भीषण गर्मी में उपभोक्ता हितों को देखते हुए जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार टाला, विरोध सभा से जताया असंतोष
सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश ने उपभोक्ताओं और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है। संगठन की उच्च अधिकार समिति की लखनऊ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें आगामी विरोध कार्यक्रमों की नई रूपरेखा भी तय की गई।
Advertisement
बैठक में तय किया गया कि अब गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध सभा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 30 मई 2025 से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नियमों के तहत कार्य आंदोलन और असहयोग जारी रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित होने की स्थिति में उसे तुरंत बहाल किया जाएगा।
Advertisment
संगठन ने भरोसा दिलाया है कि अस्पताल, रेलवे, पेयजल, ट्रांसपोर्ट जैसे आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की अवैध टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई, तो बिना किसी अग्रिम सूचना के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया जाएगा।
Advertisement
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस शांतिपूर्ण आंदोलन में किसी सदस्य के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई, तो संगठन कठोर आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
Advertisement
इस मौके पर महेश कुमार (जनपद सचिव), तीर्थराज कुमार (उपखंड अधिकारी), सुरेश यादव, आशीष शुक्ला, राहुल, सुंदरम, विवेक कुमार, ई. ए. के. सिंह, अवर अभियंता कमलेश कुमार, कन्हैया तिवारी, बिहारी लाल, राकेश मौर्य सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
हवन में पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ सम्पन्न
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष में नौ दिवसीय श्री अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यज्ञ के पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के दो से ढाई हजार श्री राम भक्त प्रसाद ग्रहण किये।
Advertisement
यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, जितेंद्र त्रिपाठी, संरक्षक अरविंद शरण सिंह, मुख्य यजमान बृजेश शरण सिंह, सतीश पांडे सहित सैकड़ो भक्तों ने हवन किया।
Advertisement
हवन का कार्य मंदिर के प्रधान पुजारी देवनाथ बाबा ने बताया यज्ञ होने से समाज में काफी हर्षोल्लास एवं समरसता का माहौल है बरैला महादेव मंदिर वर्षों से पूजनीय प्रतिष्ठित भगवान के दर्शन से बन जाते हैं। इस अवसर पर सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, अविनाश शुक्ला, रवि प्रकाश पांडे, विक्की सिंह, राजपूत कमलेश शुक्ला सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे।
ब्लॉक सभागार नगवां में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन
सोनभद्र। विधानसभा राबर्ट्सगंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत ब्लॉक सभागार नगवां में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि के रुप में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उ0प्र0 जीत सिंह खरवार व विशिष्ट अतिथि के रुप मे पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
Advertisement
सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह जी ने पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता व संचालन जिला मंत्री संतोष शुक्ल ने किया।
Advertisment
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उ0प्र0 जीत सिंह खरवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर-1725-मे महाराष्ट्र में अहमदनगर जनपद चौड़ी ग्राम सभा में-31-मई को जन्म लिया था अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त रही मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने अद्दम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया धर्मशाला और बावडिया का भी निर्माण कराया
Advertisement
उन्होंने बड़ी संख्या में धर्मशालाएं बावडीया और घाट बनवाया जो समाज कल्याण और धार्मिकता का प्रतीक है उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है अयोध्या और बैमीषरण्य में भी उन्होंने मंदिरों और घाटों का जीर्णाेद्धार कराया सुशासन और धर्म संतुलन बनाए रखा अहिल्याबाई होल्कर ने अपने काम के प्रति सतर्क रहते हुए राष्ट्र धर्म को निभाया
Advertisement
आदर्श शासन की शिल्पकार प्रशासनिक दक्षता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों में भी दक्ष रही उन्होंने खुद ही लगान वसूली न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान का कार्य प्रारंभ किया न्याय के प्रति रानी अहिल्याबाई होल्कर एक न्याय प्रिय शासक थी और शासन काल में उन्होने किसी को अन्याय करने नहीं दिया।
Advertisement
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी शासक होते हुए भी स्वयं को जनसेवक मानती थी उन्होने विभिन्न धार्मिक क्षेत्रों का जीणोद्धार कराकर दृष्टि व भावना का परिचय दिया उन्होने कहा कि नए भारत की परिकल्पना में अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन प्रेरणा देता है।
Advertisement
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को देवी के अवतार की पदवी दी गई है। लोकमाता अल्यिाबाई होल्कर अंधेरे मे प्रकाश के किरण के समान थी अपने उत्कृष्ठ विचारों एवं नैतिक आचरण के चलते ही समाज मे उन्हे देवी का दर्जा मिला। स्वतंत्र भारत मे अहिल्याबाई होल्कर जी का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है।
Advertisement
अहिल्याबाई होल्कर जी को एक ऐसी महारानी के रुप मे जाना जाता है, जिन्होने भारत के अलग अलग राज्यो मे मानवता के भलाई के लिए अनेक कार्य किये है। देश के कुल 12 ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया जिसमें प्रमुख रुप से सोभनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, श्री बैजनाथ मंदिर, श्री मल्किार्जुन मंदिर, ओंमकारेश्वर मंदिर, श्री नागनाथ मंदिर, श्री त्रयंबकेश्वर मंदिर सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगो का जीर्णोद्धार कराया था।
Advertisement
सम्मेलन मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, नार सिंह पटेल, अनूप तिवारी, शशांक मिश्रा, लक्षनदेव खरवार, योगेन्द्र बिन्द, विनय श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, महेश्वर चन्द्रवंशी, युसुफ अली, देवानन्द खरवार, विजय पटेल, संदीप जायसवाल,
Advertisement
मनोज गोंड, मंजू देवी, तेतरी देवी, कौशल्या देवी, अजय पनिका, सुरेन्द्र पाल, विन्दू अगरिया, बच्चा शर्मा, रज्जब अली, श्यामा देवी, शंम्भू भारती, रामअनुज पटेल, जितेन्द्र बहादुर सिंह, विनय श्रीवास्तव, राजेश चौरसिया, बुद्धिराम साहनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान ASP द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई
Advertisement
तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये ।
Advertisement
इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,
AdvertismentAdvertisement
अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
ग्राम पंचायत सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर ने अधूरे पड़े पीएम आवास की पूर्ण होने की रिपोर्ट, DM ने जारी किया स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी ने नाली का औचित्य नहीं बताने पर सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने व नाली की गुणवत्ता की जांच करने का दिए निर्देश
सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी ने जनपद के चतरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पकरहट का औचक निरीक्षण और शासन द्वारा संचालित योजनाओ के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर लिये जानकारी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नरोखर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास की गलत तरीके से पूर्णतया रिपोर्ट लगाने पर ग्राम पंचायत सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
इसके साथ ही पकरहट गांव में बनायी गयी नाली के प्रयोग का औचित्य न बता पाने पर जिलाधिकारी ने नाली की गुणवत्ता की जांच और ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने का भी निर्देश दिया।
Advertisement
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से मोबाइल के माध्यम से संवाद कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास का फोटोग्राफ को देखे,
Advertisement
तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम पंचायत नरोखर के सचिव द्वारा आवास की पूर्णतया की रिपोर्ट लगा दी गयी है, लेकिन अभी तक आवास पूर्ण नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नरोवर के सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर में मनरेगा योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करायी जाये, इसके साथ ही बिल्डिंग की रंगाई-पोताई का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पुराने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लाक चतरा के अन्तर्गत ग्राम पकरहट का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत किये गये सर्वे के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत सचिव से जानकारी ली तो सचिव द्वारा बताया गया कि इस ग्राम सभा में 286 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु सर्वे किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित न रहने पायें।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में बनायी गयी चौड़ी नाली के औचित्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से जानकारी ली तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें और नाली की गुणवत्ता की जाँच तकनीकी टीम से कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किये।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में हर घर नल योजनान्तर्गत लगाये गये पानी के टोटी के कनेक्शन का स्वयं पानी सप्लाई का जायजा लिये और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पानी की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि निर्धारित समय पर पेयजल की आपूर्ति हर घर योजना के माध्यम से की जा रही है।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम वन का भी निरीक्षण किये। ग्राम वन के पौधों की सिंचाई की व्यवस्था करने हेतु डी०सी० मनरेगा को निर्देशित किये, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम वन के पास बने अन्त्येष्ठि स्थल का भी निरीक्षण किये, जहां पर शौचालय की स्थिति ठीक नहीं पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किये कि शौचालय की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर किया जाये।
Advertisment
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों ने कराया पंजीकरण
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सोनभद्र द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग करते हुए विभित्र सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एवं प्रमाणपत्र हेतु पंजीकरण कराया।
Advertisement
शिविर में विभाग के कर्मचारी विनय कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र, अजय व रोहित द्वारा आवेदनों की जांच की गई और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया गया।
AdvertisementAdvertisement
इसके साथ ही सीएचसी दुद्धी की ओर से ब्लॉक सभागार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
Advertisement
डॉ. अंसारी ने बताया कि अत्यधिक वृद्ध और अस्वस्थ लाभार्थी शिविर में नहीं आ पा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें जागरूक कर और उनकी समस्याओं के बीच जाकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है।
Advertisement
यह शिविर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
पुरुष के समान महिलाओ को खड़ा करना महिला सशक्तिकरण का उद्देश्यः शैलेन्द्र यादव
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग सजौर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपर न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य उन्हें पुरुषों के साथ समान रूप से खड़ा करना है। वही एडवोकेट बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, शमशेर बहादुर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया।
Advertisement
वही अपर न्यायाधीश शैलेंद्र यादव द्वारा यह बताया गया कि हम सभी जानते हैं कि पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं को हमेशा दबाया गया है, लेकिन जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन बदलता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज में भी परिवर्तन आता है।
Advertisment
संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिला की सक्ति से होता है! आज के समय में हर देश यही चाहता है की उसके देश की महिला खुद अपनी रक्षा कर सके! आज हम सब जानते है ती हमारे समाज की महिलाये किसी भी पुरुष से कम नहीं है।
Advertisement
आज की महिलाये वह सब काम कर रहे है जो पुरुष करते है! अगर बात शिक्षा की करे तो हमारे भारत में हर एक exam और comptition में महिलाये ही top करती है। हमारे देश में नारी का महत्त्व प्राचीन काल से है। प्राचीन काल में हमारे समाज में नारी का बहुत महत्व था।
आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो नारी को एक बोझ समझते हैम अगर हम नारी को एक बोझ ना समझते तो हमारे समाज की नारिया ऐसा ऐसा काम कर सकती है। जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते है! हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले लोगो की सोच को बदलना होगा! और लोगो को ये बताता होगा की आज की नारिया हर एक क्षेत्र में कार्य कर रही है।
Advertisement
इस कार्यक्रम शिविर में महिला सशक्तीकरण टीम एडवोकेट बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, शमशेर बहादुर सिंह, फैकेल्टी , दिव्यांशी बोस, वसुंधरा, मैनेजर मनोज कुमार व अन्य छात्राएं उपस्थित रही।
चार अवैध निजी अस्पताल सीज, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
दुद्धी, सोनभद्र। नगर में अवैध रूप से संचालित चार निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। जिले के नोडल अधिकारी जीएस यादव के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में सेवा सदन हॉस्पिटल, राधा रानी हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल और देव हॉस्पिटल को सीज किया गया।
Advertisement
नोडल अधिकारी जीएस यादव ने बताया कि भ्रमण के दौरान इन अस्पतालों में ओटी (ऑपरेशन थिएटर) समेत अन्य सुविधाएं अवैध रूप से संचालित पाई गई, जिसके बाद नियमानुसार सील की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।
AdvertisementAdvertisment
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि कई पैथोलॉजी सेंटर भी बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं, जिन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्ती से नगर में अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर रोक लगाने की उम्मीद की जा रही है।
व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में उद्योग व्यापार मण्डल ने किए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योनिछावरग व्यापार मण्डल ने व्यापारी हीतो की रक्षा के लिए अपने प्राण करने वाले बहादुर साथियों की याद में हर वर्ष 26 मई को कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित होता है।
Advertisement
इसी में उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के सभी नगरो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जनपद मुख्यालय पर इन्डीयन ट्रेनिंग सेंटर मेन चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमे व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो व्यापारियों ने शहीद हुये व्यापारियों को अपना अपना श्रद्धसुमन अर्पित किया।
Advertisment
शहादत को याद करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को वह दौर भी याद है जब 3/7 बिक्रीकर फूड सेफ्टी ऐक्ट के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण चरम पर था व्यापारियों की कोई सुननेवाला नही था तब लाला विश्भर दयाल श्रद्धेय पण्डित श् केयामबिहारी मिश्रा ने व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे व्यापार व्यापारियों के उत्पीडन शोषण करने वाले कानून के विरोध में आन्दोलन क्षेण दिया आन्दोलन दिन व दिन बड़ा होता गया 26 मई 1979 को स्व हरिशचन्द्र अग्रवाल जी लखनऊ में हरिशंकर अग्रवाल बुलदशहर
Advertisement
18जुलाई 1986 नित्यान्द कौशिक 18 जुलाई 1986 बुलन्दशहर अशोक कुमार खण्डेलवाल पट्टी प्रतापगढ 19 जनवरी 1988 शिवशिहं जी पट्टी प्रतापगढ 19जुलाई 1988 लवकेश ओवर जी कानपुर 15अगस्त 1990 मुन्ने मियां जी मारहरा एटा 23 सितम्बर 1993 अशोक राय जी मुफ्तीगंज जौनपुर 14 सितम्बर 1993 कमल जैन गाजियाबाद
2 अप्रैल 1995 रमेश जिन्दल जी कासगंज 27अप्रैल 1995 अजय गुप्ता जी हरिद्वार 22 सितम्बर 1995 अमित गुप्ता जी मैनपुरी 1995 राकेश पवार जी मुजफ्फरनगर 1अप्रैल 2003 गोपाल पोद्दार जी अक्टूबर 2003 ऐसे कर्तव्य पथ पर पुलिस की लाठी गोली से व्यापारी हीतो के लिए शहादत दी ऐसे व्यापारी नेताओ का व्यापारी समाज हमेशा ऋणी रहेगा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल जिला महामंत्री राजेश बंसल ने
AdvertisementAdvertisement
ऐसे व्यापारी नेताओ का व्यापारी समाज हमेशा ऋणी रहेगा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि ऐसे आन्दोलन से व्यापार विरोधी कानूनो को सरकार ने वापस लिया।
जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल व युवा व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की एकता व संधर्षो का परिणाम है कि आज व्यापार मण्डल के माध्यम से व्यापारियों की समस्या को सुना जाता है और समाधान भी हो रहा है
AdvertisementAdvertisement
नगर अध्यक्ष आन्नद जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल की सक्रियता से व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने में अपना योगदान दे रहा है श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला उपाध्यक्ष युवा आन्नद गुप्ता नगर, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल,फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबू, बलराम सोनी, नगर कोषाध्यक्ष,1 अभिषेक केशरी दिनेश गुप्ता सन्तोष केशरी भाईलाल अन्य व्यापारी बन्धु उपस्थित थे जिस
सोनभद्र। रविवार को नगर के वार्ड नंबर 14 के बूथ संख्या 18 पर धर्मशाला रोड सूर्यगंगा वाटिका में बूथ अध्यक्ष रवि केशरी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि डॉ धर्मवीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया।
Advertisement
जिसमें मोदी जी ने बताया कि कैसे आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है | आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है | साथियो, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊँचा कर दिया है | जिस Precision के साथ,
Advertisement
जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है | और साथियो,ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है| आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई | हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े |
Advertisement
‘मन की बात’ में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर Olympics और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में Science Lab पर चर्चा कर चुके हैं | यहां के बच्चों में Science का Passion है | वो Sports में भी कमाल कर रहे हैं | ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं | इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है | मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं |
Advertisement
करीब Ninety Five Percent Result के साथ ये जिला 10वीं के नतीजों में Top पर रहा | वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया | सोचिए! जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है | ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं | आज कई ऐसी महिलाएं हैं, जो खेतों के साथ ही, अब, आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही हैं | जी हाँ ! आपने सही सुना, अब गाँव की महिलाएं drone दीदी बनकर drone उड़ा रही हैं और उससे खेती में नई क्रांति ला रही हैं |
Advertisement
साथियो,तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में, कुछ समय पहले तक जिन महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वे ही महिलाएं drone से 50 एकड़ जमीन पर दवा के छिड़काव का काम पूरा कर रही हैं | सुबह तीन घंटे, शाम दो घंटे और काम निपट गया | धूप की तपन नहीं, जहर जैसे chemicals का खतरा नहीं | साथियो, गाँववालों ने भी इस परिवर्तन को दिल से स्वीकार किया है |
Advertisment
अब ये महिलाएं ‘drone operator’ नहीं, ‘sky warriors’ के नाम से जानी जाती हैं | ये महिलाएं हमें बता रही हैं – बदलाव तब आता है जब तकनीक और संकल्प एक साथ चलते हैं |
मन की बात सुनने वाले लोगों में बुथ के पूर्व सभासद प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक सेठ,संजय गुप्ता, धीरज,रौनक,वेद, संस्करण,रवि केशरी, रफीक अनुराग,राम,और सभी कार्यकर्ता लोगों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन के बातों को सुना गया।