जिले के विकास कार्यों में अधिकारी तेजी लाये, निर्धारित लक्ष्य पर कार्य को पूर्ण करें- DM

HIGHLIGHTS

  • एनआरएलएम के डीएमएम व बीएमएम को चेतावनी जारी करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

सोनभद्र। जनपद के विकास कार्यों में अधिकारी तेजी लाये और निर्धारित लक्ष्य पर कार्य को पूर्ण करें। उक्त निर्देश नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दिया।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें,

Advertisement



इस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएमएम, बीएमएम को चेतावनी जारी की जाये, यदि कार्य पद्धति में सुधार नहीं होता तो इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,

Advertisement

जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement 

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।

Advertisement

समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी वीबी जी रामजी रविन्द्र वीर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण,

Advertisement

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है- गिरीश चन्द्र

HIGHLIGHTS

  • खेल महाकुंभ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं की गयी आयोजित
  • खेलो इंडिया और मनरेगा के धनराशि से बदलेगी खेल जगत की तस्वीर, छात्र-छात्राओं को मिलेगा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर- खेल मंत्री
  • विधायक खेल महाकुंभ में लगभग 14 हजार 500 खिलाड़ियों द्वारा किया गया प्रतिभाग

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जा चुका है,

Advertisement

जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उक्त बात सूबे के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने विधायक खेल महाकुंभ के समापन पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा।

Advertisement

जनपद की सदर विधानसभा में विधायक भूपेश चौबे द्वारा 25 दिसंबर से प्रारंभ हुए विधायक खेल महाकुंभ का शुभारम्भ हुआ जिसका समापन 31 जनवरी को उत्साहपूर्ण वातावरण में शनिवार को संपन्न हुआ। इस बार विधायक खेल महाकुम्भ का आयोजन “सोन की माटी, सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम” का नारा खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच प्रेरणा का केंद्र बना रहा।

Advertisement

खेल महाकुंभ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। वरिष्ठ नागरिकों की रस्साकशी प्रतियोगिता में ब्लॉक चतरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

समापन समारोह को संबोधित करते हुए खेल कुद एवं युवा कल्याण विभाग के  मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि “खेलोगे-कूदोगे तो रोजगार मिलेगा, खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है।

Advertisement

” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी साथ ही प्रदेश के सभी ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण किया जा चुका है, इससे ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए युवाओं और छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना ने देश में खेलों का परिदृश्य बदल दिया है।

Advertisement 


केंद्र सरकार ने न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया, बल्कि उन्हें विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध कराया है। आज गांव का युवा भी अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।



प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा की धनराशि से खेल के मैदान विकसित किए जाये, इस पहल से ग्रामीण प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए अपने गांव में ही उचित स्थान मिल सकेगा।

Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का संचार किया है, यह आयोजन प्रदेश को खेल और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवा प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश व राष्ट्र के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी और जनपद का नाम रौशन करेंगें। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता से भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। युवक मंगल दल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

Advertisement


इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि विधायक खेल महाकुम्भ प्रतियोगिमा का शुभारंभ 25 दिसम्बर को प्रारंभ हुआ था, जिसका आज भव्य तरीके से समापन किया जा रहा है, इसमें लगभग 14 हजार 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां विकास खण्डों में किया गया, इसमें खो-खो, कबड्डी, बाली-वाल, क्रिकेट, दौड़, गुल्ली-डण्डा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अमृत खेल रस्सा-कसी, टेनिस बाल, चेस, कैरम आदि प्रयोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को आज सम्मानित किया जा रहा है। इस खेल महाकुम्भ के माध्यम से खेल की युवा प्रतिभाओं को निखरने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

Advertisement



इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनभद्र रुबी प्रसाद, पूर्व एमएलसी केदारनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, दयाशंकर पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अनुप तिवारी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री रामकथा मे अहिल्या उद्धार व पुष्प वाटिका का प्रसंग सुन भावविभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • रामकथा मे अहिल्या उद्धार व पुष्प वाटिका प्रसंग का हुआ वर्णन

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर के अन्तर्गत अशोकनगर अकड़हवा पोखरा स्थित रामजानकी मंदिर पर चल रहे नच दिवशीय 27 जनवरी से 4 फरवरी तक चलने वाले श्री रामकथा मे चतुर्थ दिवस की कथा के क्रम में उपस्थित श्रद्धांलुओं को कथा वाचक द्वारा रामकथा मे अहिल्या उद्धार व पुष्प वाटिका प्रसंग का वर्णन किया गया।

Advertisement

काशी की धरा से पधारे कथा वाचक मानस किंकर नीरजानन्द महराज ने बताया कि एक बार भगवान राम को रास्ते मे निर्जन आश्रम दिखाई दिया।

Advertisement

वहाँ पत्थर की शिला देखकर भगवान राम ने विश्वामित्र से उसके बारे मे पूछा उन्होंने बताया की यह गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या थी। वे अत्यन्त पतिव्रता, धर्म परायण और तपस्वनी नारी थी। एकबार देवराज इंद्र ने छलपूर्वक ऋषि गौतम का वेश धारण कर अहिल्या जी के आश्रम में प्रवेश किया सत्य का ज्ञान होने पर भी अहिल्या जी उस छल मे फस गई।

Advertisement

जब ऋषि गौतम को ज्ञात हुआ तो वे अत्यन्त क्रोधित हो गये। और उन्होंने इंद्र को श्राप दिया व अहिल्या को पत्थर होने का श्राप दे दिया। फिर भगवान राम ने अहिल्या का उद्धार कर आगे मिथिला के लिये बढ़े।

उन्होंने बताया की मिथिला में पहुंचने के बाद भगवान राम गुरु विश्वामित्र व भ्राता लक्ष्मण सहित अमवारी अर्थात आम के बगीचे मे बैठे और पुष्प वाटिका देखने की इच्छा से पुष्पवाटिका में प्रवेश किया।

Advertisement

यज्ञ का संचालन राम जानकी मंदिर के प्रधान पुजारी पं० नीरजानन्द मिश्र द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने नगर वासियों से अपील भी किया कि अधिक से अधिक संख्या में राम कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करे।

Advertisement

इस मौके पर राम चरित मानस के परायण कर रहे मानस हंस श्यामबली पाठक व यज्ञ के आचार्य पं० राजन पाण्डेय व पं० मनोज कुमार दीक्षित पं० अनूप पाण्डेय, मुख्य यजमान अरविन्द देव पाण्डेय, कपिल मुनि मिश्र, राजेश शुक्ल,

Advertisement

संतोष सिंह, मनोरथ मिश्र, राजू पाण्डेय, संजय पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्र, विनय, मनोज सिंह, नितेश पाठक अरविन्द दुबे इत्यादि लोग मौजूद रहे

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: कफ सिरप  तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: कफ सिरप  तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र। नशीले कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को नशीले कफ सिरप के संगठित अपराध से अर्जित आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगियों की छह करोड़ की और सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Advertisement 

इसके पूर्व भी सोनभद्र पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल की 28.50 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की थी। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय के आदेश पर की है। नशीले कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

Advertisement

बतादें कि सोनभद्र पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025 में नामजद आरोपी वाराणसी निवासी, भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Advertisement

न्यायालय के आदेश के बाद वाराणसी जिले के मड़ौली, भरलाई और जगदीशपुर इलाकों में स्थित उसकी संपत्तियों को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्तियों में 7 मकान और जमीन शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 4.55 करोड़ रुपये है।

Advertisement

इसके अलावा 4 वाहन भी जब्त किए गए, जिनमें फॉर्च्यूनर कार, हुंडई i20, एक्टिवा और वेस्पा स्कूटर शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 51.16 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा 70.99 लाख रुपये की राशि भी फ्रीज कर दी गई है।

Advertisement

यह पूरी कार्रवाई एसआईटी टीम ने अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि कोडीन कफ सिरप जैसी नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों और उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना- डॉ. धर्मवीर तिवारी

HIGHLIGHTS

  • लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी
  • रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नम्बर 77 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नंबर 77 पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। छह लोगों का फॉर्म सिक्स भरवाने के बाद कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है।

Advertisement


डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बूथ नंबर 77 पर लगभग 888 मतदाता हैं। लगभग डेढ़ सौ से ऊपर नाम काटे गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहे हैं,

Advertisement
Advertisement

ताकि किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए, क्योंकि मतदाता लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ होता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर कोई भी मतदाता छूटे ना, छूटे हुऎ मतदाताओं को फॉर्म सिक्स भरवाकर  जमा कराना,

Advertisement

आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म सात भरवाकर जमा कराना अति आवश्यक है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनिता पटेल, ओम प्रकाश मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अनन्या राइस मिल पर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग, राख से दस गांव प्रभावित; फसलें बर्बाद

HIGHLIGHTS

  • अनन्या राइस मिल की राख से दस गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

सोनभद्र।  राबर्टसगंज तहसील के अंतर्गत खरंचा पुल के अंतर्गत संचालित एक राइस मिल से उड़ने वाली राख और धुएं से आसपास के गांवों में गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा हो गया है। पीड़ित ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।

Advertisement

लसड़ा गांव निवासी संतोष कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव के समीप अनन्या राइस मिल बीते छह से सात वर्षों से संचालित हो रही है। मिल में धान की दराई के दौरान निकलने वाली राख और धुआं हवा के साथ फैलकर आसपास के करीब दस गांवों को प्रभावित कर रहा है। इससे खेतों में खड़ी फसलें खराब हो रही हैं

Advertisement

और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मिल से निकलने वाली गंदगी के कारण सांस संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इस समस्या को लेकर पहले भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया,

Advertisement

लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मिल मालिक अंबरीश जायसवाल ने चिमनी ऊंची कराने का आश्वासन दिया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि विरोध करने पर फोन पर धमकियां दी जाती हैं और प्रभावशाली संबंधों का हवाला दिया जाता है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर मिल संचालक के विरुद्ध उचित और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में SP ने सुनी जन समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जनता की आवाज़ को प्राथमिकता: एसपी सोनभद्र ने जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सोनभद्र। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया।

जनता दर्शन में उपस्थित फरियादियों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को अवगत कराया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं कानून के दायरे में किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

Advertisement

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जिन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने का उद्देश्य पुलिस–जन संवाद को सशक्त बनाना तथा आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

न्यायालय से प्राप्त आदेशों व पत्रावलियों के त्वरित व विधिक निस्तारण को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • न्यायालय से प्राप्त आदेशों/पत्रावलियों के त्वरित व विधिक निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की समीक्षा बैठक
Advertisement

सोनभद्र। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष, जनपद में संबंधित शाखाओं के अधिकारियों एवं पैरोकारों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

Advertisement

उक्त बैठक में  न्यायालय से प्राप्त आदेशों एवं पत्रावलियों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक निस्तारण, सम्मन तामील, गैर-जमानती वारंट (NBW), वारंट निष्पादन तथा न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisement

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—

  • न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन/वारंट की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए।
  • लंबित गैर-जमानती वारंट/वारंटों के प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
  • न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी हेतु पैरोकारों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
  • समस्त पैरोकार एवं संबंधित अधिकारी न्यायालयीय आदेशों व पत्रावलियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करें।
Advertisement


बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,

Advertisement

ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें, जिससे जनपद में न्यायालयीन कार्यवाहियों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित हो सके।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें विवेचक- रणधीर मिश्रा

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम आयोजित,  विवेचनाओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
       

Advertisement

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित समाधान, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस एवं अन्य प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण पर बल दिया गया।
         

Advertisement

   इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा से सम्बंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पं0 विद्याधर इण्टर कॉलेज में धूम- धाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

HIGHLIGHTS

  • पं0 विद्याधर इण्टर कॉलेज में धूम- धाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सोनभद्र। पं0 विद्याधर इण्टर कॉलेज कबरी में गणतंत्र दिवस अत्यंत धूम- धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर विजय गीत एवं जयघोष कर लोगों को जागरूक किया।

Advertisement

ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य  ओम प्रकाश चतुर्वेदी एवं संरक्षक सुरेश तिवारी ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को  लआनन्द विभोर कर दिया।

Advertisement 

छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए  डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ” हमें अपने देश में एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के प्रति सचेत रहना होगा नहीं तो हम पुनः परतंत्रता को प्राप्त कर सकते हैं।” तदुरांत विद्यालय में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए सभी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

प्रधानाचार्य के घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर  श्रवण कुमार पाण्डेय ,अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, मनीष कुमार दुबे ,सगीर खां,राजू प्रसाद , संदीप चौहान,शशि पटेल, चंद्रभान देव, अमिताभ बच्चन, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय ,निधि सिंह, पूजा, श्वेता सिंह ,आरती,पायल सोनी,प्रीति, सरोज, आदि अध्यापक /अध्यापिकाएं है मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें