी तुरंत आया, जिसमें लिखा था कि मैं लिफ्ट में हूं “गैस गए है” करोल बाग मेगा मार्ट. इस मैसेज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी घबराहट होगी धीरेंद्र के अंदर की वो फंस गए है कि जगह गैस गए हैं टाइप किया था. वहीं, आखिरी मैसेज भी इतने बजे ही धीरेंद्र ने किया था और कहा था कि अब सांस फूल रही कुछ करो.
DM व SP ने शिवद्वार धाम का निरीक्षण कर सावन मास को लेकर को लेकर हो रही तैयारियों का लिया जायजा
घोरावल, सोनभद्र: सावन मास के पवित्र अवसर पर कांवड़ यात्रियों द्वारा जलाभिषेक की तैयारियों को लेकर शनिवार को घोरावल स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर परिसर में जिलाधिकारी बी. एन. सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, जल व्यवस्था, कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। CCTV कैमरों की निगरानी, रूट मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।सावन मास के लिए शिवद्वार मंदिर में तैयारियों का निरीक्षण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
इस अवसर पर तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित कराई जाएं।
शिवद्वार मंदिर सावन मास में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों से आमजन में संतोष और श्रद्धा का भाव देखने को मिल रहा है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनमानस की समस्या सुन दिए निर्देश
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सदर विधायक कैंप कार्यालय पर शनिवार को जनता दर्शन के दौरान क्षेत्र से आए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
Advertisement
वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि जनता दर्शन में आए दूर धार क्षेत्र से पीड़ित आम जनमानस की शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर दिया गया है तत्काल उनकी समस्याओं का निस्तारण करते हुए अवगत कराया जाए।
Advertisement
वहीं सदर विधायक ने बताया कि ज्यादातर मामले पुलिस थाना वह बरसात से संबंधित हम जनमानस के माध्यम से प्राप्त हुई जिसको लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देशित कर दिए गए हैं किसी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Advertisement
जिससे आम जनमानस परेशान हो आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाएगा।इस मौके पर चूर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, संजय श्रीवास्तव मनोज सोनकर विमलेश पटेल विकास मिश्रा अमन वर्मा आदि लोग मौजूदरहे ।