चौकी क्षेत्र के गोहडा में तस्करी कर ले जा रहे 34 गौवंश को ग्रामीणों के सहयोग से अमवार चौकी इंचार्ज मखनराम ने शुक्रवार के रात्रि बरामद कर लिया
सोनभद्र। चौकी क्षेत्र के गोहडा में तस्करी कर ले जा रहे 34 गौवंश को ग्रामीणों के सहयोग से अमवार चौकी इंचार्ज मखनराम ने शुक्रवार के रात्रि बरामद कर लिया।
Advertisement
चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात्रि ग्रामीणों के सूचना पर गोहडा में गौवंश बरामद किया गया है। साथ ही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
शनिवार की सुबह गौवंश के गोहडा के किसानों में वितरण किया जा रहा है । गोहडा प्रधान करता प्रसाद ने कहा कि किसी भी कीमत पर गोहडा के रास्ते गौवंश की तस्करी नही करने दिया जायेगा
मारवाड़ी युवा मंच सोन महिलाशाखा द्वारा रक्तदान दिवस मनाया गया
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा रक्तदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला संयुक्त रक्त कोष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
Advertisement
सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि रक्तदान सभी को जरूर करना चाहिए इससे हम आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में जिन लोगों को खून की आवश्यकता होती है उनको हमारे खून से बचाया जा सकता है। साथ ही रक्तदान अपने में ही एक बहुत बड़ा दान कहा जाता है।
Advertisement
इस शिविर के दौरान हमारे मंच की तरफ से 20 लोगों का पंजीकरण कराया गया। जिसमें पांच लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाली हमारे सभी बहनें ही रही।
Advertisment
इस शिविर में उपस्थित हमारे सभी शाखा के सदस्यों का आभार रहा है जिसमें की शाखा रितु जालान , निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया , दीप्ति केडिया , अनीता थर्ड , रंजन अग्रवाल , सीमा अग्रवाल , रेचल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा नगर मण्डल की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन नगर स्थित एक होटल सभागार में हुआ
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर राबर्ट्सगंज नगर मण्डल की विकसित भारत संकल्प सभा होटल सवेरा राबर्ट्सगंज मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवल कर किया गया।
Advertisement
सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव जी व संचालन अनुपम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ओंकार केशरी ने कहा कि 2014 के बाद भारत केवल सरकार नही दिशा और दृष्टि के साथ बदला है।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति को केवल सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना मे परिवर्तित किया है। यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है।
Advertisement
उन्होने कहा कि 2014 के पूर्व का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, और कमजोर नीतियों का शिकार था। लेकिन आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है। रक्षा उत्पादक राष्ट्र के रुप मे उभर रहा भारत, रक्षा एवं सुरक्षा सीमाओं से परे आत्मविश्वास गलवान के बाद चीन से कोई संघर्ष नही हुआ।
Advertisement
वक्ताओं की कड़ी में उदय नाथ मौर्या, महेश्वर चन्द्रवंशी ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सभा की समापन किया।
Advertisement
इस मौके पर काशी से पधारे संत पंचम महाराज, प्रकाश केशरी, बलराम सोनी, प्रवीण सिंह, रितु अग्रहरी, धिरेन्द्र पाण्डेय, संतोष भारती, अजय श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक गुप्ता, आनन्द जायसवाल, रीता गुप्ता, राकेश सोनी, आलोक रावत, अनुपम चौबे, आशीष पाठक, दुर्गेश केडिया, सरोज केशरी, भईयालाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिले के समस्त थानों पर हुआ “थाना समाधान दिवस” का आयोजन
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना शाहगंज पर सुनी गयी जनता की समस्याएं
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना शाहगंज पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया
Advertisment
कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
AdvertisementAdvertisement
इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
यूपी पुलिस में जिले से चयनित 155 अभ्यर्थियों को लखनऊ में मिलेगा नियुक्ति पत्र
SP ने ब्रीफिंग कर हरी झण्डी दिखाकर पुलिस लाईन चुर्क से बस को रवाना किया
सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत जिले से चयनित अभ्यर्थियों को जनपद लखनऊ मे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा ब्रीफिंग कर हरी झण्डी दिखाकर पुलिस लाईन चुर्क से रवाना किया गया।
Advertisement
बतादें कि दिनांक 15.06.2025 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य मंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के अभिभावकत्व में 60244 नव चयनित आरक्षियों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आजोजित किया जा रहा है।
Advertisement
जिसके दृष्टिगत जनपद से चयनित अभ्यर्थियों को जनपद लखनऊ ले जाने के क्रम में सुगम यातायात/सुरक्षा/संचार/मेडिकल व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराये जाने हेतु इस जनपद से अधिकारियों/कर्मचारियों को नामित कर जिम्मेदारी प्रदान की गयी है ।
Advertisement
शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र से चयनित कुल 155 अभ्यर्थियों (पुरुष-120 व महिला-35) व चयनित अभ्यर्थियों को जनपद लखनऊ ले जाने के क्रम में सुगम यातायात/सुरक्षा/संचार/मेडिकल व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराये जाने हेतु इस जनपद से नामित
Advertisement
अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा चयनित पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के विडियो बाइट के जरिए उनके विचारों की अभिव्यक्ति प्राप्त की गयी।
Advertisement
तत् पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पुलिस लाईन चुर्क से बस में सवार कर सभी चयनित अभ्यर्थियों को हरी झण्डी दिखाकर शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया।
Advertisement
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात राज सोनकर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक
सोनभद्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0″ के तहत को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों,
Advertisement
धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एण्टी रोमियो टीम द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना,
Advertisement
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराये गये विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090,
Advertisement
पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोड़ के पास हाईवे किनारे स्थित अस्पताल में प्रसव के लिए लाई गई प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। इससे खफा परिवार के लोगों ने जहां नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
Advertisement
वहीं, रास्ते से जिला अस्पताल के लिए मोड़ देने पर खासी नाराजगी जताई। मसले को लेकर पुलिस से हल्की नोंक-झोंक की भी स्थिति बनी। मामला रामा हॉस्पिटल से जुड़ा बताया जा रहा है। समाचार दिए जाने तक परिजन वापस उसे लेकर संबंधित अस्पताल पर जाने की बात पर अड़े हुए थे।
Advertisement
वहीं राबर्ट्सगंज पुलिस की टीम उन्हें बीच रास्ते में रोक कर, समझा-बुझा कर शव को मोर्चरी में रखने और मामले की तहरीर देने की बात कहते हुए नाराजगी जता रहे परिवार वालों को शांत करने की कोशिश में जुटी हुई थी।
Advertisment
आरोप : मृत प्रसूता को बेहोश बताकर वाराणसी के लिए भेजा गया
बताते हैं कि चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी अंजू 20 वर्ष पत्नी अजय को प्रसव के लिए हाईवे किनारे स्थित रामा हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों के मुताबिक वहां सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चा पैदा कराया गया। इसके बाद अचानक से प्रसूता की हालत काफी खराब हो गई।
Advertisement
पति का आरोप है कि मौत हो जाने पर बेहोश होने की बात करते हुए एक निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए उन्हें जबरिया वाराणसी भेजा जाने लगा। जब उसने देखा की पत्नी की नब्ज चल ही नहीं रही है तो वह अकेले होने के कारण किसी तरह एंबुलेंस को अपने घर की तरफ ले गया। आरोप है कि रास्ते में रोक कर उसे एक की डेढ़ लाख की रकम देने की पेशकश की गई। कहा गया कि दी जा रही रकम को लेकर मामले को रफा-दफा कर दो लेकिन वह लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
Advertisement
अस्पताल के लिए वापस लौटते समय पुलिस ने बीच में रोका
पति का आरोप है कि वह वापस एंबुलेंस से अपने परिवार के लोगों के साथ राम हॉस्पिटल के लिए लौट रहा था लेकिन जिला अस्पताल के पास सड़क पर पुलिस की तरफ से उन्हें रोक लिया गया और जबरिया एंबुलेंस को पोस्टमार्टम हाउस के लिए मोड़ दिया गया।
Advertisement
पोस्टमार्टम हाउस में शव उतारने के लिए कहा जाने लगा तभी परिवार के दूसरे लोग पहुंच गए और उन्होंने इसको लेकर विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर देर तक पुलिस के साथ नोक झोक होती रही। पुलिस के तरफ से किसी भी तरह का प्रदर्शन जाम करने पर कार्रवाई के लिए भी चलाया जाता रहा लेकिन परिवार के लोग संबंधित अस्पताल पर पहुंचने और मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
Advertisement
पुलिस का कहना था कि परिजन प्रकरण को लेकर तहरीर दे कार्रवाई की जाएगी। समाचार दिए जाने तक मामले में गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी पीएम हाउस पर पुलिस और परिजनों के बीच बातचीत जारी थी।
RSS कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, बीते रात 45 हजार रुपए सहित एक मोबाइल उड़ाया
जांच में जुटी पुलिस, खंगाला जा रहा है सीसीटीवी फुटेज
एसपी ने किया रात्रि गस्ती दल को निलंबित
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के कोतवाली क्षेत्र के पुराने सिनेमा मार्केट के पास स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोरों ने मध्यरात्रि के बाद छत के रास्ते घुसकर रुपये और एक मोबाइल चुरा लिया। कार्यालय प्रभारी ने सुबह ताला टूटा देख पुलिस को सूचित किया।
Advertisement
मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी। रात्रि गश्ती दल को निलंबित कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है
Advertisement
जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुराने सिनेमा मार्केट के पास स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में 11/12 जून की देर रात करीब 1:50 बजे चोरी की घटना हुई। चोरों ने कार्यालय की अलमारी से 45 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
AdvertisementAdvertisement
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक रात 1:50 बजे कार्यालय में छत के खुले दरवाजे से घुसता दिखाई दिया।
Advertisement
पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी की आख्या के आधार पर रात्रि गश्त और चेकिंग पार्टी को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया।
ब्लाक चतरा में स्वास्थ्य,शिक्षा व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर DM ने की समीक्षा बैठक
बैठक में अनुपस्थित मिले मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, DM ने दिया स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश
सोनभद्र। शुक्रवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा किया।
Advertisement
समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्र, कौशल विकास मिशन के तहत ब्लाक चतरा में योजनाओं से संतृप्त करने की प्रगति व इन्डीकेटर्स की समीक्षा किया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण भी किया जाये और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रति सप्ताह प्रस्तुत की जाये और ब्लाक में किये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों को ‘अन्त्योदय’ की संकल्पना का जीवन्त उदाहरण बताते हुए प्रत्येक जनपद एवं विकास खण्ड को सतत निगरानी और परिणाम आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाक क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और नियमित अनुश्रवण हो, जनपद, ब्लॉक या व्यक्ति को विकास के लाभ से वंचित न रखा जाए। आकांक्षात्मक जनपद और विकास खण्ड जैसे कार्यक्रम ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
Advertisment
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यावरण बैंक का करे सहयोगः CDO
सोनभद्र। जनपद में पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन में पर्यावरण बैंक की टीम ने मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी से भेंट किए
Advertisement
इसके साथ ही विकास भवन में कार्यरत सभी कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर एक अपील किया गया कि प्रकृति के लिए सभी लोग प्रति वर्ष एक पेड़ लगाए और उसे जरूर बचाए।
AdvertisementAdvertisement
मुख्य विकास अधिकारी ने भी सभी से जुलाई माह से चलने वाले वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने और उसे प्रकृति के साथ साथ मानव हित के लिए संरक्षित करने पर विशेष ध्यान देने को भविष्य की जरूरत बताया।
Advertisement
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अनुपम त्रिपाठी, क्रांति सिंह, राजा राम दुबे, अभिषेक मिश्रा देवानंद पाठक, बृजेश श्रीवास्तव, परमानंद, मनोज पांडेय, सलाउद्दीन, वीरेंद्र, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।