आपरेशन सिंदूर के सफलता पर अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
सोनभद्र। जनपद न्यायालय परिसर राबर्ट्सगंज में अधिवक्ताओं ने आपरेशन सिंदूर के सफलता पर भारतीय सेना के अदम शौर्य और पराक्रम के खुशी में तिरंगा यात्रा निकाली। अधिवक्ताओं ने भारत माता और भारतीय सेना का जयकारा लगाते हुए पूरे परिसर में चक्रमण किया। इसी दौरान संबोधन में शशांक शेखर कात्यायन ने भारतीय सेना के वीरता और साहस की सराहना की।
Advertisement
विनोद कुमार शुक्ल एडवोकेट ने कहा कि आतंक के मकड़जाल में जकड़ा पाकिस्तान के द्वारा निरीह भारतीय पर्यटक को मारकर हमारी मां बहन के सिंदूर का बदला जाबाज भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर लिया और पाक को नंगा कर दिया।
Advertisement
राजीव सिंह गौतम ने बताया कि जिस देश की सेना ही आतंकवादी हो, उस देश का भविष्य क्या होगा। कार्यक्रम में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एवं महामंत्री अखिलेश पाण्डेय, शशांक शेखर कात्यायन, पूनम सिंह, विनोद कुमार शुक्ल, राजीव गौतम,
Advertisement
आरती पाण्डेय, कंचन सिंहा, कोमल सिंह, गीत गोड, शारदा मौर्या, प्रभात कुमार मिश्र, सुरेश सिंह, राजेन्द्र यादव, धनंजय शुक्ल, त्रियुगीनारायण, कुणाल सिंह, अरुण सिंघल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
सोनभद्र। बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष से जारी अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यज्ञाचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज के संचालन में चल रहे इस महायज्ञ में रात्रिकालीन कथा प्रवचन में काशी से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका मानस गंगा प्रियंका पांडेय ने श्रीराम विवाह प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
Advertisement
प्रियंका पांडेय ने गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा -“पुत्री पवित्र किए कुल दोऊ, सुजस विमल यह कह सब कोऊ।” उन्होंने कहा कि जिस घर में कन्यादान होता है, वहां लक्ष्मी व नारायण की कृपा स्थायी रहती है।
Advertisement
वहीं आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्ता पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज ने जब श्रीराम-सीता के अयोध्या आगमन का प्रसंग सुनाया, तो समूचा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। उन्होंने कहा, भगवती सीता के साथ जब श्रीराम अयोध्या पधारे, तब से वहां नित्य मंगल होने लगा। शास्त्री जी ने कहा कि माता सीता साक्षात दुर्गा हैं, और उन्हीं की कृपा से भारत माता धन्य है।
Advertisement
“जब ते राम ब्याह घर आए, नित नव मंगल मोद बधाए।” भावविभोर श्रोताओं ने कथा के बाद मंडप की परिक्रमा की। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा में डूबे रहे।
Advertisement
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चूरमा मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, देवेश मिश्रा, हेमंत गुप्ता, संतोष पांडेय, एडवोकेट रवि प्रकाश पांडे, अरविंद शरण सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भक्ति और आध्यात्म से ओत-प्रोत आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक चेतना जागृत हो रहा है।
कलयुग मे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का विशेष स्थान है- सौरभ भारद्वाज
11 वैदिक विद्वानों के यजुर्वेद मंत्र पाठ से क्षेत्र हो रहा है गूंजयमान
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्राचीन बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के चतुर्थ दिवस में यज्ञाचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज के द्वारा देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक श्रृंगार पूजन कर समाज क्षेत्र विश्व कल्याणार्थ किए जा रहे यज्ञ में आए सभी सैकड़ो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि तीन प्रकार की यज्ञ वैदिक परंपरा के अनुसार शास्त्रोक्त विधि से कराई जाती है।
Advertisement
यह तीन प्रकार के यज्ञ हवनात्मक, पाठात्मक, अभिषेकात्मक जो शिव महापुराण में बताया गया है। शिव महापुराण के अनुसार कलयुग मे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का विशेष स्थान है इसलिए 11 वैदिक विद्वानों के यजुर्वेद मंत्र पाठ से क्षेत्र गुंजयमान हो रहा है। मंदिर प्रांगण में ही रात्रि कालीन प्रवचन के दौरान वाराणसी से पधारी मानस गंगा सुप्रसिद्ध कथा वाचिका प्रियंका पाण्डेय के द्वारा भगवान श्री राम जी के विवाह का दिव्य प्रकरण सुनाया गया मानस की चौपाई
Advertisement
प्रात काल उठकर रघुनाथा। मातू पिता गुरु नावही माथा।। अर्थात हर बालक बेटी के अंदर भगवान श्री राम जी के चरित्र को उतारना जरूरी है, आजमगढ़ से पधारे मानस वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित बाल गोविंद शास्त्री जी महाराज ने मानस की चौपाई
Advertisement
गुरु गृह गयऊ पढ़न रघुराई। अल्पकाल विद्या सब आई।। अर्थात जिस प्रकार भगवान श्री राम को थोड़े ही समय में सारी विद्याएं आ गई इस प्रकार अगर कोई बालक या बेटी गुरु के घर गुरु भक्ति करते हुए शिक्षा अध्ययन करता है वह निश्चित रूप से श्री राम की तरह पूजनीय हो जाएगा क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा था
Advertisement
मैं रथ चलाकर सारी बात समझाऊंगा। चक्र सुदर्शन गहब न हाथा।। अर्थात भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का साथ तीर धनुष से नहीं बल्कि धर्म के अनुसार बुद्धि और सारथी के रूप में कर दिए इसलिए जब हम धर्म करेंगे तो भगवान शिव हमारी रक्षा स्वयं करेंगें।
Advertisement
इस दौरान इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी, इंजीनियर जितेंद्र त्रिपाठी, अरविंद शरण सिंह के द्वारा डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव एवं भूवंर कॉस्मेटिक के मालिक संतोष केसरी को बरैला महादेव की दिव्य प्रतिमा देकर के सम्मानित किया गया। राम कथा मंच पर
Advertisement
इस मौके पर रामलाल पाण्डेय, श्याम सुंदर पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, पंडित सतीश शुक्ल, दीपेंद्र विद्यार्थी, विनय चतुर्वेदी, धीरज शास्त्री, राजकुमार पाण्डेय आदि सैकड़ो श्रीराम भक्त एवं शिव भक्त मौजूद रहे
सोनभद्र। जनपद में श्री श्याम भक्त मण्डल के तत्वाधान में आयोजित सप्तम शरणागत श्री श्याम महोत्सव में भक्तो का सैलाब उमड़ा और एक निज होटल के प्रांगण में संगीत मय कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर में सप्तम श्री श्याम महोत्सव शरणागतम बुधवार की देर शाम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इसके साथ ही विशेष रूप से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए गए।
Advertisement
वही श्री श्याम भक्त मण्डल जिसमें श्याम बाबा के लाडले खाटूश्यामजी के श्याम सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राबर्ट्सगंज से भजन गायक संजीव शर्मा ने भक्तों को भजन सुनाए जिसमें अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे, श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला…. हारे हारे हारे हारे के सहारे, बैठा जो खाटू में उस से कहना है, श्याम मेरे श्याम श्याम मेरे श्याम… व अन्य भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
Advertisement
वही रायपुर छत्तीसगढ़ से रेशमी शर्मा, कोलकाता से सौरभ शर्मा, संजू शर्मा, दिल्ली से शीतल पाण्डेय, आदि कोलकाता, खाटू धाम, राबर्ट्सगंज से आए भजन प्रवाहक पूरी रात बाबा रिझाए। श्याम का ज्योत के लिए भक्तों की अपार भीड़ लगी रही।
Advertisement
आयोजक श्री श्याम भक्त मण्डल पावन सानिध्य श्री श्याम कला भवन पुनीत जैन, पवन कुमार जैन, रवि केजरीवाल, परमेश जैन, अशोक मिश्रा, डॉ रोहित केडिया, संजय अग्रवाल उर्फ शैलू, अमित जैन, दुर्गा परशुराम पुरिया, मनोज परशुराम पुरिया ने कार्यक्रम को लेकर आयोजक का सहयोग किया।
Advertisement
इस दौरान दरबार में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान हेतु वेबसाइट शादिअनुदान.यूपीएसडीसी.गोव.इन पर करें आवेदन
पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियो को जोड़े: DM बीएन सिंह
सोनभद्र। जनपद में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान स्वीकृति समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक किया। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक की गयी।
Advertisement
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान हेतु जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उन आवेदन पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के लिए जो भी पात्र लाभार्थी हो अधिक से अधिक संख्या आवेदन कराना सुनिश्चित किया जाये, उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान हेतु वेबसाइट shadlanudan.upsdc.gov.in पर शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व व 90 दिन बाद तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
Advertisement
आवेदक तथा उसकी पुत्री का आधार द्वारा ई-केवाईसी किया जाता है, फाइनल रूप से सबमिट आवेदन के प्रिन्ट आउट के साथ आवेदक का आय, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, वर एवं कन्या का आय प्रमाण-पत्र, शादी का कार्ड संलग्र कर सम्बन्धित विकास खण्ड/तहसील में जमा करना आवश्यक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनों का सत्यापन खण्ड विकास अधिकारी के स्तर से एवं शहरी क्षेत्र के आवेदनों का सत्यापन उप जिलाधिकारी के स्तर से किया जाता है।
Advertisement
शादी अनुदान के अन्तर्गत 20 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है, एक परिवार में अधिकतम 2 पुत्रियों को शादी हेतु वित्तीय सहायता अनुमन्य होती है, इस अनुदान हेतु व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए तथा आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक न हो,
Advertisement
शादी की तिथि से पुत्री की आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम न हो, साथ ही आवेदक का मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक हो। इस योजना में दिव्यांग निराश्रित, दैवीय आपदा से ग्रसित भूमिहीनों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है, लाभार्थी को ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से धनराशि प्रेषित की जाती है।
Advertisement
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/
Advertisement
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई
Advertisement
तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Advertisement
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
युवा देश के ऐसा सैनिक है जिसके बल पर यह राष्ट्र मजबूत होता है: इंद्रेश जी
नगर स्थित धर्मशाला रोड पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
सोनभद्र। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश माहामंत्री देवेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर गुरुवार को आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रेश कुमार अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उपस्थित रहे ।
Advertisement
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने बताया कि युवा इस देश का कर्णधार है युवाओं के ऊपर आईएस राष्ट्र को मजबूत करने की साशक्त जिम्मेदारी है युवा इस देश का ऐसा सैनिक है जिसके बल पर यह राष्ट्र मजबूत होता है।
Advertisement
उन्होंने अपनी जिंदगी को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों ने ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। ऐसे लोग निस्संदेह समाज के हीरो होते हैं। जिनकी प्रेरणा से और लोग भी आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित होते हैं।
Advertisement
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंत में मुख्य अतिथि ने बताया कि भारत में दूसरी कथा लिखी गई जिसका नाम सिंदूर था एक कथा महाभारत की थी यह भी आने वाले पीढ़ियों के लिए एक संदेश देने का काम करेंगे।
Advertisement
इस मौके पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंदर् दत्त द्विवेदी, डॉ नीलेश दत्त द्विवेदी काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी,डॉक्टर राकेश पांडेय,उत्कर्ष पांडेय, अरुण चौबे,ब्रम्हा नंद पटेल,परमानन्द पटेल,राजेश मिश्रा,राम सेवक मौर्य,रवि तिवारी,डॉक्टर योगेश सिंह ,विवेक पांडेय,रवि पटेल, आशुतोष चौबे,डॉक्टर प्रशांत पांडेय,अमित गोयल,नार सिंह पटेल,उमेश ओझा,मुहम्मद सलीम आदि लोग उपस्थित रहे।
10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
साढ़े चार वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ का मामला
सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी धीरज यादव को 4 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 7 अक्तूबर 2020 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 28 सितंबर 2020 को शाम 3:30 बजे जब वह घास काटकर घर आई तो देखा कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव निवासी धीरज यादव पुत्र अशोक यादव उसकी नाबालिग लड़की का बलपूर्वक हाथ पकड़ कर खींच रहा था। उसे देखते ही वह भाग गया।
Advertisement
इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी धीरज यादव को 4 वर्ष का कारावास एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ
लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉक्टर महेन्द्र देव एवं अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी से भेंट कर वर्ष 2022 में सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति हेतु जारी आदेश के अनुसार उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
Advertisement
दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम शिवम सुन्दरम भी उपस्थित रहे। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि वर्ष 2022 में कुल आठ विषयों यथा- हिन्दी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, उर्दू एवं वाणिज्य विषयों के प्रवक्ता पद पर कुछ सहायक अध्यापकों की पदोन्नति रोक दी गई थी क्योंकि लोकसेवा आयोग ने उनके स्नातक के विषयों में विसंगति पाए जाने पर आपत्ति उठाई थी।
Advertisement
ऐसा कुछ ही शिक्षकों के साथ था किन्तु इन विषयों से सम्बन्धित अन्य अर्ह शिक्षक जिनके विषय में कोई विसंगति नहीं थी इसका खामियाजा उनको भी भुगतना पड़ रहा है। वे वर्ष 2022 से आज तक पदोन्नति की राह देख रहे हैं। लगभग 24 वर्षों से एक ही पद पर कार्य करते हुए ऐसे शिक्षक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इन सहायक अध्यापकों में कुण्ठा, अवसाद एवं निराशा व्याप्त है।
Advertisement
अध्यापकों के साथ इसप्रकार के अन्याय एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार के कारण उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इस सम्बन्ध में संगठन ने नवम्बर 2024 एवं फरवरी 2025 में भी विभाग से कार्यवाही की माॅंग की थी किन्तु अद्यतन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मूल संघ की माॅंग है कि हिन्दी सहित इन आठ विषयों के सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया, विसंगतियों का निवारण कराते हुए, तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ की जाए।
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
सोनभद्र। परम श्रद्धेय लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जयंती पर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी मौजूद रही। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व जिला प्रभारी अनिल सिंह ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
Advertisement
संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी जी ने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है,
Advertisement
जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का ऐसा आद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है, 31-मई-1725-को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चौड़ी ग्राम में जन्म अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी।
Advertisement
11-दिसंबर-1767 -को जब उन्हें विधिवत राज्याभिषेक का राज सिंहासन सौपा गया तब उन्होंने न केवल राज्य को स्थापित किया बल्कि अपनी दृष्टि न्यायाधीश से धर्मिष्ठा से उन्हें समृद्धि की ओर अग्रसर किया गया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त थी उन्होंने होलकर समाज की समस्त संपत्तियों पर तुलसी जल रख कर उसे भगवान शिव को अर्पित किया रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों का निर्माण किया जिसमें सोमनाथ मंदिर गुजरात मोहम्मद गजनवी और औरंगजेब द्वारा नष्ट किया गया था यहां
Advertisement
12-ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वनाथ मंदिर वाराणसी 1776 में औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया था यह भी ज्योतिर्लिंग बद्री केदारनाथ धाम 1785 हिमालय की दुर्ग क्षेत्र में स्थित चार धाम में से प्रमुख बद्रीनाथ धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम है जहां पर पूजन का प्रबंध कराया गया।
Advertisement
जब पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में घुमने गये पर्यटकों पर हमला किया और धर्म पुछकर केवल हिन्दू पुरुषो को गोली मारी गयी और उनकी महिलाओं से आतंकवादियों ने कहा कि जाकर मोदी से बताना तो मोदी जी ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से ऐसा बदला लिया जो इतिहास के पन्नो मे दर्ज रहेगा।
Advertisement
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि स्वाभिमान और प्रजा के प्रति सेवा के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। ब्राह्मण मे भगवान विष्णु, पांडव युधिष्ठिर, राजा नल और इंदौर के होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई सहित चार को ही पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पति, ससुर,
Advertisement
पुत्र की मौत के बाद भी देश मे तीन हजार मंदिरों का निर्माण-पुनरोद्धार और महिलाओं के उत्थान और सुशासन के लिए अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण संघर्षों की जीवन गाथा समाज के लिए अनुकरणीय है।
Advertisement
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनके त्याग बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराएं। और बताया कि विभिन्न विद्यालयों में भाषण, रंगोली, पेंटिंग, प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, नदियों के घाटों पर स्वच्छता, अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि उनके जीवन पर प्रकाश डालना,
Advertisement
पंचायत सम्मेलन, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का ब्लॉक स्तर व जिला पंचायत प्रतिनिधियों का जिला पंचायत स्तर में कार्यक्रम व प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें महिला जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होंगी।
संगोष्ठी मे मुख्यरुप से उपस्थित उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, श्रवण सिंह गोंड, नागेश्वर गोंड, नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, कार्यक्रम के संयोजक रामसुन्दर निषाद, सह संयोजक प्रसन्न पटेल, उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, अशोक कुमार मौर्या,
संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, कैलास बैसवार, अनूप तिवारी, विशाल गुप्ता, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, रामनिवास तोमर, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, दिलिप चौबे, मनीष पटेल, विमलेश चौबे, सीमा गुप्ता, रामलाल चेरो, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी, सुषमा सिंह गोंड, मीनू चौबे, कमलेश खांम्भे, दीपक दूबे, प्रभाशंकर मिश्रा, सत्येन्द्र आर्य, सुरेश शुक्ला, सुनिल सिंह, आकाश जायसवाल सहित आदि उपस्थित रहे।