सड़क पर चला रहे हैं वाहन तो करें नियमों का पालन, नहीं तो कट जाएगा आपका भी चलान; कल 180 गाड़ियों का कटा चालान

HIGHLIGHTS

  • सड़क सुरक्षा के प्रति यातायात पुलिस की सख्ती: 180 वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई

सोनभद्र। अगर आप सोनभद्र की सड़कों पर वाहन चला रहे हैं तो यातायात के नियमों का पालन पालन करें नहीं तो आपका चालान कट जाएगा। मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में 180 गाड़ियों का चालान काटा गया है।

Advertisement 

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा जनपद में जनमानस की सुरक्षा, सड़क अनुशासन और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में

Advertisment

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 180 वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।

Advertisement

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है:
🔹 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियाँ – 02 वाहन
🔹 मॉडिफाइड साइलेंसर – 10 वाहन
🔹 अन्य उल्लंघन (बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न लगाना आदि) – 168 वाहन

👉 कुल चालान – 180

कार्रवाई का उद्देश्य–
यह कार्रवाई केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता और कानून के पालन की भावना को मज़बूत करने के लिए की गई एक ठोस पहल है। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आपके और दूसरों के जीवन के लिए एक सीधा ख़तरा है।

Advertisement

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने कहा:
“सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार ही जीवन रक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है। जो लोग ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, वे न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन जाते हैं। अब सख्त निगरानी और निरंतर चेकिंग अभियान के माध्यम से नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Advertisement



जनता से अपील-
यातायात पुलिस विभाग आम जनता से यह अपील करता है कि:
✅ हमेशा हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
✅ तीन सवारी, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार एवं स्टंट से बचें।
✅ गाड़ियों में अवैध मॉडिफिकेशन न करें।
✅ दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

Advertisement

Advertisement

एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। आपकी सतर्कता ही आपकी और समाज की सुरक्षा है।

Advertisment

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में कुल 194 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनमें से 62 असुरक्षित है ऐसे में सब कुछ राम भरोसे चल रहा है- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • नगर में कुल 194 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनमें से 62 असुरक्षित है ऐसे में सब कुछ राम भरोसे चल रहा है- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। मंगलवार को उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। बैठक में जीएसटी की संशोधित दरों के संदर्भ में व्यापक पैमाने पर विचार विमर्श किया गया एवं व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में भी चर्चा की गई।                   

Advertisement

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि अभी-अभी हाल में बढ़ौली गांव में करंट लगने से चाची एवं भतीजे की मृत्यु हो गई थी। आगामी दिनों में त्योहारों का सीजन आ रहा है। ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ेंगे  मुख्यालय पर लगाए गए आधिकाधिक संख्या में लगाए गए ट्रांसफार्मरों में न ही अर्थिंग है नहीं सुरक्षा घेरा है। जबकि हर ट्रांसफार्मर में अर्थिंग होना अनिवार्य है उन्होंने कहा कि अगर बिजली में किसी तरह का फाल्ट होता है तो अर्थिंग करंट को धरती की ओर मोड़ देती है इससे एक ओर जहां करंट का खतरा कम हो जाता है वहीं दूसरी ओर ट्रांसफार्मर व उससे जुड़े उपकरण भी जलने से बच जाते हैं बिना अर्थिंग के ट्रांसफार्मर चालू करना नियम विरुद्ध है

जबकि हर ट्रांसफार्मर में अर्थिंग होना अनिवार्य है उन्होंने कहा कि अगर बिजली में किसी तरह का फाल्ट होता है तो अर्थिंग करंट को धरती की ओर मोड़ देती है इससे एक ओर जहां करंट का खतरा कम हो जाता है वहीं दूसरी ओर ट्रांसफार्मर व उससे जुड़े उपकरण भी जलने से बच जाते हैं बिना अर्थिंग के ट्रांसफार्मर चालू करना नियम विरुद्ध हैउन्होंने कहा जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज नगर में कुल 194 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनमें से 62 असुरक्षित है ऐसे में सब कुछ राम भरोसे चल रहा है अभी कुछ दिनों पूर्व दरोगा जी की गली में शॉर्ट  सर्किट से आग भी लग चुका है। नगर के अति व्यस्ततम धर्मशाला चौक पर टेढ़े खंबों पर 400 केबीए का ट्रांसफार्मर किसी तरह टिका है। नगर के अंबेडकर नगर में लगा ट्रांसफार्मर किसी हादसे को दावत दे रहा है ।श्री शर्मा ने कहा कि नगर में 3 करोड़ 5 लाख रुपए से बने परिवहन निगम के डिपो में मिर्जापुर जाने के लिए बसें खड़ी नहीं होती बल्कि वह फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती है जिसके कारण प्राय वहां जाम की समस्या हो जाती है वहीं दूसरे ओर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा होने के कारण ग्राहकों  को भी आए दिन खतरा बना हुआ है पूर्व में चोरी की कई घटनाएं भी घट चुकी है।  चूंकि बसें खड़ी होने के कारण उपरोक्त स्थान पर भीड़ लगी रहती है जिसके कारणअराजक तत्व इसका फायदा उठाते हैं बैठक पर जनपद स्तर के अधिकारी उपायुक्त उद्योग जीएसटी के अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज नगर में कुल 194 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनमें से 62 असुरक्षित है ऐसे में सब कुछ राम भरोसे चल रहा है अभी कुछ दिनों पूर्व दरोगा जी की गली में शॉर्ट  सर्किट से आग भी लग चुका है। नगर के अति व्यस्ततम धर्मशाला चौक पर टेढ़े खंबों पर 400 केबीए का ट्रांसफार्मर किसी तरह टिका है।

Advertisement 

नगर के अंबेडकर नगर में लगा ट्रांसफार्मर किसी हादसे को दावत दे रहा है ।श्री शर्मा ने कहा कि नगर में 3 करोड़ 5 लाख रुपए से बने परिवहन निगम के डिपो में मिर्जापुर जाने के लिए बसें खड़ी नहीं होती बल्कि वह फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती है जिसके कारण प्राय वहां जाम की समस्या हो जाती है

Advertisment
Advertisement

वहीं दूसरे ओर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा होने के कारण ग्राहकों  को भी आए दिन खतरा बना हुआ है पूर्व में चोरी की कई घटनाएं भी घट चुकी है।  चूंकि बसें खड़ी होने के कारण उपरोक्त स्थान पर भीड़ लगी रहती है जिसके कारणअराजक तत्व इसका फायदा उठाते हैं बैठक पर जनपद स्तर के अधिकारी उपायुक्त उद्योग जीएसटी के अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

GST के दो स्लैब होने से उपभोक्ताओं और व्यपारियो को होगा लाभः DM

HIGHLIGHTS

  • जीएसटी की दो स्लैब होने से उपभोक्ताओं और व्यपारियो को होगा लाभः जिलाधिकारी
  • जिलाधिकारी ने टैक्स रेशनलाईजशन के सम्बन्ध में उपभोगताओं/व्यापारियों के साथ की बैठक
  • उत्पादों की कीमतों में बदलाव के उपरान्त तुलना की जानकारी हेतु सरकार द्वारा वेबसाईट http:savingwithgst.in की गयी लांच-जिलाधिकारी

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। भारत सरकार के द्वारा जीएसटी स्लैब में किये गए संशोधन को लेकर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टैक्स रेशनलाईजेशन के सम्बन्ध में उपभोक्ताओ व व्यापारियों के साथ बैठक किये।

Advertisement

इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जीएसटी के दरों को सरल करते हुए 12 प्रतिशत व 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त कर दिया गया है तथा अब 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत की दर का मुख्य स्लैब रखा गया है।

इससे आम जनजीवन की उपयोग की अधिकतर वस्तुओं को कर मुक्त या 5 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है, कृषि कार्य के उपयोग में लायी जा रही अधिकतर वस्तुओं में कर में राहत दी गयी है। वस्तु एवं सेवा कर की दर में होने वाले परिवर्तन के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्धारित की गयी है,

Advertisement

उन्होंने कहा कि कतिपय वस्तुओं को 5 प्रतिशत कर की दर से कर मुक्त किया गया है। जैसे ठेना, पनीर, पिज्जा, ब्रेड, स्वाखरा, सादी रोटी, यूटीएच मिल्क, बेटा आदि दवाएं, इरेजर आदि। जैसे, इक्सर साइज बुक नोट बुक, पेसिंल, सारपेनर मैप आदि।

Advertisment

यही कतिपय वस्तुओं को 18 प्रतिशत कर की दर से करमुक्त किया गया है। जैसे पराठा एण्ड अदर इण्डियन ब्रेड, स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा सेवा आदि। कतिपय वस्तुओं को 18 प्रतिशत कर की दर 5 प्रतिशत किया गया है। जैसे चीज, बटर, कॉन्डेन्सड मिल्क कतिपय ड्राई फ्रूट, कतिपय दवाएं, शिल्ड मछली व मीट, नमकीन, भुजिया, 20 लीटर का पानी का बोतल, टॉफी, कृषि यन्त्र, ट्रैक्टर का टायर, ट्युब व एसेसरीज, फर्टिजाईजर, हेयर ऑयल, शेम्पू टूथ पेस्ट, सोप आदि।

Advertisement
Advertisement

कतिपय वस्तुओं को 12 प्रतिशत कर की दर 5 प्रतिशत किया गया है, जैसे, कतिपय बायोपेस्टीसाईड, सोलर कुकर व अन्य उपकरण, बायोगैस प्लान्ट, सिलाई व सभी प्रकार का धागा, सिलाईमशनी, कारपेट व अदर टेक्सटाइल्स, रजाई, दरी, अधिकतर दवाएं, सर्जिकल गुडस, ज्यामेट्री बॉक्स, टुथपाउडर, कैन्डिल, हैण्ड बैग, किचेन वेयर, हाउसहोल्ड ऑर्टिक्ल,

Advertisement 

किचेन ऑर्टिक्ल, फर्नीचर, साइकिल, रू0 2500 तक फुटवियर व रेडीमेड गारमेन्ट आदि हैं। कतिपय वस्तुओं को 28 प्रतिशत कर की दर 18 प्रतिशत किया गया है। जैसे, तिपहिया वाहन, मोटर कार 1500 सीसी तक, मोटर व्हीकल 10 से अधिक सवारी वाले, इलेक्ट्रीक मोटर वाले 1500 सीसी तक, मालवाहक मोटरव्हीकल, मोटरसाईकिल 350 सीसी तक एवं समस्त मोटर एसेसरीज, सीमेन्ट आदि।

Advertisment

उत्पादों की कीमतों में बदलाव के उपरान्त तुलना की जानकारी के लिए सरकार द्वारा वेबसाईट http:savingwithgst.in लांच की गयी है। भारत सरकार द्वारा उपभोगताओं के सवालों और शिकायतों के लिए इनग्राम (इन्टीग्रेटेड ग्रीवेन्स रिड्रेसल मैकेनिजम) पोर्टल http://consumerhelpline.gov.in लांच किया गया है।

Advertisement

प्रभावी कर की दर अधिनियम की धारा-14 की व्यवस्था के अनुसार मान्य होगा। आईटीसी की अनुमन्यता धारा-16 (1) के अन्तर्गत मान्य होगा। इसी प्रकार धारा-49 (4) एवं 54 (3) के प्राविधान लागू होगें। इस मौके पर सुनील कुमार संयुक्त आयुक्त राज्यकर, रीतेश मिश्रा उपायुक्त प्रशासन, योगेश द्विवेदी उपायुक्त राज्य कर , जुनैद खान प्रधान सहायक, उद्योग/व्यापार के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

GST में सुधार PM मोदी का ऐतिहासिक निर्णय, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम- राज्यमंत्री

HIGHLIGHTS

  • BJP जिला कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों के ऐतिहासिक निर्णय के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र में पत्रकार वार्ता कर जीएसटी बचत उत्सव के संबंध में पत्रकारों से बातचीत की।

Advertisment
Advertisement

मंत्री जी ने कहा कि जीएसटी दरों का युक्तिसंगत, सरलीकरण, आर्थिक ढांचे को सशक्त बनाएगा और आने वाली पीढ़ी को अधिक पारदर्शी, सरल और विकासोन्मुख व्यवस्था प्रदान करेगा। इन सुधारों से उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कमी आएगी और सरकार के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

Advertisment

यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होगा। और आगे कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश की जनता के अटूट स्नेह और अपार समर्थन से इस देश की बागडोर संभाली। पहले दिन से ही उन्होंने प्रधानसेवक के रूप में 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि और खुशहाली के लिए बिना थके एक भी दिन बिना छुट्टी लिए समर्पित भाव से निरन्तर काम किया है।

Advertisement

इस देश को अपना परिवार मानते हुए उन्होंने परिवार के मुखिया के रूप में सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास सिर्फ नहीं ये नारा ये है उद्देश्य हमारा धरातल पर साकार करके दिखाया है।

Advertisement
Advertisement 

जीएसटी सुधारों का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है। यह प्रधानमंत्री की तरफ से देशवासियों को दीवाली का सुनहरा उपहार है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता जी, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डाला नगर पंचायत बोर्ड की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

डाला नगर पंचायत कार्यालय की बोर्ड बैठक हुई संपन्न



डाला, सोनभद्र। डाला बाजार नगर पंचायत कार्यालय बोर्ड बैठक हुई संपन्न जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्षा डाला फुलवन्ती गोड की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई, बैठक में अधिशासी अधिकारी अखिलेश पटेल व जेई भी बोर्ड बैठक में उपस्थित रहे वहीं बोर्ड बैठक में नगर अध्यक्षा और अधिशासी अधिकारी के कार्य शैली पर सवाल उठे।

Advertisement

एजहां नगर नौ वार्ड के सभासदों ने अपनी नाराज़गी जताई और उसकी बात को नगर अध्यक्षा द्वारा अनदेखी की जाती है जब भी सभासदों द्वारा नगर की समस्याओं को लेकर अध्यक्षा और अधिशासी अधिकारी समकक्ष किसी भी समस्या को रखा जाता है तो उसपर ध्यान नहीं दिया जाता ना ही उस समस्या का निस्तारण करवाया जाता है

Advertisment
Advertisement

यह सिलसिला विगत कई महीनों से बरकरार है जिसके कारण नगर कुछ वार्ड में साफ सफाई ना होने के जलजमाव के साथ नाली भर कर ओवर फ्लो कर रही है जिसके कारण वहां के रहवासी पीड़ित हैं जहां नौ सभासदों का सामूहिक प्रस्ताव जिसको कार्यवाही रजिस्टर में अंकित कर सामूहिक प्रस्ताव पर कार्यवाही करने का आग्रह करते हुए एक सूर में नाराजगी जताते हुए कहा कि जब हमारी बात नहीं सुनी जा रही तो नगर के आमजनमास की आवाज कितना सुनते होंगे।

Advertisement 

वहीं सदर विधायक ने सभासदों की बातों को ध्यान में रखते हुए नगर की समस्या को लेकर नगर अध्यक्षा और अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई। कई मुख्य बिंदुओं पर निर्देश दिए वहीं नौ सभासदों ने निम्नलिखित 16 सुत्रीय कि मांग सदर विधायक नगर अध्यक्षा और अधिशासी अधिकारी के समकक्ष बोर्ड बैठक में प्रस्ताव सभासदों द्वारा रखा गया।

Advertisment

1. पूर्व में बोर्ड बैठक में जो सात सूत्रीय मांग की गयी थी उसकी आज पुष्टि की जाय। 2. राज्यवित्त की धनराशि प्रति माह के आय व्यय का ब्योरा प्रत्येक मासिक बोर्ड बैठक में दिया जाय। 3. हर माह बोर्ड बैठक आयोजित किया जाय 4. नगर पंचायत में तीन आपातकालिन ट्राली ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था की जाय। (100 केवी, 400 केवी और 250 केवी)

Advertisement

5. नगर पंचायत डाला बाजार में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाय 6. हर वार्ड में 4 सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाय 7. नगर में सार्वजनिक एवं धार्मिक सभी स्थलो पर सी०सी०टी०वी० कैमरा लगवाया जाये। 8. नगर के भिन्न भिन्न जगहो पर पेशाब घर की व्यवस्था की जाये।

Advertisement

9. नगर पंचायत में निम्न समितिया बनायी जाये जैसे स्वच्छता जागरूकता समिति, जल समिति एवं अन्य समिति बनायी जाए। 10. आवारा कुत्तों एवं पशुओ के लिए वैन की व्यवस्था की जाय। 11. शवदाह एम्बुलेन्स की व्यवस्था की जाये।

12. नगर पंचायत में गरीब परिवारो में दाह संस्कार हेतु निःशुल्क लकड़ी की व्यवस्था की जाये। 13. नगर पंचायत में चिन्हित स्थानों पर व्यामशाला की व्यवस्था की जाये। 14. आगामी त्यौहारो को देखते हुए नगर पंचायत में चिन्हित स्थानों पर लगभग 1000 स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।

Advertisement

15. नगर पंचायत में किसी भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को रखने व हटाने से पहले बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाये। 16. नगर पंचायत के द्वारा जब भी विकास

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दो इनामिया अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तीन फरार

HIGHLIGHTS

  • दो इनामिया अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तीन फरार

सोनभद्र। चोरी की घटना में शामिल दो इनामिया अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं दोनों बदमाशों को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश फरार हो गए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सुचना मिली कि बदमाशों की एक गैंग किसी घटना का अंजाम देने के लिए चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेलवे पटरी के पास मौजूद है। क्षेत्राधिकारी शहर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुँच कर घेरेबंदी का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों मध्य प्रदेश के कटनी निवासी वीर सिंह (35 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह और आजाद सिंह (34वर्ष) पुत्र अंगुरिया सिंह को पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किया है।

वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।

Advertisement
Advertisment

वहीं गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों मध्य प्रदेश के कटनी निवासी वीर सिंह (35 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह और आजाद सिंह (34वर्ष) पुत्र अंगुरिया सिंह को पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किया है।

Advertisement

सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि “27/28 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल थे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दोनों बदमाशों पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।”

Advertisement 

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज
2. एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 राजेश चौबे
3. उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज
4. उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह चौकी प्रभारी
5. उ0नि0 आशुतोष सिंह चौकी प्रभारी का0राम आवास थाना राबर्ट्सगंज

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज की रामलीला में श्री राम जन्म की लीला का होगा मंचन

HIGHLIGHTS

  • आज की रामलीला में श्री राम जन्म, मुनि आगमन व ताड़का वध की लीला का होगा मंचन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक आयोजित आज की रामलीला में प्रभु श्री राम का जन्म ,मुनी आगमन, और ताड़का बध की लीला का मंचन होगा।

Advertisement

रामलीला समिति सोनभद्र नगर ने आम जनमानस से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और रामलीला आनंद ले।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रामलीला के दूसरे दिन रावण जन्म की लीला का हुआ मंचन

HIGHLIGHTS

  • रामलीला के दूसरे दिन रावण जन्म की लीला का हुआ मंचन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। नगर के श्री रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन के रामचरितमानस मंडली प्रयागराज के  कुशल कलाकारों द्वारा रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया।

Advertisment

लीला में दिखाया गया कि लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म हुआ और तीनों ने घोर तपस्या कर ब्रह्मा, विष्णु व महेश से वरदान मांगा।

Advertisement

कुंभकर्ण की नियत भांपकर भगवान ने मां सरस्वती को उसकी बुद्धि विचलित करने भेजा, जिसके चलते उसने इंद्रासन की जगह निद्रासन मांग लिया। इससे रावण दुखी हुआ और विनती करने पर भगवान ने उसे छह माह में एक दिन जागने का वरदान दिया।

Advertisement

वही रामलीला का मंचन देखने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लीला प्रेमियों की भीड़ रही। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार जैन,

Advertisement

राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा,विजय कनोडिया,चंदन केसरी, प्रशांत जैन, उमेश केसरी,चंद्र कुमार केजरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से DM ने की जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • यह विभाग मिलकर लायेंगे एनआरएलएम के कार्यों में सुधार
  • सीडीओ को प्रतिदिन की रिपोर्ट करेंगे यह सभी विभाग
  • नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
  • निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी
Advertisement

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान एनआरएलएम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, योजनाओं की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी,

परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि एनआरएलएम समूह के द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया जाये।

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी में कृषक बन्धुओं को यूरिया, डीएपी खाद के वितरण के सम्बन्ध में एआर को-आपरेटिव व जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद बीज के दुकानों का औचक निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये

Advertisment
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायो से आई कुल 25 शिकायतें, सभी का हुआ निस्तारण

HIGHLIGHTS


  • नवरात्रि दुर्गा पूजा में शहर सहित वार्ड में भी हो साफ सफाई: रुबी प्रसाद
  • नगर पालिका नगर पंचायत में कुल आय 25 शिकतों का हुआ निस्तारण

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद की सभी निकायों मे जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी निकायों में कुल 25 शिकायतो का निस्तारण किया गया।

Advertisement 

जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद पर चेयरमैन रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे नगर पालिका परिषद में तीन शिकायतो का निस्तारण तत्काल किया गया।

Advertisement

वही नगर पंचायत घोरावल में कोई शिकायत नही आयी, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 3. नगर पंचायत रेनुकूट में 1. नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 4. नगर पंचायत डाला बाजार में 1.

Advertisment

नगर पंचायत अनपरा मे 3, समस्त निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार एवं कर्मचारी अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, सुजीत कुमार, विमलेश कुमार राजीव कुमार, अमित दुबे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free