शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ

HIGHLIGHTS

  • शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ
  • श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के दूसरे दिन भी रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement

शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, राधिका केसरी, सारिका गुप्ता, पिंकी केशरी, श्रेया विश्वकर्मा, चंदा केशरी, लाडो केशरी, पूनम शुक्ला, विद्या विश्वकर्मा, प्रियंका गुप्ता ने सुंदरकांड पाठ किया। वहीं

Advertisement

सावन माह के दूसरे दिन शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका विमला देवी, प्रियंका गुप्ता व लीलावती देवी, गोविंद गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, लकी केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, भईया लाल व करुणा सिंह को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने दुध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा शनिवार को सुंदरकांड पाठ किया गया।वर्ष 2024 से ही महिला मंडल द्वारा प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

Advertisement

इस मौके पर साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, परमानंद मौर्य, विवेकानंद मौर्य, इन्द्रपति पांडेय, मनोज केशरी, रितिका केशरी, कलावती चौबे,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, लालू महाराज, सागर महाराज , अभय आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज थाने पर SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”
  • जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाए निस्तारण- एसपी

सोनभद्र। जिले के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Advertisement

इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की जाए और साक्ष्यों के आधार पर करें वैधानिक कार्रवाई- SP

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया
  • मीटिंग के दौरान दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
  • महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाए

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शनिवार को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखना, लंबित मामलों का त्वरित निराकरण, और जनता में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों व

Advertisement

कर्मचारियों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन की गयी। जिसमें सभी अनसुलझे मामलों और लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई, और इनके शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Advertisement

मीटिंग में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान देते हुए, निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए। गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

आगामी त्योहार (श्रावण मास कावड़ यात्रा) व अन्य घटनाओं की तैयारी के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और साइबर अपराध, नशा मुक्ति आदि पर जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
            

Advertisement

पुलिस अधीक्षक  ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं, जनता के साथ संवाद बनाए रखें, और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाएं। मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कांवड़ यात्रा की सुगमता व सुरक्षा को लेकर कमिश्नर और I.G. ने किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • कांवड़ यात्रा की सुगमता व सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से की अपील

सोनभद्र/मीरजापुर। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और निर्विघ्न बनाने के लिए विन्ध्याचल मंडल के उच्चाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने मीरजापुर व सोनभद्र के घुड़करी बॉर्डर स्थित मुख्य कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Advertisement

यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर यातायात प्रबंधन, ट्रैफिक डायवर्जन, वाहन पार्किंग, बैरिकेटिंग और चेतावनी बोर्डों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुगम होनी चाहिए।” साथ ही, छोटी-छोटी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

Advertisement

सोशल मीडिया के अफवाहों पर सख्त नजर

कांवड़ यात्रा और अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। “किसी भी प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी,” अधिकारियों ने स्पष्ट किया।

Advertisement



श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने कहा, “कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। हम श्रद्धालुओं के सहयोग से इस पर्व को सफल बनाना चाहते हैं।” उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।



इस तरह, प्रशासन और पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कांवड़ यात्रा: ‘ढाबा संचालक अपनी पहचान न छिपाएं…’, DGP बोले- धार्मिक भावनाएं आहत करने पर होगी सख्त कार्रवाई

HIGHLIGHTS

  • कांवड़ यात्रा: ‘ढाबा संचालक अपनी पहचान न छिपाएं…’, DGP बोले- धार्मिक भावनाएं आहत करने पर होगी सख्त कार्रवाई

रमाकांत सिंह

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को डीजीपी राजीव कृष्ण ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी ढाबा संचालक को अपनी पहचान नहीं छिपानी चाहिए। यदि कोई ऐसा करके धार्मिक भावनाओं को आहत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ढाबों पर ओवर रेटिंग को भी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के साथ पुलिस समन्वय स्थापित कर कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अन्य राज्यों के साथ भी समन्वय बनाकर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। उनके साथ समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं। इनमें रियल टाइम इंफार्मेशन साझा की जा रही है। पुलिस मुख्यालय को यात्रा मार्ग की सीसीटीवी, ड्रोन फुटेज मिल रही है, जिससे सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

अवैध धर्मांतरण के हर मामले को गंभीरता से ले रहे
वहीं बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट के खुलासे पर डीजीपी ने कहा कि एटीएस द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड दी है। रिमांड के दौरान एटीएस अवैध धर्मांतरण से जुड़े सुबूत जुटा रही है। हम ऐसे हर मामले को गंभीरता से लेकर उसकी तह तक जाकर कार्यवाही कर रहे हैं। ऐसे सिंडिकेट के पीछे जो लोग भी हैं, जो आर्थिक लाभ के लिए गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण करवा रहे थे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ABVP ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ABVP के 77 वें स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) के पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 77वां स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) पखवाड़ा के अंतर्गत जनजाति विद्यार्थी कार्य के माध्यम से रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय एवं राजकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास (बालिका) निशुल्क स्वास्थ्य जांच  एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

चूंकि  ABVP के स्थापना दिवस इस अवसर को “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया जाता है जो राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति के योगदान को समर्पित है। अभाविप के कार्यकर्ता देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठियों, छात्र रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और रक्तदान शिविरों का आयोजन कर इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाते है।

Advertisement
Advertisement

परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संवाद स्थापित किया। प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश जनजाति विद्यार्थी कार्य संयोजक श्री मनमोहन निषाद ने इस अवसर पर कहा की “छात्र केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के जिम्मेदार कर्ताधारी हैं। ABVP का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सजग और समर्पित बनाना है।

Advertisement

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, छात्रों की ऊर्जा और संकल्प को एक दिशा देने का प्रयास है।” विद्यार्थी परिषद छात्रों को कल का नही अपितु आज का नागरिक मानते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही है। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी, आज यह भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है।

Advertisement

यह संगठन न केवल शैक्षणिक परिसरों में छात्र कल्याण के लिए कार्य करता है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान भी देता है।   प्राचार्य डॉ. कल्पना सिन्हा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थी को अध्ययन के साथ साथ देशहित व समाजहित के कार्यक्रम मे सम्मिलित होते हुए अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Advertisement

इस शिविर में कुल 410 स्कूली विद्यार्थी 40 शिक्षक शिक्षिका एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश जनजाति विद्यार्थी कार्य संयोजक श्री मनमोहन निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, नगर सह मंत्री अभय मौर्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CMO ने सारथी वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” का हुआ आगाज

HIGHLIGHTS

  • जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ, सारथी वाहन रैली ने फैलाई जागरूकता

सोनभद्र। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” का आगाज हुआ। इसकी शुरुआत सीएमओ कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज से सारथी वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अश्वनी कुमार ने इस अभियान को रवाना करते हुए कहा कि यह जागरुकता अभियान 11 से 18 जुलाई तक जिले के सभी ब्लॉकों में चलेगा, जिसमें गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के प्रति जागरुक किया जाएगा।

Advertisement

सभी ब्लॉकों में चलेगा जागरूकता अभियान

सीएमओ डॉ. कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवा, करमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरही और चतरा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों के प्रति सचेत करना है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार नियोजन के बारे में सही निर्णय लेने का अधिकार मिले।”

Advertisement

युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

इस वर्ष की थीम “युवाओं को सशक्त बनानाः परिवार नियोजन में निर्णय की स्वतंत्रता” पर प्रकाश डालते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी को परिवार नियोजन के बारे में सही जानकारी और संसाधन मुहैया कराना जरूरी है। “युवाओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि उन्हें कब और कितने बच्चे चाहिए। इससे न केवल उनका भविष्य बेहतर होगा, बल्कि देश का सतत विकास भी सुनिश्चित होगा,” उन्होंने कहा।

Advertisement

इस मौके पर डीटीओ डॉ. आर. जी. यादव, नोडल अधिकारी (परिवार नियोजन) डॉ. जी. एस. यादव, अपर सीएमओ डॉ. पी.के. राय और डीपीएम (एनएचएम) रिपुंजय श्रीवास्तव सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जनसंख्या नियंत्रण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया।

Advertisement

इस अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जनसंख्या स्थिरता और युवाओं के अधिकारों को लेकर एक सशक्त पहल की है। अगले सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान से समाज के हर वर्ग तक जागरुकता पहुंचाने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CMO कार्यालय पर हुई शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक

HIGHLIGHTS

  • शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। शुक्रवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंर्तगत जनपद में शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति का गठन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

इस मौके पर डा० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल एनयूएचएम द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के गठन के लिए अध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त संयुक्त अध्यक्ष व समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारम्भ किया गया।

Advertisement

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति को अवगत कराया गया कि जनपद में 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रावर्ट्सगंज, ओबरा एवं रेनुकूट-पिपरी एवं 6 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें समस्त स्वास्थ्य सम्बन्धित सेवायें प्रदान की जा रही है।

Advertisement

वही नोडल एनयूएचएम द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आने वाली विभित्र समस्याओं का सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित करते हुए निराकरण कराना है। जिससे की शहरी क्षेत्र के मलिन बस्ती, संवेदनशील आबादी को चिन्हित करते हुए उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराना। निर्धारित लक्ष्यों के प्रति मासिक उपलब्धियों एवं कमियों आदि के कारणों की समीक्षा करना।

Advertisement

बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, नगर पालिका सोनभद्र की अध्यक्ष रुबी प्रसाद, दिग्विजय सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी, डा० टीपीसिंह, आईएमए अध्यक्ष, डा० एचपी सिंह, आईएमए सचिव, डा० गुलाब शंकर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० प्रेमनाथ,

Advertisement

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल एनयूएचएम, डा० गिरधारी लाल, जिला प्रतिरक्षण आधिकारी, डा० जेपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, हरिमोहन, सीडीपीओ, बृजेश पटेल, सिटी मैनेजर, डुडा, राकेश कुमार कत्रौजिया जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक एवं यूपीसेफ, टीएचएसयू, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गड्डों और जलजमाव से त्रस्त कोन – विंढमगंज मार्ग, दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

HIGHLIGHTS

  • गड्डों और जलजमाव से त्रस्त कोन-विंढमगंज मार्ग, दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

कोन, सोनभद्र। जिले के कोन-विंढमगंज मार्ग की बदहाल स्थिति ने आमजन की परेशानियों को बढ़ा दिया है। वर्षों से गड्डों में तब्दील यह सड़क अब दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, जबकि जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Advertisement

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।

Advertisement

स्थानीय दुकानदार संतोष कुमार और भरतलाल ने बताया कि सड़क पर गड्डों और जलभराव के कारण न केवल लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना लोग इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानसून धमाका: संस्कृत लाइव लाया है अपने विज्ञापन दरों में 40% की भारी छूट

HIGHLIGHTS

  • इस मानसून में संस्कृत लाइव लाया है अपने विज्ञापन दरों में 40% की भारी छूट
  • ऑफर केवल 14 जुलाई 2025 के रात्रि 8:00 बजे तक मान्य है

संस्कृति लाइव न्यूज वेबसाइट में अपने व्यापार, दुकान, सामाजिक संगठनो का विज्ञापन देकर अपनी अपनी व्यवसायिक पहुंच और सामाजिक गतिविधियों को हमारे लाखों पाठको तक पहुंचा सकते है। आपको मानसून धमाका के तहत सभी विज्ञापन दर में ‍40% की भारी छूट दी जा रही है। साथ ही आपको मिलेगा आपके द्वारा दिए गए विज्ञापन अवधि के बीच में पड़ने वाले सभी त्यौहारों के नि:शुल्क विज्ञापन प्रकाशित करने की सुविधा। तो देर किस बात की आज ही अपना विज्ञापन बुक करने के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर 7007390035 पर डीटेल्स भेजें या फिर अपने शहर के संस्कृति लाइव के विज्ञापन संवाददाता/ संवाददाता से संपर्क कर सकते हैं।
नियम और शर्तें लागू।


	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें