रेनू हत्याकांड मामले में दोषी पति,सास व ससुर को 10 वर्ष का कठोर कारावास

HIGHLIGHTS

  • दोषी पति,सास व ससुर को 10 वर्ष का कठोर कारावास
  • 35-35  हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व हुए किरन सोनकर उर्फ रेनू हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व हुए किरन सोनकर उर्फ रेनू हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति, सास व ससुर को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 35-35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका किरन सोनकर उर्फ रेनू के पिता श्यामलाल सोनकर पुत्र स्वर्गीय राम किसुन सोनकर निवासी चकिया , थाना चकिया , जिला चंदौली ने 20 मई 2019 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी किरन सोनकर उर्फ रेनू की शादी   14 दिसंबर 2015 को  धरम सोनकर पुत्र मिश्रीलाल निवासी चुर्क , थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र के साथ किया था।

Advertisement

  बेटी विदा होकर ससुराल गई तो उसका पति धरम सोनकर, सास लक्षन देवी, ससुर मिश्रीलाल व जेठ- जेठानी द्वारा चार चक्के की गाड़ी की मांग की जाने लगी और बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। जब बेटी ने इस बात की जानकारी दी तो  सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी में सुलह समझौता भी कराया गया और बेटी अपने मायके आ गई।

Advertisement 

दो माह बाद पुनः बेटी ससुराल गई, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। इसकी जानकारी उसे बेटी ने करीब 4 माह पूर्व फोन करके दी थी कि उसे दहेज में चार चक्के की गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। 20 मई 2019 को सुबह 8 बजे फोन पर सूचना मिली कि बेटी ज्यादे सीरियस है।

जब ससुराल पहुंचा तो बेटी की मौत हो गई थी। देखने से शरीर पर कई चोट के निशान और जले का निशान भी पैर में था। जिससे पूर्ण विश्वास है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है।

रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement


मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,  गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति धरम सोनकर, सास लक्षन देवी व ससुर  मिश्रीलाल को 10-10 वर्ष की कठोर कैद व 35-35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गांजा तस्करी के बड़े खेल का खुलासा: दो लग्जरी स्कॉर्पियो से बरामद हुआ 60 किलो गांजा, यूपी पुलिस के एक सिपाही सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • मम्मी के ढाबे के पास चल रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • 2 लग्जरी स्कॉर्पियो से बरामद हुआ 60 किलो गांजा सहित 5 लाख रुपए से अधिक का नगद
  • तस्करों ने उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की बात कबूल की है
  • यूपी पुलिस के एक सिपाही सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। SP अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम अवैध गांजा, दो लग्ज़री स्कॉर्पियो वाहन, लाखों की नकदी और मोबाइल फोन के साथ पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यूपी पुलिस के एक सिपाही सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

बतादें कि गांजा तस्करी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया है। इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क में सुल्तानपुर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी सुनील कुमार यादव की संलिप्तता उजागर हुई है, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। चार और तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

Advertisement

मम्मी के ढाबे के पास चल रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में मंगलवार की रात करीब 10:35 बजे पुलिस लाइन मोड़ तिराहा स्थित मम्मी के ढाबे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो काली स्कॉर्पियो वाहनों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया, जिनमें से एक पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी पाई गई।

Advertisement

2 लग्जरी स्कॉर्पियो से बरामद हुआ 60 किलो गांजा

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो क्लासिक से 40 किलो तथा स्कॉर्पियो-एन से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके साथ गांजा खरीद-बिक्री से जुड़े 5.20 लाख रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और जामा तलाशी से 5,000 रुपये बरामद किए गए। मौके से भास्कर दूबे, शुभम तिवारी, लकी यादव, सुनील कुमार यादव और सूरज कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

तस्करों ने उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की बात कबूल की है

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की बात कबूल की है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मादक पदार्थ तस्करी पर सख्ती और तेज की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व प्रसिद्ध वृंदावन की रासलीला का आयोजन 15 फरवरी से, बैठक में बनी रूप रेखा

HIGHLIGHTS

  • विश्व प्रसिद्ध वृंदावन की रासलीला का आयोजन 15 फरवरी से, बैठक में बनी रूप रेखा
  • नौ दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के आयोजन को लेकर बनी रणनीति
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा रासलीला का मंचन 
  • 15 फरवरी 2026  से शुरू होगा और 25 फरवरी 2026 को होगा भव्य समापन
  • श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का मंचन देखेंगे भक्त

सोनभद्र। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता व धर्म, को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री रासलीला समिति द्वारा वृंदावन की विश्व प्रसिद्ध रासलीला का मंचन नगर के श्री रामलीला मैदान में 15 फरवरी से किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार की देर रात रामलीला मैदान के हाल में समिति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक कर पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि रासलीला सिर्फ एक लोक नाट्य नहीं, बल्कि ब्रज संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो आध्यात्मिक अनुभूतियां कराता है और हमे पुरातन धर्म- संस्कृति से जोड़े रखता है।

Advertisement

समिति के संयोजक राम प्रसाद यादव ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से लेकर रात्रि 10:30 बजे श्री कृष्ण की रासलीलाओं का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, बाललीला, माखन चोरी, पूतना वध, कंस का अत्याचार व विश्व प्रसिद्ध बरसाने की लठमार होली सहित श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन कलाकारो द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है।

Advertisement 
Advertisement

वहीं वर्ष 2025 के आय व्यय का लेखा कोषाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने प्रस्तुत किया। बैठक का सफल संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, विनोद केशरी, विनोद जालान, राजेश सोनी, धीरज जालान,

Advertisement

मनोज सिंह, संदीप चौरसिया, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण देव पांडेय, नवीन अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अनिल केशरी, धर्मेश सिंह खरवार, अजय केशरी संजू, आशुतोष पांडेय, अजीत जायसवाल, संतोष सिंह चंदेल,आनन्द मिश्र, डॉक्टर गोविंद सिंह, सुन्दर केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुम्भ जनपद के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने व निखारने का बेहतर मंच है- दयालु

HIGHLIGHTS

  • खेलों से बढ़ता है अनुशासन, खिलाड़ी देश का मान बढ़ाएं
  • आयुष मंत्री ने रॉबर्ट्सगंज हाइडल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का किये शुभारम्भ
  • राष्ट्रगान के साथ शुरु हुआ क्रिकेट का महामुकाबला, खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुम्भ जनपद के युवा खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने व निखारने का बेहतर मंच है इसलिए ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

Advertisement

ईउक्त बातें प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने आज रॉबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ करते हुए कहा।

Advertisement

इस कार्यक्रम का आगाज सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और पिच पर बैटिंग कर क्रिकेट मैच की शुरुआत की।

Advertisement

खेल महाकुम्भ जनसमूह और युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने का मंच है। खेल महाकुम्भ हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप गांव-गांव की खेल प्रतिभाओ को मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, हार-जीत से बढ़कर खेल की भावना होती है। आप कड़ी मेहनत करें ताकि जनपद और प्रदेश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें।

Advertisement

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन के लिए सबसे सशक्त माध्यम है।

उन्होंने स्थानीय विधायक सदर भूपेश चौबे के द्वारा विधायक खेल महाकुम्भ का आयोजन किये जाने पर सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है।

Advertisement

इस विधायक खेल महाकुम्भ में 25 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ।

Advertisement 

उन्होने कहा कि जनपद सोनभद्र पर्यटन की अपार सम्भावनाओं वाला जनपद है, इस जनपद का पर्यटन के दृष्टि से विकास होने पर अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे और जनपद का विकास होगा।इसके पश्चात मंत्री ने उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटास विकास खण्ड रावर्टसगंज में आयोजित विधायक खेल महाकुम्भ मे सम्मलित हुए। इस दौरान रस्सा-कस्सी बालीबाल कबड्डी, खो-खो व लड्डू नचाने वाली प्रतियोगिता का शुभारम्भ किये और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किये।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख पकज पटेल, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित सम्मानित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

इसके पश्चात मंत्री ने उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटास विकास खण्ड रावर्टसगंज में आयोजित विधायक खेल महाकुम्भ मे सम्मलित हुए। इस दौरान रस्सा-कस्सी बालीबाल कबड्डी, खो-खो व लड्डू नचाने वाली प्रतियोगिता का शुभारम्भ किये और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किये।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख पकज पटेल, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित सम्मानित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UGC के फरमान ने सोनभद्र में भी बढ़ाया तापमान, कलेक्ट्रेट में सवर्णो ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • UGC के फरमान ने सोनभद्र में भी बढ़ाया तापमान, कलेक्ट्रेट में सवर्णो ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े निर्णयों के खिलाफ देशभर में चल रहा विरोध अब उग्र रूप लेने लगा है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर उस समय आंदोलन का केंद्र बन गया, जब बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों ने यूजीसी की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस दौरान सामने आई एक तस्वीर ने पूरे आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया, जब सवर्ण समाज के एक युवक ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम अपने खून से लिखा ‘रक्तपत्र’ लिखकर सरकार तक अपनी पीड़ा पहुंचान की कोशिश की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्ट्रेट परिसर में जमा जनसैलाब यूजीसी के फैसलों को लेकर व्याप्त गहरे असंतोष को दर्शाता नजर आया। हाथों में तख्तियां, नारेबाजी और आक्रोश से भरे स्वर यह संकेत दे रहे थे कि शिक्षा से जुड़े इन निर्णयों को लेकर युवाओं में भारी नाराज़गी है। प्रदर्शन में छात्र, युवा और विभित्र सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे, जिन्होंने एक स्वर में यूजीसी की नीतियों का विरोध किया।

Advertisement

इसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के युवक द्वारा उठाया गया कदम आंदोलन का सबसे संवेदनशील और प्रतीकात्मक क्षण बन गया। युवक ने अपने खून से लिखे रक्तपत्र में यह संदेश दिया कि यूजीसी की नीतियां केवल किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि समाज के हर तबके सवर्ण, पिछड़ा और दलित के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।

युवक का कहना था कि जब बार-बार की मांगों और ज्ञापनों के बावजूद सुनवाई नहीं होती, तो विवश होकर ऐसे कठोर और भावनात्मक कदम उठाने पड़ते हैं।

Advertisement 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूजीसी के हालिया फैसलों से युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर धकेला जा रहा है। इस रक्तपत्र को उन्होंने सरकार के लिए एक चेतावनी बताया और स्पष्ट किया कि यदि नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता आरती पाण्डेय ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाया,

Advertisement

तो यह आंदोलन सोनभद्र की सीमाओं से निकलकर राज्य और देश के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है। हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन संदेश साफ है. यूजीसी को लेकर उपजा यह असंतोष निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित की गयी भव्य रैतिक परेड

  • 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन चुर्क में भव्य रैतिक परेड, उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 75 पुलिसकर्मी सम्मानित
  • गणतंत्र दिवस–2026 : पुलिस लाइन चुर्क में अनुशासन, शौर्य और सेवा का भव्य प्रदर्शन-
  • 77वें गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र पुलिस की गरिमामयी परेड, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान
Advertisement

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

Advertisement



तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं परेड कमाण्डर  उपाधीक्षक अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा जनपदीय पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने,

Advertisement

मानवीय सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों* की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही नागरिकों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजनमानस को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

Advertisement

इसी क्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 75 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस बैंड, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं, तथा ग्राम प्रहरी एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Advertisement



सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों में प्रमुख रूप से—
पुलिस उपाधीक्षक श्री रणधीर मिश्रा,निरीक्षक कमलेश पाल,प्रभारी निरीक्षक  सत्येन्द्र कुमार राय (थाना पिपरी), प्रभारी निरीक्षक  अविनाश कुमार सिंह (थाना जुगैल), प्रभारी निरीक्षक  अखिलेश कुमार मिश्रा (थाना चोपन), उप निरीक्षक सुक्खू राम,

Advertisement

उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी हिन्दुआरी), थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक अवधेश सिंह, उप निरीक्षक सदरूज्जमा सिद्दीकी, सहित 24 मुख्य आरक्षी, 06 महिला आरक्षी, 33 आरक्षी एवं 03 होमगार्ड सम्मिलित रहे, जिन्हें पुलिस कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं समाजसेवी भावना के लिए  मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

उक्त समारोह में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

CO की कार की टक्कर से महिला की हुई मौत, खाई में पलटी गाड़ी

HIGHLIGHTS

  • CO पिपरी की कार की टक्कर से महिला की हुई मौत, खाई में पलटी गाड़ी

सोनभद्र। सोमवार को मुर्धवा मोड़ के पास वाहन की टक्कर हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि क्षेत्राधिकारी पिपरी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखित यादव हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे और घायल का हालचाल लिया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है।

Advertisement

महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया,

Advertisement

लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट ग स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीओ पिपरी समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी उप


Advertisement

जिलाधिकारी निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कारवाई शुरू कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जय प्रभा होमियो सदन की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

जय गंगा होमियो क्लीनिक एवं एजेंसी की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

सोनविहार ग्रुप की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें