बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने अर्पित की पुष्पांजली

HIGHLIGHTS

  • पुण्यतिथि पर ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, राबर्ट्सगंज में सोमवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement



नन्द लाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने ‘जल, जंगल और जमीन’ के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ जीविका एवं अधिकार की लड़ाई लड़ी, और उनकी जीवनी आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Advertisement
Advertisment



उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बताया कि अंग्रेजों ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भय महसूस किया और उन पर 500 रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने दो बार गिरफ्तारी डोली, पहली 1895 में और दूसरी 1900 में, और 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हुआ था।

Advertisement



प्रदेश मंत्री नागेश्वर गोंड ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खतनी (खूंटी) जिले के उलिहातू गांव में हुआ। उन्होंने अंतिम लड़ाई झारखंड की डोंबारी बुरु पहाड़ी पर लड़ी, जहाँ 9 जनवरी 1900 को अंग्रेजों ने भारी गोलीबारी की जिसमें सैकड़ों आदिवासी मारे गए। जिसे इतिहासकार जालियावाला बाग से पहले का सबसे बड़ा नरसंहार मानते हैं।

Advertisement



उच्च अधिकारियों ने बताया कि छह आदिवासी शहीदों के नाम पत्थरों पर अंकित हैं, जिनमें हाथीराम मुंडा, हाड़ी मुंडा, सिंगराय मुंडा, बंकन मुंडा की पत्नी, मझिया मुंडा की पत्नी और डुंगडुंग मुंडा की पत्नी शामिल हैं। इस स्थान पर हर वर्ष 9 जनवरी को मेला लगता है।

Advertisement
Advertisement



कार्यक्रम में जिला महामंत्री शंभू सिंह गोंड, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गोंड, जिला मंत्री ज्योति खरवार, बिंदु-अगरिया परिवार, प्रिया सोनकर, कैलास तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement



यह कार्यक्रम यह याद दिलाता है कि बिरसा मुंडा की शहादत आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत रही। उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा आज भी हम सभी के लिए स्वाधीनता, आत्मसम्मान और मिट्टी व संस्कृति की रक्षा के संदेश की तरह गूंजती है।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानसून से पहले पूरे क्षेत्र की नालियों की व्यापक और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए- रूबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • मानसून से पहले पूरे क्षेत्र की नालियों की व्यापक और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए- रूबी प्रसाद

सोनभद्र। सोमवार को नगर पालिका परिषद के जनता दर्शन कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने रॉबर्ट्सगंज के नागरिकों से उनकी समस्याएँ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मानसून से पहले पूरे क्षेत्र की नालियों की व्यापक और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दौरान अव्यवस्था रोकने के लिए बड़ी और छोटी सभी नालियों की सफाई अभियान तेज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार तथा अन्य नगर कर्मचारियों ने लगभग सभी वार्डों में सफाई कार्य शुरु कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क किनारे एवं नालियों की सफाई पूर्ण कर दी जाएगी।

Advertisement



रूबी प्रसाद ने निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ कहीं भी नालियों के ऊपर खुले ढक्कन हैं, वहां संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दे दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द ढक्कन मुहैया कराया जाए और नाले बंद कर दिए जाएं।

Advertisement

सफाई अभियान की व्यापक प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सभी वार्ड समन्वयकों को कहा गया है कि वह अपने-अपने वार्डों की नाली व्यवस्था पर सक्रिय निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिससे समय रहते समस्या का समाधान हो सके।

Advertisement

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य मनोज चौबे, संजय जयसवाल, अजीत सिंह, विमलेश, सुजीत संत, सोनी, आकाश और अमित दुबे सहित अन्य शहरवासी उपस्थित रहे। मुश्किल मौसम के बीच वर्तमान सफाई पहल, जनता कल्याण की दृष्टि से सराहनीय है और उम्मीद है कि आमजन मानस सही समय पर राहत पाएं

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

किसान के घर में शॉर्ट सर्किट से लगा आग

सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव ने रविवार की देर शाम श्याम नारायण के घर मे अचानक आग लग गयी। जिसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी, जब फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती और आग पर काबू पाती तब तक उनका लाखो रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था।

Advertisement

पीड़ित किसान श्याम नारायण पुत्र स्व. उमा शंकर ने बताया कि शाम लगभग सात बजे अचानक उनके घर मे आग लग गयी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा लेकिन आग इतनी भयानक थी कि काबू नहीं हो सकी।

Advertisement

वही जबतक दमकल विभाग के लोग आग पर काबू पाए तबतक उनका लगभग 40 हजार रुपये की सिंचाई पाइप, 20 हजार रुपये का भूसा, 15 हजार रुपये का गेंहू और 5 हजार रुपये का सरसो सहित 30 हजार रुपये का अन्य सामान जिसमे तीन इंच का समर सबल भी नुकसान हुआ है।

Advertisement

वही फायर बिग्रेड के लोगों ने बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताया है।

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि श्याम नारायण पुत्र स्व. उमाशंकर के घर मे सम्भवतः शार्ट सर्किट से आग लगी, जिसकी सूचना तत्काल उनके द्वारा फायर बिग्रेड को दिया गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक लाखो का नुकसान किसान श्याम नारायण का हो चुका था। जिला प्रशासन को इस आगजनी की सूचना दे दिया गया है ताकि पीड़ित को शासन द्वारा निर्धारित मदद मिल सके।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CID अफसर बनकर ठगी करने वाला बना ‘भगोड़ा’, न्यायालय की नोटिस के बाद भी उपस्थित न होने पर दर्ज कराया गया केस

HIGHLIGHTS

  • सीआईडी अफसर बनकर ठगी करने वाला बना ‘भगोड़ा’, न्यायालय की नोटिस के बाद भी उपस्थित न होने पर दर्ज कराया गया केस

सोनभद्र। सीआईडी अफसर बनकर ठगी करने और मामला दर्ज होने के बाद से लगातार फरारी की स्थिति को देखते हुए, आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज संजय सिंह की तरफ से, इस घटना को लेकर राबटर्सगंज कोतवाली में अलग धारा 292 बीएनएस के तहत केस दर्ज कराया गया है। आरोपी पर न्यायालय से बार-बार नोटिस (82 सीआरपीसी की नोटिस तामिला) के बाद भी, न्यायालय में उपस्थित न होने का आरोप है।

Advertisement



यह था मामला, जिसको लेकर अब दर्ज किया गया नया केस

विपिन कुमार मिश्र पुत्र त्रिदेव नंदन मिश्र निवासी सेमरी मिश्र, थाना करमा, की तरफ से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा गया था कि समसुद्दीन उर्फ डब्बू निवासी बभनी, थाना बभनी से उनकी मुलाकात शौकत पेंटर छपका के गैराज पर हुई थी। वहां वह अपनी गाड़ी बनवाने आया था। वहां शमसुद्दीन भी अपना कार बनवा रहा था। उसके वाहन पर पुलिस का मोनोग्राम लगा हुआ था। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपने को सीआईडी अफसर बताया और उसने रेलवे में नौकरी लगवा देने का भरोसा दिया। इसके लिए चार लाख की मांग की।

Advertisement



रेलवे में नौकरी का झांसा देकर की लाखों की ठगी

पीड़ित ने स्वयं को बेरोजगार बताया तो उसने कहा कि धीरे-धीरवे कर रुपये उसके खाते में डालते जाइए। जब साढ़े तीन लाख जमा हो जाएंगे, तब वह रेलवे बोर्ड इलाहाबाद में नौकरी लगवा देगा। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने धीरे-धीरे कर उसके खाते में ऑनलाइन तीन लाख अट्ठावन हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसे एक अप्वाइंटमेंट लेटर भेजा गया और इसके बाद अधिकारी को देने के लिए 50 हजार और की मांग की गई। किसी तरह इसकी व्यवस्था कर वह सात जनवरी 2023 को इलाहाबाद पहुंचा।

Advertisement
Advertisement



प्रयागराज बुलाकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र


इलाहाबाद (प्रयागराज) रेलवे स्टेशन पहुंचने पर समसुद्दीन वहां मौजूद मिला। 50 हजार लेने के बाद कहा कि आज का इंटरव्यू कल होगा। कोई सस्ता होटल लेकर रूक जाओ। दूसरे दिन जैसे ही इंटरव्यू के लिए निकलने को तैयार हुआ। तभी समसुद्दीन का फोन आया कि बगैर इंटरव्यू के ही ज्वाइनिंग लेटर दिला दे रहा है। इसके लेकर सीधे घर जाओ और 21 जनवरी 2023 को आकर सीधे ज्वाइन करो। 20 जनवरी 2023 को आरोपी का फिर फोन आया। उसने कहा कि ज्वाइनिंग डेट टल गई है। अब मार्च में ज्वाइनिंग होगी। मार्च में फोन कने पर कहा कि भर्ती कैंसिल हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब उसने लिए गए रुपये वापस नहीं किए गए। तब पीड़ित ने पहले पुलिस, इसके बाद न्यायालय से कार्रवाई की गुहार लगाई।

Advertisement
Advertisment




धोखाधड़ी-कूटरचना का केस दर्ज कर पुलिस कर रही थी विवेचना

न्यायालय की तरफ से आए आदेश पर राबटर्सगंज कोतवाली में पिछले वर्ष धारा 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को पता न चलने पर न्यायालय को सूचना दी गई। न्यायालय की तरफ से आरोपी को उपस्थित होने के लिए कई नोटिस जारी की गई। चौकी इंचार्ज संजय सिंह के मुताबिक 82 सीआरपीसी की नोटिस के बाद भी जब केस नहीं कराया गया, तब प्रकरण को लेकर राबटर्सगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ न्यायालय के उद्घोषणा के बाद भी उपस्थित न होने के आरोप में, केस दर्ज कराया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0″* के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों,

Advertisement

धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एण्टी रोमियो टीम द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,

Advertisement

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराये गये विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो,

Advertisment

सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थाने पर आयोजित परामर्श केन्द्र में हुई 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का हुआ आयोजन, 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग
  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा  के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया।

Advertisement

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी

Advertisement

तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे 04 जोड़ा पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर के सातों शीतला मंदिर के पास पशु अवशेष मिलने से मचा हड़कम्प, श्रद्धालुओं में भारी रोष

HIGHLIGHTS

  • मंदिर के पास पशु अवशेष मिलने से मचा हड़कम्प, श्रद्धालुओं में रोष

सोनभद्र । रविवार की सुबह रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहल्ले वार्ड नंबर-23 स्थित सातों शीतला मंदिर के पास धमाकेदार घटना सामने आई। मंदिर ट्रस्टी अध्यक्ष रुबी गुप्ता को पशु अवशेष नजर आने की सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

Advertisement

रुबी गुप्ता ने बताया कि यह घटना लगभग आठवीं-नौवीं बार हो चुकी है, और हर बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद आश्वासन के सुनहरे शब्द सुनने को ही मिलते रहे, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। उन्होंने कहा, नवरात्र में भी अवशेष मिले थे, तब भी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने कार्रवाई का भरोसा दिया था, पर नतीजा कुछ नहीं निकला।

Advertisement

रुबी गुप्ता ने चेतावनी दी कि कल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हम लिखित आवेदन देंगे और दोषियों के खिलाफ त्यरित और कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं में इस सामान्य और घटिया हरकत से भारी भारी आक्रोश फैल चुका है।

Advertisement

स्थानीय लोग भी नाराज़ नजर आए मंदिर क्षेत्र अब सुरक्षित नहीं महसूस हो रहा, भक्तों में भय का माहौल व्याप्त है, और प्रशासन से त्वरित जवाबदेही की अपेक्षा की जा रही है।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन के खिलाफ बढ़ रहे दबाव के बीच रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई में सुस्ती बरतने का आरोप लग रहा है। मंदिर ट्रस्टी ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दे दी है कि कोई कदम न उठाए गए तो आंदोलन करवाने से भी नहीं हिचकेंगे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपना दल (एस) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

HIGHLIGHTS

  • अपना दल (एस) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

ओबरा,सोनभद्र। आज ओबरा के चोपन रोड स्थित कार्यालय पर अपना दल एस की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, सैकड़ों कार्यकर्ता सोनभद्र के सिलथम पटना में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे और यह साबित करेंगे कि अपना दल एस की ताकत युवा कार्यकर्ताओं में है।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष आर पी जाटव जी के नेतृत्व में हो रहा यह पहला बड़ा कार्यक्रम है जिसे सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
उन्होंने कहा कि आज हर नौजवान की जिम्मेदारी है कि वह अपनी नेता अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत नेता बनाएं क्योंकि जब हमारी नेता मजबूत होंगी तभी हमारा संगठन मजबूत होगा।

Advertisement

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एक गांव में डर के माहौल के चलते लोगों ने अपने मकान पर बेचने की सूचना लिख दी थी लेकिन जैसे ही माननीय आशीष भैया वहां पहुंचे उन्होंने तत्काल प्रशासन को निर्देश देकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया और डर का माहौल समाप्त कराया

Advertisement

यह हमारे नेतृत्व की ताकत है और इसे और मजबूती देना हम सबका कर्तव्य है, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता टीम भावना के साथ जुटें और हर स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाएं

Advertisment

मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे महताब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, राष्ट्रीय योग गुरु झलल्ल शर्मा, शिबू शेख जिला उपाध्यक्ष, संतोष पटेल जिला सचिव, संतोष कनौजिया जिला सचिव, सोनी खान जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विकास कुमार गौड़ जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, पूर्व शरीफ खान, चंद्रशेखर माली जिला अध्यक्ष माली समाज, सेक्टर अध्यक्ष रजनीश पांडे, आरिफ खान सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अब PINCode नहीं, DIGIPIN से मिलेगा सटीक पता! भारतीय डाक विभाग ने लॉन्च किया नया डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम

HIGHLIGHTS

  • DIGIPIN: डिजिटल इंडिया की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए DIGIPIN- Digital Postal Index Number नामक नया डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम लॉन्च किया


DIGIPIN: भारतीय डाक विभाग ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए डिजिपिन (DIGIPIN- Digital Postal Index Number) नामक नया डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम लॉन्च किया है. यह सिस्टम देश भर में हर स्थान को एक अद्वितीय 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड प्रदान करता है, जो 4 मीटर x 4 मीटर के क्षेत्र को सटीक रूप से दर्शाता है. यह प्रणाली पारंपरिक पिनकोड सिस्टम को और सटीक बनाती है. जो बड़े क्षेत्रों को कवर करता है और अक्सर डिलीवरी में भ्रम पैदा करता है.


जानें क्या है DIGIPIN
DIGIPIN एक ओपन-सोर्स, भू-स्थानिक (जियो-कोडेड) एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे भारतीय डाक विभाग ने आईआईटी हैदराबाद और इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) के सहयोग से विकसित किया है. यह प्रत्येक स्थान को अक्षांश और देशांतर (latitude और longitude) के आधार पर एक यूनिक कोड देता है.

PINCode से अंतर
पारंपरिक पिनकोड एक बड़े क्षेत्र (जैसे मोहल्ला या शहर) को दर्शाता है, जबकि डिजिपिन 4×4 मीटर के छोटे क्षेत्र को सटीक रूप से पहचानता है. यह डिलीवरी, आपातकालीन सेवाओं, और नेविगेशन के लिए उपयोगी है, खासकर ग्रामीण और असंगठित क्षेत्रों में कामगर होगा

Check the DIGIPIN of your location: https://t.co/LVj255oF0t 🔗#PostSeVikas #IndiaPost pic.twitter.com/t3V96F0USf

— India Post (@IndiaPostOffice) June 5, 2025
जानें कैसे करेगा काम
उपयोगकर्ता डाक विभाग की वेबसाइट https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home पर जाकर अपने स्थान का डिजिपिन प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए GPS डिवाइस या लोकेशन की अक्षांश-देशांतर जानकारी दर्ज करनी होगी. डिजिपिन ऑफलाइन भी काम करता है, क्योंकि इसका प्रोग्रामिंग कोड पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है
इसके फायदें
सटीक डिलीवरी: कूरियर और लॉजिस्टिक्स में सटीकता बढ़ेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पते अस्पष्ट हैं.
आपातकालीन सेवाएं: पुलिस, एम्बुलेंस, और अन्य सेवाएं सटीक स्थान तक तेजी से पहुंच सकेंगी.
डिजिटल इंडिया: यह ‘एड्रेस-एज-ए-सर्विस’ (AaaS) का हिस्सा है, जो सरकारी और निजी सेवाओं को बेहतर बनाएगा.
पारंपरिक पते का भविष्य: डिजिपिन पारंपरिक पते को पूरी तरह से प्रतिस्थापित नहीं करता, बल्कि इसे पूरक बनाता है. भविष्य में, डिजिप In के व्यापक उपयोग से वर्णनात्मक पते की आवश्यकता कम हो सकती है.
लॉन्च और उपलब्धता
डिजिपिन को 27 मई, 2025 को लॉन्च किया गया, साथ में ‘Know Your DIGIPIN’ और ‘Know Your PIN Code’ डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किए गए. यह सिस्टम नेशनल जियोस्पेशियल पॉलिसी 2022 के तहत विकसित किया गया है और सभी मंत्रालयों, राज्य सरकारों, और निजी संस्थानों के लिए उपलब्ध है

Advertisement (विज्ञापन)



	

बकरीद त्यौहार पर चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल, SP ने भ्रमणशील रहकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का लिए जायजा

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का किया गया निरीक्षण
  • बकरीद के त्यौहार पर चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल
  • जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व की नमाज़ को कराया गया सकुशल सम्पन्न
  • नमाज अदा करने वाले बंधुओं को दी गई हार्दिक बधाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा ईद-उल-अज़हा/बकरीद त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने व जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना रॉबर्टसगंज, ओबरा व थाना चोपन में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों/मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

साथ ही  पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
         

Advertisement

जनपद में बकरीद पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मुस्लिम वर्ग के लोगों द्वारा मस्जिदों और ईदगाहों में ही नमाज अदा की गयी।

Advertisement

जनपद सोनभद्र के समस्त अधिकारीगण त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील है। जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) पर 24*7 घंटे सतर्क नजर रखी जा रही है। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें