जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक- 08.05.2025 को श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement


        इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SDM के नेतृत्व में बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों का टीम ने किया जांच

HIGHLIGHTS

  • बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों का औचक निरिक्षण, जांच मे पायी गई कमियाँ
  • जांच की जानकारी मिलते ही दुकान बंद कर भागे दुकानदार

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी  के नेतृत्व में जांच टीम द्वारा पंन्नुगंज रोड पर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों की जांच की गई। जांच टीम में खनन विभाग एवं जीएसटी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। रॉबर्ट्सगंज से नई बाजार तक लगभग 10 से 15 बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें हैं। जांच की सुचना मिलते ही ज्यादातर दुकानें बंद हो गई। वहीं कुछ दुकानों पर जांच की गई तो पाया गया कि ना तो भंडारण का लाइसेंस है ना ही पक्का बिल दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक से पूरा मूल्य लेकर मानक से कम गिट्टी बालू की सप्लाई की जा रही है।

Advertisement

उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया कि ज्यादातर दुकानों में कमियां पाई गई हैं। इन सब का विवरण ले लिया गया है एक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उसी आधार पर इन पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को भी इनके द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर पत्र जारी किए जाएंगे

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ताओं को पूर्व में जारी सीओपी का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: जय नारायण पांडेय

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ताओं को पूर्व में जारी सीओपी का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: जय नारायण पांडेय

सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल के सदस्य / पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ ने कहा कि पूर्व में अधिवक्ताओं को जारी शर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस(सीओपी) का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने बुधवार को भेजे पत्रक में कहा है कि जिन अधिवक्ताओं को पूर्व में शर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस(सीओपी) जारी हुई है उनसे कोई भी अतिरिक्त शुल्कबर काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा नहीं लिया जा रहा है। बावजूद इसके अधिवक्ताओं को भ्रामक सूचना देकर अफवाह फैलाई जा रही है। अधिवक्तागण भ्रमित न हों, क्योंकि भ्रामक सूचना देकर अधिवक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यूपी बार काउंसिल की तरफ से कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में बोले DM- निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करे  एजेन्सिया, शिथिलता बरतने पर होगी कार्यवाही

HIGHLIGHTS

  • जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द करे पूर्ण, शिथिलता बरतने वाली एजेन्सियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही-डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित निर्माणाधीन परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अन्तर्गत जनपद में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये,

Advertisement

इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें, उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) व अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा निरन्तर निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये, उन्होंने कहा कि जनपद के टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है,

Advertisement

उन ग्रामों में पाइप पेयजल योजनाओं की कमियों का निराकरण कराते हुये नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया कि पटवध ग्राम समूह पेयजल योजनान्तर्गत पूर्ण हो चुकी ओ०एच०टी० एवं पाइप लाइन की टेस्टिंग करते हुये ग्रामों में जलापूर्ति प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें, जनपद में निर्माणाधीन पेजयल योजनाओं के स्रोत में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु सिंचाई विभाग के संबन्धित अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया गया,

Advertisement

सोन नदी पर निर्मित पेयजल योजनाओं के इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु जल विद्युत उत्पादन निगम, ओबरा के अधिशासी अभियन्ता तथा कार्यपालन यंत्री बाण सागर, जल संशाधन विभाग, सहडोल, (म०प्र०) से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया, बेलाही, पनारी, झीलो-बीजपुर एवं पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना में अवशेष स्वतंत्र फिडर का कार्य कराये जाने के दृष्टिगत वन विभाग से अपेक्षित अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र प्राप्त करते हुये कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, वि०वि०ख०, राबर्ट्सगंज/पिपरी को निर्देशित किया गया।

Advertisement

जल जीवन मिशन अन्तर्गत जनपद में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के सुचारू संचालन के लिये विद्युत विभाग से स्वतंत्र फिडरो को रोस्टर फ्री कराने के लिये अधिशासी अभियन्ता, (वि०/यॉ०) उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन के माध्यम से जल आपूर्ति प्रारंभ हो गयी है, की सूची अधिशासी अभियन्ता जल निगम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, उन ग्रामों का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाये, यदि उन ग्रामों में जल आपूर्ति सम्बन्धित कोई समस्या  प्राप्त होती है,

Advertisment

तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, जिन एजेन्सियों द्वारा अब तक जल जीवन मिशन से सम्बन्धित कार्य अब तक पूर्ण नहीं किया गया है उसे त्वरित गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में उनके विरूद्ध शासन स्तर पर पत्राचार किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे)रोहित यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम अरूण सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समर कैंप स्थगित किया जाए- अशोक कुमार आवाक

HIGHLIGHTS

  • समर कैंप स्थगित किया जाए- अशोक कुमार आवाक

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि भीषण प्रचंड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप को स्थगित किया जाए क्योंकि इससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisement

उनका कहना है कि यदि इसे करना अपरिहार्य है तो विभागीय नियमानुसार इसमें कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिया जाए। स्थिति यह है कि पिछले वर्ष समर कैंप में कार्य करने वाले शिक्षकों को अभी तक उपार्जित अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है, जो कि खेदजनक है।
     

Advertisement

प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा निर्गत आदेश का हवाला दिया है जिसमें परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करने हेतु शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को नियोजित करने का निर्देश है तथा उक्त अवधि में उनके लिए रुपए 6000 के मानदेय का भी प्राविधान है। इसलिए माध्यमिक विद्यालयों में भी बाहरी संस्थाओं से मास्टर ट्रेनर रखकर इनका आयोजन किया जाए।
            

Advertisment

संघ को प्रदेश स्तर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों  द्वारा वर्ष भर से लंबित अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों एवं प्रतिबद्धताओं से अवगत कराया जा रहा है। उपार्जित अवकाश दिए बिना कार्य करने के लिए विवश किए जाने के माहौल से शिक्षक समाज में आक्रोश एवं पीड़ा है।

Advertisement

संघ का यह भी प्रस्ताव है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्णतया समाप्त कर शिक्षक- शिक्षिकाओं को अन्य राज्य कर्मचारियों के समान उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए। प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री की माॅंग है कि ग्रीष्मकालीन शिविर को 20 मई से पहले पूरा कर लिया जाए अथवा इसके एवज में उपार्जित अवकाश प्रधानाचार्य के स्तर से ही स्वीकृत करने का आदेश जारी किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पहलगाम में मारे गए निर्दोष देश वासियों के लिए ऑपरेशन सिंदूर है सच्ची श्रद्धांजलि: रोशन लाल यादव

HIGHLIGHTS

  • 28 निर्दोष देश वासियों के लिए है सच्ची श्रद्धांजलि: रोशन लाल यादव
  • पाकिस्तान के सिंदूर सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा आक्रमण पर की नारेबाजी
  • रॉबर्ट्सगंज कचहरी में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया

सोनभद्र। जनपद न्यायालय सोनभद्र परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता रोशन लाल यादव की अगुआई में अधिवक्ताओं ने भारत के द्वारा पाकिस्तान के सिंदूर सेक्टर में आक्रमण करने पर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे अधिवक्ता को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।


अधिवक्ता रोशन लाल यादव ने कहा कि सटीक समय पर भारतीय सेना ने पहलगाम के हत्यारों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध का आगाज कर दिया है। पहलगाम घटना में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 28 निर्दोष देश वासियों की आत्मा को निश्चित रूप से भारतीय सेना की इस कार्यवाही से श्रद्धांजलि अर्पित हुई। यह भी कहा कि देश वासियों को भरोसा है कि भारतीय सेना समूचे पाकिस्तान में घुस कर उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देगी।


जश्न मनाने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता रामचंद्र सिंह, गया नाथ मौर्य, बब्बन सिंह यादव, प्रभात कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश, सुनील मालवीय, रामकेश पाल, धीरेन्द्र पटेल, बबुनदर सिंह, आशीष कुमार पांडेय, पवन शर्मा, श्री राम पाण्डेय, परमानंद शामिल रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पेट्रोल छिड़क कर जलाने के मामले में दोषी संतोष कुमार कनौजिया को हुई 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी संतोष कुमार कनौजिया को 7 वर्ष की कैद
  • 85 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगी
  • एक वर्ष पूर्व दुकानदार के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का मामला

सोनभद्र। एक वर्ष पूर्व दुकानदार राजू चौधरी के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जलाने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार कनौजिया को 7 वर्ष की कैद व 85 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगी।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक सीमा पत्नी राजू चौधरी निवासी नई बस्ती वार्ड नम्बर 14 , थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया था कि वह  अपने पति के दुकान बुढ़िया होटल बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज बंद करते समय प्रतिदिन आती थी। घटना 29 अप्रैल 2024 की रात्रि 11 बजे की है।

Advertisement

जब दुकान पर पहुंची तो देखा उसके पति राजू चौधरी के ऊपर पेट्रोल डालकर संतोष कुमार कनौजिया पुत्र सुरेश कनौजिया निवासी अशोक नगर, रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र जला रहा था और उसके पति जोर- जोर से बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। सर से लेकर पेट तक जल गए थे।

Advertisement

उन्हें बचाने के लिए वह तथा उसकी ननद शारदा व अन्य लोग आए और कंबल की मदद से आग बुझाई गई। अभियुक्त संतोष कुमार कनौजिया यह धमकी दिया कि अगर थाने पर सूचना दिया तो अभी जलाए हैं । अबकी बार मारकर फेंक देंगे और लाश का पता भी नहीं चलेगा। यह धमकी देते हुए  मौके से भाग गया। लोगों और पुलिस की मदद से टोटो से पति को लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी गई, देर रात होने की वजह से दवा इलाज नहीं हुआ।

Advertisement

सुबह 30 अप्रैल 2024 को दवा इलाज शुरू हुआ और गम्भीर हालत को देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के 15 मई 2024 के आदेश के अनुपालन में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 17 मई 2024 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। कोर्ट ने 3 सितंबर 2024 को अभियुक्त संतोष कुमार कनौजिया के विरुद्ध आरोप तय किया।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 8 गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार कनौजिया को 7 वर्ष की कैद व 85 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदण्ड की धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सतीश वर्मा ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में अब तक का हुआ सबसे बड़ा मॉकड्रिल, हवाई हमले, ब्लैकआउट और आपात स्थितियों में व्यवहार संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

HIGHLIGHTS

  • जिले में आपदा से निपटने को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़े मॉकड्रिल का आयोजन
  • सोनभद्र जिले में हुआ अब तक का सबसे बड़ा मॉकड्रिल, 26 स्थानों पर एक साथ चला आपदा प्रबंधन अभ्यास
  • मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
  • हवाई हमले, ब्लैकआउट और आपात स्थितियों में व्यवहार संबंधी दिया गया प्रशिक्षण
  • अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य टीम व आपदा प्रबंधन की टीम ने प्रैक्टिकल रिहर्सल के माध्यम से हमला होने की स्थिति में कैसे खुद को बचाना है और लोगों की मदद करना है। इसके बारे में महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए

सोनभद्र। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने देर रात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया । भारत सरकार द्वारा चलाये गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान क्षेत्र में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते युद्ध के आसार के चलते आज 7 मई को प्रदेश में युद्ध रिहर्सल मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सोनभद्र में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया । एक स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

Advertisement

इस दौरान अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य टीम व आपदा प्रबंधन की टीम ने प्रैक्टिकल रिहर्सल के माध्यम से हमला होने की स्थिति में कैसे खुद को बचाना है और लोगों की मदद करना है। इसके बारे में महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए ।

Advertisement

बतादें कि जिले में  बुधवार को आपदा से निपटने का अब तक का सबसे बड़ा मॉकड्रिल आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 26 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आपदा प्रबंधन का व्यापक अभ्यास किया गया। इस मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस, एनसीसी और एनएसएस की टीमें शामिल रहीं।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा की उपस्थिति में पूरे जिले में समन्वित अभ्यास कराया गया। जिले के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर इस अभ्यास के जरिए लोगों को हवाई हमले, ब्लैकआउट और आपात स्थितियों में व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक किसी भी युद्ध जैसी आपदा के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर तक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक आपदा प्रबंधन की तैयारी सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले तीन दिनों में जिले में सिविल डिफेंस की स्थापना कर दी जाएगी।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने कहा कि जिले के सभी थानों में ग्रामीणों को बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने हर स्तर पर निकासी और छावनी व्यवस्था की प्रैक्टिस कराई है और सोनभद्र जिला प्रशासन हर मोर्चे पर सतर्क और पूरी तरह तैयार है।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्राथमिक उपचार, बचाव के तरीके और आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों की ट्रेनिंग दी। एनसीसी और एनएसएस के जवानों ने राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement

इस दौरान जिले के सभी प्रमुख भवनों, अस्पतालों और संचार केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मीडिया और सोशल मीडिया पर केवल अधिकृत जानकारी ही प्रसारित की जाए। हरसेवानंद स्कूल की छात्राओं ने बताया कि इस मॉकड्रिल के जरिए उन्हें यह सीखने को मिला कि किस प्रकार से हम अपनी सुरक्षा करते हुए आसपास के लोगों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Advertisement

छात्राओं ने कहा कि स्कूल और बिल्डिंग से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को उन्होंने बारीकी से समझा और सीखा कि अपने पड़ोसियों को भी कैसे सुरक्षित निकाला जा सकता है। यह मॉकड्रिल न केवल अभ्यास था, बल्कि सोनभद्र जिले की आपदा प्रबंधन के प्रति सजगता और तत्परता का प्रमाण भी।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगामी जेटीसी व आरटीसी की ट्रेनिंग के आयोजन को लेकर रिजर्व पुलिस लाईन का SP ने किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आगामी जेटीसी/आरटीसी की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क का किया निरीक्षण
  • निरीक्षण के दौरान पुलिस बैरक, मेस व बाथरुम इत्यादि की साफ-सफाई हेतु दिए गए निर्देश

सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आगामी जेटीसी/आरटीसी की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाईन चर्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मेस, पुलिस बैरक, बाथरूम व पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई करने एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि जेटीसी/आरटीसी के लिए आने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग को सकुशल सम्पादित कराया जा सके।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रात्रि में चौराहे व तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर लगाए रोक- CO सीटी डॉ. चारु

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम
  • सम्बन्धित विवेचकों, को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश
  • अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र करे निस्तारण- CO सीटी डॉ. चारु

सोनभद्र। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई

Advertisement

तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

Advertisement

इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,

Advertisement

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें