डाला,सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेन्ट यूनिट डाला के इकाई हेड राहुल सहगल के आदेशानुसार एवं मानव संशाधन विभाग के प्रमुख पंकज पोद्दार के नेतृत्व में कोटा ग्राम पंचायत के पटेहरा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि देवेन्द्र अग्रवाल रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
जहाँ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन में मोतियाबिंद एवं आँख से सम्बंधित सभी रोगों का ईलाज मोतियाबिंद की समस्या होने पर आपरेशन की निः शुल्क सुविधा अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा किया जायेगा। नेत्र जांच शिविर में कुल 76 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें 37 लोगों के आंख में मोतिया बिंद निकला। जिसका अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा सफल ऑपरेशन डॉक्टर अमित गुप्ता नेत्र सर्जन से कराया जाएगा। मौके पर अल्ट्राटेक सीएसआर के रमेश पांडे, अनूप पांडे, दिनेश यादव एवं जनप्रतिनिधि मनीष तिवारी मौजूद रहे।
• छात्र की माँ ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की लगाई गुहार
राम अनुज धर द्विवेदी
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास स्कूल से घर जा रहे कक्षा 8 के छात्र पर बाईक सवार युवकों ने मंगलवार शाम हमला कर दिया। कुछ महिलाओं ने जब हमलावरों को दौड़ाया तो वह भाग निकले घायल छात्र का उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। छात्र की माँ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताया गया कि रावटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव निवासी शुभम सोनी सन्त जेवियर स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है। मंगलवार को वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। इसी बीच बगैर नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल से तीन लड़को ने उसे घेर लिया ।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी बीच दो और लड़के आ गए और शुभम सोनी को मारना शुरू कर दिए। इसी बीच दो लड़कों ने उसके सर पर पत्थर से हमला कर दिया। पांच लड़को द्वारा एक लड़के की पिटाई होते देख आस पास की महिलाओं ने दौड़ा लिया इस पर वह सभी भाग निकले। इसी बीच वहां बगल के गांव का एक युवक पहुंच गया और उसने शुभम का उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया। बुधवार को शुभम की माँ ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित की माँ ने पत्र में बताया है कि गांव के कुछ लोग उसी दिन धमकी दिए थे।
शक्तिनगर, सोनभद्र। कोविड महामारी के दौरान साहसपूर्वक और समर्पण के साथ निरंतर बिजली उत्पादन की समग्र प्रक्रिया में योगदान देने, निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने एवं कोविड के दौरान सर्वोत्तम मानव सेवा का उदाहरण पेश करने वाले कार्मिकों श्री रोहिणी प्रसाद पटेल, श्री अमरदीप राठौर, श्री चंद्रकांत मिश्रा, श्री राजीव पटेल, श्री एससी सिंह, श्री राधे श्याम विश्वकर्मा, डॉ ब्रजलाल, श्रीमति के ए. सरममा, श्री सुधीर राणा, श्री आशुतोष कुमार, श्री नरेश कुमार, श्री कुतार्था साहू को एक विशेष समारोह में श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, (सिंगरौली) द्वारा सिंगरौली सुपर थर्मल विधयुत गृह को पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) से 15वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिकेशन कानक्लेव में प्राप्त अवार्ड वितरित किए गए। ज्ञात हो कि एनटीपीसी सिंगरौली ने क्राइसिस मैनेजमेंट कम्युनिकेशन में कांस्य पदक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कैंपेन में कांस्य पदक, पर्यावरण जागरूकता पर सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए चाणक्य अवार्ड और कॉरपोरेट फिल्म, डिजिटल न्यूजलेटर और सार्वजनिक क्षेत्र में कोविड प्रबंधन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), एस के खरे महाप्रबंधक (चिकित्सा), के गोपाला कृष्ण, (ऐश हैंडिलिंग ), अपर महाप्रबंधकगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं सभी ने विजेता कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश वरिष्ठ प्रबंधक, राजभाषा (मानव संसाधन) द्वारा किया गया।
डाला, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ व नशा के रोकथाम हेतु अभियान के तहत डाला चौकी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मंगलवार की देर शाम कजरहट चौराहा लगभग आठ बजे 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त राजेंद्र पुत्र शंकर निवासी चूड़ीगली व प्रदीप पुत्र रामअशीष निवासी मलिन बस्ती थाना चोपन को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। टीम में मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी, हे0का0अशोक कुमार, का0 रविकान्त मौजूद रहे।
वाराणसी। गुरुधाम मंदिर परिसर गुरूधाम कालोनी, भेलूपुर में बुधवार को संस्कृति विभाग, उ०प्र०, बौद्धायन सोसाइटी व अभ्युदय अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भारत पर्यटन के सहयोग से विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कवयित्री सम्मेलन कार्यक्रम में देश विदेश से आई कवयित्रियों ने अपनी रचनाओ का रंग बिखेरा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया । संस्था केअध्यक्ष पं० हरिराम द्विवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा डॉ० मंजरी पाण्डेय व क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र यादव ने अतिथि कवयित्रियों को दुपट्टा, लकी पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो० सरोज चूड़ामणि ने कविताओं को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताते हुए कवयित्रियों को समसामयिक, धारदार लेखन के लिये कटिबद्ध होने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ० मुक्ता ने बताया कि कविता कथा कहानी तथा साहित्य से व्यक्ति का संस्कार होता है। विशेषकर महिलाओं में जो कविता का संस्कार बन रहा है उससे घर समाज संस्कारित होंगे। दस वर्षों से अनवरत गतिमान कवयित्री सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए इसे साहित्य की प्रयोगशाला कहा ।
विशिष्ट अतिथि वक्ताओंमें आचार्यकुल हिन्दी यूनिवर्स पांच , नीदरलैंड तथा लेखन के बल पर देश विदेश में अपना मुकाम हासिल करने वाली डॉ० पुष्पिता अवस्थी ने अपने विचारों, रचनाओं से नारी पक्ष लिया। बेंगलोर से पधारी अभ्युदय अन्तर्राष्ट्रीय संस्था की अध्यक्ष डाॅ० इन्दु झुनझुनवाला ने बताया कि अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मना रहे इस कवयित्री सम्मेलन का उद्देश्य नारी को सोचने समझने और उसे लेखन में उतारने का अवसर प्रदान करना है ।
डाॅ० रचना अग्रवाल – प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने सशक्त नारी पर अपनी रचनाए प्रस्तुत की तथा सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। बेंगलोर से आई डॉ० उषा तथा दिल्ली से पधारी सुमन द्विवेदी ने भी अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से अपनी बात रखी। दोहों से रसधार बहाने वाली कंचनलता चतुर्वेदी सहित श्वेता राय कनक ,सुषमा जौनपुरी मंजरी तिवारी, करुणा सिंह , संध्या श्रीवास्तव , झरना मुखर्जी डाॅ० रेशमा खातून , श्रुति गुप्ता डाॅ० रचना शर्मा, डाॅ० नसीमा निशा, प्रज्ञा श्रीवास्तव, डाॅ० सविता सौरभ, डाॅ० संगीता श्रीवास्तव, मनी बेन, अनुराधाबैनर्जी सहित पच्चीसों कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
कहीं बेटी की, घर समाज की, देश दुनिया की बातें रखीं गई तो दूसरी ओर गीत गजलों की बहार रही। इस अवसर पर कविता सुनने के लिये विशेष रूप से प्रख्यात उपशास्त्रीय गायिका सोमा घोष की उपस्थिति रही। उनके हाथों सभी को सम्मान पत्र प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डाॅ० सुभाष चन्द्र यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन वाराणसी की वरिष्ठ कवयित्री डाॅ० मञ्जरी पांडेय ने किया। इस अवसर पर अभ्युदय संस्था की ओर से अध्यक्ष डाॅ० इन्दु झुनझुनवाला ने अन्य पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० मुक्ता अभ्युदय उत्तर प्रदेश शाखा की अध्यक्ष मञ्जरी पाण्डेय, उपाध्यक्ष रचना शर्मा एवं सचिव संगीता श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया।
अनुशासन बनाए रखने के लिये काव्यपाठ की तय समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिये नवल किशोर गुप्तसंस्था केHV मीडिया प्रभारी ने भी योगदान दिया किया। इस अवसर पर पद्मश्री सोमा घोष, यश भारती, विष्णु यादव, राजेश गौतम, रामानंद तिवारी, अमित गुप्ता, प्रेमतन्मय, कमल किशोर राजपूत, अमर जी, अजय गुप्ता, रवि पोद्दार, अदिति गुलाटी, अनिल कुमार सिंह, नवल गुप्ता, हरेंद्र नारायण सिंह, आनन्द पाल, पंच बहादुर आदि बड़ी संख्या में कविता प्रेमी उपस्थित रहे।
• दो लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
• साढ़े आठ वर्ष पूर्व सात वर्षीय नाबालिग दलित बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का मामला
• अर्थदंड की धनराशि में से उचित प्रतिकर के रूप में वादी को नियमानुसार दिलाने की कोर्ट ने की संस्तुति
• मृत्युदंड की पुष्टि के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रेषित किया जाएगा
राजेश पाठक
सोनभद्र। साढ़े आठ वर्ष पूर्व सात वर्षीय दलित बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, सोनभद्र पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी शहजाद को फांसी एवं दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से वादी को उचित प्रतिकर दिलाने के लिए कोर्ट ने संस्तुति की है। साथ ही मृत्युदंड की पुष्टि के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रेषित किया जाएगा।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने 10 जनवरी 2013 को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी सात वर्षीय बेटी सुबह 9 बजे घर से खेलने के लिए निकली थी जो वापस नहीं लौटी। जब उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि हैंडपंप पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी शहजाद पुत्र सफी उल्लाह बेटी से कुछ बातचीत कर रहा था। दोपहर बाद 1:30 बजे दिन बेटी की नग्न लाश अरहर के खेत में मिली। जिसे देखने पर लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी उसी के कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी गई हो। बेटी को शहजाद के साथ कई लोगों ने देखा था। इस तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या के साथ ही पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी शहजाद को फांसी एवं दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से वादी को उचित प्रतिकर दिलाने की भी कोर्ट ने संस्तुति की है। साथ ही मृत्युदंड की पुष्टि के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को प्रेषित किया जाएगा। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि एवं सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।
• 5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
• जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
राजेश पाठक
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी दिनेश कुमार शुक्ला को 8 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव 21 सितंबर 2013 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला कि गैंग लीडर अविनाश यादव का सक्रिय गिरोह कार्य कर रहा है। गिरोह का सक्रिय सदस्य प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर खुर्द गांव निवासी दिनेश कुमार शुक्ला है जो इस क्षेत्र में कार्य करता है। अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करता रहता है। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है। इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दिनेश कुमार शुक्ला को 8 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनंजय शुक्ला ने बहस की।
सोनभद्र। जिले में प्राकृतिक संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले अनेक लोग अपने अपने तरीके से कार्य करते हैं किन्तु सोनभद्र जिले के आदिवासी इलाके के निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी है। जो पिछले 2009-10 से ही जंगल के रख -रखाव व जंगलो के संरक्षण में लगे है। जिसका परिणाम यह हुआ कि इनके तरफ जंगल मे आम,कटहल महुआ, पियार की संख्या काफी बढ़ गयी है। त्रिपाठी जी अकेले लगभग 400 बीघे वीरान हो चुके जंगल को बिना किसी पारिश्रमिक लिए पुनः वृक्षों से आच्छादित कर दिया है। वीरान एवं ठूठ हो चली पहाड़ियों पर विगत 5-7 वर्षों में पुनः हरियाली लौट आयी है जिसको कभी भी देखा जा सकता है।
Advertisement (विज्ञापन)
इनके एक दशक के अनुभव को साँझा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है। सुनील कुमार के कहा कि जंगलो में प्लांटेशन की आवश्यकता नही है, बल्कि उससे भी अधिक आवश्यकता है प्राकृतिक पौधों को संरक्षण देने की । साथ ही यह भी कहा कि हर वर्ष प्लांटेशन वृक्षारोपण पर करोड़ों अरबो रुपये जनता का पैसा खर्च होता है। और अधिकतर वृक्षारोपण जो रोपित होते हैं वह सुरक्षा के अभाव में समाप्त हो जाते हैं। जो कागजों पर वृक्षों की आंकड़ा बताये जाते है हकीकत में मौके पर नहीं हैं। जबकि जंगलों में प्राकृतिक पौधों की अपार संभावनाएं है । स्थानीय प्राकृतिक पौधे हर वर्ष वर्षाकाल में जंगलों में स्वतः भारी पैमाने पर उगते है,परंतु संरक्षण के अभाव में समाप्त हो जाते है।
Advertisement (विज्ञापन)
सोनभद्र जिले के ओबरा बन प्रभाग में ही आप पिछले 10 वर्षों के वृक्षारोपण की जाँच करा लेवें पौधरोपण की सच्चाई सामने आ जायेगी।आपको 3 वर्ष पूर्व लगवाए गए प्लांटेशन कही नजर ही नही आएंगे। सोनभद्र जिले के सभी बनप्रभाग में हर वर्ष एक ओर से वृक्षारोपण होता है दूसरे तरफ से पूर्व के वृक्षारोपण अधिकारियों की निष्क्रियता से समाप्त होते चले जाते है। जंगलों में बनी फारेस्ट चौकिया वीरान रहती हैं।जलावनी के नाम पर हरे प्लान्टेशनो को उजाड़ा जा रहा है। हरी लकड़ियां जलावनी के नाम पर ट्रेनों से एक सहर से दूसरे सहर पहुचा दी जा रही है जिम्मेदार लोग जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्य व दायित्वों का निर्वहन करें तो नष्ट हो रहे वन को बचाया जा सकता है। अगर प्लान्टेशनो के जगह पर प्राकृतिक पौधों के संरक्षण पर सिर्फ 5 वर्षों तक ध्यान दे दिया गया तो मैं विश्वास के साथ कहता हूं के अगले 50 वर्षों तक किसी भी तरह के वृक्षारोपण की जरूरत नही होगी। जबकि संरक्षण पर प्लान्टेशनो के अपेक्षा काफी कम धन खर्च होगा। त्रिपाठी जी ने सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी सोनभद्र व माननीय मुख्यमंत्री महोदय का इस तरफ ध्यान आकृष्ट करने हेतु निवेदन किया है।
• 45 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद।
• 13 वर्ष पूर्व दो नाबालिग दलित बालिकाओं को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं उनके साथ दुष्कर्म करने का मामला।
राजेश पाठक
सोनभद्र। 13 वर्ष पूर्व दो नाबालिग दलित लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र खलीकुज्ज्मा की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी उदयराज मौर्य को उम्रकैद एवं 45 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित नाबालिग लड़की के पिता ने 9 जून 2008 को घोरावल थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय दलित नाबालिग बेटी एवं गांव के एक व्यक्ति की 12 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घोरावल थाना क्षेत्र के मुक्खा गांव निवासी उदयराज मौर्य पुत्र विंदेश्वर के यहां काम करती थी। 31 मई 2008 को दोनों लड़कियां काम करने के लिए उदयराज मौर्य के यहां गई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी वापस नहीं लौटी। तब पता लगाने के लिए उदयराज मौर्य के घर गया तो पता चला कि दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर उदयराज मौर्य कहीं ले गया है। उसके बाद हर संभव जगहों पर पता किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इस तहरीर पर घोरावल थाने में उदयराज मौर्य के विरूद्ध अपहरण एवं एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई। विवेचना के दौरान दोनों लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया। लड़कियों के बयान के आधार पर दुष्कर्म के धारा की बढोत्तरी की गई।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर उदयराज मौर्य के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी उदयराज मौर्य को उम्रकैद एवं 45 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता सी.शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।
संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): मंगलवार को ओबरा में स्थित तिवारी बुक डिपो के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा ओबरा मंडल के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह व भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता उपस्थिति रही। वही कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस को पार्टी के विकास कार्यों से संबंधित पत्रक को बांट कर जागरूक किया और देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
अयोजित सदस्यता अभियान में भाजयुमो के मंडल महामंत्री समीर माली, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, मंडल मंत्री अनिकेत तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, मंडल सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, कार्यसमिति सदस्य संदीप अग्रवाल, सुनील जायसवाल, राजेश निषाद, नवलेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक सागर महरोलिया, अरविंद कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहे।