बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्त्तार वाहन ने रौंद डाला, दो की मौत

HIGHLIGHTS

  • बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्त्तार वाहन ने रौंद डाला, दो की मौत

सोनभद्र। जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक और रहस्यमय सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी है। इस घटना में बाइक सवार तीन युवकों को एक तेज रफ्त्तार वाहन ने रौंद डाला, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक नाम चंदन तिवारी का है, जो विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति की प्रदेश मंत्री सुमन सिंह पटेल का छोटा भाई था। वहीं, दूसरा मृतक युवक राजेश कहार बताया गया है, जबकि चंदन पांडेय नामक युवक इस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया है।

Advertisement

घटना के बाद एक अज्ञात पिकअप तीनों को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई, जिसने पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। परिजनों का कहना है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक की बहन सुमन सिंह पटेल ने सीधे तौर पर इस पूरे घटनाक्रम को साजिश करार देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 30 मई को भी उनके भाई चंदन तिवारी को अपहरण कर मारपीट की गई थी और मरा समझकर गड्ढे में फेंक दिया गया था।

Advertisement

पुलिस ने उस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच बदमाशों ने चार दिन पहले चंदन को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी रॉबर्ट्सगंज और पत्रूगंज थानों को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Advertisement

आज जब यह घटना हुई तो परिवार वालों के होश उड़ गए। परिजनों का मानना है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आज यह घटना नहीं घटती। चंदन तिवारी की बहन सुमन सिंह का साफ कहना है कि पुलिस की लापरवाही ने उनके भाई की जान ले ली। उनका आरोप है कि जिन लोगों ने पहले हमला किया, वहीं लोग आज उसे ट्रैक्टर या किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मार डाले और अब इसे महज हादसा बताकर मामले को रफा-दफा किया जा रहा है।

Advertisement

उधर, पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी जांच में है। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक चंदन तिवारी, चंदन पांडेय और राजेश कहार एक ही बाइक पर सवार होकर शाहगंज से रॉबर्ट्सगंज की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

Advertisement

इसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताया है, इसलिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

फिलहाल चंदन तिवारी की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा है। बहन की चीखें व्यवस्था से सवाल पूछ रही हैं, क्या किसी की जान इतनी सस्ती हो गई है कि हत्या को भी हादसा कहकर दफना दिया जाएगा? क्या पुलिस की निष्क्रियता किसी निर्दोष की मौत की जिम्मेदारी नहीं बनती? यह हादसा नहीं, सिस्टम की नाकामी और एक परिवार के सपनों की बेरहमी से कुचल दी गई कहानी है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, चालक गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार, थाना प्रभारी की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

विंढमगंज, सोनभद्र। कनहर और मालिया नदी से हो रहे अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए विंढमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को शनिचर बाजार के पास पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ गश्त के दौरान ग्राम पंचायत महुली स्थित शनिचर बाजार के पास ट्रैक्टर को रोका।

Advertisement

जांच के दौरान ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदी पाई गई, जिसे ट्रैक्टर चालक अजय कुमार पुत्र नगीना (निवासी ग्राम पतरीहा) अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। चालक को मौके पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया और उसके खिलाफ धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस, 3 (1), 58, 72 (6) उप्र उपखनिज परिहार नियमावली 4/21 व खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के कनहर और मालिया नदी से हर रात दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन कर चोरी-छिपे परिवहन किया जाता रहा है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद इस दिशा में सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Advertisement

थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने स्पष्ट किया कि, थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बालू का गैरकानूनी परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की तत्परता से यह स्पष्ट संकेत गया है कि अब इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखा जाएगा।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पेयजल योजना से सम्बन्धित कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करें निर्माण एजेंसियां, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही- DM

HIGHLIGHTS

  • डीएमएफ से होने वाले निर्माण कार्यों पर लगाया जाय बोर्ड: जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन निधि के माध्यम से निर्माण करने वाली एजेन्सियों के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन निधि से होने वाले निर्माण ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें, जिन भी निर्माण एजेन्सियों द्वारा जो निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उनके भुगतान की किश्त जारी करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पेयजल योजना से सम्बन्धित जो भी कार्य है, उसे अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये, कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में सम्बन्धित संस्था के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन निधि से निर्माण कार्य हेतु जो भी कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रहीं हैं जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है वह डीएमएफ से सम्बन्धित कार्य स्थल पर बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें और सम्बन्धित विभाग को हैण्ड ओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं से अधूरे कार्य को समय के अन्तर्गत पूर्ण करने के साथ ही अवषेश धनराशि के भुगतान की कार्यवाही भी ससमय पूर्ण किया जाये।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, शैलेश ठाकुर अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, एसके सिंह अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग : एक अभिशाप

इसमें कोई संशय नहीं है कि आज हर व्यक्ति के जीवन में चाहे वह स्कूल में पढ़ने वाला छात्र हो ,कार्यरत युवा या फिर कोई बुजुर्ग व्यक्ति सबके रोजमर्रा के जीवन में विज्ञान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इंटरनेट की तेज और रोमांच भरी दुनिया ने सबको जागरूक तो बनाया ही है साथ में हर व्यक्ति के अंदर सीखने की जिज्ञासा को बड़ी तेजी से जन्म भी दिया है।

Advertisement

विज्ञान ने जिस तरह मानव जीवन को सरल एवं आनंदमय बनाया है इसके ठीक विपरीत बच्चों और युवाओं में इसके व्यापक दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। विज्ञान के इस युग में ऑनलाइन गेमिंग का इतना बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है जो बच्चों और युवाओं को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर बुरा असर डाल रहा है। अक्सर बच्चों को घरों में युवाओं को बाजारों में या खेल के मैदान में बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेलते देख यह कहना गलत नहीं होगा यह दृश्य आधुनिक जीवन शैली का विरोधाभास है।

Advertisement

आज भारत में बड़े स्तर पर युवा ऑनलाइन गेमिंग के जाल में जकड़ते नजर आ रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति में खेल का महत्वपूर्ण स्थान रहा है और ज्यादातर भारत में पहले से खेले जा रहे खेलों का आधार रणनीति और कौशल रहा है। कौशल आधारित खेल मौके की बजाय कौशल को प्राथमिकता देते हैं जो कि भारत में वैध भी है मगर भाग्य आधारित खेल भाग्य को प्राथमिकता देते हैं जो कि भारत में अवैध है।

Advertisement

भारत में सबसे ज्यादा दुष्परिणाम भाग्य आधारित खेलों का देखा जाता है जिसको पुराने जमाने के खेलों में जुआ बोलते थे। जो विशेष रूप से कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को आर्थिक कठिनाइयों की ओर धकेल देता था। भारत में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया ने इसकी पहुंच को समाज के युवाओं तक और आसानी से पहुंचा दिया है और अब तो इसका दायरा भी काफी व्यापक हो गया है।

Advertisement

जिसके परिणाम स्वरूप यह देखा गया है कि देश का युवा घंटों तक ऑनलाइन गेम खेलने में व्यस्त रहता है जिससे उनके अंदर सामाजिक मेल-जोल में कमी आ जाती है और आर्थिक बोझ बढ़ने के कारण उनके अपराधी बनने का खतरा उत्पन्न हो जाता है। भारत की लगभग आधी जनसंख्या 25 वर्ष से कम आयु की है जिसमें से गेमिंग के प्रति लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। जो कि देश की युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के जाल में धकेल रही है और उन्हें मानसिक रूप से कमजोर और बीमार कर रही है।

भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची में गेमिंग, बेटिंग सट्टेबाजी, जुए का उल्लेख है जिसमें कि राज्य को विशेष शक्ति प्रदान की गई है जिसके तहत राज्य इन विषयों पर कानून बना सकता है। समय की मांग को देखते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार को आपसी सामंजस्य  बनाते हुए एक ठोस एवं संतुलित कानून बनाने पर जोर देना चाहिए। क्योंकि खेल अगर इंटरनेट या डिजिटल माध्यम से हो रहा है तो केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर सकती है।

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग के तेजी से बढ़ते विकास के कारण भारत के युवा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, आर्थिक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं इसका कारण है कि इस क्षेत्र में अभी पर्याप्त नियंत्रण नहीं है। जब तक इस क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित नहीं होता तब तक इस क्षेत्र की संभावनाएं जोखिम में बनी रहेंगी।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

निर्माणाधीन कनहर बांध के गहरी खाई में कार्यदाई संस्था का गिरा बोलेरो

HIGHLIGHTS

  • निर्माणाधीन कनहर बांध के गहरी खाई में कार्यदाई संस्था का गिरा बोलेरो

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के चर्चित बहुद्देश्यीय निर्माणाधीन कनहर बांध से अनियंत्रित होकर एक बोलेरो सौ फिट गहरी खाई में गिर गया। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement

सोमवार की शाम कार्यदाई संस्था (एचईएस) के अधिकारी बोलेरो से बांध का निर्माण कार्य निरीक्षण करने मुख्य बांध स्पेलवे पर गये हुए थे। चालक द्वारा बोलेरो कार को स्पेलवे से पहले रॉकफिल पर किनारे खड़ा कर दिया। अधिकारियों के आने के पूर्व ही बोलेरो फिसल कर गहरी खाई में चला गया।

Advertisement

जिससे बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार्यदाई संस्था के जीएम संजीव कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण के दौरान हादसा हुई है। किसी भी तरह का अनहोनी नहीं हुई। वाहन क्षतिग्रस्त हुई है। अपने अधीनस्थ अधिकारी से जांच कराई जाएगी।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: जिले के 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये स्थान्तरित

HIGHLIGHTS

  • कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये स्थान्तरित
  • जनपद के चारो तहसील में किया गया सजीव प्रसारण और आश्रितों में डेमो चेक का वितरण

सोनभद्र। जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये धनराशि स्थानान्तरित किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार, तहसील ओबरा, घोरोवल व दुद्धी में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के आश्रित परिवारों को जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी ने डेमो चेक का वितरण किया। इसके साथ ही सजीव प्रसारण भी किया गया।

Advertisement



जनपद में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिलाधिकारी बीएन सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा रुबी प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र,

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित सिंह सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थीगण ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना और देखा।

Advertisment

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण किया गया, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने उपस्थित जन मानस व लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से किसी भी दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों व घायल जिनके हाथ पैर कट जाते हैं,

उन परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्राप्त होती है, यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से संकट में आये परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के विषय में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिससे समस्या ग्रस्त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित आश्रित परिवार के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दुर्घटना ग्रस्त परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनपद सोनभद्र में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये धनराशि की स्थानान्तरित की गयी है, जिसमें राबर्ट्सगंज तहसील के 90 लाभार्थी, घोरावल के 43, दुद्धी तहसील के 128 व ओबरा तहसील के 31 लाभार्थी सम्मिलित हैं।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि, व निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया जाये, जिससे इन परिवारों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

Advertisement

इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार नाथ, आपदा के जगदीश प्रसाद, लाभार्थीगण सहित उपस्थित रहें।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सभी थाना प्रभारी जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को और अधिक  प्रभावशाली बनाये- एसपी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
       

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एण्टीरोमियो टीम ने चलाया जन जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक
  • देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है
  • महिलाओं को दें इतना सम्मान, कि देश का बढ़े मान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0″ के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में

Advertisement

प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,

Advertisement

आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराये गये विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090,

Advertisement

पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली कटौती की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार संगठन ने किया जोरदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • बिजली कटौती की समस्या को लेकर व्यापार संगठन ने किया जोरदार प्रदर्शन
  • सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी अधिकारी जनहित के कार्यों में नहीं ले रहे रुचि- कौशल शर्मा
  • बिजली कटौती की समस्या हल नहीं होने पर व्यापार संगठन करेगा उग्र आंदोलन- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने विद्युत कटौती की समस्या को लेकर के अधिशासी अभियंता  विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया एवं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी अधिकारी जनहित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन 24 घंटे में 8 से 10 बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है जिसके कारण एक और जहां व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है

Advertisement

वहीं दूसरी ओर आम जनता इस उमस भरी गर्मी का दंश झेल रही है  उन्होंने इस संदर्भ में ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा विगत 8 जून की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट स्पष्ट निर्देश दिया कि चाहे जो भी जुगत लगाये निर्वाध बिजली उपलब्ध करायें श्री शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने अधिकारियों को हिदायत दी है की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और समय पर किया जाए।

Advertisement

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, पुन निर्मित वितरण क्षेत्र योजना(आर डी एसएस )  एवं बिजनेस प्लेन के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लानी चाहिए।  जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है बावजूद इसके अधिकारी जनता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं और धुआंधार विद्युत कटौती हो रही है।

Advertisement

उन्होंने संयुक्त विज्ञप्ति में आगे कहा कि शहरी लाइन के विस्तारीकरण के संबंध में कई बार जिला प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर यदि शहरी लाइन का गेंगुआर तक विस्तारीकरण कर दिया जाएं तो इससे ग्रामीण जनता के साथ-साथ उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

संगठन के जिला उपाध्यक्ष  टीपू अली, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, एवं गुरप्रीत सिंह (गोल्डी) ने कहा कि चंद्र दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर खंबे एवं बिजली के तारों का मकड़ जाल हादसे का सब बना हुआ है लाइन लेने हेतु पोल से 400 से 500 मीटर की दूरी तक केवल बिछाकर आपूर्ति हो रही है कम ऊंचाई पर लटक रहे तार मौत को आमंत्रण दे रहे हैं इससे कभी भी जनजीवन की हानि हो सकती है पूर्व में इस तरह की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।   नगर संयोजक अमित अग्रवाल ,प्रदीप जायसवाल और नगर मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज एवं बिजली के फ्लैकचुएशन की समस्या से व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है आम जनता भी त्रस्त हो रही है उन्होंने यह भी मांग किया कि यदि तहसील या ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट या अन्य किसी तकनीकी खराबी के कारण यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो रोस्टिंग की अगली पाली बाधित समय वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।          

Advertisment

  नगर संयोजक अमित अग्रवाल ,प्रदीप जायसवाल और नगर मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज एवं बिजली के फ्लैकचुएशन की समस्या से व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है आम जनता भी त्रस्त हो रही है उन्होंने यह भी मांग किया कि यदि तहसील या ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट या अन्य किसी तकनीकी खराबी के कारण यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो रोस्टिंग की अगली पाली बाधित समय वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।          

Advertisement

जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल, एवं दीपक सोनी ने मांग किया कि व्यापारियों एवं आम जनता की त्रुटि पूर्ण बिल का तत्काल समाधान किया जाए इस मौके पर कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, राजेश जायसवाल, टीपू अली, विनोद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, गुरु प्रीत सिंह सोखी, अमित वर्मा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, कृष्णा सोनी, सूर्या जायसवाल, दीपक सोनी आदि लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, हुई मौत

HIGHLIGHTS

  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
  • बाजार से घर लौटते समय महिला आयी आकाशीय बिजली की चपेट में


कोन, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई के टोला चरकाहा में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त घटी जब महिला बाजार से वापस अपने घर को जा रही थी।

Advertisement



प्राप्त जानकारी के अनुसार निगाई गांव के चरकाहा निवासी राजेश की 40 वर्षीय पत्नी फूलमती सामान की खरीदारी के लिए पास के बाजार में आई थी जिसके बाद वह बाजार से वापस अपने घर जा रही थी उसी बीच मौसम खराब हो गया और गरज तड़क के साथ बारिश होने लगी

Advertisement

जिससे बचने के लिए वह नीम के पेड़ के नीचे छिप गई उसी बीच पास में आकाशीय बिजली गिरने से फूलमती उसकी चपेट में आ गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें