भारत की सांस्कृतिक थाती है काशी की रामलीला

वाराणसी। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई वाराणसी, इन्टेक वाराणसी अध्याय और क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृत विभाग उ०प्र० के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को काशी की रामलीला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी और व्याख्यान का आयोजन किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी में वाराणसी के प्रसिद्ध छायाकार विनय रावल और बलराम यादव द्वारा काशी की रामलीला के चित्रों का मनोहारी प्रदर्शनी लगाई गई। रामलीला के विविध प्रसंगों और पात्रों के चित्रों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध छायाकार डॉ० गौतम चक्रवर्ती और कलाविद प्रो० मारूति नंदन प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तदोपरांत प्रो० मारूति नन्दन प्रसाद तिवारी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।

व्याख्यान में डॉ० तिवारी ने कहा कि काशी में रामलीला आज भी अपने गौरवशाली रूप में प्रस्तुत की जा ती है। मेधाभगत, गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा प्रारंभ रामलीला काशी के लक्खा मेले में सम्मिलित की जाती है। पारम्परिक रूप से रामलीला का आयोजन काशी की विशेषता है।
वही कार्यक्रम का संयोजन अशोक कपूर संयोजक इन्टैक वाराणसी अध्याय ने किया।

अतिथियों का स्वागत दीपक मधोक, निदेशक, सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर ने किया। इस अवसर पर डॉ० गौतम चक्रवर्ती, विनय रावल, बलराम यादव, हर्ष मधोक, प्रेरणा शर्मा, प्रतिमा, अनिल केशरी, भावना सिन्हा, आनन्द कुमार पाल, पंचबहादुर, प्रदीप, मनोज कुमार, श्रीकृष्ण सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगन भेदी जय उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया।

यात्रा के दौरान नगर वासियो व व्यवसायियो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मनाया जा रहा है उसी क्रम में सोमवार को अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र नगर द्वारा नगर के हाईडील मैदान से अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्र की नेतृत्व में तिरंगा ध्वज के साथ सैकड़ों राष्ट्र प्रेमियों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा दोपहिया वाहन से निकाला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

संयोजक भोलानाथ मिश्र ने बताया कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव का भव्य उद्घाटन राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज सोनभद्र नगर में किया गया था। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में राष्ट्रप्रेम का भाव और भारत माता के प्रति श्रद्धा हो यही स्वतंत्रता का अमृत है। स्वतंत्रता के अमृत से भारत विश्व गुरु बनेगा। जनपद के सभी ग्रामों, खंडों, नगरों, गली मोहल्लों में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक तिरंगा यात्रा निकलेगा तथा 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भारत माता का झांकी,पूजन व आरती कार्यक्रम चलेगा तथा समापन 19 दिसंबर को होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगन भेदी जय उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया। वही नगर में यात्रा के दौरान नगर वासियो व व्यवसायियो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा पूरा नगर भ्रमण करते हुए पुनः हाइडिल मैदान पर समापन हुआ। आयोजित तिरंगा यात्रा में नगर के आम नागरिकगण, समाज सेवी, व्यवसायीगण सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद बच्चों के बीच नि:शुल्क स्वेटर वितरित करने का प्रयास

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। निर्धन जन की सेवा में जो जन हाथ बटाते हैं, नारायण की सेवा का वही पुण्य कमाते हैं”।
की भावना से सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले के चोपन नगर क्षेत्र के चार प्राइमरी स्कूलों, सरस्वती शिशु मंदिर,आर्य शिशु मंदिर, गुरुद्वारा बाल विद्यालय एवं सोनबाल विद्यालय में ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच शीघ्र ही स्कूल ड्रेस के स्वेटर का निःशुल्क वितरण करेगी। जरूरतमंद पात्र बच्चों का चयन संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य करेंगे। सेवा के क्रम में आने वाली कड़ाके की ठंड के दौरान बिना तिथि बिना अतिथि कार्यक्रम के तहत रात्रिकालीन आकस्मिक भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों के बीच समय-समय पर कंबल का वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम संयोजक प्रयास के साथी प्रदीप अग्रवाल को बनाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस आशय का निर्णय रविवार की देर शाम प्रयास के अध्यक्ष अजय भाटिया की अध्यक्षता में महामंत्री संजय जैन के आवास पर हुई प्रयास सामाजिक सेवा समिति की बैठक में लिया गया। खेल के क्षेत्र में प्रयास बाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत आगामी जनवरी माह में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन का निर्णय लिया गया जिसका कार्यक्रम संयोजक खेल शिक्षक श्री संतोष तिवारी को बनाया गया है जो शीघ्र ही इसकी रूपरेखा बनाकर कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य अतिथि प्रयास के आजीवन सदस्य डॉ. एस एन तिवारी एवं अच्युत कुमार जायसवाल ने समाज में प्रयास के सेवा कार्यों को सराहनीय बताते हुए इसकी निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री संजय जैन ने कहा कि प्रयास के सभी सेवा कार्यक्रम “समाज के सहयोग से समाज के लिए” की अवधारणा से संचालित किए जाते हैं। अमर शर्मा एवं पन्ना लाल अग्रहरि ने संगठन विस्तार की कड़ी में समाज के संवेदनशील प्रबुद्ध जनों को प्रयास से जोड़ने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि प्रयास सामाजिक सेवा समिति अपने स्थापना काल वर्ष 2011 से ही निरंतर क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। बैठक के अंत में प्रयास के पूर्व महामंत्री शंभू प्रसाद के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पीएम आवास को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम

नई दिल्ली: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है। पीएम आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अगर आपको भी प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है तो आप जान लें कि इसमें पांच साल रहना अनिवार्य होगा वरना आपका आवंटन निरस्त हो जाएगा. आपको बता दें कि अभी जिन आवासों का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज कराकर दिया जा रहा है या जो लोग यह एग्रीमेंट भविष्य में कराएंगे वह रजिस्ट्री नहीं है।

पीएम आवास के तहत नियमों में हुआ बदलाव
दरअसल, सरकार पांच साल यह देखेगी कि आपने इन आवासों का इस्तेमाल किया है या नहीं। अगर आप इनमें रह रहे होंगे तभी इस एग्रीमेंट को लीज डीड में तब्दील किया जाएगा। अन्यथा विकास प्राधिकरण आपके साथ किए गए एग्रीमेंट को भी खत्म कर देगा। इसके बाद आपके द्वारा जमा की गई रकम भी वापस नहीं होगी। यानी कुल मिलाकर अब इसमें चलने वाली धांधली बंद हो जाएगी।

कई एग्रीमेंट होने बाकी हैं
कानपुर पहला ऐसा विकास प्राधिकरण है जहां रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज के तहत लोगों को आवास में रहने के अधिकार सौंपे जा रहे हैं। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह की पहल पर लगे कैंप में पहले चरण में 60 लोगों के साथ एग्रीमेंट किया गया है. वहीं, उन्होंने बताया कि अभी 10900 से ज्यादा आवंटियों के साथ इसी आधार पर एग्रीमेंट होना है।

फ्री होल्ड नहीं होंगे फ्लैट
इसके अलावा आपको बता दें कि नियम और शर्तों के मुताबिक कभी भी शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट फ्री होल्ड नहीं होंगे। पांच साल बाद भी लोगों को लीज पर ही रहना होगा। इससे ये फायदा होगा कि जो लोग पीएम आवास योजना के तहत घर लेकर उसे किराये पर देते थे वो अब लगभग बंद हो जाएगा।

क्या कहते हैं नियम?
इसके साथ ही अगर किसी आवंटी की मौत हो जाती है तो नियम के अनुसार, परिवार के सदस्य को ही लीज हस्तांतरित होगी। किसी और परिवार के साथ केडीए कोई एग्रीमेंट नहीं करेगा। इस एग्रीमेंट के तहत आवंटियों को 5 साल तक आवासों का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद आवासों की लीज बहाल की जाएगी।

पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुलाब कुमार निवासी ग्राम हिन्दुआरी को उस समय मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया जब वह उक्त गांजा बेचने जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया

राकेश शरण मिश्र बनें यूपी बार काउंसिल के को -आपटेड सदस्य


• बार काउंसिल कक्ष में पदभार ग्रहण करने पर अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

मिथलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज का को-आप्टेड सदस्य मनोनीत किया गया है। रविवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के कार्यालय कक्ष में श्री मिश्रा को मनोनयन प्रमाण-पत्र बार कौंसिल के को – चेयरमैन जय नारायण पांडेय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रयागराज के कर अधिवक्ताओं द्वारा मनोनीत सदस्य राकेश शरण मिश्रा का बार काउंसिल में भव्य तरीके से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह भदौरिया , उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के प्रांतीय चेयरमैन विपिन कुमार सिंह , कार्यकारणी सदस्य मनीष श्रीवास्तव , द टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद केशरवानी , डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के के मिश्रा, महामंत्री सरदार त्रिलोचन सिंह, इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल चंद्र जायसवाल, महामंत्री विनोद पांडेय , दिनेश मिश्रा,अमित विश्वास एवं मानस केसरी , विजय पांडेय, अंकित, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
उधर राकेश शरण मिश्र को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल नामित सदस्य मनोनीत किए जाने पर सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए श्री मिश्र को बधाई दी है।

कैनवास पर सजीव हुई विरासत

संस्कृति लाइव संवाददाता, वाराणसी। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई वाराणसी, इन्टेक वाराणसी अध्याय और क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग उ०प्र० के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत आज रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः काल में अस्सी से निवाला घाट तक फोटो वाक् तथा गुरुधाम मंदिर परिसर में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। विविध स्कूलों के लगभग 70 से अधिक बच्चों ने वाराणसी के प्रसिद्ध छायाकार विनित शर्मा के निर्देशन में फोटो वाक किया और ऐतिहासिक स्मारकों के छायांकन का गुर सीखा।

इस क्रम में गुरुधाम मंदिर परिसर में हेरिटेज वाक में क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने गुरूधाम के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रोचक ढंग से बताया। इसके पश्चात् गुरूधाम मंदिर परिसर में विरासत पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाराणसी के सभी विश्वविद्यालयों, कालेज और स्कूलों के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी तूलिका से कैनवास पर विरासत को साकार किया।
कार्यक्रम का संयोजन लिटिल फ्लावर हाऊस की उप निदेशक अदिति गुलाटी ने किया। इसके साथ- साथ छायाचित्र प्रदर्शनी और अभिलेख प्रदर्शनी का भी दर्शकों ने सराहा। वही अतिथियों का स्वागत अशोक कपूर, संयोजक, इन्टैक वाराणसी अध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी वाराणसी डॉ सुभाष चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ० गौतम चक्रवर्ती, विनित शर्मा, डॉ स्वतंत्र कुमार सिंह, अनिल केशरी, भावना सिन्हा, आनन्द कुमार पाल, पंचबहादुर, प्रदीप, मनोज कुमार, श्रीकृष्ण सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

देव दीपावली पर हुआ भव्य सोन आरती

• सोन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

• श्रद्धालुओं ने दीप दान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

चोपन, सोनभद्र। शुक्रवार देव दीपावली के अवसर पर नगर में सोनेश्वर महादेव मंदिर के सोन तट पर जैसे ही गो धुली बेला हुई तो लोगों के उत्साह चर्मोत्कर्ष पर हो गया। सोन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में घाटों को जो दीपों से सजाया गया था देखते ही देखते अलौकिक छटा बिखेरने लगी और लोगों ने सोन नदी में दीपदान कर आभार प्रकट किया। दीपदान करते ही हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रंग बिरंगे झालरों के टिमटिमाते रोशनी से पूरा सोनेश्वर महादेव परिसर अलग ही छटा बिखेर रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

   देव दीपावली को लेकर एक सप्ताह से चल रहे तैयारियों पर हर कही हर छोटे से बड़े कार्यों को बड़े ही समयबद्ध तरीके से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी भी मौजूद रहे। दोनों ने साथ मिलकर सोन आरती किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, ओम प्रकाश, राम सुन्दर निषाद, संजीव त्रिपाठी, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, श्यामाचरण गिरी, महेंद्र केशरी, विजय अग्रहरी , मनीष त्रिपाठी , समेत सैकड़ो लोगबाग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, इंसपेक्टर के० के० सिंह अपने सहयोगियों के साथ यातायात समेत मौके पर मौजूद रहे। देर रात तक चलते विभिन्न कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश अग्रहरि विकास चौबे ने किया।

प्रोफेशनल सर्किल कार्यक्रम का आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में प्रोफेशनल सर्किल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारी प्रतिभा का विकास एवं नवीनतम जानकारी के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्लांट प्रचालन को तकनीकी रूप से समृद्ध करना है। प्रतिभा विकास के इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए गहन शोधपरक सार्थक प्रस्तुतीकरण हेतु उनकी सराहना की, साथ ही उपयोगी सुझाव भी दिए ताकि महत्वपूर्ण विचारों का अनुपालन सुनिश्चित कर देश हित में परियोजना प्रचालन को और गति दी जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रोफेशनल सर्किल कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक श्री अशोक कुमार सिंह अपर महाप्रबंधक (ऑपरेशन) श्री एसपी आचार्य, अपर महाप्रबंधक (रसायन), श्री डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर) ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए गुणात्मक कार्यप्रणाली अपनाने हेतु सकारात्मक सुझाव दिए। एनटीपीसी सिंगरौली प्रोफेशनल सर्किल में कुल 10 टीमों ने भागीदारी की, जिसमें टीम “खोज” (सी. एण्ड आई/ ऑपरेशन ) प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर टीम “संरक्षण” बीएमडी विभाग एवं तृतीय स्थान पर टीम “प्रोडीजी ” (सी. एण्ड आई) पर रही। टीम अग्नि (ऑपरेशन), टीम उठान (रसायन) को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रोफेशनल सर्किल समापन कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी एवं सभी महाप्रबंधक की उपस्थित में विजयी टीमों को प्रोत्साहन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन श्री मनीष सोनी , उप महाप्रबंधक , सूचना तकनीकी एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), श्री एस के खरे महाप्रबंधक (चिकित्सा), अपर महाप्रबंधकगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

मालगाड़ी व जेसीबी में हुई जोरदार टक्कर

•जेसीबी पूरी तरह से हुई छतिग्रस्त ड्राइबर बुरी तरह घायल

• मालगाड़ी के इंजन का पहिया उतरा व सात स्पेन का इलेक्ट्रिक वायर हुआ छतिग्रस्त

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरिया रेलवे स्टेशन से दुद्धी की ओर कनहर पुलिया के पास देवढी ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रेल मार्ग पर स्थित रेलवे गेट नंबर 55 से लगभग 1:00 बजे एक चैनवाली जेसीबी मशीन पार कर ही रही थी कि जेसीबी का चैन बीच ट्रैक में फंस गया। इसी समय विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई जिससे जेसीबी फुटबॉल की तरह बीच ट्रेक से किनारे फेंका गई व मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर कर गिट्टी व रेल लाइन में फंस गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर पास पड़ोस के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहां की टक्कर होने के पूर्व जेसीबी का ड्राइवर धर्मेंद्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष अपनी जांन बचाने के लिए गाड़ी से कूद गया। जिसके कारण उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे तत्काल स्थानीय लोग उपचार हेतु लेकर के गए हैं। टक्कर होने के बाद गेट पर तैनात अभिषेक कुमार सहित रेल कर्मचारी भी मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की खबर जैसे ही महुआरिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को हुई मौके की ओर पहुंची ही रहे थे। माल गाड़ी के पायलट ने मीडिया के सवाल का जवाब देने से बचते हुए शिर्फ़ इतना कहा कि गेट खुला था। जिससे दुर्घटना हुआ। बाकी कुछ भी नही बता सकते हैं, ऊपर से मना हैं।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें