योग साधकों ने चरणों में माथा टेका गुरु की महिमा का किया बखान

HIGHLIGHTS

  • प्रमुख योग शिक्षकों का किया गया सम्मान
  • रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला राजस्थान भवन में हुआ आयोजन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला राजस्थान भवन बड़ौदा बैंक के पीछे  वृहस्पतिवार को प्रात:कालीन सामूहिक योगाभ्यास के बाद पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय के अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी योग साधक गुरु के चरणों में शीश झुकाए तथा गुरु के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement


  सर्वप्रथम प्रमुख शिक्षक ओम प्रकाश यादव  व सुनील कुमार श्रीवास्तव का सभी योग साधकों ने स्वागत सम्मान किया।तत्पश्चात यज्ञ, हवन, पूजन व भजन के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।
     विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव व जिला महामंत्री भारत स्वाभिमान सुनील कुमार चौबे द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement


   दयानंद मौर्य व शाखा स्वयं सेवक राजेंद्र द्वारा बहुत सुंदर गुरु गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता/योग साधक अमरेश चन्द्र त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह ,

लक्ष्मी नारायण पांडेय ,उमेश तिवारी, धनंजय कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश शुक्ला ,अशोक कुमार गुप्ता, गोपाल दास केसरी, पुरुषोत्तम, नागेंद्र नाथ चौबे ,रूप नारायण सिंह ,पुरुषोत्तम प्रजापति ,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनुराग, रामसेवक पांडेय ,पंचम, अनिल शर्मा,सतनाम , दीपू सहित काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे, अन्त में शांति पाठ के साथ समापन कर सभी को फल व मिष्ठान खिलाकर गुरु पूर्णिमा पर्व की ढेर सारी बधाई दी गई।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन रासलीला व माखन चोरी की सुनाई गई कथा 

HIGHLIGHTS

  • जीवात्मा और परमात्मा की लीला ही है रासलीला:पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री
  • राधे- कृष्ण की मनमोहक झांकी निकली, दर्शन करने को श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
  • श्री मद्भागवत कथा के सातवें दिन, रासलीला, माखन चोरी, बकासुर वध, अजासुर वध आदि की कथा सुनाई गई
  • रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधौरा गोरारी गांव स्थित संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में चल रहा आयोजन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधौरा गोरारी गांव में स्थित संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में चल रहे श्री मद्भागवत कथा के सातवें दिन वृहस्पतिवार को राधे- कृष्ण की झांकी निकाली गई।  इस दौरान दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं रासलीला, माखनचोरी, बकासुर वध, अजासुर वध आदि की कथा का रसपान कर भक्त भाव विभोर हो गए।

Advertisement


श्री मद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के   सातवें दिन पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जीवात्मा और परमात्मा के  पावन लीला को महारास लीला कहा जाता है। 

Advertisement


महाराज जी ने भगवान् श्री कृष्ण के पावन रासलीला, बकासुर वध, अजासुर वध एवं अन्य प्रसंगों की कथा के द्वारा समस्त श्रोता समुदाय को भागवतीय सरिता में सराबोर किया। महाराज जी ने कहा कि संत श्री कामेश्वर जी का उद्देश्य वैदिक गुरुकुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा गौशाला, वृद्धाश्रम के लिए भी प्रयासरत हैं।आप सभी लोग प्रभु के श्री चरणों में अपना सहयोग प्रदान करें और अपनें अमूल्य जीवन को सफल बनाएं।

Advertisement


इस अवसर पर यज्ञ के आचार्य सूरज पाण्डेय , पं० सतीश पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, राजेश कुमार पाठक, चंद्रभूषण पांडेय, रामप्रसाद पांडेय, सुशील त्रिपाठी, प्रशान्त कुमार मिश्र,  गणेश दूबे, सुशीला पाठक,  प्रिंस पांडेय, ललित पांडेय, सनोज पांडेय, अनुराग पाठक, नागेंद्र दुबे, संतोष आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम: जंगली बाबा

HIGHLIGHTS

  • 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम: जंगली बाबा
  • प्रतिदिन जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जाएगी आहुति
  • शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया है आयोजन
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में होगा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास के पहले दिन  11 जुलाई शुक्रवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू होगा जो आगामी 9 अगस्त तक चलेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधे कृष्ण तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक पूजन कराया जाएगा।

Advertisement


भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा।

Advertisement

इसकी शुरुआत 11 जुलाई शुक्रवार से होगी और समापन 9 अगस्त को विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ होगा। प्रतिदिन जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जाएगी, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। जंगली बाबा ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विंध्य क्षेत्र में प्रचलित पौराणिक आख्यानों का वैज्ञानिक अध्ययन विषय पर साक्षात्कार का प्रसारण दूरदर्शन के DD यूपी पर कल

HIGHLIGHTS

  • दूरदर्शन के डीडी न्यूज़ पर प्रसारित होगा दीपक कुमार केसरवानी का इंटरव्यू

सोनभद्र। विंध्य क्षेत्र में प्रचलित पौराणिक आख्यानों का वैज्ञानिक अध्ययन विषय पर दूरदर्शन केंद्र वाराणसी के निदेशक राजेश गौतम निर्देशन, प्रोडक्शन मैनेजर अजय कुमार राय, प्रोडक्शन कार्यक्रम विशेष डॉक्टर संजय कुमार श्रीवास्तव के तकनीकी सहयोग से इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी का कंपेयर आशुतोष कुमार शास्त्री द्वारा लिए गए साक्षात्कार का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी न्यूज़ चैनल पर 11 जुलाई दिन, शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे से प्रसारित होगा।

Advertisement

ज्ञातव्य हो कि विंध्य पर्वत आदिकाल से भूतात्विक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, संस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक घटनाओं का साक्षी एवं पौराणिक आख्यानों की जन्मभूमि रही है। विंध्य क्षेत्र में प्रचलित पौराणिक आख्यान हमारे प्राचीन, विज्ञान, ऐतिहासिक, साहित्य, कला संस्कृति के अमूल्य धरोहर हैं। वर्तमान समय में इसकी वैज्ञानिकता
सिद्ध हो चुकी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गायत्री मन्दिर पर मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, हुआ सद्गुरु पूजन व हवन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • श्री गायत्री ज्ञान मंदिर जिला पंचायत रोड, रॉबर्ट्सगंज में हुआ महायज्ञ का आयोजन
  • भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मां गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में आदि पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, अध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गुरु माता के चित्र पूजन- अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement


इस जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” कहा कि-” गुरुजी के नाम मात्र से ही हम सब की समस्याओं का हल हो जाता है, गायत्री परिवार द्वारा आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी अभियान से हम सबको जुड़ कर आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए, आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के लोगों को वेद पढ़ने का अधिकार देकर सदियों से वेद अध्ययन पर लगी रोक को हटाया

Advertisement

गायत्री परिवार के जिलासह समन्वयक अरविंद कुमार सिंह कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर सद्गुरु पूजन, विभिन्न संस्कार संपादित कराए गए एवं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में   राजकुमार तरुण, अरविन्द सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, प्रकाश केशरी,राम देव, बंशनरायण, लालता प्रसाद, गोविंद उमर, मनोज सिंह, अरूण,मुन्श जी, गीता, कुसुम, प्रतिभा देवी, सूमन, ऊषा,रेखा, पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान मातृभूमि और मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि का एक भावनात्मक प्रयास है- राज्य मंत्री

HIGHLIGHTS

  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृभूमि और मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि का एक भावनात्मक प्रयास है- राज्य मंत्री

सोनभद्र। बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने को लेकर जनपद सोनभद्र में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0* के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री  संजीव गोड़, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता,

Advertisement

विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, नगर पंचायत चेयरमैन रुबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत कुमार रावत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन, सोनभद्र सहित जनपद के थाना-चौकियों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में एक साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ों फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि संजीव गोड़ ने कहा, “यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृभूमि और मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि का एक भावनात्मक प्रयास है। प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए।” 

Advertisement

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने पौधों की देखभाल पर जोर देते हुए कहा, “आज रोपित पौधे भविष्य में जीवन को संबल प्रदान करेंगे। इन्हें केवल लगाने तक सीमित न रखें, बल्कि वृक्ष बनने तक इनका संरक्षण करें।”

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जनपद के सभी थाना-चौकियों में यह अभियान मिशन मोड में संचालित किया गया। थानाध्यक्षों को पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए सभी वक्ताओं ने नागरिकों से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बना।

Advertisement

अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस करें जल्द गिरफ्तार करे: राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर जानलेवा हमले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस–राकेश शरण मिश्र
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को लिखा पत्र
  • अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने हेतु की माँग

सोंनभद्र। सोमवार को आगरा सिविल कोर्ट के  अधिवक्ता प्रदीप कुमार जो कोर्ट से काम समाप्त करके अपने घर जा रहे थे पर हौंसला बुलंद बदमाशो द्वारा धारदार हथियार से जान लेवा हमला किए जाने की जानकारी लगने  पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए

Advertisement

तत्काल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के माननीय चेयरमैन को पत्र लिखकर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग की है। साथ ही कई वर्षो से अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही मांग अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को भी जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

Advertisement

साथ ही हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता के निःशुल्क  समुचित इलाज की भी मांग की है।अधिवक्ता प्रदीप कुमार पर हुए इस हमले में की सूचना पर आगरा जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।

Advertisement

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र  लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है

Advertisement

और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisement

साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता प्रदीप कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एवम उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयर मैन सहित सभी सदस्यों से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा

Advertisement

अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू ना होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर जानलेवा हमले हो रहे हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप लोगो की है। WW2
श्री मिश्र ने लिखा है कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू होने मात्र से ही अधिवक्ताओं के विरुद्ध किए जा रहे आपराधिक कृत्यों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दम्पति समेत तीन के विरुद्ध FIR दर्ज करने आदेश

HIGHLIGHTS

  • दम्पति समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने आदेश
  • करीब 9 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी हत्या की रिपोर्ट
  • सीओ ने जांच में डूबकर मरने की आख्या दी थी कोर्ट में 
  • चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव के टोला अकेलवा निवासी मनीष कुमार हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब 9 माह पूर्व हुए मनीष कुमार हत्याकांड के मामले में सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने दम्पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना का आदेश चोपन थानाध्यक्ष को दिया है। साथ ही विवेचना के परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement

उक्त आदेश चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ टोला अकेलवा गांव निवासी अर्जुन प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रजई द्वारा अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के जरिए दाखिल धारा 173(4)बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिया है।

Advertisement

कोर्ट में 16 नवंबर 2024 को दाखिल प्रार्थना पत्र में अर्जुन प्रसाद ने अवगत कराया है कि उसका बेटा मनीष कुमार डाला प्लांट में 11 अक्तूबर 2024 को काम करने सायं 4 बजे घर से निकला था।

Advertisement

गांव का सुदेश्वर पुत्र राम अधार उसके घर आया था और सुदेश्वर के कहने पर उसका बेटा मनीष कुमार रास्ते से ही सुदेश्वर के घर चला गया। जब बेटा घर वापस नहीं आया तो प्लांट पर पता किया तो पता चला कि उसका बेटा मनीष कुमार नहीं आया है। 

Advertisement

काफी तलाश करने के बाद भी जब बेटा मनीष कुमार का पता नहीं चला तो सुदेश्वर के घर गया तो सुदेश्वर ने सही बात बताने से इनकार कर दिया। उसके बाद बेटे मनीष की मोबाइल पर कई बार फोन किया, घण्टी जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठा। इसीबीच 14अक्तूबर 2024 को सुबह 8 बजे  सूचना मिली कि बेटे मनीष की लाश नाले में पड़ी है।

Advertisement

सिर्फ अंडरवियर के अलावा शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आसपास भी कपड़ा जूता, मोजा, मोबाइल नहीं था। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी दूर सुदेश्वर की पत्नी सिताबी देवी की शाल व साड़ी का आधा भाग बेडशीट में लपेटा दिखाई दिया।

Advertisement

जिससे पूर्ण विश्वास है कि बेटे मनीष की हत्या गांव के सुदेश्वर पुत्र राम अधार, सिताबी देवी पत्नी सुदेश्वर व सुदेश्वर का दामाद रमेश निवासी गिरिया, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र ने साजिश के तहत किया है। इसकी सूचना कई बार थाने दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

जहां बेटे की लाश बरामद हुई है उस नाले में 2फीट से ज्यादा पानी ही नहीं है जिससे डूबकर मर सके। इसकी सूचना 5 नवंबर 2024 को एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में सीओ से प्रारंभिक जांच आख्या मांगा तो जो सीओ ने आख्या कोर्ट में दी है उसमें मनीष की मौत डूबने से होना दर्शाया गया है।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मृतक की मोबाइल की बरामदगी न होने, मोबाइल गायब होने, मृतक का केवल अंडरवियर में लाश मिलना प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध किए जाने का संकेत देता है। इसके अलावा सीओ की जांच आख्या में मोबाइल व कपड़ों की कोई भी जांच किए बिना ही आख्या प्रस्तुत की गई है।

Advertisement

मृतक के मोबाइल की जांच सभी कई साक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। अतः मामले की विवेचना आवश्यक है। कोर्ट ने चोपन एसओ को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने व कृत कार्यवाही से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

म्योरपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

HIGHLIGHTS

  • म्योरपुर में बच्चों ने निकाली गयी स्कूल चलो अभियान की रैली

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्कूल चलो अभियान के तहत म्योरपुर के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली।

Advertisement

इसमें आधी रोटी खाऐगे फिर भी पढ़ने जाऐंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने झंडी दिखाकर किया। रैली कस्बे के सभी वार्डों व गलियों में होती हुई खेल मैदान में पहुंची। वक्ताओं ने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने को प्रेरित किया।

Advertisement

इस दौरान थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दूबे, रजनीश श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह,शारदा प्रसाद , विष्णु दयाल यादव,बसंती राय,पूजा यादव, बसन्त लाल, अवध बिहारी, अजय,प्रहलाद वर्मा, सुभद्रा पांडेय,आरिफ ,

Advertisement

जगत नारायण, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद तथा सुबलाल व क० गाँ० आ० बा०वि० की आशा कुमारी, कुमारी अनिता सिंह, ममता, विमला देवी, शकुन्तला सहित म्योरपुर व आस पास विद्यालयों से  अध्यापक, अध्यापिकाएं समेत तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक पर महिलाओ की जनसुनाई की

सोनभद्र। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सदर ब्लाक सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना, इस दौरान उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें प्राप्त हों, उसका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाये।

Advertisement



इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरुकता चौपाल का आयोजन भी सदर विकास खण्ड के सभागार में किया गया। जनचौपाल के दौरान सदस्य ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं,

Advertisement

जिसमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्चित भी किया जा रहा है।

Advertisement



इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी की। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Advertisement



इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें